आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन काम के साथ साथ बाहरी लोगों और विचारों से जोड़ने वाला है। घर पर काम समय पर होते रहें इसे लेकर थोड़ी चिंता रहेगी पर आखिर में काम हो ही जाएंगे। बच्चों के साथ या घर के बड़ों के साथ कहीं जाने के योग भी बनते हैं। देवी का पूजन आपके लिए शुभता लाने वाला होगा।करियर - आज कुछ कारणों से कार्यस्थल पर पहुंचने में देरी भी हो सकती है। ऑफिस में नए प्लान बन सकते हैं जिस पर कुलिग के साथ डिस्कशन भी रहेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा है बिजनेस में कुछ नए डील्स पर बात शुरु होने का समय है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक है आज कुछ प्राप्ति के साथ आपको कुछ खर्च भी करना होगा। इस समय आध्यात्मिक कामों के लिए आपकी धनराशि खर्च होने के योग हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन ठीक रहेगा आप वैसे आज अपने पार्टनर को बहुत अधिक समय न दे पाएं लेकिन फिर भी साथी का हेल्प आपको मिलता रहेगा।हेल्थ - इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखें। वॉक और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज के दिन वृषभ को गुस्सा ज्यादा ही बना रहने वाला है घर के छोटे छोटे काम भी आपको करने होंगे जिसके कारण व्यस्त रहने वाले हैं। कई काम एक साथ निपटाने पड़ सकते हैं इसलिए समय का सही मैनेजमेंट करने की जरूरत होगी। कुछ पूजा मांगलिक आयोजन आपकी समझदारी से अच्छे से होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।करियर - काम को लेकर मन में बहुत से प्लान बन सकते हैं पर लागू शायद ही कोई हो पाए। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें पुराने काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार में लाभ हो सकता है और साथ ही आज के दिन काम से कुछ राहत भी मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति नार्मल रहने वाली है। आज के दिन घरेलू वस्तुओं की खरीदारी के मामले में कुछ भागदौड़ और धन व्यय बना रहने वाला है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले आज के दिन अपने पार्टनर को थोड़ा माफ कर देना ही सही होगा क्योंकि आज का दिन उनके पास समय की कमी वाला है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय आप काम की अधिकता के चलते ही बीमार हो सकते हैं और रूटीन भी आज तो गड़बड़ाने वाला ही है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए आज का दिन लोगों के साथ काम को निपटाने और घर के कामों पर ध्यान रखने के लिए रहने वाला है। कुछ मांगलिक कार्यों का योग भी होगा जिससे फैमली में खुशहाली बनी रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है।करियर - कामकाज को लेकर कुछ अन्य लोगों के काम को भी आपको हैंडल करना पड़ सकता है। इस समय अपने दोस्तों की कमी आपको फील होने वाली है लेकिन दोपहर से स्थिति आपके लिए नार्मल रहेगी और कुछ नए अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और बुद्धिमत्ता से काम को सफल बनाएं।फाइनेंस - धन लाभ के अवसर बनेंगे इस समय आप अपनी इच्छा से कुछ धन राशि दान या किसी अच्छे काम में लगाने के लिए भी उत्साहित होंगे।लव लाइफ - प्यार के मामलों में दिन अच्छा है, आप को अपने जीवन साथी की ओर से कुछ मदद मिलेगी जिससे आप अपने काम को हल्का भी कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर सामान्य स्थिति दिखाई देगी अपने से अधिक आप परिवार या किसी वरिष्ठ की हेल्थ के लिए चिंता रख सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन घर के कामों की लंबी लिस्ट तैयार हो सकती है। कुछ कारणों से मन कुछ भावुक रहेगा। घर परिवार के साथ समय बिताने का मन करेगा लेकिन व्यस्तताएं ऎसा न होने दें। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उनका सामना कर पाएंगे।करियर - ऑफिस में कामकाज ज्यादा ही रहने वाला है इस समय चाहे एक एक करके काम को निपटाएं पर इसका प्रेशर न लें खुद पर ज्यादा क्योंकि आप सभी काम करने में सफल रहेंगे। मेहनत करते रहें परिश्रम से काम सफल होगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रह सकती है अनावश्यक खर्चों से बचें। शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है।लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बनी रहेगी अपने साथी के साथ समझदारी से काम कर पाएंगे, सिंगल्स लोगों की लाइफ में किसी के आने का योग बन सकता है।हेल्थ - सेहत में सुधार होगा खान-पान का ध्यान रखें हल्का व्यायाम फायदेमंद देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा हो सकता है उत्साह में आप दूसरों के लिए भी काम को करना चाहेंगे। मन में बहुत से विचार आएंगे, और आप किसी पुराने काम को दोबारा शुरू कर सकते हैं। घर में किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है या परिवार के साथ कोई खास समय बितेगा।करियर - काम को लेकर आपकी मेहनत का असर दिखेगा सहकर्मियों के साथ काम करने में तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने अधिकारी से संपर्क दोबारा जुड़ सकता है इस समय लोगों के साथ बाहर जाने और लोगों के साथ डील करने का समय होगा।फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। खरीदारी करने का मन बनेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करने में ही समझदारी होगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी बात को लेकर मन में चल रही उलझन आज सुलझ सकती है। दांपत्य जीवन में संतुलन बना रहेगा।हेल्थ - दिन भर सक्रियता बनी रहने वाली है लेकिन रात के समय थकावट महसूस हो सकती है इस समय थोड़ी सी मसाज अच्छी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों को थोड़ी सावधानी से दिन बिताना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। मन में बेचैनी या उलझन रहेगी, जिससे काम में मन कम लग सकता है। धैर्य बनाए रखें दोपहर बाद हालात सुधरने लगेंगे।करियर - ऑफिस में कोई छोटी गलती बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए हर काम पर ध्यान दें। व्यापार में कोई डील अटक सकती है पर धीरे-धीरे इस पर काम करते रहें अभी न सही पर जल्द ही ये आपके लिए काम करने वाला सौदा बन सकती है।फाइनेंस - धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। फालतू खर्चों से बचें। कोई पुराना उधार या कर्ज याद दिलाया जा सकता है।लव लाइफ - साथी से बातचीत में स्पष्टता रखने की जरूरत होगी बिना वजह की बहस से दूरी बनाए रखना ही उचित होगा।हेल्थ - सिर दर्द, थकावट या नींद की कमी हो सकती है इस समय पानी ज्यादा पिएं और खुद को तनाव से दूर रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी या किसी योजना पर फिर से काम शुरू करेंगे। सामाजिक या पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। यात्रा का भी योग बन सकता है।करियर - काम के स्थल पर आप के लिए कुछ नए अवसर बनने का समय है, अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। सहकर्मियों से मदद मिलेगी इस समय निजी व्यवसाय वालों को नए ग्राहक मिल सकते हैं।फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं इस समय पैसों की प्राप्ति के साथ खर्च की स्थिति भी बनी रहने वाली है किसी को उधार देना पड़ सकता है।लव लाइफ - साथी के साथ कम ही बिताने को मिलेगा दिल की बात कहने का यह सही दिन हो सकता है। विवाहित लोगों को संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक तनाव कम होगा पेट से जुड़ी दिक्कत हो तो सादा भोजन लें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी हो सकता है। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है या किसी अपने से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर ध्यान देना पड़ सकता है। काम में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, फिर भी दिन के अंत तक स्थिति सुधरेगी।करियर - कामकाज में लापरवाही न बरतें सहकर्मियों से सहायता लेने में हिचक न करें। अधिकारी वर्ग के साथ व्यवहार कुशल होने पर आप कुछ न कुछ अपनी स्थिति को स्ट्रांग करते हुए काम कर पाएंगे।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी पर इस समय किसी को उधार देने से पहले सोचें क्योंकि जल्द से वापसी की उम्मीद नहीं हो पाएगी। घर की वस्तु पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी खामोशी हो सकती है साथी से खुलकर बात करें, वरना शक परेशान कर सकता है। मैरिज लाइफ में लोगों को जीवनसाथी का इमोशनल स्पोर्ट मिलेगा।हेल्थ - सिरदर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है काम की अधिकता के कारण खुद को ध्यान न दे पाने की स्थिति समस्या दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। परिवार में कोई शुभ काम की चर्चा हो सकती है। घर-बाहर आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई पुराना काम पूरा हो सकता है।करियर - काम के लिहाज से आपकी मेहनत का फल बेहतर मिलने की स्थिति दिखाई देगी। साथ में काम कर रहे लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं कोई रुकी योजना फिर से चल सकती है।फाइनेंस - धन लाभ हो सकता है इस समय कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बचत की नई योजना पर विचार करेंगे।लव लाइफ - रिश्तों में मजबूती आएगी अपने घर के कामों के अलावा किसी के साथ घूमने-फिरने या साथ समय बिताने का मौका मिलेगा एक-दूसरे के लिए समय निकालें।हेल्थ - शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी ताजगी भरा खानपान आपको पूरे दिन तरोताजा रखेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए भागदौड़ वाला रह सकता है। कई काम एक साथ निपटाने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी आयोजन या यात्रा की योजना बन सकती है। मन थोड़ी देर के लिए भटक सकता है, लेकिन दोपहर बाद फोकस बढ़ेगा।करियर - ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन समय से पहले कार्य पूरे कर लेंगे। साथ में काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है जिसके कारण कुछ अच्छे मौके भी दिखाई देंगे।फाइनेंस - खर्चे बढ़ सकते हैं घर से जुड़ी चीजों के लिए खरीदारी का समय बना हुआ है और बच्चों के लिए भी कुछ खरीदारी अधिक होगी।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, पर बातचीत से सब ठीक हो सकता है अभी इस समय आपके जीवनसाथी को काम में मदद करने से आप के लिए दिन भी अच्छा रहेगा।हेल्थ - थकान या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, काम के साथ-साथ आराम भी जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बच्चों के शोरगुल वाला हो सकता है। कुछ घर के रखरखाव में बदलाव कर सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह से कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार या पुराने परिचित से बातचीत होगी, जो मन को अच्छा महसूस कराएगी।करियर - काम के मामले में इस समय शुरुआत के लिए बेहतर समय होगा कुछ नई आइटम जोड़ना बेहतर रहेगा। जो साथ में काम करने वाले हैं उनके साथ तालमेल बना रह सकता है। किसी योजना को आगे बढ़ाने का समय है।फाइनेंस - खर्च और आमदनी के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा कोई पुराना लेन-देन सुलझ सकता है।लव लाइफ - जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - नींद पूरी न होने से थकान रह सकती है समय निकालकर आराम करें और पानी अधिक पिएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने योग्य है। कोई बात बार-बार दिमाग में घूम सकती है जिससे मन व्यस्त रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन बात को बढ़ाने से बचें। किसी नजदीकी से जुड़ी खबर मिल सकती है।करियर - काम के सिलसिले में कुछ ज्यादा ही बातें बनी रहने वाली हैं दोस्तों के साथ कुछ प्लानिंग भी हो में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सब संभाल सकते हैं। कुलीग की मदद मिल सकती है। नया काम शुरू करने का विचार फिलहाल टालें।फाइनेंस - इस समय बच्चों के कारण आपकी जेब खर्च की स्थिति अधिक हो सकती है पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें किसी से उधार न लें और न दें।लव लाइफ - रिश्तों में तनाव तब होगा जब आप एक दूसरे पर ही महसूस हो सकता है। बातों को दिल से न लगाएं। विश्वास बनाए रखें, मन की बात कहें।हेल्थ - मानसिक तनाव रह सकता है इस समय सुबह की सैर से राहत मिलेगी भूखे न रहें और समय पर भोजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल