मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चहल-पहल से हो सकती है। किसी रिश्तेदार का अचानक आ जाना हो सकता है, जिससे माहौल हल्का-फुल्का बनेगा। कुछ पुरानी बातें निकल सकती हैं, जो थोड़ी भावनाओं को छू सकती हैं। करियर - काम के मामले में दिन अच्छा है, जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिजनेस वालों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा हो सकता है। आज के दिन काम को लेकर आपकी यात्रा भी हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी, इस समय कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कुछ गहराई वाली बातें होंगी लेकिन उनका ध्यान आप से ज्यादा कहीं ओर हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से जुड़ सकते हैं, जो आगे कुछ खास हो सकता है। हेल्थ - आप में ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन गैस या एसिडिटी जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का शुभ दिन देगा खुशियों के मौके। लेकिन दिन अपने से ज्यादा दूसरों के ध्यान में निकल सकता है। आज के दिन आप कुछ बाहरी चीजों में ज्यादा लगे रहने वाले हैं घर में थोड़ी खटपट हो सकती है, खासकर बड़ों के साथ। बात को बढ़ाने से बेहतर है चुप रह जाना। करियर - काम में थोड़ी धीमी शुरुआत होगी लेकिन दोपहर के बाद रफ्तार पकड़ेगा। फालतू की बहसों से दूर रहें। आज के दिन आप जो काम शुरू करना चाहते हैं उसमें अच्छा कर सकते हैं। तो कमरकस लीजिए और काम में सफलता मिलेगी। फाइनेंस - पैसों को लेकर कुछ लकी रहने वाला है अज के दिन घर के लिए खरीदारी होगी शुभ। लव लाइफ - रिश्तों को मिलेगा मस्ती का मौका, जिंदगी में कोई नई दिलचस्प व्यक्ति आ सकता है सोशल मीडिया पर किसी से बात शुरू हो सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में होंगे चुस्त अपने कामों में रहेंगे आगे। आप को मिलेगा आज बेहतर मौका अपनी लाइफ स्टाइल को बेस्ट बनाने का। मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन होगा खास। पारिवारिक मामलों में थोड़ी भावुकता लाएगी करीब। कुछ पुरानी बातें याद दिला सकती हैं कि आप कहां से चले थे और अब कहां खड़े हैं। किसी बुजुर्ग से बात करके आपको आत्मिक शांति मिलेगी। करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत को दूसरे देंगे पूरी अहमियत। कोई सीनियर आपको सराहा सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए शाम के समय कोई अच्छा कॉल या ईमेल आ सकता है। फाइनेंस - पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। लेकिन आज के दिन आप को मिल सकता है किसी कोई गिफ्ट जो दिल को कर सकता है खुश। लव लाइफ - रिश्तों में किसी बाहरी व्यक्ति के आ सकते हैं करीब, भावनात्मक बातचीत हो सकती। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द या आंखों की थकावट हो सकती है। कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन होगा अनुकूल। भाई-बहनों के साथ समय बिताएं, वे आपकी बातों से सीखेंगे और आपके करीब आएंगे। आज के दिन घूमने फिरने का बन सकता है प्लान और करेंगे परिवार के साथ गेट टुगेदर। करियर - काम को लेकर थोड़ा आलस्य रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ एनर्जी बढ़ेगी। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए बहुत अच्छा दिन है कोई सरप्राइज कॉल या मौका मिल सकता है। अपने जूनियर्स की बातों को हल्के में न लें, उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। फाइनेंस - आज पैसों को लेकर आप होंगे दिल से खर्च करने के मूड में। कोई पुराना उधार आप चुकाने में रहेंगे कामयाब। लव लाइफ - पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आप चाहें तो आज ही सुलह भी हो सकती है। आ सकते हैं करीब। हेल्थ - तबीयत थोड़ी डांवाडोल रह सकती है, मसालेदार खाना आज अवॉइड करें। सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाएगा खुशियों की सौगात। आज आप खुद को परिवार के बहुत करीब महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य के साथ खुलकर बातचीत हो सकती है, जिससे आपके बीच की दूरी मिटेगी। खासकर माता-पिता के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। करियर - आज का दिन नई संभावनाओं से भरा है। ऑफिस में आपकी बातचीत की कला और प्रेज़ेंटेशन स्किल आपको तारीफ दिला सकती है। जिनका काम कम्युनिकेशन, मीडिया या सेल्स से जुड़ा है, उन्हें कोई बड़ा ऑफर या क्लाइंट मिल सकता है। फाइनेंस - आज आप थोड़े खर्चीले मूड में रह सकते हैं। खुद के लिए या अपने करीबी के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी हलचल संभव है। लेकिन एक और रिश्ते में नयापन लाने की चाह आपको देगा कुछ अलग करने का मौका तो दांपत्य जीवन में रहेगा साथी का सहयोग। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य है गले और छाती से संबंधित तकलीफ हो सकती है। कन्या आज का राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन देगा अच्छे अवसर। समय परिवार के साथ बिताने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। किसी पुराने काम को लेकर पर बातचीत होगी, जो आपके रुके काम करेगी पूरे। इस समय अपनों के साथ शेयरिंग करके दिल का बोझ हल्का कर सकते हैं। करियर - ऑफिस में थोड़ी राजनीति चल रही है, जिससे आप थोड़े असहज हो सकते हैं। लेकिन अगर आप शांत रहकर अपना काम करते रहें तो लोग खुद-ब-खुद आपके पक्ष में आ जाएंगे। जो लोग अपने बिज़नेस में नए पार्टनर के साथ डील करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और समय लेना चाहिए। फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। एक तरफ कोई पुराना बकाया क्लियर हो सकता है, तो दूसरी ओर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। लव लाइफ - आज आपके पार्टनर आपको ज्यादा समझने की कोशिश करेंगे, और आप भी अपने मन की बात आसानी से कह पाएंगे। हेल्थ - हेल्थ के मामले में दिन सामान्य है, लेकिन इमोशनल थकान महसूस हो सकती है तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पूरे होंगे अधूरे काम। आज आप घर में लीडर की भूमिका निभाएंगे। कोई पारिवारिक निर्णय लेना है या किसी को गाइड करना है, सबकी नजरें आप पर रहेंगी। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। करियर - वर्कप्लेस पर आज आपकी छवि और भी दमदार बनेगी। कोई नई जिम्मेदारी या लीड रोल मिल सकता है, जिससे आपको अपनी क्षमताओं को साबित करने का मौका मिलेगा। जो लोग क्रिएटिव या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई बड़ा खर्चा नहीं आएगा, बल्कि पुरानी किसी सेविंग से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ - आपके आकर्षण में आज कुछ खास निखार रहेगा। पार्टनर आपसे बहुत प्रभावित होने वाले हैं। हेल्थ - शरीर में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, खासकर पीठ और गर्दन में जकड़न का अनुभव परेशान कर सकता है जिस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अक्षय तृतीया के दिन मिल सकते हैं कुछ गिफ्ट। आप चाहें तो अपनी व्यावहारिक सोच से माहौल को संभाल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुशी बढ़ सकती है। माता -पिता का प्रेम बना रहने वाला है। करियर - काम को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है लेकिन आप मेहनत तो बहुत करेंगे, जिसका अच्छा परिणाम भी आपके लिए होगा। कारोबार में आज तेजी का दिन है। इस समय पुराना स्टॉक भी खत्म होने की अच्छी उम्मीद रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, सेविंग की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी जरूरी चीज़ के लिए पैसे जोड़ने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ - आज आप थोड़े इमोशनल रहेंगे और पार्टनर से ज्यादा अटेंशन चाहेंगे। आप उनके साथ बाहर का प्लान भी बना सकते हैं जो खुशी देगा। हेल्थ - हेल्थ को लेकर सतर्क रहें, पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन होगा विशेष। आज आप घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक इसमें कामयाब भी होंगे। परिवार में किसी पुराने मसले पर बात हो सकती है, जिसे सुलझाने का मौका मिलेगा। करियर - ऑफिस में आपको टीमवर्क का महत्व समझ आएगा। कोई प्रोजेक्ट जिसमें आपने मेहनत की थी, उसका रिजल्ट आने वाला है थोड़ा धैर्य रखें। अगर आप फ्रीलांसिंग या आर्टिस्टिक फील्ड से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए शानदार है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप संतुलित रहेंगे। ना ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करेंगे, ना ही कंजूसी दिखाएंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी मिठास और थोड़ी उलझन दोनों रहेंगी। लेकिन कुल मिलाकर प्रेम के मामले में स्थिति बेहतर होगी। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन थोड़ा डांवाडोल हो सकता है ऐसे में संगीत सुनना, किताब पढ़ना या कोई शौक अपनाना मदद करेगा। मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा गहराई वाला होगा। इस समय आप को भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी करीबी के काम को लेकर आप व्यस्त होंगे। अपनों की बात दिल को छू सकती है फिर चाहे वो तारीफ हो या शिकायत। करियर - ऑफिस में आपको अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। कोई नया चैलेंज सामने आएगा, जिसमें आप अकेले ही निपटने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। कारोबार में दिन कुछ बदलाव भी दे सकता है। फाइनेंस - आज कोई एक्स्ट्रा खर्चा अचानक सामने आ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी तीव्रता रहेगी। आप भावनाओं में बह सकते हैं चाहे गुस्सा हो या प्यार। हेल्थ - हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। आज माइग्रेन, ब्लड प्रेशर या इमोशनल स्ट्रेस परेशान कर सकता है। कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए घर में कोई पुरानी बात उभर सकती है, थोड़ा संयम रखें। किसी बच्चे की हंसी आपके दिन की चमक हो सकती है इसलिए कुछ दूसरी बातों पर भी अपने आप को ले जाना बेस्ट रहेगा। आज के दिन धर्म स्थल की यात्रा का मौका बनेगा। करियर - ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है इसलिए घबराएं नहीं, ये आपके लिए मौका है। इस समय मार्केट में आप के माल की अच्छी बिक्री का समय भी बना हुआ है। आज मुनाफा कमाने का समय है। फाइनेंस - एक पुराना निवेश आज रंग ला सकता है, लेकिन जल्दबाजी में नया कदम न उठाएं। लव लाइफ - सिंगल हैं तो कोई नया चैट कनेक्शन बन सकता है, ध्यान रखें दिल से ज़्यादा दिमाग से सोचें। हेल्थ - किसी भी तरह का स्क्रीन टाइम कम करें, हल्का फुल्का वॉक या स्ट्रेचिंग आपकी बॉडी को थैंक यू कहेगी। मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा रह सकता है। घर का माहौल थोड़ा इमोशनल रह सकता है। खासकर अगर आपने किसी पारिवारिक निर्णय में अलग राय दी है, तो हल्का-सा टकराव संभव है। बेहतर होगा कि भावनाओं में बहने की बजाय कुछ समय के लिए खुद को शांत रखें। करियर - आज का दिन मीटिंग और प्रेजेंटेशन के लिए पॉजिटिव रहेगा।किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन इसी में से एक नई सीख निकलकर आएगी। सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें, क्योंकि कुछ लोग आज मूड में नहीं होंगे। फाइनेंस - कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑनलाइन खरीदारी से बचें और खुद से जाकर चीजों को खरीदें। लव लाइफ - कमिटेड हैं तो पार्टनर से छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत के मामले में आज आज आप कुछ अधिक भागदौड़ के चलते थक सकते हैं लेकिन कुल मिलाकर चीजें आपके लिए अनुकूल हैं