आज का राशिफल मेष: आज शुक्रवार के दिन रहेंगे काफी उधेड़बुन में बातें रहेंगी खास इस समय मन होगा काफी बातों में लगा हुआ। घर पर माता-पिता के साथ कुछ बाते बहस में न बदल पाएं तो इसके लिए रखें खुद को शांत।करियर - आज आप थोड़ा ज्यादा सोचना शुरू कर सकते हैं पर अच्छी बात ये है कि सोच के साथ-साथ काम भी करेंगे। दिन प्रोडक्टिव रहेगा, बस खुद को ओवरलोड न करें। ऑफिस में डिटेल्स पर ध्यान देंगे और कोई पुरानी गलती सुधार पाएंगे।फाइनेंस - पैसों को लेकर मन में शांति रहेगी। कोई पुरानी पेमेंट या छोटी सेविंग आज काम आ सकती है। खर्चों पर आपका कंट्रोल रहेगा और यही आपकी सबसे बड़ी जीत है।लव लाइफ - पार्टनर को हर बात आपकी समझ मे आए ऎसा जरूरी नहीं है इसलिए आज थोड़ा खुलकर बात करें उनको समय दें। किसी के लिए छोटी-सी मदद भी दिल छू जाएगी। हेल्थ - थोड़ा माइंड थका हुआ महसूस हो सकता है लेकिन बॉडी एक्टिव रहेगी अगर नींद ठीक रही तो दिन बढ़िया जाएगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ के लिए आज के दिन थोड़ा बैलेंस बिगड़ सकता है इसलिए इस समय अपने कंट्रोल को न खोएं। दिन की शुरुआत थोड़ी उलझी हुई लग सकती है पर घबराएं नहीं। काम के लिए इस समय आपको पेरेंट्स की मदद करनी चाहिए।करियर - ऑफिस में आज थोड़ा मूड स्विच होता रहेगा कभी एनर्जी हाई कभी डाउन आप अपने काम में शॉर्टकट से बचें जितना हो सकें, आपकी शांति और स्मार्ट नेस से किया काम सब कुछ कवर हो कर सकता है। किसी पुराने काम की तारीफ मिल सकती है।फाइनेंस - खर्चों की प्लानिंग करनी चाहिए कुछ पैसे इधर उधर भी होने वाली है, चीजों को लेकर कुछ देर रुकेंगे तो बेहतर ऑप्शन मिल सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी खामोशी रहेगी अगर दिल में कुछ है तो इशारों में नहीं सीधे कहें। पार्टनर आपके मूड को शायद जल्दी न समझ पाए थोड़ा वक्त दें।हेल्थ - काम में कुछ फीलिंग लो हो सकती है वहीं कंधों में खिंचाव महसूस हो तो स्ट्रेचिंग या हल्की वॉक से ही बेहतर होगी।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा काफी बेहतर आप कुछ सोच विचार के साथ चीजें करेंगे। इस समय आप घर में कुछ धार्मिक कामों या पूजा पाठ में लगे रहने वाले हैं। इस समय अपनों के साथ भाई बहनों के लिए खुद मनपसंद चीजों को गिफ्ट देने का मन बना सकते हैं।करियर - ऑफिस में ज्यादा बातें करने का मूड नहीं रहेगा काम बढ़िया होगा। कोई सीक्रेट आइडिया या प्लान आपको फायदा दे सकता है। आज सिर्फ काम पर ध्यान दें पॉलिटिक्स से दूर रहें इससे आप कि छवि बेहतर होगी।फाइनेंस - कोई पुराना पैसा वापस आ सकता है या कुछ अटका हुआ क्लियर हो सकता है। फाइनेंशियल पेपर्स या डील्स को ध्यान से देखें जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - दिल की बातों में आज का नेचुरल रिएक्शन रहेगा इस समय घर पर एक दूसरे के लिए सहयोगी होंगे।हेल्थ - हेल्थ नार्मल रहेगी वैसे इस समय शरीर से ज्यादा मानसिक थकावट हो सकती है। अगर बहुत सोच रहे हैं तो खुद को ब्रेक दें म्यूज़िक या वॉक पर निकलें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज कुछ अलग सोचने का दिन है और आप उसमें माहिर भी होंगे इस समय आप जुगाड़ भी करने वाले हैं कुछ घर में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अपनी एजुकेशन को लेकर लंबी बातचीत और पढ़ाई को कैसे कंपलीट करें समय पर इन सब में लगे रह सकते हें।करियर - आपका माइंड आज एक्टिव रहेगा जिसके चलते नई सोच, नए आइडिया, कुछ हटके करने का मन रहेगा। हर किसी से अपनी प्लानिंग शेयर न करें कुछ बातें अपने पास रखना सही रहेगा।फाइनेंस - धन की कमी फील होगी लेकिन पैनिक न करें जल्दी ही चीजें हैंडल होंगी कुछ प्राप्ति के योग भी बनेंगे।लव लाइफ - रिलेशनशिप को लेकर आपसी बातचीत मे संयम रखें इस दौरान बाहरी आकर्षण प्रेम में संदेह के बीज बो सकता है इस से बचें।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो बेचैनी या नींद की गड़बड़ी हो सकती है। दिमाग को शांत करने के लिए रात को कुछ पॉजिटिव पढ़ें या सुनें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज दिल थोड़ा भारी रह सकता है इस समय इंट्यूशन ज़बरदस्त रहेगा आप न चाहते हुए उन बातों को जल्द से समझ लेंगे जिनसे आपने दूरी बना कर रखी हुई थी।आज आप जो सोच रहे हैं, उसमें कहीं न कहीं सच्चाई भी होगी अपनी फीलिंग्स को नजरअंदाज न करें।करियर - ऑफिस में काम की शुरुआत थोड़ा स्लो स्टार्ट वाली रहगी पर जैसे जैसे दिन बढ़ेगा काम को लेकर तेजी भी रहेगी। इस समय आप दूसरों की नजरों में भी आएंगे। कोई आपको सलाह दे सकता है ध्यान से सुनिए, उसमें कुछ काम की बात होगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई छोटी चिंता रह सकती है कोई मदद या रास्ता खुद ही सामने आएगा। आज उधार देने या लेने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर की बातों में छुपे इमोशन आप आसानी से पकड़ सकते हैं अगर कोई नाराज़गी है तो पहले आप पहल करें बात बनेगी। किसी पुराने कनेक्शन की याद आ सकती है।हेल्थ - आज के दिन इमोशन का असर शरीर पर दिख सकता है थोड़ा खुद को वक़्त दें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा सकारात्मक सोच वाला इस समय आप दूसरों को ज्यादा बढ़ावा न दें तो ही सही रहेगा। काम को लेकर शक्ति में संतुलन के कारण किसी के साथ बहस से बचें अगर कोई काम न कर रहा हो तो उन्हें ज्यादा कहने से अच्छा है की खुद ही काम कर लिया जाए।करियर - आज काम में ध्यान केंद्रित रखें और बेकार की गप शप से बचें। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना होगी। दिन के दौरान किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी के लिए आपको चुना जा सकता है कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चा कम होगा और कुछ बचत भी कर पाएंगे। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।लव लाइफ - लव लाइफ में नयापन रहेगा पुराने रिश्तों में कुछ नई बातें सामने आ सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है कुछ हल्के व्यायाम से स्थिति में सुधार आ सकता है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला के लिए दिन रहेगा मिलाजुला कुछ फैसले आपको जल्दी करने पड़ सकते हैं और इस दौरान आपको अपने आंतरिक स्वभाव को नियंत्रित करना होगा। आपको मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की आवश्यकता है। घर में किसी सदस्य के साथ बातचीत में थोड़ी खटास हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगा।करियर - करियर में थोड़ी सी उथल-पुथल हो सकती है आप समझदारी से स्थिति को संभाल सकते हैं। यह आपको नया अनुभव देगी किसी नई बात या स्थिति के साथ अपने काम को कैसे किया जाए इस पर ध्यान रखें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आप थोड़ा गुस्से में आ सकते हैं शांतिपूर्ण बातचीत से चीज़ें ठीक हो सकती हैं। पार्टनर को अपने विचारों से अवगत कराएं।हेल्थ - मानसिक दबाव की वजह से सिरदर्द और थकान हो सकती है। अपने शरीर को आराम देना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन राशि स्वामी की स्थिति एक कारण आत्मविश्वास को जगाने का काम कर सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें तेजी दिखेगी और ऎसे में घर के लोगों की ओर से भी आपको काफी सहयोग सराहना भी मिलेगी।करियर - काम को लेकर लोग आपकी लीडरशिप को पसंद कर सकते हैं आपको अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। अधिकारियों कि ओर से काम ज्यादा रह सकता है। पर आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। सहकर्मियों के साथ समन्वय अच्छा रहेगा बस गुस्से पर नियंत्रण रखें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किसी को पैसे देने से पहले फैसले सोच समझकर लें।लव लाइफ - रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी होगी क्योंकि इस दौरान आप कहेंगे कुछ और पार्टनर कुछ ओर न समझ बैठे इसलिए बात करते समय स्पष्टता रखें।