आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत होने के संकेत हैं और आपकी बातों को आज काफी गंभीरता से सुना जाएगा। अपने भीतर का नेतृत्व गुण आज सहज रूप से सामने आएगा।करियर - नौकरी के सिलसिले में यात्रा का दौर भी आप देख सकते हैं पर मिटिंग या किसी लम्बी ट्रैवल के लिए टाइम मैनेजमेंट का रखें ख्याल जिससे कहीं भी देर न होने पाए। छोटे कारोबारियों के लिए आज के दिन की स्थिति होने वाली है विशेष मुनाफे की स्थिति देगी कुछ राहत।फाइनेंस - फैसों के मामले में किचकिच बनी रह सकती है जेब खर्च को रोक पाना होगा मुश्किल इसलिए आज कुछ पैसे की कमी को लेकर चिंता रह सकती है।लव लाइफ - प्यार के रिश्ते को दूसरों की पैमाइश पर न देखें खुद से चीजों को देखें परखें इस समय कुछ बातें आपके लिए परेशानी भी बढ़ा सकती हैं। सोशल या आनलाइन प्लेटफार्म में बनेंगे दोस्त।हेल्थ - स्वास्थ रह सकता है कमजोर अपनी हेल्थ का दें ध्यान आज के दिन आप को कुछ न कुछ स्थिति कर सकती है परेशान।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज का रविवार वृषभ राशि वालों के लिए एनर्जी से भरपूर रहेगा पर ध्यान बिखरा हुआ सा महसूस हो सकता है। आप कई काम एक साथ करना चाहेंगे पर धैर्य की भी जरूरत होगी घर परिवार में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी बस ज़रूरत है कि आप अपने गुस्से को काबू में रखें।करियर - कामकाज में आज तेजी रहेगी नई कंडीशन के सामने काफी चीजें आपके लिए मुश्किलें भी बढ़ा सकती है पर अपनी धाक जमाने में आगे रहेंगे आप। आप अपने टैलेंट से सबको इंप्रेस भी करेंगे। जिन लोगों का बिजनेस है उनके लिए आज नए मौके दस्तक देंगे बस सही समय पर सही फैसले की जरूरत है।फाइनेंस - पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखें क्योंकि आज के दिन दोस्तों के साथ खर्चे बढ़ने वाले हैं इसलिए ज़रूरी और गैर-ज़रूरी बातों में फर्क समझ कर ही पैसे खर्च करें। लव लाइफ - प्यार में आज भावनाएं तो गहरी रहेंगी पर ज़रूरी है कि आप साथी की बात भी उतनी ही ध्यान से सुनें। छोटी बातों पर नज़रअंदाज़ करना सीखें तभी रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगी बस ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस आपकी एनर्जी चूस सकता है। थोड़ा रिलैक्स करें मेडिटेशन करें और खुद को पॉजिटिव रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज रविवार मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा घरेलू कार्यों में उलझा हुआ रहेगा। आप चाहेंगे कि कोई आपको टोकें नहीं और आराम से अपना समय बिताने दें। घर में बच्चों या छोटे भाई-बहनों की जिद से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन स्थितियाँ जल्द ही संभल जाएंगी।करियर - कामधंधे या कारोबार में आज नए लोगों के साथ काम की शुरुआत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सलाह अतिरिक्त भागदौड़ न करें। कुछ काम तेजी से मिलेंगे और किसी की मदद से समय पर पूरे भी हो जाएंगे।फाइनेंस - आज शेयर मार्केट में मिले जुले संकेत दिखेंगे तुरंत पैसा लगाने से बेहतर है बाजार का रुख थोड़ा समझ लें। बच्चों को आज जेब खर्च कम ही मिल पाएगा आज बचत का दिन है।लव लाइफ - रोमांस आज थोड़ा फीका रह सकता है दिल में कोई बात हल्का सा असर ज़रूर करेगी।शादीशुदा लोग उन बातों को प्राथमिकता दें जो दोनों के लिए शुभ और सकारात्मक हों।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बस मन की बातें थकान बढ़ा सकती हैं। थोड़ा रिलैक्स करें, मूड फ्रेश करने वाली एक्टिविटी में शामिल हों।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन की स्थिति घरेलू मामलों में आपको कुछ मिले जुले असर देने वाली है। डेली के रुटिन वाले काम आज कुछ समय लेने वाले लग सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में आज घूमने फिरने का अवसर बनेगा। बच्चों के लिए आज के दिन काम की स्थिति होगी खास परिवार में उनकी ओर से खुशियां भी फील होंगी।करियर - आज के दिन काम में अगर हो सके तो अपने आस पास के लोगों का सहयोग लेने के लिए खुद को रखें आगे। व्यापार के लिए आज का दिन शुरुआत में होगा कुछ धीमा लेकिन इस समय शाम के दौरान कुछ बेहतर स्थिति को देख पाएंगे।लव लाइफ - दिल के रिश्ते होंगे गहरे मन कहीं कहीं बेचैन हो सकता है पर शाम तक पार्टनर के साथ एनर्जी का स्तर बढ़ेगा और आप खुद को एक अच्छे अनुभव के साथ पलों को जिएंगे।हेल्थ - अपनी दिनचर्या में थोड़ी हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी शामिल करें नींद पूरी रखना आज आवश्यक है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन मस्त रहेगा। आपके दिमाग में कई नए आइडिया और विचार आ सकते हैं, लेकिन ज़रूरी है कि आप सिर्फ सोचने के बजाय उन पर काम भी शुरू करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपको एक नई दिशा दिखाएगा। काम के मोर्चे पर आज फोकस बनाए रखना जरूरी है, ताकि कोई चूक न हो।करियर - करियर में बदलाव का संकेत मिल सकता है नई नौकरी या प्रमोशन के बारे में कोई बात सामने आ सकती है बस थोड़ा इंतजार करना होगा। अगर आप खुद का काम करते हैं तो अपने नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान दें।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में आज सोच समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। पैसे का प्रबंधन सही तरीके से करें विशेष रूप से शेयर बाजार और स्टॉक में।लव लाइफ - प्यार में थोड़ी नीरसता महसूस हो सकती है पर जो आपके रिश्ते की ज़रूरत है वही मिल सकता है। संतान या परिवार के लिए समय निकालें यह आपको सुकून देगा।हेल्थ - स्वास्थ्य आज थोड़ा हल्का-फुल्का रहेगा लेकिन थकान महसूस हो सकती है। खुद को ज्यादा न थकाएं थोड़ा आराम करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर और काम दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। घर में परिवार के सदस्य कुछ अतिरिक्त ध्यान चाहते हैं, जबकि बाहर कामकाजी जिंदगी में आप कुछ नए और महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए तैयार होंगे। थोड़ी सी आलस्य को छोड़कर, दिन का सही उपयोग करें।करियर - करियर में सकारात्मक बदलाव की संभावना है आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं। नौकरी में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मदद मिल सकती है, जो आपके काम को साकार करने में मदद करेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों से बचें। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले उसके फायदे और नुकसानों का मूल्यांकन करें।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस के साथ साथ थोड़ी सी नरमी और समझ की जरूरत होगी। अपने पार्टनर से कुछ दिल की बातें शेयर करें इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्के सिरदर्द या तनाव का सामना हो सकता है। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम करने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज के दिन जो भी काम करेंगे उसमें खुद को पूरी तरह से झोंक देने वाले हैं। पर फिर भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें। फैमली के साथ कुछ मिले जुले अनुभव रहेंगे, बड़ों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।करियर - करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपका नेतृत्व गुण आज निखर कर सामने आएगा और आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी अच्छी बढ़त दिखाई दे सकती है, बस रिस्क को समझकर ही कदम उठाएं।फाइनेंस - कोई छोटी मोटी इन्वेस्टमेंट का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी सलाहकार से राय लेना ही बेहतर होगा। कुछ महंगी चीजों की खरीदारी या सेहत पर खर्च बना रह सकता है।लव लाइफ - प्यार में आज आपको अपने पार्टनर से अधिक बातचीत करने की जरूरत होगी क्योंकि दूसरों की बातें आपके रिश्ते में तनाव का कारण बन सकती है, इसलिए हल्के-फुल्के व्यवहार से निपटें।हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है। थोड़ा आराम करें और अपनी दिनचर्या में हल्का व्यायाम शामिल करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कशमकश वाला होगा पर आप खुद को हर काम में व्यवस्थित और कुशल तरीके से संभालेंगे। । घर में परिवार के साथ कुछ हलचल हो सकती है, लेकिन आप इसे शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे।करियर - कारोबार में आज के दिन सौदे तो होंगे लेकिन शायद मुनाफा ज्यादा न मिल पाए। नौकरी में आज आपकी मेहनत बढ़ने वाली है इस समय न केवल वरिष्ठ अधिकारी बल्कि सहकर्मी भी आपके काम में कुछ बदलाव की बात कर सकते हैं।फाइनेंस - आज खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं पर आपने जो बचत की है, वह आपको मुश्किल समय में सहारा देगी। नई योजना बन सकती है लेकिन इसमें जल्दबाजी करने से बचें।लव लाइफ - लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ सच्ची और ईमानदार बातें करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। इमोशन का सम्मान करने की जरूरत होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। खासकर पेट और आंतों में समस्या हो सकती है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु वालों के लिए रविवार का दिन थोड़े अलग अनुभव लेकर आएगा। आपकी सोच और दृष्टिकोण में बदलाव हो सकता है, और आपको महसूस होगा कि आप कुछ नया करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ चर्चा में कुछ दिलचस्प आइडिया उभर सकते हैं। अगर ध्यान न दिया तो यह विचार उलझ भी सकते हैं, इसलिए थोड़ा सा संतुलन रखें।करियर - करियर में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आपकी कड़ी मेहनत और स्मार्ट निर्णय आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कोई नया प्रस्ताव या अवसर आ सकता है लेकिन तुरंत निर्णय लेने से पहले उसे पूरी तरह समझ लें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिनसे पहले से योजना बनाकर निपटा जा सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। बातों को समझकर और थोड़ा धैर्य रखकर आप स्थिति को संभाल सकते हैं। थोड़ा वक्त अपने पार्टनर को भी दें और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।हेल्थ - सेहत के मामले में आज थोड़ा संयम रखकर चलें। जरा सा खानपान में लापरवाही होना डाइजेशन पर असर डाल सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले, आज का दिन आपके लिए थोड़ी राहत और संतुलन लेकर आएगा। किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है और आप अपने मानसिक शांति की ओर ध्यान देंगे। आप किसी ऐसे काम में लगे होंगे, जो आपको खुशी देता है, और इससे आपकी ऊर्जा भी बढ़ेगी।करियर - कामकाज के मामले में आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है जो आपको अपनी मेहनत का फल दे सकता है। कुछ पुराने काम निपटाकर आप एक नई दिशा में काम कर पाएंगे। इस समय थोड़ा रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।फाइनेंस - कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है पर आपने पहले से थोड़ी बचत कर रखी है जो काम आएगी। किसी बड़े लेन देन से बचें और छोटी छोटी बचत पर ध्यान दें।लव लाइफ - प्यार में रोमांस और भावनाएं दोनों गहरी हो सकती हैं। आपका पार्टनर आज आपकी समझ और देखभाल से खुश रहेगा। रिश्ते में थोड़ी कोमलता और प्यार की जरूरत होगी।हेल्थ - इस समय सेहत को लेकर कुछ नरमी भी रह सकती है पर आप खुद को मानसिक थकान से रखें दूर नेचर से लगाव के चलते आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन हल्का फुल्का और सुकून देने वाला रहेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे और कई काम आसानी से निपटा लेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा।करियर - कामकाज में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे, आपकी प्लानिंग मजबूत रहेगी और काम करने की क्षमता की प्रशंसा भी होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात चल सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन मुनाफे का है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी किसी लाभ या बोनस का संकेत है, बहुत बड़ा कदम उठाने से पहले सलाह लें। खरीदारी के योग भी बने हुए हैं।लव लाइफ - प्रेम में आज रोमांस और ताजगी दोनों रहेंगे साथी आपके करीब रहना पसंद करेगा। किसी से मुलाकात का अवसर मिल सकता है जो दिल में जगह बना सकता है।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी ऊर्जावान महसूस करेंगे आउटडोर एक्टिविटी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: रविवार का दिन मीन राशि वालों के लिए दिन की स्थिति रहेगी कुछ मस्ती और मेहनत से भरी। परिवार के किसी सदस्य को समय देना पड़ सकता है। थोड़ी थकान महसूस होगी लेकिन आपकी व्यावहारिक सोच हर स्थिति को संभाल लेगी।करियर - काम के मामले में आपका अनुशासन और समर्पण साफ आज बना रहे तो बेहतर होगा। अधिकारी लोग आपका काम देखकर उसमें कुछ नई चीजों को जोड़ने को भी कह सकते हैं। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में थोड़ी सतर्कता की जरूरत है नए सौदों में।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी खर्चों में अचानक बढ़ोतरी महसूस हो सकती है। पैसा बचाने की कोशिश काम आएगी। जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें।लव लाइफ - अविवाहित जातकों के लिए कोई पुरानी याद या पुराना रिश्ता मन में उभर सकता है। दांपत्य जीवन में काम काज की अधिकता तो है लेकिन पार्टनर आपकी मदद के लिए आगे होगा।हेल्थ - सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है थकान, पीठ दर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल