false: मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नवरात्रि राशिफल होने के कारण होगा बेहतर। अपने काम के लिए आज के दिन रखें थोड़ी समझदारी रखते हुए, घर में होने वाली स्थिति के लिए धैर्य रखना आवश्यक है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। करियर - काम के मामले में आप के लिए दिन रहेगा मिलाजुला, अपने आस पास की स्थिति के साथ खुद को ढालने में लग सकती है देरी। कर्मचारियों के साथ शेयर होंगी कुछ जरुरी बातें जो देंगे आपको काम में सही तरह से आगे बढ़ने का मौका। फाइनेंस - धन को लेकर आप आज किसी ऐसी जगह पैसे लगा सकते हैं जहां से रिटर्न में धन मिलने में समय भी लग सकता है। लव लाइफ - आज का दिन रोमांस के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर बहस कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है अच्छी मात्रा में खान पान बना कर रखें अगर उपवास करते हैं तो ज्यादा पानी पीना फायदेमंद होगा। वृषभ राशि नवरात्रि के राशिफल अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से बहुत अस्थिर और अशांत हो सकता है लेकिन दोपहर बाद से स्थिति सही होने लगेगी। इससे आपको निर्णय लेने में आसानी होगी काम में मन लगा पाएंगे। करियर - आज के दिन आप काम में जोश से भरे होंगे। इस समय आपको अपने काम में दूसरों की राय खराब न लगे और आप उसे अमल में लाने की कोशिश भी कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रह सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपकी स्थिति स्थिर रहेगी, आज के दिन आप खाने पीने पर धन खर्च अधिक कर सकते हैं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - अपने रिश्ते में आज के दिन आप सामान्य रहने वले हैं औ रिस समय आप प्रेम से ज्यादा दूसरी बातों पर ध्यान देने वाले हैं। हेल्थ - आज के दिन स्ट्रेस और थकावट से बचने के लिए काम के सतह साथ खुद को आराम देने की भी कोशिश करें। मिथुन राशि नवरात्रि के राशिफल में मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन अपने घर के कामों को ध्यान से और सावधानी से करने की आवश्यकता है। कुछ बातों पर ज्यादा विचार न करने की कोशिश करें, क्योंकि इससे भ्रमित हो सकते हैं। करियर - कामे को लेकर दिन के पहले भाग में किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंधों में हल्का तनाव आ सकता है, लेकिन आप उसे आसानी से सुलझा सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय आप खरीदारी पर अपना अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - आज रोमांटिक संबंधों में थोड़ी मुश्किलें हैं लेकिन आपसी संबंध तब अच्छे होंगे जब आप अपनी भावनाओं को रिश्ते में जल्दबाजी से रखने से बचेंगे। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अधिक सोचने की आदत से बचें। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए नवरात्रि राशिफल में आज के दिन भी आपके राशि स्वामी की स्थिति राहु के साथ है तो दिन की शुरुआत कुछ हलचल वाली हो सकती है लेकिन बाद की स्थिति अनुकूल होगी। आपके लिए सकारात्मक तरीके से काम करना ही जरूरी है। करियर - काम में अगर किसी मामले में आपकी योजना अटक रही थी, तो परेशान न हों स्थिति धीमे धीमे सही होने लगेगी। विश्वास और संयम से काम लें। कारोबार के मामले में बेहतर समय होगा अच्छा लाभ भी मिल सकता है। फाइनेंस - धन के मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। अगर आप कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो अपनी रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से ही निर्णय लें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में सुधार के संकेत हैं, पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। जो लोग अविवाहित हैं, वे नए रिश्तों के बारे में सोच सकते हैं। हेल्थ - ध्यान रखें कि मानसिक स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए प्रैक्टिकल दृष्टिकोण अपनाएं। false: सिंह राशि सिंह राशि के नवरात्रि राशिफल में आज का दिन आपके लिए काम घरेलू स्तर पर कुछ संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन स्थिति का सामना करने के बाद सफलता की संभावना अधिक रहेगी। अगर आप किसी समस्या में उलझे हैं, तो अच्छे समाधान के लिए दूसरों से मार्गदर्शन लेने की कोशिश करें। करियर - काम में कठिनाई आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। टीमवर्क में अच्छा योगदान देने के कारण आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है, जिसमें आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। फाइनेंस - आज के दिन बच्चों को लेकर खर्च अधिक कर सकते हैं। अचानक खर्चों की स्थिति बन सकती है, उधारी के मामलों को सुलझाने का समय है। लव लाइफ - आज आपका रोमांटिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। यह समय कुछ नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने का है। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हल्का व्यायाम करने और अच्छी नींद लेने से शरीर को लाभ होगा। कन्या राशि नवरात्रि राशिफल में कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन घर के माहौल में चहल पहल बनी रह सकती है। आप आज के दिन जरुरत के सामान की खरीद में लगे रह सकते हैं। इस समय घर के बड़ों के अनुसार सुझाव आपके लिए बेहतर होंगे। करियर - काम के स्थान पर आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन आज आप काम में कुछ देरी भी कर सकते हैं इसलिए समय का ध्यान रखें। अपने अधिकारियों को किसी तरह का अवसर न दें जिससे वे आपक कुछ कह पाएं। फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्किट या किसी गेमिंग के मामले में पैसा लगाने से लाभ मिल सकता है। कोई व्यक्ति आपके साथ मिलकर कुछ धन लगाने का विचार भी कर सकता है। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ बातचीत बढ़ाने की जरूरत है। कुछ मामूली बहस हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, तनाव को कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करना फायदेमंद होगा। तुला राशि नवरात्रि राशिफल के अनुसार तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घर के मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय आपको कानूनी मामलों में भी शामिल होना पड़ सकता है। कुछ ऐसे मुद्दे आ सकते हैं, जिन्हें हल करने के लिए अधिक समय और ध्यान की आवश्यकता होगी। करियर - काम को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, इस समय काम को जल्दी करने या पूरा करने का दबाव हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत इसे सफल बनाएगी। कुछ कार्यों में अव्यवस्था या धीमी प्रगति हो सकती है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। फाइनेंस - आज आपको किसी तरह के चालान इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है इसलिए थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ - रिश्ते में कुछ असमंजस हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको शांत रहकर बातचीत करने की जरूरत है। हेल्थ - सेहत को लेकर समस्या रह सकती है। मौसम के बदलाव का असर आपको परेशान कर सकता है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लिए नवरात्रि राशिफल अनुसार आज का दिन आपके लिए अत्यधिक काम काज वाला होगा। घर में काम की वृद्धि के चलते आप इस समय अपने लिए कम ही समय निकाल पाएं। आपको अपने कार्यों में बहुत ऊर्जा की जरूरत महसूस होगी। करियर - कार्य क्षेत्र में आपको कुछ बड़े अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में आपके करियर को नई दिशा दे सकते हैं। लेकिन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - खर्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत होगी, ताकि आपको भविष्य में कोई समस्या न हो। किसी भी तरह के भुगतान के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। लव लाइफ - आपकी रोमांटिक जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपके पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बातचीत से सुलझा सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आपको ज्यादा थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को प्राथमिकता दें। false: धनु राशि धनु राशि वालों के लिए नवरात्रि राशिफल में आज का दिन आपके लिए अपने आत्मविश्वास को और मजबूत करने का है। घर में आप को लेकर दूसरे भी काफी अहमियत देने वाले हैं। आपकी मेहनत और लगन के परिणाम जल्द ही दिखने लगेंगे। करियर - काम में आज के दिन आप उत्साह के साथ रहेंगे और चाहें आप के लिए स्थिति कठिन हो पर आप उसे अपने अनुसार बदल सकते हैं। कारोबार में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। फाइनेंस - धन के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा है। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेकिन इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - आपकी लव लाइफ में रोमांच की भावना हो सकती है। आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी बातचीत बनी रह सकती है। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप फिट महसूस करेंगे, आज के दिन भागदौड़ ज्यादा होने से कुछ थकान भी अपना असर डालेगी इस पर ध्यान देना होगा। मकर राशि नवरात्रि राशिफल में मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने कामों के साथ साथ घर के नए कामों को पूरा करने में व्यस्त रह सकता है। कुछ काम में समय का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप किसी की मदद से इसे पूरा कर पाएंगे।खुद पर विश्वास रखें और छोटे कदमों से आगे बढ़ें। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन कुछ आप सुस्त हो सकते हैं शुरुआत धीमी रह सकती है लेकिन धीरे धीरे आपकी पकड़ बनने लगेगी। अगर आप किसी प्रमोशन या परिवर्तन की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। फाइनेंस - आज का दिन पैसों के मामलों में समृद्धि का संकेत देता है। आप के लिए आज के दिन दुर्गा जी को लाल पुष्प अर्पित करना होगा शुभदायक। लव लाइफ - आज आपके और आपके पार्टनर के बीच रोमांटिक समय बिताने का अच्छा अवसर है। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे, आज के दिन आप एक्टिव होकर काम में रह सकते हैं बस जरूरत है खुद को इसके लिए तैयार रखने की। कुम्भ राशि नवरात्रि राशिफल में कुंभ राशि वालों के लिए आज का बेहतर रहने वाला है, आप परिवार में अपने बड़ों के साथ कुछ अधिक समय बिताएंगे। इस समय कुछ बातों को लेकर बहस होगी लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य भी होगी। आध्यात्मिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। करियर - काम में आज आप देर से पहुंच सकते हैं इसलिए अपने आप को पहले से ही तैयार रखें जिससे देरी न होने पाए। आज के दिन संपत्ति के कामों से जुड़े कारोबार में तेजी का दौर भी दिखाई दे सकता है। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंस - आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है और पुराने किसी काम से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ - आज के दिन रोमांस और रिश्ते के मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा, जो आपकी भावनाओं को समझेगा। हेल्थ - बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी दिनचर्या में खानपान में होने वाले बदलाव को संतुलित आहार से सही कर सकते हैं। मीन राशि नवरात्रि राशिफल में मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, और आप किसी पुराने काम को पूरा कर सकेंगे। घर में मांगलिक कामों में शामिल होने का समय होगा। परिवार के लोग एक साथ रहने वाले हैं। करियर - काम को लेकर आप कुछ दुविधा में हो सकते हैं लेकिन किसी सहकर्मचारी की मदद से आप चीजों को सही कर पाएंगे। सरकारी स्तर पर काम करने वाले के लिए दिन बेहतर होगा। आज के दिन कारोबार के लिए दिन बेहतर होगा। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, कुछ वस्तुओं की खरीदारी की लिस्ट बनाएंगे जिससे खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ - आपके रोमांटिक जीवन में सुधार के संकेत हैं, अचानक से किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ - आज के दिन खुद को ताजगी और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए फल और पानी का सेवन अच्छी मात्रा में करना उचित होगा। For more details, you can read your Daily Horoscope