हेल्थ - दिन की शुरुआत उत्साह से होगी शाम को सिरदर्द या तनाव महसूस हो सकता है। खुद को रिलैक्स करने का समय जरूर निकालें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए दिन स्थिरता और समझदारी से भरा रहेगा। आज आप किसी पुराने काम को पूरा कर सकते हैं या अधूरे कामों को निपटाने का अच्छा समय है। घरेलू शांति बनी रहेगी और मन स्थिर रहेगा।करियर - कामकाज में धीरे धीरे ही सही पर आप स्थायी प्रगति को देख सकते हैं किसी सीनियर का मार्गदर्शन मिल सकता है जिससे आपकी रणनीति और मजबूत होगी। काम को लेकर इस समय अनावश्यक आलोचना से बचें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से घर में कुछ लोगों की जरूरतों के लिए खरीदारी और सेविंग का कुछ भाग खर्च होने की संभावना बनी हुई है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या कोई स्पेशल प्लान बन सकता है।हेल्थ - सेहत में सुधार रहेगा अगर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करते हैं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फ्लेक्सिबिलिटी तो लाएगा पर फोकस न बिगड़े इस पर ध्यान देने की जरूरत भी होगी। कुछ बातों को लेकर माइंड एक्टिव रहेगा सोचेंगे भी तेज, बोलेंगे भी क्लियर और लोगों को इंप्रेस करना कोई मुश्किल नहीं है बस सीमाओं का ध्यान रखें।करियर - कारोबार को लेकर मीटिंग में आप जो बोलेंगे लोग गौर से सुनेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें और सिर्फ अपने टारगेट पर फोकस करें। फ्रीलांसर या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन लकी है।फाइनेंस - थोड़ा संभलकर चलें खर्च करने का मन करेगा लेकिन हर चीज़ ज़रूरी नहीं है। कोई नया सोर्स ऑफ इनकम शुरू करने का आइडिया बन सकता है।लव लाइफ - पार्टनर से दिल खोलकर बात करें इससे बॉन्ड मजबूत होगा। इस समय क्रश से चैट स्टार्ट हो सकती है थोड़ा कॉन्फिडेंस दिखाइए।हेल्थ - दिमाग बहुत तेज चलेगा लेकिन बॉडी थोड़ा स्लो फील कर सकती है नींद पूरी लें और आंखों को थोड़ा आराम दें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी एक्स्ट्रा काम वाली। लोगों की बातें जल्दी समझेंगे लेकिन पर्सनली मत लें। कुछ पुराने मुद्दों पर भी आज बात की जा सकती है जिससे कोई मनमुटाव दूर हो सकता है। इमोशन्स को ताकत बनाएं अपनी वीकनेस नहीं।करियर - कामकाज के सिलसिले में टीम वर्क अगर सही से कर लिया तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस समय अपनी भूमिका को ध्यान से निभाएं कोई पुराने क्लाइंट या सीनियर का सपोर्ट मिल सकता है। घर से काम कर रहे हैं तो प्रोडक्टिविटी हाई रहेगी।फाइनेंस - पैसे को लेकर सोच समझकर चलना पड़ेगा कोई पुरानी उधारी को चुकाने के लिए जोड़ तोड़ बना रहने वाला है।लव लाइफ -रिश्तों में आज थोड़ी केयर और थोड़ी क्लैरिटी चाहिए इस समय बातों को दिल में न रखें। बस जो भी कुछ है उसे शांति से कहने की कोशिश करें।हेल्थ - हेल्थ मिक्स मोड में है मूड स्विंग या माइग्रेन जैसी हल्की दिक्कत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा ही रहेगा। वैसे के बात अनुकूल होगी की जिस काम को टच करोगे उसमें स्पार्क आ जाएगा। आत्मविश्वास हाई रहेगा और लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। आज के दिन कहीं घूमने फिरने का मौका भी आपको मिल सकता है।करियर - आज काम में अपने आस पास होने वाली बातों को लेकर सजग रहें, अपने साथ काम कर रहे साथियों को गाइड करने का मौका मिलेगा। इस समय बिजनेस में तेजी का दौर रहने वाला है बस ईगो को साइड में रखें तभी सब साथ देंगे।फाइनेंस - आज के दिन कुछ लाभ छोटा ही सही पर मिल सकता है, कोई पेमेंट आ सकता है या पुरानी इनकम का रास्ता खुलेगा। थोड़ा स्मार्ट इन्वेस्टमेंट प्लान कर सकते हैं।लव लाइफ - रिलेशन में हो तो आज दिल से दिल की बात होगी पर आप को इसमें दूसरों की ओर से कुछ मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती है।हेल्थ – एनर्जी तो भरपूर रहेगी बस ओवरएक्टिव होने से थकावट आ सकती है इस दौरान खाने पीने में लापरवाही न बरतें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल