आज का राशिफल मेष: आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके मन को करने वाला है मस्ती से भरपूर। घर में थोड़ी बातें खुशी दे सकती हैं लेकिन इस समय, कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं जिसके चलते उदासी भी किसी कोने में रहने वाली है। आपको और अपनों को करीब लाएंगी दिल की बातें, दोस्तों के साथ टाइम बिताना सुकून देगा। करियर - वर्कप्लेस पर अपने आप को लेकर रहें सावधान ज्यादा चीजों पर निर्भरता से बचने की जरूरत होगी। कुछ तकनीक से जुड़ने नई चीजें सीखने को मिलेंगी। बॉस की नजर आप पर है, तो परफॉर्म करने का सही दिन है। कारोबार में थोड़ी सावधानी जरूरी है और पार्टनरशिप में हैं तो ट्रांसपेरेंसी रखो। फाइनेंस - पैसों को लेकर मन थोड़ा उलझ सकता है, इस समय कुछ खर्चों की लिस्ट लंबी दिखेगी लेकिन कुछ पैसे किसी पुराने सोर्स से आ सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में हो तो ईगो को साइड करो और कनेक्ट करने की कोशिश करो। प्यार में मिठास आसानी से लौट आना मुश्किल रहेगा। हेल्थ - आज थोड़ा थकान वाला दिन हो सकता है क्योंकि इस समय मन से कुछ ज्यादा हारने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज के दिन चंद्रमा की स्थिति के लिए परिवार और सुख को प्रभावित करने वाली है। फैमिली से बात करना आज जरूरी होगा कुछ अनकही बातें खुल सकती हैं, जो रिश्ता मजबूत करेंगी। कोई दोस्त पुरानी याद दिला सकता है, जिससे दिल हल्का होगा। करियर - आज के दिन अपने काम से ज्यादा कुछ ओर बातों पर दिमाग चला जा सकता है। काम में कुछ उलझनें आएंगी लेकिन आप निकाल लोगे। अगर इंटरव्यू या मीटिंग है तो अच्छा परफॉर्म करोगे। बिजनेस वालों को पुराने क्लाइंट से गुड न्यूज मिल सकती है। फाइनेंस - पैसे को लेकर कोई प्लान बनाओगे तो फायदे में रहोगे इस समय अपना धन संभाल कर रखें कोई चोरी होना या कहीं रख कर भूल जाने से समस्या होगी। लव लाइफ - पार्टनर से छोटी-छोटी बातों में बहस हो सकती है, लेकिन अगर हँसी में बदल सको तो दिन प्यारा निकल सकता है, इस दौरान मैरिज लाइफ का ध्यान रखें। हेल्थ - छाति से जुड़े रोग या फिर कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। मोबाइल या लैपटॉप पर कम टाइम देते हुए भी थोड़ा रेस्ट लेना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन का समय भागदौड़ देने वाला हो सकता है। घर का माहौल आपको परेशानी देगा ऎसे में बाहर जाना चाहेंगे। रिश्तेदार या पुराने दोस्त से बात हो सकती है। कोई फैमिली प्लान अचानक बन सकता है जिससे आप कुछ ज्यादा सहमत दिखाई नहीं देंगे। करियर- कम के मामले में आज शुरुआती दिन में आप वर्क फ्रंट पर मेहनती दिखाई देंगे लेकिन इस समय पर कुछ लोगों के साथ उलझन भी रह सकती है। बॉस या सीनियर आपको नोटिस करने वाले हैं तो सजग रहें कारोबार में नया कॉन्टैक्ट ध्यान से करें कागजात अच्छे से देखभाल लेना उचित होगा। फाइनेंस - पैसे की चिंता कम होगी, लेकिन इस समय कुछ छोटा मुनाफा हो सकता है, जो मूड को अच्छा बनाएगा। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च न करें थोड़ी सेविंग कल काम आएगी। लव लाइफ - प्यार में रोमांस की स्थिति इस दौरान किसी तीसरे की एंट्री से खराब हो सकती है, पुराने गिले-शिकवे मिटाकर रिश्ते को नया टच देने का मौका होगा। हेल्थ - सेहत सामान्य है लेकिन पेट की गड़बड़ी हो सकती है इस समय ड्राइविंग को लेकर सजग रहना ही बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन चंद्रमा का केतु के साथ होना इमोशनल माहौल दे सकता है। परिवार में किसी की कोई बात दिल को उदास या बेचैन कर सकती है। बच्चों के साथ टाइम बिताओ वो तुम्हारा मूड हल्का कर देंगे। दोस्तों की कंपनी आज वाकई जरूरी लगेगी करियर - ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा इस दौरान इन बातों पर खुद को मजबूत रखें। टैलेंट को दिखाएं अपनी कमियों को नहीं। कोई काम जो लंबे समय से पेंडिंग था तो उसका दारोमदार आप पर होगा उसे पूरा करने का। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा टेस्टिंग वाला समय होगा उलझनों से बचें। फाइनेंस - पैसों का हिसाब थोड़ा गड़बड़ा सकता है, उधार या लोन से बचें और वॉलेट पर थोड़ा कंट्रोल रखें। लव लाइफ - दिल पर हर बात लगा लेने का दिन है इसलिए इससे बचें वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर किसी से कुछ कहना है तो कहने से पहले अच्छे से सोच लीजिए। हेल्थ - आज के दिन थोड़ा थकान या सिर भारीपन महसूस हो सकता है। इस समय अगर हो सके तो कपूर को अपने पास रखें इससे राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज सोमवार के दिन एक साथ कुछ बातों को सोचने के चक्कर में खुद की शांति को कम कर सकते हैं, आपके मूड के हिसाब से सब कुछ ऊपर-नीचे हो सकता है। कोई फैमिली मेंबर दिल की बात करेगा सुनना जरूरी होगा। अगर आप माता-पिता के साथ रहते हैं तो उनके लिए थोड़ा समय निकालना बेहद अच्छा रहेगा। करियर - वर्कप्लेस पर थोड़ा ड्रामा हो सकता है आपसे जलने वाले कुछ लोग एक्टिव हो सकते हैं। लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी की वजह से दिन आपका ही रहेगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो नए आइडिया आज फुल फॉर्म में आ सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सोच-समझ कर चलना जरूरी है, इन्वेस्टमेंट का प्लान हो तो जल्दबाजी से बचें। खुद के लिए या घर में किसी चीज पर खर्चा बढ़ सकता है लव लाइफ - दिल कुछ ज्यादा ही बोलने के मूड में है से में जो भी बोलें कोमलता के साथ क्योंकि आप क्रोध में भी आने वाले हैं। हेल्थ - आज पेट या अपच से थोड़ी दिक्कत हो सकती है, बाहर का मसालेदार खाना टाल देना ही समझदारी कहीं जाएगी। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज कन्या राशि वाले व्यय भाव में चंद्रमा की स्थिति देंखेंगे जिसके कारण आज घर से ज्यादा बाहर के कामों की उलझनें रह सकती हैं। जहां आप होंगे वहां आपकी मौजूदगी से ही माहौल गर्म भी रहेगा और रोशन भी। कोई छोटी सी बात इमोशन में बदल सकती है, इसलिए अपनी बात थोड़े प्यार से रखना बेहतर रहेगा। करियर - ऑफिस में आज आपकी स्टाइल और स्मार्टनेस दूसरों को जलन करने का मौका देने वाली हैं। जो लोग आपसे कॉम्पिटीशन में हैं वे आपके पीछे पड़ सकते हैं इसलिए चारों ओर निगाह बना कर रखें। इस समय सोशल संपर्क के जरिये बिजनेस का काम हो सकता है। फाइनेंस - आज के दिन पैसा आ भी सकता है और जा भी सकता है मामला बैलेंस का है। फालतू खर्चों से दिन बिगड़ सकता है इसलिए ध्यान से खर्च करें। लव लाइफ - दिल की धड़कन थोड़ी तेज हो सकती है इस समय अपने रिश्ते में संदेह न करें अपने लवर को समय दें कोई पुराना क्रश फिर से सामने आ सकता है। हेल्थ - एनर्जी आज बढ़िया रहेगी लेकिन दिल से ज़्यादा दिमाग पर जोर डालोगे तो थकावट हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि के लिए आज सोमवार का दिन भागदौड़ करा सकता है। फैमिली की तरफ से कोई सरप्राइज दिल छू सकता है। दोस्तों से जुड़ने का मौका मिलेगा पुराने ग्रुप में वापसी हो सकती है। बच्चों से थोड़ी मस्ती करने का मूड बनेगा उनको भी अच्छा लगेगा और आपको भी रिलैक्स महसूस होगा। करियर - कोई प्रेजेंटेशन या बातचीत आपकी वाहवाही ला सकती है। अगर लीडरशिप रोल में हो तो टीम को थोड़ी पॉजिटिव एनर्जी देने की ज़रूरत है। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला है ज्यादा भरोसा किसी पर न करें, खासकर नए पार्टनर पर। फाइनेंस - अगर हो सके तो थोड़ा कंट्रोल रखें सेविंग भी मुमकिन है। इस समय कोई बड़ा भाई बंधु को आर्थिक मदद कर सकता है। उधार वापस मिलने के चांस हैं। लव लाइफ - किसी दोस्त में कुछ ज़्यादा आकर्षण महसूस कर सकते हो। रिलेशन में हो तो थोड़ा वक्त दो और बस थोड़ा कम बोलो सामने वाला खुद पास आ जाएगा। हेल्थ - आंखों और स्किन को लेकर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है अगर फील कर रहे हो कि ब्रेक चाहिए तो ले लेना ही सही होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : धनु राशि वाले आज के दिन काम के चलते घर में थोड़ा सुकून वाला माहौल कम ही देख पाएंगे। आप सबके कामों में हेल्प करते-करते थक गए हो तो अब थोड़ा ब्रेक लो। आज शाम के समय अचानक से कहीं जाने के लिए निकलना पड़ सकता है इस दौरान अपने वाहन को अच्छे से जांच ले जिससे परेशानी न हो। करियर - ऑफिस में छोटी-छोटी बातें टेंशन दे सकती हैं, लेकिन आप जैसी लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने वाली राशि आसानी से हार नहीं मानेगी। काम में फोकस बनाकर चलो, सफलता मिलेगी ही। फाइनेंस - पैसे को लेकर आज थोड़ी राहत मिलेगी कोई पेमेंट या रुका हुआ पैसा आने की उम्मीद है। शॉपिंग करने का मन करेगा तो थोड़ा बहुत अपने लिए कर सकते हैं। लव लाइफ - दिल थोड़ा सेंसिटिव रहेगा, इसलिए जो भी कहना है साफ और सीधा कहो लेकिन बिना ताने मारे। आज का दिन है बीते कल को माफ करके आगे बढ़ने का। हेल्थ - काम का प्रेशर और खुद पर परफेक्ट दिखने की टेंशन अब ब्रेक मांग रही है शाम को छोटी सी वॉक, हल्का म्यूज़िक मन को शांत करेगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन होगा खास इस समय आप कुछ ऐसी बातों से जुड़ पाएंगे जो आपके भीतर असर डालेंगी। कोई व्यक्ति अचानक मिल सकता है या बात हो सकती है जो मूड एकदम फ्रेश कर देगी। बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ बैठना अच्छा लगेगा, वहीं कुछ नई बातें भी सीख सकते हो। करियर - काम के मामले में थोड़ा नम्र बनें अगर कोई जूनियर या कलीग आपसे मदद मांग सकता है उसे टाइम देने से आपको भी पॉजिटिव फील होगा। बिजनेस में धीमी शुरुआत के बाद शाम तक कुछ नया मूवमेंट आ सकता है। फाइनेंस - आज के दिन जरूरी है कि जो वाकई जरूरी हो उस पर पैसे लगाएं। बच्चों के लिए किसी चीज पर खर्चा हो सकता है लेकिन उस खर्च से घर बेहतर लगेगा। लव लाइफ - अगर आप अकेले हो तो आज कोई अच्छा कॉन्टेक्ट बन सकता है ऑनलाइन या किसी फ्रेंड के ज़रिए। रिलेशनशिप में हो तो कोई पुरानी बात याद आ सकती है। हेल्थ - सेहत ठीक-ठाक है लेकिन माइंड थक गया है क्योंकि मोबाइल पर ज्यादा समय परेशान कर सकता है इसलिए इससे कुछ दूरी अच्छी होगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके मन को काफी प्रभावित करेगी। फैसले लेने में कमजोर पड़ सकते हैं। घर का माहौल आज थोड़ा हल्का-फुल्का रहेगा। रिश्तों में कहीं-कहीं थोड़ी नोक-झोंक भी हो सकती है, इस समय बातें दिल पर लगाने से बचेम। करियर - काम की अगर बात करें तो इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल कुछ गड़बड़ा सकता है। बिजनेस वालों को नए ग्राहकों से संपर्क बनाने का बेहतरीन समय है लेकिन ये ज़रूरी होगा, बचत से समझदारी से मैनेज हो जाएगा। फाइनेंस - ऑनलाइन खरीदारी से बचें वरना बजट गड़बड़ा सकता है। शाम के दौरान घर में किसी धार्मिक गतिविधि पर पैसे खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - दिल की बात कहने का सही मौका अभी नहीं है इस समय थोड़ा शांत रहें। जो लोग अकेले हैं, उन्हें आज कोई खास दोस्त और खास लग सकता है। हेल्थ - अगर मौसम में बदलाव है तो ठंडी चीज़ों से दूरी बनाए रखें। इस समय आपके द्वारा चहलकदमी से मूड भी ठीक करेगा और शरीर भी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : आज के दिन कुंभ राशि वाले दोस्तों के साथ आउटिंग या कॉल का मौका पाने की फिराक में होंगे लेकिन इस समय घर से आसानी से परमिशन न मिल पाए। कोई आपकी मदद कर सकता है, जिससे मन खिल उठेगा। बच्चों या छोटे मेहमानों के साथ मस्ती का समय बनेगा। माता-पिता की अनबन कुछ परेशानी बच्चों को दे सकती है। करियर - ऑफिस में आपकी राय को लेकर मतभेद अभी रह सकते हैं एक सहमति बन पाना मुश्किल हो सकता है। टीम में आपके साथ लोग अगर बात नहीं सुन रहे हैं तो परेशान न हों देर सबेर उन्हें आइडियाज बेहतर लग सकते हैं। फाइनेंस - पैसे को लेकर आज के दिन आपके साथी पर खर्च हो सकता है या किसी काम में अचानक से पैसे लगाने पड़ सकते हैं। अनचाहे खर्च और फालतू शॉपिंग से बचें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में रोमांस की खुशबू रहेगी। पार्टनर के साथ मिलकर प्लान बनाना अच्छा रहेगा। अगर सिंगल हैं, तो कोई खास शख्स आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। दिल खोलकर बातें करें, आज बातचीत से दिल जुड़ेगा। हेल्थ - आज थोड़ा आराम की जरूरत है, आंखों और कंधों में तनाव महसूस हो सकता है इसलिए थोड़ा स्ट्रेचिंग करते रहें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन छठे भाव में चंद्रमा का असर आपको कुछ अस्त व्यस्त रख सकता है। घर में थोड़ी गहराई वाली बातें हो सकती हैं कोई बात जो मन में छुपी थी, सामने आ सकती है बहस हो सकती है इसलिए समझदारी और प्यार से चीज़ें सुलझाना अच्छा होगा। करियर - काम में आज के दिन प्रतिस्पर्धा परेशान कर सकती है, कुछ बातों के चलते बहस हो सकती है। काम में थोड़ा ध्यान रखें कि कोई आपकी बात गलत न समझे। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट्स या डील्स की संभावना है इसलिए कागजात और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभाल कर रखें। फाइनेंस - शेयर मार्किट के अलावा कारोबार में रहेगी तेजी, जानें किन्हें होगा आज के दिन फायदा। बचत का प्लान बनाएं कल काम आएगा। लव लाइफ - कपल्स के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन एक प्यारी सी बात रिश्ते को फिर से खूबसूरत बना सकती है इसलिए इस ओर ज्यादा काम करें। हेल्थ - सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देने से बचें हल्का-फुल्का खाना खाओ और हाइड्रेटेड रहो। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल