आज का राशिफल मेष : आज मंगलवार के दिन चंद्रमा का गोचर आपको सचेत रहने की सलाह देता है। घर के माहौल में हल्की-सी बेचैनी बनी रहेगी, खासकर जब परिवार में कोई मुद्दा अधर में हो। अगर आप अपनी बातों में रुखापन या अधीरता लाएंगे तो इससे गलतफहमी हो सकती है। इस समय अगर हो सके तो अपना और अपने आस पास के लोगों की केयर पर ज्यादा ध्यान देम। करियर - ऑफिस में काम का भार बढ़ सकता है हो सकता है कि कुछ लोग आपको ज्यादा सहयोग न दे पाएं ऎसे में खुद को अकेला न समझें बस अपनी मेहनत पर ध्यान दें। बिजनेस में इस समय माल की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। अपना फोकस बनाए रखें मुश्किलों से निकल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कभी-कभी छोटा खर्च अचानक उठ सकता है फालतू खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातों में स्पष्टता और ईमानदारी की कमी बेचैनी देने वाली है। विवाहित लोग इस दौरान घर के अन्य लोगों के कारण अपने रिश्ते में तनाव देख सकते हैं। हेल्थ - मौसम के बदलाव से कफ या हल्की थकावट हो सकती है आज के दिन सेहत कमजोर रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज मंगलवार के दिन वृषभ राशि वाले घर से जुड़े मामलों में बच्चों या किसी करीबी का सहयोग पाएंगे। आस पास की सोशल स्थिति भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाने वाली होगी। घर की सजावट, फिटिंग या किसी छोटे मोटे बदलाव की चिंता आज हल्की सी हलचल कर सकती है। करियर - काम में आप काफी एग्रेसिव दिखाई देने वाले हैं और अपनी बातों को मनवाने के लिए भी आप दबाव बना सकते हैं। कुछ बातों में तो ये स्थिति सही भी है लेकिन कई मामलों में इसका खामियाजा आपको भुगतना भी पड़ सकता है। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा और नई जिम्मेदारी आपके नाम जुड़ सकती है। नौकरी बदलने का मन था तो आज कुछ दरवाजे खुल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतुलित रहेगा लेकिन वहीं बच्चों या उनकी एजुकेशन से रिलेटेड बातों पर धन लगने वाला है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में सुखद माहौल रहेगा पार्टनर के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा छोटी-सी डेट या बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी। हेल्थ - आज किसी हेल्दी रूटीन की शुरुआत करना आपके शरीर को लम्बे समय तक फायदा पहुंचाएगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज चंद्रमा का असर मिथुन राशि वालों को एनर्जी से भरने वाला होगा। कुछ मूडी भी रह सकते हैं, लेकिन फिर भी आप के लिए दिन की शुरुआत बेहतर रह सकती है। अगर इस दौरान कोई यात्रा है तो उसमें नए लोगों के साथ संपर्क करने का भी समय है। आप के दोस्त इस दौरान कुछ पार्टी के लिए आपको बुला भी सकते हैं। करियर - आफिस या व्यवसाय में ज्यादा काम और कुछ तनाव हो सकते हैं, लेकिन आपका दिमाग नए विचारों के साथ एक्टिव रहेगा। तेज़ी से काम न करें क्योंकि जल्दबाज़ी से गलतियां हो सकती हैं। मीटिंग्स में आप अपने काम को आगे ले जाने में सफल हो सकते हैं। फाइनेंस - पिछले समय का विलंबित भुगतान आपको मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में थोड़ी राहत आएगी। लव लाइफ - प्रेम के मामले में इस समय छोटी सी बात के चलते कुछ के साथ कुछ टकराव हो सकता है इसलिए बातों में जुबानी गरमी न हो थोड़ा संयम रखें। हेल्थ - गले या स्किन से जुड़ी किसी परेशानी की संभावना है, गरम पानी और हल्की डाइट आपकी मदद करेगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन एक्टिव होने वाला है। घर के मामलों पर समय महत्वपूर्ण दिख रहा है। घर की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी, और आपकी भावनाएँ घर के वातावरण से गहराई से जुड़ेंगी। इस समय किसी घर के व्यक्ति के साथ मजबूत कनेक्शन आपको मेंटल बैलेंस भी मिलेगा। करियर - अपने काम में कुछ ज्यादा भागदौड़ करने वाले हैं, सहकर्मी मदद करने को तैयार भी दिखाई दे सकते हैं। इस समय व्यापार में आपकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा और साथ में आगे बढ़ने के लिए मौका भी मिलेगा। फाइनेंस - धन प्राप्ति के मामले में किसी को पैसे देने के लिए आप आगे रह सकते हैं। घर में किसी से कुछ अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलना संभव है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ आपका समय अच्छी बातचीत से गुजर सकता है रिश्ते में स्नेह और सहयोग देखा जाएगा। हेल्थ - हल्की कमजोरी या आलस्य महसूस हो सकता है थोड़ी एक्सरसाइज और संतुलित आहार मदद करेगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज मंगलवार के दिन आपको घर के कामों से आसानी से छुटकारा मिलना मुश्किल ही दिखाई देता है। इस समय घर में बड़े भाई बंधुओं की ओर से कुछ आप को ज्यादा काम करने को भी मिल सकता है लेकिन इतना सब आपके लिए ही बेहतर भी होगा आपके साहस और आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। करियर - कारोबार को लेकर इस समय सामान कितना आया है और कितना जरूरी है इन बातों की उठा-पटक बनी रहेगी। ऑफिस में आपका नेतृत्व और वाणी का जादू काम करेगा जिसमें आपके आत्मविश्वास का पक्ष बेहतर होगा को नया कार्य हाथ लग सकता है। फाइनेंस - खर्च में वृद्धि होगी लेकिन समय पर बजट बनाकर रखें तो सभी काम बिना बाधा हो जाएंगे। लव लाइफ - पार्टनर आपकी तारीफ सुनेंगे और बातें और मीठी होंगी, जीवनसाथी आपको आज अतिरिक्त समय देंगे मधुर साझेदारी बनेगी। हेल्थ - आज के दिन आपकी कोई लत या किसी तरह की नशे की स्थिति ही समस्या देने वाली है इसलिए इस ओर ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज आपका काम में कुछ ज्यादा कमियां निकाल सकते हैं जिसके कारण घर में बच्चों या बड़ों के साथ बहस भी हो लेकिन ये सामान्य स्थिति रहेगी इस का बहुत गलत असर नहिं होगा बस जरुरी है की आप खुद को ज्यादा ही इमोशनल न होने दें। ग्रहों का गोचर आपको कुछ अस्थिर बना सकता है। करियर - आज के दिन काम में स्थिति बेहतर है क्योंकि काम में आपकी सूक्ष्म निगाह आपके लिए फायदे ला सकती है, लेकिन सहकर्मियों के लिए यह कठोरता ला सकती है। डिटेल्स पर ध्यान फायदेमंद रहेगा आपके काम की गुणवत्ता अच्छी रहने वाली है। फाइनेंस - इस समय फिजूल खर्च ज्यादा रहने वाला है इसलिए बहुत सोच-समझकर ही खर्चे करें जिससे बेकार की चीजों की खरीदारी से बच जाएंगे। लव लाइफ - पार्टनर आपकी गंभीरता से प्रभावित होंगे लेकिन थोड़ा हल्कापन भी ज़रूरी होगा। अगर बातचीत में केयरिंग को अधिक रखें तो आपके लिए अच्छा होगा। हेल्थ - मानसिक थकावट रह सकती है स्थिरता बनाए रखने के लिए शरीर पर हर्बल आयल से मालिश लाभदायक रहेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज मंगलवार की स्थिति कुछ सोशल स्किल्स को चमकाने का काम कर सकती है। आपकी बातें लोगों को आकर्षित करने वाली होंगी साथ में इस समय उन लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जिनसे कभी बात ही नहीं हो पाई थी काफी समय से। करियर - काम के मामले में समय साधारण ही रहने वाला है, कुछ गलतियां भी हो सकती हैं लेकिन इन सभी को आप अच्छे से हैंडल कर सकते हैं। सहकर्मी या बॉस आपके काम को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। फाइनेंस - आज लोन लेने या कर्ज के बारे में बातचीत आपके पक्ष में जा सकती है। इस समय आप पैसों को जमा करने के मामले में शायद कमजोर ही रहें। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा रोमांस आ सकता है कुछ रोमांटिक संदेश या मीठी बातें हो सकती हैं इस दौरान किसी से आसानी से जुड़ सकते हैं। हेल्थ - सेहत नार्मल रहेगी आज के दिन खुद को बेहतर स्थिति में रखने के लिए जीवनसाथी या परिवार के साथ खुलकर समय बिताएं मन को सुकून मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए समय काफी उथल पुथल भरा हो सकता है। इस दौरान आप सामाजिक स्तर पर काफी अच्छे संपर्क और लाभ देख पाएंगे। आपका मिलना लोगों के साथ बेहतरीन रहने वाला है जो आने वाले दिनों की भूमिका जिसे कह सकते हैं कुछ प्राप्ति के समय को बनाएगा। करियर - कामकाज को लेकर शुरुआती समय ही भागमभाग वाला रह सकता है। जो लोग रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन जैसे कामों में लगे हुए हैं उन्हें कुछ सफलता मिल सकती है। अपनी तेज और गहरी सोच का लाभ अब आपको मिल सकता है। फाइनेंस - इस समय आपके पास कुछ खर्च उन चीजों को लेकर रहने वाला है जो धर्म कर्म या फिर सोशल कामों में होंगे। लव लाइफ - पार्टनर के साथ इमोशनल बांड गहरा होगा खुलकर भावनाएं साझा करें। हेल्थ - आप की ऊर्जा तो अच्छी रहने वाली है लेकिन बस इस समय आप को खुद के इमोशन से ही लड़ना होगा इसके लिए कुछ समय नेचर के साथ बिताना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय कई मायनों में अपने और आस पास की स्थिति के कारण काफी उथल पुथल को अनुभव कर सकते हैं। दिन भर की थकान के अलावा आज आप कुछ जरूरी पूजा कर्म या दूसरे धार्मिक कामों में शामिल रहने वाले हैं। आपका मूड आज उत्साही रहेगा और आप हर ओर सकारात्मक ऊर्जा बिखेरेंगे। करियर - काम में जोश और सकारात्मकता बनाये रखें नए अवसर आपके लिए आते बनेंगे। इस दौरान जो लोग बाहर के कामों में लगे हुए हैं उन्हें ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत होगी। आप को इस समय अपनी तकनीक में भी कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा लेकिन अचानक कोई निवेश करना बुद्धिमानी नहीं होगा। लव लाइफ - पार्टनर के साथ हंसी मजाक बना रह सकता है कुछ मामलों में किसी से नजदीकियां हो सकती हैं लेकिन इसे अभी प्रेम न समझें। हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन इस समय मांसपेशियों के दर्द और लगातार काम करने की स्थिति के कारण हाथ पैरों में दर्द से परेशान हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज आपके मन में स्थिरता और संतुलन की भावना रहेगी। काम को संगठित ढंग से करेंगे खासकर योजनाबद्ध तरीके से। लव लाइफ में पार्टनर आपको भरोसा देंगे। अचानक ट्रिप या जाने की योजना बन सकती है खासकर भाई बहन या करीबी रिश्तेदारों के साथ। घर का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा। करियर - काम को लेकर आपकी अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होने का योग बनेगा। इस समय पर अगर कुछ काम सोच समझ कर कर लिए जाएं तो आप काफी बातों में लाभ को देख पाएंगे। कारोबार में इस समय सरकार प़ से कुछ लाभ मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति को बढ़ाने का समय होगा इस दौरान कोई कदम जो आप लेंगे उसे सोच-समझकर उठाएं जिससे आपको लाभ मिले। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावपूर्ण बातचीत और भावनात्मक समझ बनी रहेगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में मध्यम ऊर्जा रहने वाली है और अभी थोड़ी स्ट्रेचिंग या योग जैसी क्रियाओं को करना शरीर के लिए बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कई विचारों से भरा रहेगा और आप कामों को लेकर थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं, इसलिए सब की बातें सुनें और सही काम में आगे बढ़ें। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर किसी नए इंस्टीट्यूट पर जाने का मन बना सकते हैं। करियर - ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपका धैर्य और मेहनत आपको सफल बनाएगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपका कैरियर उन्नति की ओर जाएगा। अपने सहकर्मियों से सहयोग लें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी जरूरी खर्च की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। उधारी लेने से बचें। लव लाइफ - अपने साथी के साथ ईमानदारी से बात करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में छोटे मतभेद हो सकते हैं पर बच्चों की ओर से मदद इसे शांत भी कर सकती है। हेल्थ - थकावट और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है आराम और गर्म पानी का सेवन शरीर को राहत दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज मंगल का गोचर आपके घर-परिवार में कुछ बदलाव और नई खुशियाँ लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्य आपके साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या पुराने विवादों का समाधान होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई यात्रा भी संभव है जिससे मन भी बदल सकता है। करियर - काम के सिलसिले में ट्रैवल होने का समय रहेगा और कुछ नई संभावनाएं खुलेंगी अगर काम बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। अपने पुराने प्रयासों के बारे में दूसरों से आप बेहतर बातों को सुन सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सावधानीपूर्वक पैसा लगाएं क्योंकि अभी तो आप कुछ ऐसी चीजों पर भी खर्च करने वाले हैं जिन पर फिजूलखर्ची का लेबल होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नए स्वस्थ आहार या व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय आपका रूटीन भी कुछ बदल सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल