मेष आज का राशिफल: घर का माहौल ठीक ठाक ही रहने वाला है। आप के लिए इस समय काम भी होगा तो थकान भी होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पुराने रिश्तेदारों से भेंट सुखद अनुभव देगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी नजदीकी स्थान पर जाने का मौका भी मिलेगा। करियर - कार्यस्थल पर आप एक्टिव रहने वाले हैं, उच्चाधिकारियों की नज़रों में आ सकते हैं तो आपको कुछ बदलाव भी दिखाई देंगे। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई अटका हुआ काम आज हल हो सकता है बस इस समय लेन-देन करते वक़्त समझदारी दिखाएं। प्रेम जीवन - पार्टनर के साथ छोटी-सी बात को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन थोड़ी नरमी दिलों को करीब ले आएगी। सेहत - पेट से जुड़ी गड़बड़ी परेशान कर सकती है, एसिडिटी परेशानी दे सकती है इसलिए बाहर के खाने से परहेज़ करें। विस्तार से पढ़ें - आज का मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर देगा सुकून और घर में किसी की बात आपको सोच में डाल सकती है। पुराने दोस्त से मिलने की संभावना है, जिससे कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी। छात्रों को आज ध्यान अच्छे से लग पाएगा। करियर - कामकाज में आपकी मेहनत साफ़ नज़र आएगी ओर इस समय आपको काम से कुछ सम्मान भी मिलेगा। कोई जरूरी फ़ैसला लेने का समय है, पीछे हटने का नहीं। दुकान या ऑफिस में बदलाव का मन बना सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर मन में कुछ उलझन रहेगी, लेकिन अचानक कोई रास्ता खुल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति को अनुकूल बना सकता है। प्रेम जीवन - दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है, इस समय आप दूसरों को अपनी बातों से आसानी से रिझा सकते हैं। सेहत - कमर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, ज्यादा समय एक स्थान में बैठने से बचें आराम करें। विस्तार से पढ़ें - आज का वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: आज मिथुन राशि पर ही चंद्रमा विचरण करने वाले हैं परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, पर शाम तक सब सुलझ जाएगा। यात्रा की योजना अचानक बन सकती है। छात्र किसी नए कोर्स या क्लास की शुरुआत करने के मूड में होंगे। करियर - बिजनेस में आज के दिन आपके लिए बेहतर स्थिति का समय रहेगा। ऑफिस में आपकी राय को अहमियत मिलेगी, बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। कारोबार में नई रणनीति सोचनी होगी, तभी फायदा होगा। फाइनेंस - पैसों की आमद ठीक-ठाक रहेगी इस समय आप खुद पर कुछ धन लगाने के मूड में होंगे खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन - संबंधों में एक नई गर्मजोशी आएगी, कोई सरप्राइज मिल सकता है। अपने पार्टनर को लेकर कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। सेहत - आज आप जोश में काम तो करने वाले हैं लेकिन थकान महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - आज का मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उथल-पुथल को देगा। इस समय घर में सुकून कम ही मिल पाए और बाहर जाने का मौका बने। दोस्तों से फोन या सोशल मीडिया पर दिलचस्प बातचीत होगी। छात्रों को आज कुछ अलग सोचने की प्रेरणा मिलेगी। करियर - वर्क प्लेस में आज के दिन कोई नए लोग मिल सकते हैं। काम के स्थान में आप को ध्यान से रहना होगा, किसी पुराने आइडिया को फिर से आज़माने का अवसर मिलेगा। अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करें। फाइनेंस - आज कमाया हुआ पैसा सही जगह खर्च होगा जो भविष्य के लिए कुछ बचाने की सोच को भी साकार करने वाला है। प्रेम जीवन - किसी से जुड़ाव गहरा हो सकता है, कुछ पल बहुत खास बन सकते हैं। इस समय आप किसी अजनबी से भी बात कर सकते हैं। सेहत - त्वचा या एलर्जी की कोई शिकायत हो सकती है, इसलिए साफ सफाई का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - आज का कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए लाभ स्थान में चंद्रमा नई चीजों को देने के साथ साथ आपकी नेतृत्व क्षमता को भी अच्छा करेगा। कोई पुराना मित्र अचानक सामने आ सकता है, जिससे दिल की बात निकलने का मौका मिलेगा। आप कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। करियर -कारोबारियों को किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के दौरान आगे का रास्ता मिल सकता है। दफ्तर में आपकी सलाह सुनी जाएगी और कोई लंबित काम अब अंजाम तक पहुंच सकता है। काम को लेकर ट्रैवलिंग होने का योग भी बन रहा है। फाइनेंस - आज के दिन आप कुछ न कुछ खरीदने की इच्छा रखना चाहेंगे लेकिन दिखावे से बचें। खर्च की आदतों पर काबू ज़रूरी है। प्रेम जीवन - आज किसी खास के लिए दिल ज़्यादा धड़क सकता है मैरिज लाइफ में रिश्तों में भी ताजगी की अनुभूति होगी। सेहत - मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आप कुछ गले के दर्द या सर्दी-जुकाम की शिकायत से परेशानी को देख पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - आज का सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आपके लिए खास होगा। परिवार में किसी की सलाह आज बहुत काम आ सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, घूमने की इच्छा जागेगी। करियर - ऑफिस में किसी सहकर्मी से उलझाव हो सकता है इसलिए शांत रहना ही समझदारी होगी। आज के दिन सरकारी नीति से कुछ समस्या हो सकती है लेकिन फिर भी व्यापार में कुछ तेजी का भी दौर दिखाई देगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है पर कोई काम आपको अच्छे लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन - साथी के साथ दिल की बात शेयर करने का सही समय है। अकेले लोगों के लिए कोई मुलाकात यादगार बन सकती है। सेहत - मानसिक थकावट हो सकती है, थोड़ी देर मेडिटेशन या खुली हवा में टहलना मददगार रहेगा। विस्तार से पढ़ें - आज का कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: आज बृहस्पतिवार का दिन देगा अनुकूलता का प्रभाव। घर में शांति का माहौल रहेगा, लेकिन किसी छोटी सी बात पर थोड़ी बहस हो सकती है। दोस्तों से मिलने का अच्छा समय है और उनका साथ आपको नयी ऊर्जा देगा। करियर - काम को लेकर आप स्थिति को बेहतर तरीके से रह सकते हैं। इस समय काम में कुछ मस्ती का माहौल बना रहेगा। चीजों को आप समझदारी से संभाल सकते हैं। बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू करने का समय है। कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। फाइनेंस - आपके पास लाभ का मामला बेहतर रहने वाला है और किसी से खर्चे की स्थिति का आज आप निपटा सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों को लेकर आप कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। इस समय जीवन साथी के साथ संपर्क बाहर कहीं घुमाने वाला है। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खुद को थकने से बचाने के लिए आराम करें, थोड़ी देर ध्यान या योग करें। विस्तार से पढ़ें - आज का तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ मिलकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपको दिल से सुकून देगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है, खासकर यदि वह काम से जुड़ी हो। करियर - काम के लिए स्थिरता की कमी बनी रह सकती है, पुराने प्रोजेक्ट पर काम करने का समय है। बिजनेस में कुछ नई शुरुआत हो सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि आपके सभी फैसले समझदारी से लेने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आज के दिन अच्छे लाभ की स्थिति सामान्य रहने वाली है, कोई पुराना बकाया बिल इस समय सामने आ सकता है, फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते होंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातें मनमुटाव का कारण बन सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा इस लेकिन पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, हल्का और संतुलित भोजन बेहतर रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें - आज का वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए घर में सामंजस्य रहेगा, लेकिन किसी परिवार के सदस्य के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। दोस्तों से मिलने का अच्छा समय है। यात्रा के लिए दिन उपयुक्त है, खासकर अगर आप धार्मिक स्थल पर जा रहे हैं तो वह मानसिक शांति देने वाला होगा। करियर - काम में आज थोड़ा सा तनाव महसूस हो सकता है। जो लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। बिज़नेस में किसी पार्टनर का सहयोग कमजोर हो सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले आज के दिन दूसरे पर कुछ ज्यादा ही निर्भर रहना पड़ सकता है। कोई लाभ आज एफडी या किसी अन्य चीज से मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में आज आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत होगी इस समय घर में कोई छोटी सी पार्टी एक दूसरे के साथ को और प्यार को मजबूती देने वाली होगी। हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखना होगा लेकिन कुल मिलाकर आप अपने आप में एक्टिव रहने और कुछ मन के अनुरूप काम करने में भी आगे होंगे। विस्तार से पढ़ें - आज का धनु राशिफल मकर आज का राशिफल : मकर राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ बातों के लिए क्रोध और चिंता जैसे भाव लेकर आने वाली होगी। घर में बच्चों की मांग के अनुसार काम करना आसान नहीं होगा, लेकिन पेरेंट्स को ज्यादा ही सहन करना होगा। किसी दोस्त से विवाद भी हो सकता है। करियर - का को लेकर आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए खुद को इन बातों के लिए तैयार रखें और ज्यादा चिड़चिड़ाहट से बचें। बिज़नेस में पुराने क्लाइंट कुछ कमियों को सामने लाने वाले हो सकते हैं। लीगल मैटर को लेकर शांति रखें। फाइनेंस - आज का दिन सेविंग के मामले में कमजोर रह सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है बहुत ज्यादा खर्च से बच सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन शक या संदेह के कारण रिश्तों में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन सुलह करने के लिए आज का दिन सही है। हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान रखने की जरूरत होगी इस समय पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - आज का मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए आज बृहस्पतिवार का दिन मिले जुले असर दिखाएगा शुरुआत में तो आपको कुछ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए सुकून भरा रहेगा। मित्रों के साथ रहने और मस्ती का मौका होगा। करियर - काम को लेकर इस समय आप कुछ असमंजस की स्थिति का अनुभव कर सकते हैं किसी काम को लेकर दूसरों से राय ले लेना बेहतर होगा। कुछ फैसले आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने निवेश से आपको कुछ मुनाफा मिल सकता है। खर्चों में संतुलन बनाए रखें, ताकि भविष्य में कोई मुश्किल न हो। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन आप कुछ अच्छे पल पाएंगे, अपने साथी से ज्ञान की बातें भी कुछ ज्यादा ही सुनने को मिलेंगी तो आप भी शांति से सुन ही लें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में ठीक रहेंगे तेज धूप या किसी कारण से त्वचा में जलन हो सकती है इसलिए इस पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - आज का कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल : मीन राशि वालों के लिए दिन चंद्रमा की स्थिति आपको अच्छा माहौल दे सकती है। घर में भाई बहनों के साथ बातचीत और मस्ती का मूड भी बना रहने वाला है। इस समय आप शाम के समय घर में ही कुछ प्लान कर सकते हैं जो सबको जोड़ने वाला होगा। करियर - काम को लेकर आप अपने वर्क प्लेस में अच्छे से रहेंगे, जो काम मिलेगा उसमें आप की राय भी मायने रखेगी ओर अधिकारियों का सहयोग भी बनेगा। बिजनेस में लगे लोगों के लिए काम में स्थितियां बेहतर होंगी, आज मुनाफा बन सकता है आपके लिए अच्छा। फाइनेंस - आज आप घर की आवश्यक वस्तुओं को लाने या फिर कुछ अच्छी चीजों की खरीदारी पर पैसा लगाने के मूड में रह सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, अपने विचारों को स्पष्ट रखें और बिना जल्दबाजी के निर्णय लें। हेल्थ - कुछ हल्की-फुल्की थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आप बेहतर बने रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - आज का मीन राशिफल