आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज के दिन रविवार का कुछ मजा लेने के मूड में होंगे लेकिन बच्चों की धमाचौकड़ी परेशान भी कर सकती है। घर में थोड़ी बातों को लेकर रस्साकशी भी संभव होगी लेकिन चीजें बेहतर होंगी। छोटे भाई या बहन से किसी व्यवहार को लेकर लेकिन आप के लचीलेपन से हालात जल्द सुलझ सकते हैं। करियर - आज मीटिंग्स और कम्युनिकेशन का दिन रहेगा। आपकी बातों का असर पड़ेगा, लेकिन किसी को ओवरकम्युनिकेट न करें। बिजनेस में कोई क्लाइंट बार-बार टाल रहा है तो उससे दूरी बनाए रखना समझदारी होगी। फाइनेंस - छोटे लाभ मिलने का समय लेकिन कोई बड़ा पेमेंट अटक सकता है। धन से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लव लाइफ - पार्टनर को आपकी बातों से खुशी मिलेगी बशर्ते आप दिल से बोलें, दिमाग से नहीं। इस समय मैरिज लाइफ में आपको प्रेम का सहयोग मिलेगा। हेल्थ - मानसिक बेचैनी या अनिद्रा की संभावना है, मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें। लाइट म्यूजिक या मैडिटेशन से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज के दिन अपने आस पास के लोगों की हेल्प और उनके साथ बातों को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं। कुछ बातों में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन शांत व्यवहार से परिस्थितियां संभल जाएंगी। भाई-बंधुओं से किसी आर्थिक या सामाजिक मामले में सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की संभावना है। करियर - ऑफिस में लीडरशिप रोल मिलेगा या आपको किसी टीम की कमान सौंपी जा सकती है। आप सामने से लीड करेंगे और आपकी काबिलियत चमकेगी। व्यापार में नई डील या पार्टनरशिप की बात पक्की हो सकती है और इस दौरान आप घर पर रहते हुए काम कर सकते हैं। फाइनेंस - इनकम अच्छी रहेगी लेकिन इस समय घरेलू चीजों की खरीदारी के अलावा अपने लिए कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ -पार्टनर को आपकी तारीफ की ज़रूरत है अगर आप बिजी हैं तो भी उनका हाल-चाल ज़रूर पूछें। कोई अट्रैक्शन महसूस हो सकता है लेकिन जल्दबाजी में दिल न दें। हेल्थ - शरीर स्वस्थ दिखेगा लेकिन अंदर से तनाव हो सकता है। हार्ट, ब्लड प्रेशर या पीठ दर्द से बचाव जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज मिथुन राशि वाले संडे के दिन को मस्ती से बिताने वाले हैं, घर में साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर आपकी टोकाटाकी परिवार को परेशान कर सकती है ऐसे में थोड़ी नरमी बरतें। भाई-बहनों से मिलकर कोई ज़रूरी काम पूरा कर सकते हैं। यात्रा की योजना बन सकती है शाम को निकलने का प्लान पक्का हो सकता है। करियर - आज डिटेलिंग और प्लानिंग से फायदा मिलेगा। जो काम लोग छोड़ देते हैं, वहां आपकी पकड़ मजबूत होगी। ऑफिस में कोई प्रेजेंटेशन या रिपोर्ट आपकी छवि निखारेगी। व्यापार में डाटा एनालिसिस और कागज़ी काम पर ध्यान दें। फाइनेंस - बजट बनाकर चलें तो पैसे की स्थिति मजबूत रह सकती है लेकिन इसके बावजूद आप इस दौरान दोस्तों के साथ एक्स्ट्रा खर्च में आगे होंगे। लव लाइफ - आपका पार्टनर आपकी समझदारी की सराहना करेगा। रोमांस थोड़ा कम, पर भरोसे और स्थिरता अधिक रहेगी। हेल्थ - पेट, स्किन और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें। हर्बल टी और डिजिटल डिटॉक्स ट्राय करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले इस समय घर में की सजावट पर ध्यान देने वाले हैं। कोई मेहमान आ सकता है या छोटी सी पार्टी भी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों से कुछ मन की बात शेयर करेंगे। कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी धर्म स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। करियर - ऑफिस में आज आपकी डिप्लोमेसी और टीमवर्क की तारीफ होगी। आप किसी मुश्किल स्थिति को आसानी से हैंडल करेंगे। बिजनेस में कस्टमर रिलेशन सुधारने पर फोकस करें नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर है, लेकिन कोई बड़ा खर्च जो किसी के लिए गिफ्ट, फर्नीचर या कपड़े इत्यादि में हो सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, मैरिज लाइफ में अपने जीवन साथी को लेकर कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। हेल्थ - डाइजेशन को लेकर या किडनी से जुड़ी परेशानी आ सकती है आज के दिन पानी ज्यादा पिएं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों पर चंद्रमा का गोचर आपको पारिवारिक स्तर पर थोड़ा संवेदनशील बना सकता है। घर में किसी की बात आपको अंदर तक छू सकती है हो सकता है कोई पुरानी बात फिर से सामने आ जाए। यात्रा करने का मन बनेगा, लेकिन हो सकता है लास्ट में आपका प्लान बदल जाए। करियर - आपकी इन्ट्यूशन आज आपके प्रोफेशनल डिसीजन में गाइड करेगी, इस समय आप कुछ अच्छे संपर्क बना सकते हैं। ऑफिस में कोई पॉलिटिक्स से सामना हो सकता है इसलिए इस समय पर उलझनों से बच निकलने में कामयाब रहेंगे। फाइनेंस - आज के दिन पैसों की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी, फाइनेंशियल सिक्योरिटी को लेकर कुछ इमोशनल हो सकते हैं। लव लाइफ - आपका दिल गहरे भावों में डूबा रहेगा इस दौरान आपको पुरानी बातें परेशानी दे सकती हैं। किसी रहस्यमयी या इंटेंस व्यक्ति की ओर आकर्षण होगा। हेल्थ - आज के दिन हार्मोन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना ज़रूरी है, इस दौरान आराम करना और हेल्दी फूड को लेना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति समस्या दे सकती है, आप अपने परिवार के लिए कुछ अलग करने की सोचना चाहेंगे लेकिन इन बातों का हो पाना संभव कम ही हो पाए इसलिए खुद पर दबाव से बचना आपके लिए बेहतर होगा। छोटे बच्चे ट्रिप प्लान करने के लिए माता-पिता पर काफी दबाव भी बना सकते हैं। करियर - बिजनेस में आपको इस दौरान ध्यान से बिना किसी से उलझे हुए काम करने की जरूरत होगी। छोटे मुनाफे से ऊपर उठकर प्लानिंग करें। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसमें आपको लीड करना पड़ेगा। इंटरनेशनल डील्स, रिसर्च या एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। फाइनेंस - आप किसी लॉन्ग टर्म प्लानिंग में पैसा लगाने का मन बना सकते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए इस समय उधार के चलते पैसों की कमी समस्या दे सकती है। लव लाइफ - रोमांस में आज दूरियां अपना असर डाल सकती हैं। शाम के दौरान ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकी सोच पर असर डाल सकता है। हेल्थ -आज के दिन पैरों जांघों या मसल्स में खिंचाव हो सकता है कोई भारी सामान इत्यादि खिसकाने या उठाते हुए सावधानी से काम करेम। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज रविवार के दिन तुला राशि वाले रहेंगे काफी सजग। आपके व्यवहार में आज जिम्मेदारी और ठहराव साफ दिखेगा। इस समय पेरेंट्स के साथ रिश्तों में भावनाओं की अधिकता भी रहेगी। दोस्तों के साथ शाम के समय कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। करियर - काम को लेकर फोकस अगर टारगेट पर रहे तो आपके पास आगे बढ़ने के अच्छे मौके रहने वाले हैं। वर्क प्लेस में सीनियर्स आपके काम को लेकर कुछ बेहतर अच्छा सहयोग कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामले में मजबूत ग्रोथ का समय रहने वाला है, किसी खर्च को बहुत सोच-समझकर करने में ही बेहतरी होने वाली है। लव लाइफ - आप अपने रिश्ते में कुछ ब्रेक का अनुभव कर सकते हैं इस दौरान आपका रुझान किसी की ओर ज्यादा रहने वाला है। अपने रिश्ते को लेकर गंभीर तो हैं लेकिन कभी-कभी थोड़ी मस्ती समस्या दे सकती है। हेल्थ - आपके वर्क का असर शरीर पर दिखाई दे सकता है, बच्चों को लेकर माता-पिता उनकी आदतों के चलते कुछ चिंता में रह सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपने खाली समय को बदलाव के साथ जोड़ सकते हैं। फर्नीचर शिफ्ट करना या कोई घर में नई चीज लगवाने से संबंधित काम हो सकते हैं। किसी नए आइडिया से खुद को जोड़ सकते हैं। घूमने-फिरने के साथ एक छोटा एडवेंचर संभव है। करियर - जो लोग प्रॉपर्टी या इंश्योरेंस से जुड़े हैं उनके पास आज कुछ अच्छे मौके होने वाले हैम। नए आइडिया या इनोवेशन पर काम करने के लिए लोगों को तैयार करने में आप आगे हौम्गे। बिजनेस के मामले में दिन बेहतरीन रह सकता है। आपकी सोच और दूर दृष्टि का उपयोग होने वाला है। फाइनेंस - पैसों के मामले में पेंडिंग कामों पर तेजी से सुधार होगा और आप अपने उधार को पूरा करने में आगे रह सकते हैम। लव लाइफ - अपने पार्टनर से इमोशनल रूप से कुछ कहने का मन करेगा ऐसे में उनका सहयोग भी आपको उनके साथ मजबूती से जोड़ने वाला होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज एक दिन सुस्त न रहें। स्ट्रेचिंग और लंबी वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : आज का दिन काफी हल्का और सुकूनदायक रहेगा। घर-परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा और किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे का समाधान निकल सकता है। घूमने की प्लानिंग हो सकती है, जो मानसिक सुकून देगी। दोस्तों से मुलाकात आपके दिन को और बेहतर बना सकती है, साथ ही छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर - काम के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा होगा, कुछ अच्छे मौके अब सामने रहने वाले हैं। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान मौका मिल सकता है। इस समय कंपटीशन में आप आगे ही रहने वाले हैं। फाइनेंस - ऑनलाइन इनकम का दिन अच्छा है कोई सैलरी मिलने का दिन भी बन सकता है, इस समय डिजिटल ट्रांजैक्शन को ध्यान से करें। लव लाइफ - अपने रिश्तों में फ्रेंडली और लाइट अनुभव कर सकते हैं। इस समय कोई सीरियस बात करनी है तो कर सकते हैं उनका साथ आपको मिलेगा। हेल्थ - नर्वस सिस्टम के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वाले आज संडे के दिन रहेंगे थोड़े उलझनों में लेकिन इसके बावजूद आपके भीतर नई ऊर्जा और ताजगी का संचार भी बना रहने वाला है। किसी पुरानी चीज़ को हटाकर नई शुरुआत करने का मन बनेगा। कुछ लोगों के लिए दिन घूमने-फिरने या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट से जुड़ने का हो सकता है। करियर - काम के मामले में जो लोग मीडिया, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए दिन लाभदायक है। टीम को साथ लेकर नए आइडिया पर काम करना संभव है। बिजनेस में नयापन लाने के लिए समय अच्छा है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी रुकी हुई पेमेंट के मिलने की संभावना है। इस समय शाम के दौरान कुछ अपनी पसंद की खरीदारी के चलते आप पैसे खर्च करेंगे। लव लाइफ - रिश्तों में संबंधों में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा। किसी बात को लेकर पार्टनर से भावुक बातचीत संभव है। हेल्थ - आज शरीर में एनर्जी तो बनी रहेगी, लेकिन हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें। इस समय गैस्ट्रिक समस्या से बचाव के लिए पानी का सेवन अच्छे से करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन रह सकता है महत्वपूर्ण, भावनाओं की लहरें ऊंची रहेंगी किसी की बात दिल को छू सकती है। परिवार में आपको भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत होगी। सोशली ज्यादा समय बर्बाद करने से बचें। यात्रा में ध्यान रखें भीड़ से दूर रहें। करियर - आपका क्रिएटिव माइंड आज कुछ न कुछ करने के मूड में रहने वाला है। ऑफिस में आपकी बात को लेकर कुछ बहस हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर लोग प्रभावित भी होंगे। कला, शिक्षा, अध्यात्म या हेल्थ से जुड़े हैं तो दिन खास रहेगा। बिजनेस में लोगों के इमोशन को समझकर काम करना आपको लाभ देगा। फाइनेंस - धन का फ्लो धीमा रहेगा, लेकिन कोई पुराना बकाया या पेमेंट मिल सकता है। शेयर मार्केट में जाने से पहले दो बार सोचें। लव लाइफ - रिश्तों में गहराई होगी, लेकिन थोड़ी स्पेस देना भी ज़रूरी होगा। अपने पार्टनर के मूड को समझें उनकी बात बिना टोके सुनें। हेल्थ - भावनात्मक थकान, अत्यधिक नींद या उनींदापन आपको स्लो कर सकता है। कोई इमोशनल कनेक्शन महसूस हो सकता है जो बेचैनी को शांत करेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन रविवार का मजा लेना चाहेंगे। कुछ नया सीखने या जानने की तरफ मन रहेगा। घर में अपनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और किसी पारिवारिक काम में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। दिन का कुछ हिस्सा किताबों या जानकारियों में डूबा रह सकता है करियर - कॉर्पोरेट सेक्टर या अकाउंटिंग फील्ड के लोग आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आप प्रभाव छोड़ेंगे इस समय काम के लिए आप काफी एक्टिव रहने वाले हैं, बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। फाइनेंस - कोई पुराना लेन-देन अब पूरा हो सकता है। ऑनलाइन भुगतान में सावधानी बरतें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज साथ में कोई योजना बना सकते हैं जो भविष्य में उपयोगी हो। हेल्थ - गले या गले से जुड़े हिस्सों में थोड़ी परेशानी हो सकती है ठंडा-गर्म से बचें और गरारे करना लाभदायक रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल