मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा पूजा और आध्यात्मिक कामों में शामिल होना देगा शुभ प्रभाव। आज के दिन जल का दान करने से दूर होंगे आपके नेगेटिव असर। बच्चों को लेकर आप जा सकते हैं घूमने फिरने। करियर - काम को लेकर दिन सामान्य रह सकता है। काम में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं जिन्हें दूसरों के साथ सूझबूझ से सुलझाने में काफी मेहनत कर सकते हैं। मुश्किलों को सुलझा लेंगे। साथ ही, कुछ छोटी-छोटी योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कुछ अलग से खर्च हो सकते हैं जिन्हें आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। लव लाइफ - रिश्ते में हल्की अनबन हो सकती है, खासकर तब जब आप अपने पार्टनर से किसी मामले में असहमत होते हैं। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, हल्का भोजन करें एक्सरसाइज की आदत बनाए रखें शरीर में स्फूर्ति आएगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज के समय दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर हो सकती है। अपने काम में आप इतने ज्यादा न व्यस्त रहें की दूसरी चीजों को न कर पाएं। मन के अनुरूप काम करना आपको कुछ घर के लोगों के साथ समस्या दे सकता है। करियर - आज के दिन काम में कोई बाधा या समस्या आ रही हो तो देवी का पूजन करें और लाल पुष्प अर्पित करें। इससे समस्या दूर होगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे। कारोबार को लेकर उथल-पुथल हो सकती है। फाइनेंस - खर्च पर कंट्रोल करना जरूरी है, खासकर अनावश्यक चीजों पर। छोटी बचत ही आपको आने वाले समय में काफी सहयोग कर सकती है। लव लाइफ - प्यार में आज आपका दिल खुश रहेगा, इस समय पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे लेकिन ध्यान रखें की इस समय चीजों में उलझें नहीं। जो लोग अकेले हैं, उन्हें प्यार मिलने की संभावना है। हेल्थ - खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं, माता-पिता बच्चों की सेहत के लिए चिंता कर सकते हैं वायरस का असर दिखाई दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि के लिए आज के दिन घर में काम ज्यादा होंगे, इस समय आप कुछ आध्यात्मिक कामों में भी शामिल रहेंगे। हलचल बढ़ सकती है, लेकिन यह हलचल नकारात्मक नहीं, बल्कि एक नए और रोमांचक बदलाव की ओर इशारा करती है। करियर - काम के मामले में आज के दिन स्थिति सामान्य रह सकती है। कुछ दिक्कत होगी भी तो आप उन्हें बेहद स्मार्ट तरीके से संभालेंगे। किसी खास काम में आपकी रचनात्मकता और लीडरशिप स्किल्स काम आएंगी। फाइनेंस - आज का दिन पैसों के मामले में छोटे मोटे खर्च को दिखा सकता है। इस समय डोनेशन से जुड़े कामों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार में आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा आपकी जल्दबाजी साथी को परेशान कर सकती है। कुछ छोटी-छोटी बातों पर समझौते करना सीखना होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, दिनभर की व्यस्तता से थकावट हो सकती है खुद को शांत रखने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज घर के मामले में एक अजीब सा संतुलन रहेगा। कोई पुरानी बात भाई बहनों को लेकर होगी जो परेशानी देगी लेकिन बदलाव होना भी निश्चित होगा। चिंता की बात नहीं है आप धैर्य रखें और किसी भी स्थिति को शांतिपूर्वक संभालें, तो परिवार के साथ सुकून से वक्त बिता सकेंगे। करियर - कारोबार में माल की आपूर्ति अच्छे से होगी लेकिन फिर भी ध्यान रखें कोई पुराना सामान आपके पास जमा न होने लगे। आस पास की स्थिति आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली होगी किसी जरूरी काम के लिए ट्रैवल कर सकते हैं। फाइनेंस - इस समय खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं, खरीदारी के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें। लव लाइफ - लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, बातचीत से कहीम चीजें खराब न हों इसलिए क्रोध या इमोशनल होने से बचें। यह समय एक दिलचस्प मुलाकात का हो सकता है। हेल्थ - आज आप खुद को काम के चलते स्वयं के लिए काम ही समय दे पाएंगे ऐसे में सेहत पर कुछ हल्का सा असर पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत में काम धीमे रहेंगे। इस समय आपको अचानक से ही कहीं जाने का अवसर मिलेगा। अपनों को लेकर किसी काम के चलते ट्रैवल होने वाली है। घर में किसी खास अवसर के चलते चहल पहल बनी रहने वालि है। करियर - कारोबार में इस समय आपको बाहर से कुछ सौदे मिल सकते हैं। इसके चलते आपके काम को कुछ मुनाफा भी हो सकता है। इस समय नौकरी में आपकी उपस्थिति कुछ कम ही हो पाए, अन्य कामों के चलते कुछ समय के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में एक बेहतर प्लानिंग करने की जरूरत है। इस समय आप अपने धन का उपयोग कुछ सोशल वर्क में ही कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी सी अनबन हो सकती है, लेकिन यह सब सामान्य है। हेल्थ - सेहत में कोई खास समस्या नहीं होगी। शरीर को आराम देने के लिए समय निकालें और खुद को किसी कसरत इत्यादि जैसे कामों में शामिल हो। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मिले जुले असर दिखा सकता है। आज कुछ बातों को लेकर थोड़ी सी उलझन हो सकती है। इस समय बाहरी कामों के कारण तनाव रह सकता है। सोशली संपर्क इस समय बन सकते हैं। करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज के दिन काम की अधिकता रह सकती है। आप को अधिकारियों की ओर से कुछ नए काम भी मिल सकते हैं। मेहनत को बनाए रखें, आपको कुछ बड़े अवसर मिल सकते हैं। साथ के लोग सहयोगी कम ही मिल पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से यह दिन ठीक रहेगा, लेकिन सावधानी से खर्च करें और जरूरत से ज्यादा उधारी से बचें। लव लाइफ - प्यार के मामले में रोमांटिक पल मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति को पसंद करते हैं, तो आज उस व्यक्ति से बातचीत करने का अच्छा अवसर है। हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। बाहरी बातें मानसिक तनाव को दे सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस समय पर आप सामाजिक मामले में शामिल हो सकते हैं। बच्चों की मदद से घर के कुछ काम निपटा सकते हैं। दिन कुछ खास यादों को बनाने वाला होगा। का है। करियर - कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अगर आप खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो वह आज बेहतर स्थिति में आ सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन अंततः आप किसी निवेश में लाभ पा सकते हैं। खर्चों पर ध्यान दें, ताकि आपकी वित्तीय स्थिति पर कोई नकारात्मक असर न हो। लव लाइफ - प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। यदि आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता रहे हैं, तो आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज एक छोटी सी यात्रा पर जाने का विचार बनाएं। हेल्थ - घर में बच्चों की हेल्थ को लेकर ध्यान देनी की जरूरत होगी। खुद के मामले में आप लापरवाह बन सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। घर में बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ उनके काम निपटाने की कोशिशें बनी रहने वाली है। कुछ खुशखबरी भी मिल सकती है, जो आपके दिल को सुकून देगी। करियर - काम के लिहाज से दिन शानदार हो सकता है। आपके कार्यों में कुछ विशेष पहचान मिल सकती है। प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। काम के बढ़ते दबाव से आप थोड़े थके हुए महसूस कर सकते हैं, लेकिन एक बार मेहनत के परिणाम सामने आ जाएं तो थकान दूर हो जाएगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ अतिरिक्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। छोटी बचत को जमा करने का सोच सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। हेल्थ - व्यस्त दिनचर्या के कारण थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। शरीर को ताजगी देने के लिए सही फूड हैबिट्स पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन किसी पुराने विवाद से मुक्ति दिला सकता है। आज थोड़ी सी हलचल हो सकती है। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आप खुद तनाव लेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। छोटी-छोटी खुशियों का लुत्फ उठाएं और परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। करियर - नौकरी के मोर्चे पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हो सकता है कि आपको दूसरों के कुछ काम मिलें जो पहले से अलग हों, लेकिन आप इसे अपने हुनर से निपटने में सक्षम होंगे। ध्यान रखें कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत में तसल्ली से काम करें। फाइनेंस - खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। लव लाइफ - प्यार में सच्चाई और विश्वास की अहमियत आज आपको महसूस होगी। रिश्तों में किसी तीसरे का आगमन गलतफहमी को दे सकता है। हेल्थ - सेहत में कोई दिक्कत होगी तो सुधार की स्थिति भी बनेगी। दिमाग को शांत रखना जरूरी है, अच्छे से नींद लेने से शरीर को राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए दिन कुछ बदलाव की स्थिति को देने वाला होगा। इस समय बनते हुए काम अटक सकते हैं इसलिए जल्दबाजी से बेहतर होगा थोड़ा ठहर कर काम किया जाए। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं अगर ध्यान से काम करते रहें। करियर - नौकरी में आज के दिन दोपहर के बाद कुछ कंपटीशन ज्यादा देखने को मिल सकता है। काम की पहचान होगी लेकिन इस समय स्पोर्ट कम मिल पाएगा। व्यवसाय में आज के दिन सामान की क्वालिटी को लेकर कुछ शिकायत मिल सकती है। फाइनेंस - बड़े भाई बहनों से कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है, इस समय आप खुले दिल से खर्चा करने वाले हैं इसलिए कुछ ध्यान रखें। लव लाइफ - घर के मामलों के चलते रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय न मिल पाना भी लड़ाई को दे सकता है। हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में मौसम के प्रभाव से खुद को बचाएं, ज्यादा तेज धूम में बाहर निकलने से बचें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए इस समय घर के कामों में वृद्धि का दोर रह सकता है। जीवन साथी के साथ कोई पुरानी बात फिर से उठ सकती है, जिससे थोड़ी सी असहमति हो सकती है। इस समय किसी बुजुर्ग सदस्य से बातचीत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। करियर - काम के लिहाज से इस समय पार्टनरशिप में अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास अभी सामान्य ही रहेंगे। जो लोग कारोबार में हैं उन्हें आज सोशली ज्यादा एक्टिव रहना पड़ सकता है। जरुरी काम के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। फाइनेंस - आज आपको अपने पार्टनर की ओर से धन के मामले में कुछ मदद मिल सकती है। किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस और नई शुरुआत से बचें क्योंकि जो होना है वह अभी बहुत अनुकूल न हो पाए। दोस्तों से दिल से बातचीत करने का समय है। हेल्थ - घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, तो थोड़ी सी देखभाल की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज परिवार में कुछ छोटी-छोटी दिक्कतें हो सकती हैं। अपने काम को शांति के साथ करें अगर कोई विवाद हो तो उस पर ज्यादा बोलने से अच्छा है चुप रहा जाए। इनका समाधान भी जल्दी हो जाएगा। परिवार के कुछ सदस्य आपसे कुछ ज्यादा ही लेने की इच्छा रखेंगे। करियर - करियर में दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन कुछ लोगों के साथ मिलना और नई बातों को सीखने का मौका भी मिलेगा। टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में तेजी बनी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी, इसलिए सोच-समझकर चीजों की खरीदारी करना बेहतर होगा। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन यदि आप अपने पार्टनर से सच्चाई से बात करेंगे, तो स्थिति सुधर सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कुछ समय के लिए तनाव महसूस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल