false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा। आपके विचार स्पष्ट होंगे और आप सही दिशा में काम कर पाएंगे। किसी बड़े निर्णय के लिए यह समय उपयुक्त है। इस दिन अपने मन की सुनें और जो सही लगे वही करें। परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। करियर - काम को लेकर दिन आपके लिए अनुकूल असर दिखाने वाला हो सकता है। इस समय आप दूसरों के लिए भी सहयोगी होंगे। कारोबार में आज के दिन तेजी रहने वाली है शेयर मार्केट में मिलेगा लाभ। किसी महत्वपूर्ण बैठक या चर्चा में हिस्सा लेना पड़ सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं और अभी सोच-समझ कर किए गए निवेश से भविष्य में फायदे हो सकते हैं। लव लाइफ - आज आप अपने साथी के साथ कुछ पल बिता सकते हैं। घर के कामों में अपने पार्टनर से आपको ज्यादा मदद न मिल पाए जो निराश करने वाली होगी। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे, खाने पीने और जीवनशैली में संतुलन बनाए रखें और पर्याप्त पानी पिएं। आज का वृषभ राशिफल आज के दिन वृषभ राशि वालों के लिए बारहवें भाव में चंद्रमा की स्थिति खर्चों को देने वाली होगी। कुछ घरेलू बातों से जूझना पड़ सकता है। थोड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। किसी भी स्थिति का सामना धैर्य और समझदारी से करें, क्योंकि आपको हर मोड़ पर नए अवसर मिलेंगे। करियर - काम को लेकर बाहरी लोग मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इस समय आप भी कुछ गुस्से में रह सकते हैं जो सही नहीं है। इस समय टीम के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। इसलिए किसी भी निर्णय को सोच-समझ कर लें। फाइनेंस - धन के मामले में आज थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में तनाव हो सकता है, पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह समय एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का है। हेल्थ - अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी भी छोटी-मोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्रि के दो दिन एक साथ आने पर आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपनी सोच और दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। पुरानी आदतों को छोड़कर नई चीजों को करने के लिए कदम बढ़ाने का समय है। घर के काम को पूरा करने का दबाव हो सकता है। करियर - कामकाज में आपकी मेहनत को उचित पहचान मिल सकती है। अगर आप किसी नए काम में शामिल होने वाले हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही, आपको उच्च अधिकारियों से प्रशंसा भी मिल सकती है। इस दिन को अवसर के रूप में लें और खुद को साबित करें। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, खासकर अव्यवस्थित खर्चों से बचें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी भावनाओं को रंग मिलेगा। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी हेल्थ को प्राथमिकता दें, क्योंकि इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज आपको अपने कामों में थोड़ी सी चुनौती महसूस हो सकती है। घर पर बच्चों की ओर से माता-पिता को ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यह समय खुद पर विश्वास रखने का है, क्योंकि अपनी मेहनत और समर्पण से आप किसी भी समस्या को हल करने में सक्षम होंगे। धैर्य और साहस से काम लें, चीजें आपके पक्ष में होंगी। करियर - किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिल सकता है। आज आपकी मेहनत को उच्च अधिकारियों की ओर से भी परखा जाना है। व्यापार में नए विचारों की आवश्यकता होगी, जिनसे आपकी आमदनी में सुधार हो सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में लेन देन का काम आज ज्यादा हो सकता है तो थोड़ा ध्यान से काम करें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ हल्की-फुल्की समस्याएं हो सकती हैं। आपसी समझ और भरोसे से आप इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन अगर आप कुछ हल्का व्यायाम करें, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वाले आज नवरात्रि पर घर के काम के साथ साथ कुछ पर्सनल कामों के लिए थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। इस समय ध्यान से चीजों को करने की जरूरत है। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और आपको परिवार के किसी सदस्य से नई सीख मिल सकती है। करियर - नौकरी के मामले में आपको मेहनत करनी है और इस समय आप यात्रा भी कर सकते हैं किसी जरूरी काम के लिए। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - आज के दिन पहले किया गया आपका निवेश कुछ लाभ दिला सकता है। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आपके लिए एक सुखद समय होगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी सी पार्टी में शामिल होने के लिए बाहर जा सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन दिनचर्या में बैलेंस बनाए रखने के लिए थोड़ा काम करें और हो सके तो भोजन में लापरवाही से बचें। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए परिवार में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, लेकिन यह समय इसे सुलझाने का है। अपने परिवार के सदस्य से बात करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आपसी संबंधों में सुधार होगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। करियर - काम को लेकर थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, इस समय काम में देरी के कारण भी सुनने को मिल सकता है। यह समय नई जिम्मेदारियों को संभालने का है इसलिए आनाकानी से बचें और जो काम मिलता है उसे मेहनत से पूरा करें। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इस समय किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं तो सोच-समझ कर आर्थिक निर्णय लें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। रिश्ते में थोड़ी असहमति हो सकती है, इसलिए भ्रम या संदेह को प्यार में न आने दें। हेल्थ - आज के दिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है आप व्यर्थ की बातों के चलते खुद को परेशान कर सकते हैं। आज का तुला राशिफल आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला होगा। आपको कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ आज आपको थोड़ा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुरानी बात को आगे बढ़ाने से आपसी रिश्ते कमजोर पड़ सकते हैं इस बात का ध्यान रखें। करियर - जो भी काम आज कर रहे हैं उसमें सहकर्मियों के साथ अच्छे से संबंध बनाए रखें, ताकि कार्य में कोई रुकावट न हो। जो लोग कारोबार में हैं उनके लिए इस समय सामान के रख रखाव को लेकर थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। फाइनेंस - खर्चों को लेकर आपको सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत है। बच्चों के लिए सामान खरीदारी में पैसे अधिक खर्च होने वाले हैं। लव लाइफ - आपके और आपके पार्टनर के बीच आज का दिन कम मुलाकात देने वाला है लेकिन फिर रिश्ता कमजोर नहीं होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। अधिक काम से बचने के लिए खुद को थोड़ी राहत दें। आज का वृश्चिक राशिफल नवरात्रि का ये दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बुद्धिमानी से भरा रहेगा। आपको जीवन के कुछ क्षेत्रों में असमंजस हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से किसी भी स्थिति का समाधान पा सकते हैं। आपकी मेहनत और प्रयासों से आपको अच्छा परिणाम मिलेगा, बस अपनी दिशा पर ध्यान केंद्रित रखें। करियर - कार्यस्थल पर आज आपको थोड़ी मेहनत और समय की आवश्यकता होगी। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिल सकता है। कुछ कार्यों में थोड़ी सी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य को लेकर आशा और विश्वास रखें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, कोई अनावश्यक खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकता है। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ विवाद हो सकते हैं, लेकिन खुलकर बात करने से सब ठीक हो जाएगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप फिट और सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकावट से बचने पर ध्यान दें। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए नवरात्रि का आज का दिन आपके लिए नयापन लेकर आएगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कोई लंबित काम पूरा करने का अवसर मिलेगा। घर में कोई खुशी का अवसर भी आ सकता है। करियर - अगर आप काम में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बिलकुल सही है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने कार्यों में पूरी तरह से सफल होंगे। छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करें और बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। फाइनेंस - आज के दिन खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आपकी इनकम कमजोर नहीं होगी। लव लाइफ - आप दोनों के बीच बातचीत होगी, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तभी रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। पौष्टिक आहार आपकी सेहत को बनाए रखेगा। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ने का दिन है। परिवार में आज शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा और आप अपने परिवार के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। आपके विचारों को परिवार के सदस्य समझेंगे और उनका समर्थन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। करियर : कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सफलता और संतुलन दे सकता है। मेहनत से किसी पुराने काम को पूरा करने में सफल होंगे। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। आपको आत्मविश्वास से काम करना होगा और किसी भी निर्णय को सोच-समझ कर लेना होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा रहेगा, इस समय आप कुछ नई चीजों को खरीदने के लिए छोटी सी धन राशि खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों को समय दीजिए क्योंकि आप कुछ खुद में ही इतने व्यस्त होंगे की साथी के लिए समय न निकाल पाएं इसलिए इस ओर ध्यान देना होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद को ताजगी महसूस कराने के लिए थोड़ी देर आराम करना जरूरी होगा। आज का कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सोच विचार में लगा रहने वाला होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की मदद मिल सकती है, जिससे आपको राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा। करियर - काम के लिए आप दूसरों पर निर्भर न रहें तो ही अच्छा है। इस समय खुद से चीजों को देखें दूसरों के भरोसे पर काम मत छोड़ें। वैसे तो काम के स्थान पर साथ काम करने वाले लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। इस समय अपने बचत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले में धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - आप और आपके पार्टनर के बीच विश्वास और समझ की स्थिति सामान्य ही रहेगी। इस समय आप खुद को कुछ अकेला भी महसूस कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न होगी बस अपने आप को आलस्य से बचाएं क्योंकि यही आज अधिक परेशान करने वाला है। आज का मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन अच्छे योग बनते हैं। आज का दिन आपके लिए कई संभावनाओं से भरा रहेगा। आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपका जीवन बेहतर हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। करियर - किसी पुराने काम को फिर से शुरू करने का समय आ सकता है, जो पहले अधूरा छोड़ दिया था। अपनी क्षमता और आत्मविश्वास पर विश्वास रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जो आपके काम को आसान बनाएगा। फाइनेंस - आज धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन आय में भी सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ - रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में दिलचस्पी ले सकते हैं और यह संबंध भविष्य में प्रगाढ़ हो सकता है। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे, खुद को ताजगी महसूस कराने के लिए हल्का मनोरंजन अच्छा होगा। For more details, you can read your Daily Horoscope