false: मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चैत्र अमावस्या के दिन ग्रहण योग में आज आपका दिन आपकी मेहनत को बढ़ा सकता है। मानसिक रूप से आप बहुत सी बातों को लेकर होंगे प्रभावित। द्वादश के चंद्रमा का असर आज आपको बाहरी कामों में व्यस्त रखने वाला है। करियर - आज के दिन कार्य भाव का स्वामी ग्रहण योग से बचा हुआ है जिसके चलते आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कारोबार में आप किसी नई परियोजना पर काम को लेकर रुकें और हो सके तो फैसले अभी टाल देने बेहतर होंगे। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्क रहें क्योंकि खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए ध्यान से करें धन खर्च। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन आज के दिन कुछ कमजोर हो सकता है इस समय अपने पार्टनर की इच्छा को महत्व देने से रिश्ता होगा मजबूत। हेल्थ - स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, लापरवाही से समस्या हो सकती है, आप थकान और दर्द महसूस कर सकते हैं। वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला सा रह सकता है। आपकी राशि का स्वामी ग्रहण योग में फंसा हुआ है ऐसे में आज के दिन काम को लेकर चाहे घर का हो या बाहर का, कुछ बाधाएं को दिखा सकता है। आपको संयम बनाए रखना होगा। बच्चों को लेकर ध्यान देना होगा। करियर - काम को लेकर इस समय काफी बड़े बदलाव दिखाई दे सकते हैं और बड़ी चुनौती सामने आ सकती है। आज के दिन ऑफिस में आपको अपने अधिकारियों से कुछ काम को लेकर नई बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अपनी सेहत पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर से अच्छा सहयोग तो पाएंगे लेकिन क्रोध के चलते आप उनसे दूरी भी देख सकते हैं इसलिए ध्यान से काम करें। हेल्थ - मौसम परिवर्तन से सतर्क रहें, खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए धूल में जाने से बचें सफाई का ध्यान रखें। मिथुन राशिफल चैत्र अमावस्या के साथ ग्रहण योग मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उन कामों को करने से बचने का है जिन्हें लेकर आप उत्साहित हैं, क्योंकि आपके राशि स्वामी की स्थिति भी राहु केतु एक्सिस से प्रभावित हो रखी है मानसिक स्थिति अस्थिर रहेगी, जिससे आप चीजों को सही से नहीं संभाल पाएं इसलिए कोई भी काम ध्यान से करें। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप कुछ नए सौदे मिल सकते हैं लेकिन अभी आप उन्हें लेने के लिए उतने कुशल नहीं हों तो भी आप कोशिश जारी रखें। खुद को बेहतर तरीके से सामने रखें। फाइनेंस - पैसों के मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, इस समय आप को किसी वरिष्ठ से कुछ लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ - आज के दिन इमोशन बैलेंस में न रह पाएं, अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज उनके साथ अपने दिल की बात करने का समय अभी अनुकूल नहीं है। हेल्थ - शारीरिक और मानसिक स्तर पर आप इस समय खुद को लेकर काफी उलझे हुए से दिखाई देने वाले हैं। कर्क राशिफल कर्क राशि वाले ग्रहण योग से होने वाले हैं प्रभावित। आज के दिन आपको अधिक से अधिक काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है, जिससे आपकी लाइफस्टाइल बेहतर हो पाएगी। करियर - काम के लिहाज से काम में दूसरों के चलते किसी प्रकार का तनाव हो सकता है। काम के बोझ के कारण आप थकान महसूस करेंगे, लेकिन कठिनाइयों के बावजूद आप अपने कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे। फाइनेंस - अपनी बचत की योजना को आज के दिन टाल देना ज्यादा बेहतर होगा इसलिए आपको एक ठोस योजना बनानी चाहिए। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। थोड़ी सी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन प्यार में कोई कमी नहीं आएगी। हेल्थ - आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान की मदद लें। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण की स्थिति आपके राशि स्वामी पर देगी असर। आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे, और आपकी सोच में स्पष्टता आएगी। कोई नई दिशा की ओर बढ़ने का विचार आ सकता है। करियर - कामकाज में शुरुआती दौर दबाव वाला हो सकता है। इस समय आप किसी काम में जल्दबाजी से शामिल होने से बचें, नई योजनाओं को शुरू करने का समय अभी बेहतर नहीं है। आपको अपने काम में सफलता के लिए आज इंतजार करना होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं लेकिन दोपहर बाद ही इन कामों को करें या फिर बाद के लिए टाल दें। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस को लेकर जोश तो अच्छा है लेकिन होश खो देना सही नहीं है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप मानसिक रूप से कुछ बेचैन रह सकते हैं, मानसिक शांति के लिए ध्यान करें और शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन राशि स्वामी बुध की स्थिति नीचस्थ होने के कारण जरूरी है कि ध्यान से काम करें। आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आप अपनी दैनिक दिनचर्या को थोड़ा आराम से करें जल्दबाजी से बचें। करियर - काम में आपको किसी कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उसे आसानी से पार कर लेंगे। इस समय के दौरान आप अपने मित्र की मदद से काम में आगे रह पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, इस समय आप अपना पैसा किसी धार्मिक कामों में लगाने वाले हैं। लव लाइफ - रिश्ते में चाहे आज के दिन थोड़ी चुप्पी हो सकती है लेकिन पार्टनर को समझने की आवश्यकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए हल्का भोजन करें। तुला राशिफल तुला राशि के लिए इस समय स्थिति सामान्य रह सकती है। आज आपके लिए दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। कामों में देरी हो सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास बनाए रहेगा। किसी नई दिशा में सोचना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर - नौकरी में काम को लेकर बदलाव की संभावना है, नई योजनाओं के लिए आज अच्छा दिन है, लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। कारोबार के मामले में आप काफी विस्तार रह सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन आप खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप इस समय बचत को लेकर ध्यान से काम करें। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप को कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देगा, रिश्ते में अपने को लेकर अविश्वास से बचें। हेल्थ - मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। थकान और तनाव से बचने के लिए विश्राम करने की जरूरत होगी। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन संभल कर काम करने की जरूरत होगी। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आप को विस्तार मिलेगा और आप काफी उत्साहित होंगे ऐसे में आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपको प्रेरणा मिलेगी। कारोबार में आप विस्तार से परेशानी न हो इसके लिए आप ध्यान से काम करें। फाइनेंस - धन के लिहाज से स्थिति मजबूत रहेगी, किसी नई आर्थिक योजना की शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप के लिए स्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी, आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति के लिए आपको लगातार कोशिश करने की जरूरत होगी। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए चैत्र अमावस्या का समय कुछ काम में धीमी गति को देने वाला हो सकता है। बच्चों के साथ मिलकर घर के लोग अपने काम के साथ दूसरों के साथ लगाव को देख पाएंगे। किसी नए विचार का जन्म हो सकता है, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। करियर - काम के लिहाज से किसी बड़ी उपलब्धि की संभावना दिखाई दे सकती है। अपने काम के लिहाज से आज के दिन काफी भाग दौड़ बनी रहने वाली है। कारोबार में आज के दिन स्थिति कमजोर पक्ष को दिखाती है इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति में वृद्धि हो सकती है इस समय आप कुछ पैसा धर्म स्थल में भी लगाने वाले हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांटिक स्थितियां बनी रहेंगी और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं होगी। खुद को सक्रिय रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करें। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए शनि अमावस्या का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इस समय आप अपने साथ साथ दूसरों के लिए भी काम को लेकर काफी प्रभावशाली होंगे। कामों में अवरोध आ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी से सब कुछ ठीक हो जाएगा। करियर - करियर में आज के दिन आप अपने साथ साथ मित्र के लिए भी सहयोगी रह सकते हैं। काम के लिहाज से आज के दिन हेल्पफुल हो सकते हैं। इस समय अधिकारियों को असे अधिक काम की उम्मीद रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा पर कुल मिलर आज के दिन आप किसी अप्रत्याशित तरीके से लाभ को प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। किसी गलतफहमी के कारण बहस हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम करें। कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों शनि अमावस्या होगी खास। आत्मविश्वास और सोच में आप को स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत होगी। आप अपने काम को सही ढंग से पूरा करने के लिए अपने आस पास के लोगों की मदद ले सकते हैं। करियर - नौकरी के सिलसिले में आज के दिन बाहरी दौड़ धूप अधिक रहने वाली है। इस समय आप माल को लेकर जल्दबाजी से बचें। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास के चलते दिक्कत रहेगी इसलिए खुद जिम्मेदारी को संभालें। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति मजबूत रहेगी, इस समय आप बाहरी लोगों के साथ संपर्क में होंगे ऐसे में आपको उन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में अच्छे समय की उम्मीद रहने वाली है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन तनाव से बचने के लिए शांतिपूर्ण दिन बिताएं। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहण की स्थिति काफी विशेष रह सकती है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, और आपको किसी नए अवसर का लाभ हो सकता है। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय आपको अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने की जरूरत होगी। इस समय छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों को जितना सहयोग देंगे वे आपके लिए उतने अनुकूल होंगे। फाइनेंस - पैसों के लिहाज से आज के दिन आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत होगी। इनकम का कुछ हिस्सा खर्च पर लगा सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ के सिलसिले में रोमांटिक मोड़ आ सकता है, लेकिन इस समय किसी नए व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है, इस समय परिवार के साथ और बड़ों के साथ समय बिताना अनुकूल होगा। For more details, you can read your Daily Horoscope