false: मेष राशि आज के राशिफल अनुसार परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए अपनी ओर से इग्नोर करने पर ज्यादा ध्यान देना सही होगा। शाम होते होते स्थिति में बदलाव होगा। करियर - नौकरी में आप इस समय व्यस्त ज्यादा रह सकते हैं, आज के दिन ग्रह आपके कार्य क्षेत्र को आपके लिए विशेष बना सकते हैं इसलिए अपने ध्यान को लक्ष्य से हताएं नहीं। व्यवसाय में स्थिति सामान्य तरीके से आपके पक्ष में रह सकती है। फाइनेंस - धन के मामले में आपकी स्थिति स्थिरता वली रहेगी यानी के जितना खर्च है उतनी ही इनकम भी रहेगी। लव लाइफ - रिश्ते में आप को समय देना होगा आपकी लापरवाही साथी को आप से दूर कर सकती है काम जरूरी है लेकिन रिश्तों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। हेल्थ - शारीरिक स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय लंबे समय तक एक स्थान पर बैठे रहने से कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। वृषभ राशि आज के राशिफल अनुसार ग्रह स्थिति आपको अपने परिवार में बड़ों की ओर से मिलने वाले दिशा निर्देशों को पूरा करने के लिए जोश देने वाली है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, इस समय बच्चों के साथ घर से बाहर जाने का समय बनेगा। करियर - व्यवसाय के क्षेत्र में आपको इस दौरान कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, इस दौरान आप अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहने वाले हैं और आप मेहनत से अपनी स्थिति को दूसरों के सामने रख पाएंगे। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में आज के दिन धार्मिक कार्यों में आप कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। नई चीजों की खरीदारी के लिए आप जोश में होंगे। लव लाइफ - रिश्ते आपके लिए अनुकूल रहने वाले हैं, इस समय अपने रिश्ते में आपको किसी बड़े का आशीर्वाद भी मिल सकता है। हेल्थ - सेहत के लिए दिन अनुकूल है, इस समय आप दूसरों को भी सेहत से जुड़े टिप्स शेयर कर सकते हैं। मिथुन राशि आज के राशिफल अनुसार आज ग्रह गोचर की स्थिति आपको अपने बड़ों के साथ बहस में उलझा सकती है इसलिए खुद को कंट्रोल में रखते हुए काम करना बेहतर होगा। किसी अचानक के काम आपके मूड को बदलने वाले होंगे करियर - आपके काम में शुरुआत का समय कुछ मुश्किलें देगा, इस समय अटकाव या चीजों के न मिलने के कारण विलंब भी हो सकता है। शाम होते होते स्थिति आपके लिए बेहतर होने वाली है। फाइनेंस - आज का दिन सेविंग से अधिक खर्चों वाला रहेगा। इस समय आपको माता या छोटे भाई बहनों से कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरियां हो सकती हैं आप के लिए पुरानी बातों पर ध्यान देने से अच्छा आगे बढ़ना। हेल्थ - सेहत के मामले में शरीर में त्वचा रोग विकार आपको परेशानी दे सकते हैं। कर्क राशि आज के राशिफल अनुसार ग्रहों के गोचर का बदलाव आपको कई चीजों से जोड़ सकता है। मेहमानों के आगमन और दिन भर व्यस्त रह सकते हैं। परिवार में आपसी समझ और सहयोग की स्थिति साधारण ही रहने वाली है। करियर - कामकाजी जीवन में किसी नई जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा। उसे अच्छी तरह निभाने के लिए सजग रहें। फाइनेंस - आज के दिन आप के लिए घर खर्च की स्थिति पैसों की अधिकता की मांग कर सकती है, लेकिन उधारी से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, आप इस समय भावनाओं में कठोर न हों। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन हल्के-फुल्के दर्द की शिकायत हो सकती है। false: सिंह राशि आज के राशिफल अनुसार आप अपने घर के कामों को लेकर कुछ असुविधा में होंगे लेकिन इस समय किसी एक आक्म पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना ही बेहतर होगा। चारों ओर ध्यान बांटने से काम पूरे नहीं हो पाएंगे। करियर - काम के स्थान में आपके लिए स्थिति मेहनत को देगी लेकिन साथ ही कुछ लोगों के साथ द्वेष को भी देने वाली है, इसलिए अपने आप को उन मुद्दों में न उलझाएं जो आपकी चिंता और क्रोध को बढ़ाने का काम करें। फाइनेंस - आज के दिन कोई बड़ा सौदा आपकी पकड़ से निकलने में हैं लेकिन आप को दोपहर बाद मुनाफा मिलता दिखाई देता है। लव लाइफ - मस्ती के मूड में हैं लेकिन ध्यान रखें की आप की मस्ती दूसरे के लिए परेशानी न क्रिएट करे। हेल्थ - सेहत में कोई खास समस्या नहीं होगी, थोड़ी बहुत थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर भी ध्यान दें। कन्या राशि आज के राशिफल अनुसारांअप दूसरों की राय को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच विचार में हो सकते हैं। परिवार में छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने की जरूरत है। बच्चों की ओर से आपके लिए स्थिति तनाव दे सकती है। करियर - कार्य में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें, लेकिन अंततः अपनी सोच पर विश्वास रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। भावनात्मक दृष्टिकोण से कुछ दूरी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इस समय तले भुने भोजन से बचें, खानपान पर ध्यान दें। तुला राशि आज के राशिफल अनुसार आप घरेलू स्तर पर अपने मन की कुछ बातों को पूरा करने में सफल रहने वाले हैं। परिवार में आप अपनी बात को आगे रखने के लिए भी जोश में रहेंगे ऎसे में दूसरों की बातों पर भी ध्यान दें। करियर - कामकाजी स्तर पर आप दूसरों की मदद से अपने काम को पूरा कर लेंगे, इस समय कठोर परिश्रम वाले कामों में लाभ अच्छे मिल सकते हैं। अधिकारियों से उलझें नहीं उनकी बातों पर ध्यान दें। फाइनेंस - पैसों के मामले में माता की ओर से कुछ आपको हेल्प हो सकती है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए समय उपयुक्त है। लव लाइफ - प्रेम में रिश्ते मजबूत होंगे और आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने में भी आगे होंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नियमित रूप से व्यायाम करें। वृश्चिक राशि आज के राशिफल अनुसार आप के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है, दोस्तों के साथ कहीं अचानक से घूमने का अवसर मिलेगा सोशल संपर्क आपके इस समय फायदे का अवसर भी दे सकते हैं। करियर - काम-कज को लेकर आप जोश में होंगे अपने आइडिया के लिए आप प्रशंसा भी प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग अपना काम कर रहे हैं उनके लिए बेहतर स्थिति है। काम के सिलसिले में लोगों से मिलना-जुलना होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और इस समय आपको इनकम के अच्छे स्रोत मिल पाएंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अगर किसी तरह की परेशानी या नाराजगी है तो उसे दूर कीजिए और आप के प्रयास सफल भी होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए समय-समय पर आराम करें। false: धनु राशि आज के राशिफल अनुसार परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज के दिन घर के रखरखाव को लेकर आप बदलाव के मूड में होंगे। किसी विशेष कार्य को लेकर परिवार के सदस्यों से सहयोग आपके साथ होगा। करियर - नौकरी में आपको अपने काम में आगे रहकर कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने बैकअप के लिए तैयार रहें जिससे आपका डाट कहीं खो न जाए। व्यवसाय में छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इस समय आपको अपने पार्टनर की ओर से कुछ लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में समझदारी की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातें मतभेद का कारण बन सकती हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें। मकर राशि आज के राशिफल अनुसार घर के कामकाज को लेकर आपाधापी से बचें क्योंकि जल्दबाजी से काम पूरे तो न हो पाएं हां कुछ गड़बड़ जरूर हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। करियर - कारोबार में आपके लिए इस समय अपने पुराने माल को समाप्त करने की कोशिशें तेज रह सकती हैं। बॉस के साथ मीटिंग का दौर रहने वाला है, कार्यस्थल पर सफलता के संकेत हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। फाइनेंस - आज का दिन आपको धन की प्राप्ति के लिए बैंकिंग सेक्टर के चक्कर लगवा सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सुखद माहौल रहेगा लेकिन इस समय मिलने से अधिक आपसी बातचीत का दौर ज्यादा बेहतर दिखाई देता है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है काम के चलते या सोच विचार के कारण थकान महसूस हो सकती है। कुंभ राशि आज के राशिफल अनुसार आज के दिन आप कामकाज में ज्यादा लगे रहने वाले हैं खुद के लिए समय की कमी आपको मानसिक रुप से थका सकती है। समय मिले तो अपनी रुचि का काम करें प्रकृति के साथ समय बिताएं। करियर - काम में आपके लिए आज के दिन प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आप अपना बेस्ट देने की कोशिश में होंगे। इस समय आपको अपने पुराने अटके कामों को सुलझाने की कोशिश भी करनी चाहिए। फाइनेंस - वित्तीय दृष्टिकोण से यह समय मिश्रित रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप इन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। हेल्थ - सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है, आराम और सही खानपान जरूरी है। मीन राशि आज के राशिफल अनुसार परिवार के साथ समय अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ बच्चों की ट्रिप पेरेंट्स को चिंता दे सकती है लेकिन कुल मिलाकर आप के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। करियर - कार्यस्थल पर मेहनत का परिणाम मिलेगा इस समय आपको अचानक से किसी काम के लिए चुना जा सकता है और साथ में कुछ अतिरिक्त धन की प्राप्ति का योग भी बनेगा। कारोबार में आप साझेदारी में काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन पुराने धन के निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। बाहरी खान पान भी पेट पर असर डाल सकता है। Read Also: Daily Horoscope