आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले सोमवार के दिन की शुरुआत करेंगे मस्ती से भरी भाग्य का साथ आज आपको देने वाला है कुछ अच्छे लाभ। अपने लोगों के लिए आप संवेदनशील होंगे और बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा भरपूर। किसी की बात दिल को छू सकती है घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।करियर - काम के मामले दिन रहेगा अनुकूल आपकी मेहनत से कुछ अधूरे काम तो पूरे होंगे ही साथ में लोगों के साथ कुछ मस्ती के मौके भी होंगे। कार्यस्थल पर आप इस समय एक्टिव रहने वाले हैं। आर्ट या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन, बिजनेस में कोई नया प्रस्ताव मिलेगा।फाइनेंस - आज के दिन धन को लेकर स्थिति सामान्य है साथ ही कोई साइड इनकम या फ्रीलांसिंग का मौका भी मिल सकता है। लव लाइफ - दिल की बात कहने के लिए अच्छा समय है इस समय मैरिज लाइफ की स्थिति आपके लिए खुशी वाली होगी आपकी भावनाओं को समझा जाएगा। हेल्थ - सेहत को लेकर आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है इस समय आप पुराने रोगों से भी कुछ राहत पाने में सफल भी होंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज सोमवार का दिन आपको अपनी आदतों पर थोड़ा ध्यान देने की सलाह देता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन आपके काम और रिश्तों दोनों को प्रभावित कर सकता है। घरेलू माहौल ठीक रहेगा लेकिन कुछ लोग आपके व्यवहार से नाराज़ हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।करियर - कामकाज में मन लगाकर चलेंगे तो फायदा होगा। नौकरी में किसी जरूरी मीटिंग के लिए खुद को तैयार रखें। आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें पूरा भी कर पाएंगे। व्यापार में छोटी-छोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा।फाइनेंस - आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी बस कोई बड़ा लेन-देन करने से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी टेंशन हो सकती है, पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। आपकी बात को वो जैसा समझें, वैसा ही जवाब देंगे बात को शांति से समझाएं।हेल्थ - पेट की गड़बड़ी, एसिडिटी या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम और अच्छे नाश्ते से करें। पानी ज्यादा पिएं और फास्ट फूड से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का प्रभाव आपसी रिश्तों के मामले में संतुलन बनाए रखने की बात को कहता है। इस समय एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं, जिससे थोड़ी भागदौड़ और मानसिक थकान हो सकती है। पर कुछ बातों में आप को हेल्प भी मिलेगी जिससे कई काम आसानी से संभव भी होंगे।करियर - ऑफिस में आपकी डेडिकेशन देखी जाएगी और जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है टाइम मैनेजमेंट को लेकर आप सही से अपनी जिम्मेदारी भी निभा लेंगे। वैसे कुछ मामलों में कोई जरूरी मीटिंग टल सकती है या फैसले में देरी हो सकती है।फाइनेंस - धन की स्थिति स्थिर रहेगी खर्चे बिन प्लानिंग के न बढ़ाएं। घर की साज-सज्जा या वाहन से जुड़ा कोई खर्चा हो सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में भावनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझ कर ही बात करें।हेल्थ - गर्दन, कंधे या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके छठे भाव पर होने के कारण दिन कुछ मिलाजुला साबित हो सकता है। मन किसी बात को लेकर उलझा रह सकता है लेकिन आप धीरे-धीरे चीज़ों को कंट्रोल में लाएंगे। कोई पुराना अधूरा काम दोबारा शुरू हो सकता है। फैमिली के किसी सदस्य की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा।करियर - काम को लेकर दबाव बढ़ सकता है वैसे इस समय कुछ बेकार की बातों पर बहस होने का संकेत भी मिलता है इसलिए आज के दिन शांत रहना ज्यादा अनुकूल है। बॉस से कुछ ज्यादा काम आपको थकाने वाला है। मार्केट में चल रहा कंपटीशन दिक्कत बना रहा है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज सोच-समझकर प्लान करने की जरूरत होगी। बड़ा खर्च टाल दें तो बेहतर रहेगा। शेयर बाजार या सट्टे जैसी चीजों से दूर रहें। लव लाइफ - दिल की बात कहने के लिए दिन ठीक है लेकिन शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी पुरानी बात को बार-बार दोहराने से बचें। हेल्थ - सेहत कमजोर रह सकती है जिसके चलते सर्दी-जुकाम या थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एक्साइटमेंट वाला रह सकता है, घर में आपको कुछ नई बातें भी सुनने को मिलेंगे और काम बढ़ सकता है बच्चों के कारण। इस समय किसी मेहमान या दोस्तों के साथ मुलाकात के भी योग बन रहे हैं यानी कुल मिलाकर काफी व्यस्तता है।करियर - सोमवार की शुरुआत काम में आपको नए लोगों के साथ जोड़ने वाली है और कुछ प्रोजेक्ट या काम मिलने के चांस हैं। कुलीग से सलाह लेकर काम करें तो फायदा होगा। बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट के लिए सही समय है और इस दौरान कोई शेयर या लॉटरी का योग भी अच्छे मौके दिलाने वाला है।लव लाइफ - प्यार में सफलता मिलेगी पार्टनर के साथ टाइम बिताएं और रिलेशनशिप मजबूत करें। आज मैरिज लाइफ में कुछ घूमने फिरने के योग भी बनेंगे।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी पर इस समय आप खुद से ज्यादा दूसरों को लेकर थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या के लिए आज सोमवार का दिन घर के कामकाज और बाहरी कामों दोनों का संतुलन लेकर आ रहा है। आप जो प्लान करेंगे उसमें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा, आपका जोश बढ़ेगा।करियर - नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो प्लानिंग शुरू करें। बॉस से कोई जरूरी बातचीत हो सकती है। व्यापार में किसी नए ग्राहक से संपर्क बनने का योग है। किसी पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू हो सकता है।फाइनेंस - कोई रुका हुआ पेमेंट आ सकता है या नया सोर्स ऑफ इनकम बन सकता है। घर के लिए कुछ खरीदारी भी अब जोर मारने लगेगी।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा है अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई घरेलू फैसला ले सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन सेहत नार्मल रहने वाली है वॉक से दिन की शुरुआत करें। छाती या हार्ट संबंधी हल्की समस्या हो सकती है तली-भुनी चीजों से परहेज रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन तुला राशि वालों के लिए ग्रह नक्षत्र की स्थिति देने वाली है घर में ज्यादा चहल पहल,। भाई बहनों की भी जिम्मेदारी आप को मिल सकती है। से भरा रहेगा। काम और परिवार दोनों जगह आपको अच्छा संतुलन बनाए रखना होगा।करियर - कारोबार को लेकर आपके प्रयासों को सुना तो जाएगा लेकिन नई चुनौतियां भी आएंगी जिन्हें धैर्य और मेहनत से पार कर पाएंगे। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी है। काम का दबाव महसूस होगा लेकिन आप इसे पूरा कर सकते हैं।फाइनेंस - दोपहर के बाद अचानक कोई खर्चा आ सकता है जल्दबाजी न करें। कोई लोन या बैंकिंग से जुड़े काम लंबा समय ले सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी बनाए रखें छोटी-छोटी बातों पर चर्चा होगी, पर इसे क्रोध से डील न करें शांति के साथ पूरा करें। पारिवारिक खुशी का अनुभव कर पाएंगे।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी पर इस समय कंधे और गर्दन में कुछ खिंचाव या दर्द का अनुभव हो सकता है शरीर को आराम देने के लिए हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन घरेलू मामलों में ज्यादा उलझा रह सकता है। घर में बच्चों के साथ समय बीतने वाला है मित्रों को घर पर बुला सकते हैं या उनसे मिलने के लिए जा भी सकते हैं। कोई पुराना मतभेद आज खत्म हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा, नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उन्हें कुछ और काम मिल सकता है, व्यापार में लाभ के संकेत हैं बाजार की तेजी आपको भी कुछ मुनाफा देने वाली है।फाइनेंस - आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन किसी से कुछ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा अपने साथी की ओर से आप कुछ रूखापन फील अगर कर रहे हैं तो खुद ही आगे बढ़ कर इस दूरी को दूर कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन साधारण ही रहने वाला है आप इस समय घर के कामों और अपनों पर ध्यान देने के साथ खुद पर भी ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कल्पनाओं की उड़ान के साथ साथ इमोशन से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। आप अपने लिए कुछ अलग करने के मूड में भी होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। करियर - कामकाज में नए अवसर मिलेंगे थोड़ी दौड़-धूप रहेगी। पुराने काम निपटेंगे और नए मौके भी मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, ऑफिस में आपकी मेहनत बनी रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर आएंगे। काम के बोझ को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। कोई नया निवेश योजना पर विचार कर सकते हैं। खर्चे संभलकर करें। बैंकिंग से जुड़े काम पूरे होंगे।लव लाइफ - शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे के काम में सहयोग देना चाहिए। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा कुछ लोग अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी हल्का व्यायाम और सही खानपान से शरीर तंदुरुस्त रहेगा पानी ज्यादा पिएं और फास्ट फूड से बचें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का प्रभाव कुछ मिले जुले असर देने वाला होगा परिवार और ऑफिस दोनों जगह आपको काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत आपको कुछ हेल्प दे सकती है। छात्रों के लिए दिन काफी मेहनत की मांग करता है।करियर - बिजनेस में अगर कोई पेमेंट फंसा हुआ है तो उसकी उम्मीद आज लग सकती है। किसी से पार्टनरशिप की बात हो सकती है। काम को लेकर यात्रा का प्लान बन सकता है या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।फाइनेंस - क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें क्योंकि इस समय आपके लिए सेविंग को बनाए रखना काफी मुश्किल होने वाला है।लव लाइफ - आज के दिन कोई बात मन में रह सकती है जिससे दूरियां आ सकती हैं इसलिए समझदारी से काम लें।हेल्थ - सेहत पर ध्यान दें इस समय वाहन का संभल कर यूज करें क्योंकि अचानक से समस्या खड़ी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए दिन बेहतर हो सकता है। आप घर से ज्यादा बाहर के कामों में शामिल हो सकते हैं। इस समय आप दोस्तों के साथ लंबी बातचीत के मूड में होंगे और साथ ही किसी आयोजन में भाग लेने का समय भी बनता है जो कुछ मस्ती के मौके भी देगा।करियर - कामकाज को लेकर कुछ पुरानी पेंडिंग चीजें पूरी हो सकती हैं। ध्यान रखें कि छोटे-मोटे झगड़े आपको परेशान न करें ऑफिस में काम अच्छा रहेगा। टीम के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नया काम मिलेगा लेकिन उसमें मेहनत लगेगी। फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी आज के दिन कुछ लाभ या किसी सामान, वस्तु की प्राप्ति का भी अच्छा योग बन रहा है।लव लाइफ - दिल के मामले में आज फलर्टी मूड में रहने वाले हैं जिसके कारण अचानक से कोई रिश्ता भी शुरू हो सकता है। इस समय पार्टनर की ओर से ट्रैवलिंग का प्लान सामने आ सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहने वाली है ज्यादा कोई बड़ी तो नहीं दिखाई देती लेकिन फिर भी पेट की समस्या हो सकती है खानपान का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले सोमवार के दिन अपने नए कामों को पूरा करने के लिए काफी एक्टिव होंगे। घर में कामकाज को निपटाने में फुर्ती दिखाते हुए अच्छे से काम कर पाएंगे जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताने का मौका मिलेगा जिससे मन हल्का होगा।करियर - काम की शुरुआत के मामले में दिन थोड़ा भारी लग सकता ह। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अच्छे से मैनेज कर लेंगे। काम करने वालों या दोस्तों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर ध्यान दें।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक है, लेकिन सोच-समझकर दिशा लें। कुछ फरमाइशें आज के दिन पैसों के मामले में कुछ खर्चे बढ़ा सकती है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन जल्दी सब ठीक होगा। मैरिज लाइफ की स्थिति आज आपको पार्टनर के साथ कम ही समय देने वाली है।हेल्थ - गर्दन और कंधे में दर्द हो सकता है इसलिए ज्यादा देर कंप्यूटर पर काम न करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल