आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज बुधवार के दिन ग्रहों की चाल के कारण रह सकता है उलझे हुए। परिवार में आपसी संबंध आपको कर सकते हैं कुछ तनाव से भरा हुआ। कोई सोशल काम या रूटीन में देना होगा ज्यादा ध्यान क्योंकि बदलाव कर सकता है आपको प्रभावित। करियर - कामकाज में मेहनत बना कर रखें क्योंकि आप की लापरवाही इस समय दुसरों के इए होगी फायदे का सौदा। ऑफिस में कुछ नई चीजों को लेकर बदलाव संभव है। आपके लिए आस-पास की स्थिति रहेगी कुछ विशेष जो लोग नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए दिन रहेगा महत्वपूर्ण। फाइनेंस - पैसों के मामले में जेब पर बोझ अधिक बढ़ सकता है। न चाहते हुए भी कुछ चीजों की खरीदारी बनी रहने वाली है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों पर ध्यान देना होगा क्योंकि साथी के साथ आपसी समझ कुछ परेशानी वाली ही रहेगी। किसी भी पुराने विवाद के चलते समस्या अधिक रह सकती है। हेल्थ - थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है इस दौरान अपने रूटीन को ध्यान से फॉलो करना उचित होगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज बुधवार के दिन वृषभ राशि के लिए दिन होगा सोच-समझकर चलने वाला आपके राशि स्वामी की स्थिति का असर दे सकता है आपको कुछ खास लोगों के साथ मिलने जुलने का मौका। कामकाज में आप दूसरों के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। इस समय फैमली के बड़ों की ओर से भी प्रेम बना रहेगा। करियर - ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट शुरु होने का समय बन रहा है और शाम होते होते कुछ बातें सामने होंगी जिनमें आपकी विशेषज्ञता की जरूरत होगी। मेहनत और लगन से काम करें, सफलता मिलेगी। कारोबार को लेकर भी आज का दिन आपके लिए बेहतर ही दिखाई देता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखें। निवेश करते समय पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से सब कुछ ठीक हो जाएगा। पार्टनर के प्रति ज्यादा कठोर न हों, थोड़ी सहनशीलता दिखाएं। हेल्थ - अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत होगी आप इस समय अपने आस पास के लोगों पर ध्यान देंगे लेकिन खुद को इग्नोर कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन स्थिति रहेगी बेहतर घर में आप काफी एक्टिव होने वाले हैं इस दौरान दोस्तों के साथ मस्ती के चलते ध्यान भटक सकता है, इसलिए फालतू की बातों में ना उलझें। दोपहर बाद कोई यात्रा अचानक से करने वाले हैं जिसमें माता को भी साथ ले जाना पड़ सकता है। करियर - बुधवार के दिन काम का दबाव रहेगा और जो लोग ऑनलाइन कामों को कर रहे हैं उनके पास अच्छा सौदा रहेगा। मेहनत रंग लाएगी इसके अलावा जो लोग साथ में काम कर रहे होंगे उनके साथ तालमेल बनाकर काम करें जिससे गलती से बचा जाए। फाइनेंस - आज खर्चा संभाल कर करें माता की ओर से कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है। शेयर मार्केट में लाभ के लिए बेहतर दिन होगा। लव लाइफ - साथी के साथ थोड़ी दूरियां बढ़ सकती हैं, पर बात करके सब ठीक किया जा सकता है। सिंगल वालों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हेल्थ - सही खानपान से एनर्जी बनाए रखेंगे इसलिए थोड़ा ध्यान रखें ज्यादा थकान और तनाव से बचें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: बुधवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए कुछ मिलाजुला सा रह सकता है। इस समय पर जो काम आप कर रहे हैं उसमें कुछ ब्रेक लेना पड़ सकता है। घर में कोई खाने पीने की बातें ज्यादा ही चर्चा में रहने वाली हैं। भाई - बहनों के साथ काम के लिए ट्रैवल करने का समय भी बनता है। सोशल सर्कल आज बढ़ सकता है। करियर - काम को लेकर आज के दिन जितना हो सके मेहनत करें क्योंकि अब आपके काम को अधिकारियों की ओर से भी अप्रूवल मिल सकता है। जो लोग ट्रैवलिंग में हैं इस दौरान काम के चलते नए लोगों के साथ डील फाइनल होने का अवसर भी मिलेगा। फाइनेंस - धन के मामले में आपके लिए आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, कुछ एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिल सकता है जो राहत देने वाला भी होगा। प्यार-रिश्ते - अपने रिश्तों में प्यार बना रहे इसके लिए बाहरी लोगों पर ध्यान कम देना ही उचित होगा। अकेले हैं रो किसी मित्र के साथ दिल की बातें शेयर हो सकती हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर चीजें नॉर्मल ही दिखाई देती हैं अगर हो सके तो टांगों और पैरों का बेहतर ध्यान रखें चोट लगने या दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन घर में अपने काम से ज्यादा खुश नजर न आएं। इस समय आप को अपने बड़ों की ओर से कुछ रोकटोक भी देखने को मिल सकती है। अगर हो सके तो किसी से मदद मांग लेना गलत नहीं रहेगा इससे आपको कुछ मामलों में हेल्प मिल सकती है। करियर - व्यापारियों के लिए आज का दिन बाजार की रौनक को दिखाने वाला होगा। ऑफिस में नए काम को लेकर अपने साथ के लोगों से विचार न मिल पाएं। अभी के समय खुद को थोड़ा मोल्ड करने की कोशिश करें। लोगों के साथ तालमेल बनाए रखें क्योंकि उनकी मदद से आपकी छवि भी बेहतर होने लगेगी। फाइनेंस - आज के दिन मार्केट में पैसा लगाने के लिए समय बेहतर दिखाई देता है। कुछ बड़े फैसले आपके लिए पक्ष में हो सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आप का पक्ष कुछ रोमांच की इच्छा रखेगा और पार्टनर के साथ शाम के समय कहीं अकेले में समय बिताने का मौका भी मिलेगा। स्वास्थ्य - थोड़ा ध्यान रखें, थकावट और हल्की परेशानियां हो सकती हैं। आराम और सही खानपान से खुद को स्वस्थ रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले बुधवार के दिन कुछ मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। घर में काम तो होगा जिसमें अपने आस पास के लोगों से हेल्प भी मिलेगी। इस दौरान घर के किसी दसय या फिर बाहरी व्यक्ति के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। किसी धर्म स्थल या आश्रम में जाने का योग भी बनता है। करियर - काम में नए ब्रांड को लेकर कुछ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके लिए समस्या खड़ी न कर पाए इसके लिए अगर हो सके तो अपनी तैयारी को पूरा बनाएं। कारोबार के मामले में दोस्त काफी सहयोग देने वाले हैं जो काम में भी मदद कर सकते हैं। फाइनेंस - मनी मैनेजमेंट तो सही होगा लेकिन इस दौरान कोई डोनेशन का काम या किसी की हेल्प के लिए खर्च करने में आप आगे होंगे। लव लाइफ - कल की बातों को ध्यान में रखते हुए आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें ताकि मतभेद न बढ़ें और किसी के लिए नया रिश्ता बनने की संभावना है। सेहत - सेहत ठीक रहेगी लेकिन थोड़ा आराम जरूरी है सिर दर्द या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन रहेगा स्टाइल और कॉन्फिडेंस वाला इस समय घर में हर किसी से पंगा लेने में भी आगे रह सकते हैं। आप रहेंगे एकदम रोबीले अंदाज़ में लेकिन अपने साथ वालों के मन को भी समझें जिससे बातें उलझें नहीं और बस एटीट्यूड में विनम्रता रखें। करियर - काम में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा जो काम अटका था उसमें प्रगति होगी। बॉस या सीनियर्स आपकी तारीफ कर सकते हैं लेकिन इसी समय आप पर ओवर कॉन्फिडेंस भी प्रभाव में हो सकता है ऐसे में जितना इन बातों पर कंट्रोल करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। फाइनेंस - फाइनेंस की सिचुएशन पॉजिटिव है कहीं धन लगाना चाहते हैं पहले थोड़ा ठहर कर रिसर्च करें वैसे कोई पुराना रुका हुआ पैसा भी आ सकता है। लव लाइफ - प्यार में लियो स्टाइल झलकने वाला है यानी थोड़ा ड्रामा, थोड़ा रोमांस अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन सिर दर्द या थकान हो सकती है खुद को ओवरलोड न करें थोड़ा रेस्ट भी लेना बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का समय है डिटेल्स में खो जाने का दिन तो है पर इसके कारण घर के कामों में देरी भी हो सकती है। ग्रहों की पैनी नज़र से बचना मुश्किल है इसलिए कुछ भी काम नजरअंदाज करने से बचें। करियर - काम में परफेक्शन दिखेगा जो भी टास्क आपके हाथ में है, उसे आप बड़ी बारीकी से निपटाएंगे। नए क्लाइंट को लेकर इतनी जल्दी में फैसले लेने की जरूरत नहीं है समय लेने दीजिए उन्हें भी। ग्राहक की ओर से सामान को लेकर रिटर्न की सिफारिश हो सकती है। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, लोन लेने या देने से पहले सोच विचार ज़रूरी है। लव लाइफ - दिल की बातें कहने का आज सही वक्त है, किसी से फीलिंग शेयर करनी हैं, तो आज का दिन सही रहेगा। हेल्थ - स्किन और पेट से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है पानी खूब पिएं और अपनी डाइट में हल्कापन रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले अपने मूड के अनुसार चलने वाले हैं आज ऎसे में दूसरों की ओर से सहयोग कम ही मिल पाए। आपकी अच्छी काम करने की क्षमता मान सम्मान दिलाने वाली होगी। इमोशनल रूप से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि कभी-कभी आपकी आलोचनात्मक प्रवृत्ति रिश्तों में दूरी ला सकती है। करियर - काम को लेकर तेजी बना कर रखें जो लोग लेखन या मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनके लिए अब कुछ खास स्थिति होगी ओर बाहरी स्तर पर प्रशंसा भी मिल सकती है। फाइनेंस - मार्केट में इन्वेस्टमेंट का समय है आने वाले दिनों के लिए बेहतर रहेगा। इस समय दोस्त पर कुछ पैसे खर्च होने वाले हैम। लव लाइफ - आपकी ओर से व्यवहार कुछ कठोर तो हो सकता है लेकिन इस समय आप का पार्टनर हेल्पफुल रहेगा जिससे कुछ बातें बिगड़ने से बचेंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य का मामला आज इग्नोर होने वाला है जिसके कारण रात को परेशानी फील होगी इसलिए उन बातों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न बनाएं जो आपके शरीर पर असर डाल सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन आपको एनर्जी देगा लेकिन इसी दौरान घर में कुछ बाहरी बातें माहौल को अपसेट भी कर सकती है। अपनी मेहनत का परिणाम कमजोर हो सकता है लेकिन निराश नहीं हों अभी बहुत कुछ है होने के लिए। करियर - काम का दबाव रहेगा शुरुआती दौर ही काफी व्यस्त बना कर रख सकता है। किसी दोस्त की मदद आज हेल्पफुल रहेगी। आप अपने धैर्य और मेहनत से हर चुनौती पार कर लेंगे। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। फाइनेंस - इस समय लाटरी या सट्टे में पैसा न लगाना ही ज्यादा सही है, लेकिन ये समय आपको मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए की मौके देने वाला है। लव लाइफ - आज के दिन अपने पार्टनर से उन बातों को लेकर नोकझोंक से बचें जिनका कोई अर्थ ही नहीं है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की तरफ से कोई पॉजिटिव सरप्राइज मिल सकता है। हेल्थ - सेहत को लेकर ज्यादा तनाव आपको अपनी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते ही ज्यादा रह सकता है। शरीर पर पंखे की हवा भी आज तकलीफ को बढ़ा सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कई विचारों से भरा रहेगा और आप कामों को लेकर थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं, इसलिए सब की बातें सुनें और सही काम में आगे बढ़ें। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर किसी नए इंस्टीट्यूट पर जाने का मन बना सकते हैं। करियर - ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपका धैर्य और मेहनत आपको सफल बनाएगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपका कैरियर उन्नति की ओर जाएगा। अपने सहकर्मियों से सहयोग लें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी जरूरी खर्च की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। उधारी लेने से बचें। लव लाइफ - अपने साथी के साथ ईमानदारी से बात करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में छोटे मतभेद हो सकते हैं पर बच्चों की ओर से मदद इसे शांत भी कर सकती है। हेल्थ - थकावट और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है आराम और गर्म पानी का सेवन शरीर को राहत दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज मंगल का गोचर आपके घर-परिवार में कुछ बदलाव और नई खुशियाँ लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्य आपके साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या पुराने विवादों का समाधान होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई यात्रा भी संभव है जिससे मन भी बदल सकता है। करियर - काम के सिलसिले में ट्रैवल होने का समय रहेगा और कुछ नई संभावनाएं खुलेंगी अगर काम बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। अपने पुराने प्रयासों के बारे में दूसरों से आप बेहतर बातों को सुन सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सावधानीपूर्वक पैसा लगाएं क्योंकि अभी तो आप कुछ ऐसी चीजों पर भी खर्च करने वाले हैं जिन पर फिजूलखर्ची का लेबल होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नए स्वस्थ आहार या व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय आपका रूटीन भी कुछ बदल सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल