मेष आज का राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज के दिन रहेगी स्थिति काफी खास। घर में माता के साथ थोड़ी सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्द सुधर भी सकती है। छोटे बच्चे इस समय ज्यादा ही जिद कर सकते हैं। करियर - वर्क के स्थान में आप आगे रहेंगे और आपकी बात दूसरे भी करने वाले हैं। ऑफिस में आपके काम की कद्र की जाएगी, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी विशेष प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। फाइनेंस - आज के दिन घर में किसी से पैसों की मांग कर सकते हैं वहीं बड़े बजट में लोन के लिए अप्लाई करने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन कोई छोटी सी बात दिलों को करीब ला सकती है। हेल्थ - इस समय ब्लड प्रेशर के चलते हल्का सिरदर्द हो सकता है। आराम करने की जरूरत है ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार में कुछ अच्छे बदलाव का हो सकता है। भाई बहनों के साथ खुशियों का माहौल रहेगा। घर में किसी भी काम को लेकर आपकी भूमिका काफी अच्छी रह सकते हैं और आपके साथ बातें शेयर की जा सकती हैं। करियर - आपके काम में तेजी रहने वाली है। इस समय छोटे छोटे काम की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। सहकर्मी इस समय आपके लिए सहयोगी हो सकते हैं। इस समय बिजनेस में आपको पकड़ अच्छी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आपको थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है इस समय लेनदेन में थोड़ा गड़बड़ी की संभावना बनती है। छोटी बचत काफी उपयोगी होगी। लव लाइफ - प्रेमी या साथी के साथ आज अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रोमांटिक मामलों में कोई छोटी सी खुशखबरी मिल सकती है। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है। योग या हल्की एक्सरसाइज करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए घर में किसी सदस्य से अगर बातें ज्यादा बढ़ने लगें तो वहां से हट जाना ही सही होगा। माता-पिता की ओर से काम अधिक रहने वाला है। इस समय घर के कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं। करियर - ऑफिस में काम अधिक रह सकता है, इस समय आप काम के मूड में भी न हों अपने काम से ब्रेक लेकर कुछ दूसरी गतिविधियों में आप शामिल होना चाहेंगे। आपकी कोशिशों का सही फल मिलेगा। थोड़ा फोकस बनाए रखें। फाइनेंस - आज बच्चों के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं, उनकी एजुकेशन को लेकर आप कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप आगे होंगे अपनी भावनाओं को ज्यादा ही शेयर करने के चक्कर में आप को समस्या भी हो सकती है इसलिए ध्यान से काम करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वाले आज के दिन कुछ बातों के चलते आप समस्या में भी पड़ सकते हैं जोश से बचें। कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य से असहमत हैं तो आपकी राय के कारण थोड़ी सी अनबन हो सकती है, लेकिन कोशिश करें कि बातचीत से चीजों को हल करें। करियर - ऑफिस में आपके काम को लेकर बातें बढ़ सकती हैं कुछ लोग आपके काम के तरीके से परेशान हो सकते हैं। लेकिन वैसे इसका कोई नकारात्मक असर नहीं होगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी नए अवसर भी बन सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन आपको किसी जरूरी खर्च के बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन चिंता की बात नहीं है पैसों के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी सी दूरी महसूस हो सकती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर के साथ सच्चे मन से बात करें, जिससे आप दोनों के बीच अच्छे रिश्ते बनें। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है, कुल मिलाकर दिन आपके पक्ष में हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए कोई खास खुशी का पल आ सकता है। बच्चों की सफलता या परिवार के किसी सदस्य की किसी उपलब्धि पर खुशी मनाई जा सकती है। यह समय घर के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है। करियर - कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो उसमें खुद को शांति के साथ पेश करें। फाइनेंस - अपनी बचत मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और कुछ नए विकल्प तलाश सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज कुछ खास होगा, किसी रिश्ते में हैं तो कुछ बातें चाहे हों लेकिन विश्वास बना रहने वाला है। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप दिन भर बहुत व्यस्त रहते हैं तो थोड़ी सी थकावट महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: परिवार में आज कुछ तनावपूर्ण बातें हो सकती हैं, खासकर यदि किसी घरेलू मामले में सभी के विचार अलग हों। इस समय संयम और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। घर के बुजुर्गों से आपकी सलाह लेने का समय है। करियर - आज का दिन कार्यक्षेत्र में नयापन लेकर आएगा। कुछ नए विचार आपके मन में आ सकते हैं जो आपके करियर में सुधार ला सकते हैं। जो लोग इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें पॉजिटिव जवाब मिल सकता है। बिजनेस वालों के लिए दिन इन्वेस्टमेंट के लिहाज से ठीक है। फाइनेंस - पुराने बिल या उधारी चुकता करने के लिए समय अच्छा है, इससे कुछ राहत भी मिलेगी। लव लाइफ - पार्टनर से छोटी सी बात पर बहस हो सकती है। आप अपने रिश्ते से ज्यादा अगर किसी को समय दे रहे हैं तो संभल कर रहें परेशानी हो सकती है। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन हाथ पैरों में सूजन या फिर दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए इस समय घर में एक नई शुरुआत का संकेत है। परिवार के साथ कोई नया कदम उठाने के बारे में सोच रहे थे, तो यह समय सही है। परिवार में एकजुटता और प्यार का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की खुशी में आप भी शामिल हो सकते हैं। करियर - कार्यस्थल पर आपको किसी पुराने प्रयास आज आपके सामने हो सकते हैं। बिजनेस के मामले में कोई नया अवसर प्राप्त कर सकते हैं जो आपके काम को विस्तार दे सकता है लेकिन सतह ही अपने बजट से आगे न बढ़ें। फाइनेंस - किसी लाभ का अवसर मिल सकता है, लेकिन किसी भी जरूरी निर्णय को सावधानी से लें। अपने खर्चों पर काबू रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ रोमांटिक पल मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में रिश्तों में विश्वास और प्यार बढ़ेगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, अगर आप फिजिकल सक्रिय रहते हैं तो आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए घर में भाई बहनों के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है। किसी मामले पर बात न बन पाए मतभेद हो सकते हैं, छोटी यात्रा के योग हैं जो मूड फ्रेश कर देगी इस समय दोस्तों के साथ निकल पड़े दिन बेहतर बनेगा। करियर - काम को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं इसलिए होने वाले बदलाव से परेशान हो जाएं इसलिए थोड़ा सजगता से काम करें। बदलावों के साथ तालमेल बैठाने में समय लगेगा इसलिए खुद को फोकस रखें तभी सफलता के आसार बढ़ सकते हैं। फाइनेंस - कुछ छोटे खर्चे हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल पाएंगे। घर में बच्चों के लिए कुछ ज्यादा खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - साथी के साथ थोड़ी देर की मुलाकात और बातें रिश्ते में गहराई और अपनेपन का एहसास देने वाली हैं। हेल्थ - सेहत पर मिलाजुला प्रभाव होगा। खाने में मीठा कंट्रोल में रखो। पेट से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि के जातक कुछ बातों को लेकर जिद्दी हो सकते हैं ऐसे में लोग आपसे कुछ असहमत हो सकते हैं। सोशली आज के दिन तनाव हो सकता है। ऐसे में शांतिपूर्वक बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। बच्चों से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन इसके समाधान के लिए आपको धैर्य रखना होगा। करियर - काम के स्तर पर किसी सहकर्मी से तनाव हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने से ही मुश्किलें सुलझ सकती है। कारोबार में आज के दिन कुछ गड़बड़ी दिखाई देती है लेकिन दिन के अंत में सब कुछ सही हो जाएगा। फाइनेंस - किसी पुराने उधारी का भुगतान करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। लव लाइफ - आज अपने भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें, ताकि रिश्ते में समझदारी और सामंजस्य बना रहे। हेल्थ - सेहत के मामले में लापरवाह नहीं रखें इस समय मौसम का असर आपकी सेहत पर अभी बना रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वाले आज के दिन अपने आप को लेकर कुछ ज्यादा सोच विचार में रह सकते हैं। घर में एक खुशहाल माहौल रहेगा लेकिन आपकी सोच कुछ अलग ही चलने वाली है। इस समय अपने आप को बाहरी मामलों में व्यस्त रखें जिससे आप बेकार की बातों से बच सकें। करियर - काम के मामले में नौकरी में लगे लोगों को आज के दिन भाग दौड़ करनी होगी, सहकर्मी आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत के चलते थकान भी अनुभव करेंगे लेकिन काम में नयापन और क्रिएटिविटी आएगी। फाइनेंस - आज के दिन कुछ राशन इत्यादि की खरीदारी के चलते आपके पैसों का बजट गड़बड़ा सकता है। लव लाइफ - आपका साथी मदद के लिए तैयार रहेगा, इसलिए अपने दिल की बात उन्हें खुलकर बताएं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन बहुत अधिक समय तक एक स्थान पर बैठे न रहें थोड़ा चहलकदमी करना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन दूसरों की बातें ज्यादा दिक्कत दे सकती हैं। आज घर में थोड़ी टेंशन का माहौल रह सकता है, खासकर किसी पुराने मुद्दे को लेकर। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, शाम तक सब कूल हो जाएगा। करियर - ऑफिस में थोड़ा मन नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी काम में कोई बड़ी गड़बड़ नहीं होगी। अगर खुद का बिजनेस कर रहे हो तो आज कोई छोटा सौदा फायदेमंद रहेगा। इस समय आप के लिए अपने काम को आगे ले जाने से जुड़ी बातों पर ध्यान देना चाहिए। फाइनेंस - आज इनकम तो ठीक रहेगी लेकिन खर्च भी लिस्ट से बाहर जा सकता है। थोड़ा कंट्रोल ज़रूरी है। लव लाइफ - अगर आप अकेले है तो नया क्रश मिल सकता है। कपल्स के लिए दिन रोमांटिक रहेगा, कोई सरप्राइज मिल सकता है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस समय अपने पार्टनर ए कारण आप कुछ बेचैन हो सकते हैं जिसके कारण नींद कम हो रही है तो उस पर ध्यान दो। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है बस कुछ नया रंग देखने को मिल सकता है। घर में कोई नई प्लानिंग चल सकती है जैसे रेनोवेशन या कुछ चेंज की। परिवार के साथ मूवी या बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। करियर - ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे। क्रिएटिव आइडिया आज काम आएंगे। आपकी बातों का असर पड़ेगा। अधिकारी आपकी काबिलियत की तारीफ कर सकता है। बिजनेस में बड़ा सौदा हो सकता है। फाइनेंस - कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। सेविंग से जुड़े काम आज लाभकारी होंगे। लव लाइफ- रिश्ते में थोड़ी इमोशनल बातें होंगी। कोई पुरानी बात पर फिर से झगड़ा हो सकता इसलिए ध्यान रखें। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस समय कुछ बीपी की समस्या पर ही ध्यान देने की जरूरत अधिक दिखाई पड़ती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल पढ़ें - कल का राशिफल