आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मिले जुले असर वाला हो सकता है। मन में कई तरह के विचार चल सकते हैं जिनसे थोड़ी बेचैनी महसूस होगी, लेकिन घर के किसी अनुभवी सदस्य का सहयोग परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगा। दोपहर के बाद परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी और आप चाहकर भी अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।करियर - कामकाज को लेकर आपको इस समय कौन सा काम पहले करना होगा इस बारे में अच्छे से ध्यान रखें। किसी भी काम में देरी ना करें नहीं तो अनावश्यक बातें बन सकती हैं। इस समय जो लोग व्यापार में लगे हुए हैं उनके छोटे छोटे प्रयास होने वाले हैं विशेष।फाइनेंस - आज के दिन खर्चों का दिन रह सकता है माह के अंतिम पड़ाव में आर्थिक पक्ष को लेकर स्थिति रहने वाली है मिले जुले असर वाली।लव लाइफ - वैवाहिक संबंधों में इमोशन अधिक एक्टिव रहने वाले हैं जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। घर का माहौल आज रिश्तों को और मजबूत करने वाला रहेगा।हेल्थ - सिरदर्द या थकान की परेशानी हो सकती है इस के अलावा कफ की अधिकता के चलते दर्द की शिकायत बनी रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। सुबह सुबह किसी अच्छी खबर की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आप अपनों के साथ मिलकर काम करना चाहेंगे। आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं कहीं आने जाने के मौके भी बन सकते हैं।करियर - कामकाज को लेकर आपके व्यवहार और काम दोनों पर बात की जाने वालि है परेशान न हों क्योंकि चीजें आपके पक्ष में ही हों इसकी संभावना अच्छी रहेगी। कोई पुराना टास्क पूरा होने से राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन स्थिरता देने वाला रहेगा और नए अवसर दिख सकते हैं।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है कहीं से अतिरिक्त आय या लाभ का योग बन रहा है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में फैमली का सपोर्ट भी आपको मिल सकता है, रिश्तों में अपनों को हमेशा रखें आगे। अविवाहित लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव देखने को मिल सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है बस काम की अधिकता के चलते थकावट से बचने के लिए समय समय थोड़ा ब्रेक लेना भी होगा अच्छा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज सोमवार के दिन मिथुन राशि वालों के लिए घर के कामों को लेकर गतिविधियां बनी रहने वाली हैं। मन कई दिशाओं में भाग सकता है इसलिए ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। घर परिवार या सामाजिक दायित्वों के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून दे सकती है।करियर - ऑफिस में काम का दबाव रहेगा लेकिन आप अपनी कुशलता से स्थितियों पर नियंत्रण बना लेंगे। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन नज़दीक है तो पूरी मेहनत लगाने की जरूरत होगी। व्यापार में आज नई योजना के बारे में सोच सकते हैं।फाइनेंस - आमदनी में सुधार होगा पर इस दौरान मेहनत से ही कुछ अच्छे लाभ मिल पाएं इन्वेस्टमेंट को लेकर जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - आज रिश्तों में खुलकर बात करना बेहतर रहेगा जिससे दूसरों का प्रभाव तंग न कर पाए। घर पर कोई बात हुई है तो पार्टनर से शेयर कर सकते हैं।हेल्थ - मानसिक तनाव और हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है इस टाइम पर आपके लिए जरूरी है खुद के लिए समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला हो सकता है। सुबह कुछ उलझने और दिमागी तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद परिवार के किसी सदस्य की मदद से चीजें बेहतर हो सकती हैं। घर में कामों में व्यस्तता बढ़ने के कारण खुद के लिए समय निकालना थोड़ा कठिन हो सकता है।करियर - काम में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं का हल निकाल लेंगे। साथियों से विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले भरोसेमंद व्यक्ति की राय लें।फाइनेंस - धन की स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आज थोड़ी इमोशनल स्थिति हो सकती है जीवन साथी के साथ छोटी छोटी बातों पर बहस से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है, सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। अदरक और हर्बल चाय का सेवन करें, जिससे राहत मिल सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रह सकता है। सुबह से ही कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे खुद के लिए समय निकालने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि, दोपहर के बाद कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है जिससे मन को शांति मिलेगी।करियर - कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। आज का दिन नए विचारों और योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें।फाइनेंस - धन के मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।लव लाइफ - रिश्तों में प्यार और समझ बढ़े इसके लिए खुद से कोशिश जरूर करें और इस दौरान नाराजगी कोई भी हो उसे दूर करने की जरूरत होगी। हेल्थ - शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। योग और ध्यान आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा, हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। काम में व्यस्तता रहेगी पर फैमली के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।करियर - कामकाजी जीवन में स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है लेकिन फिर भी काम के अलावा इस दौरान किसी सलाहकार से मदद भी मिलेगी। कारोबार में प्रगति हो सकती है। साथियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी।फाइनेंस - धन की स्थिति अच्छी रहेगी किसी न किसी तरह से कोई अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी इस समय बनती है।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ी रुकावट आ सकती है पर इससे कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। पार्टनर से बेहतर समझ बनाने के लिए कुछ अच्छा सा प्लान करना देगा विशेष प्रभाव।हेल्थ - मानसिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करके स्थिति में सुधार ला सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार का दिन तुला राशि वालों के लिए कुछ मामलों में थोड़ी सी जद्दोजहद से भरा हो सकता है। कुछ फैसलों को लेने में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है पर फिर भी शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी और आपको खुद के लिए वक्त निकालने में कठिनाई हो सकती है।करियर - कामकाज के मामले में आपकी मेहनत लोगों द्वारा पसंद की जाए ऐसा होना शायद आसान नहीं होगा पर किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को जल्दबाजी में न लेना ही बेहतर होगा। साझेदारी और टीम वर्क से फायदे की संभावना है।फाइनेंस - आज आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहने वाली है, कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं इसलिये बजट का ध्यान रखें।लव लाइफ - प्यार के मामलों में थोड़ी सी अनबन हो सकती है पर इसे दूर भी किया जा सकता है, घरेलू जीवन की चिंता से कुछ समय खुद के लिए भी निकालेंहेल्थ - मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है इस दौरान खुद को रिफ्रेश करने के लिए आराम और ध्यान की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: सोमवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। घर के कामों में कुछ उतार चढ़ाव हो सकते हैं। इस समय आप को कुछ जरूरी काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है, थोड़ा समय अपने लिए निकालने की कोशिश करें, ताकि दिन की व्यस्तता से राहत पा सकें।करियर - आज के दिन काम में कुछ दबाव महसूस हो सकता है पर फिर भी आप अपनी मेहनत और समर्पण से कार्य पूरा कर पाएंगे। सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना है पर खुद को भी इतना तत्पर रखें की जब वो साथ देना चाहें तो उनके साथ रहें।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, शेयर मार्किट में कुछ लाभ बनेगा।लव लाइफ - प्यार के मामलों में मनमुटाव से बचें वैसे तो घरेलू जीवन की उठा-पटक मैरिज लाइफ में लाएगी मुश्किलें पर फिर भी आप इससे निकल ही जाएंगे।हेल्थ - सेहत के मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी बस हल्की थकान महसूस हो सकती है। सही आहार और आराम की जरूरत अगर पूरी कर रहे हैं तो सेहत भी संभल लेंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में बेहतर हो सकता है। कामकाज में प्रगति का समय होगा घर परिवार में कुछ बातों के चलते आप के पास काम ज्यादा रहेगा पर इसे आप संभल ही लेंगे। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना जरूरी होगा क्योंकि कुछ लोग आपकी बातों को ठीक से समझ नहीं पाएंगे।करियर - कामकाज के लिए इस समय आपके पास काफी कुछ व्यस्तता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिल सकता है, अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज अच्छा दिन हो सकता है।फाइनेंस - धन की स्थिति मजबूत रहने वाली है, इस समय इन्वेस्टमेंट या लेन देन से कुछ फायदा हो सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप और आपके पार्टनर के बीच समझ और मेलजोल बढ़ेगा। रिश्ते में क्लोज़नेस और स्नेह की वृद्धि होने का समय बेहतर रह सकता है।हेल्थ - शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे बस मेंटल पीस बनाए रखने के लिए कुछ समय अकेले बिताना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज सोमवार के दिन की स्थिति आपके लिए कुछ अनुकूल रहने वाली होगी। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपको बाहरी स्थिति से प्रभावित करने वाला होगा। सुबह से ही कुछ मामले आपको प्रभावित तो करने वाले हैं लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है।करियर - कामकाज के मामले में ये समय आपको नए लोगों के साथ मुलाकात ओर पुरानी बातों को स्पष्ट करने वाला है। कुछ रुके हुए कामों में बेहतर सफलता की संभावना है, लेकिन आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, खासकर अगर यह बड़ा हो।फाइनेंस - आज के दिन धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी हो सकती है, लेकिन इससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस टाइम पर फैमली के लिए समय निकालेंगे ओर रिश्ते में आप का यह रुख होने वाला है काफी खास।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं, इस टाइम पर ज्यादा कुछ पर प्रेशर न बनाएं वरना शरीर पर इनका सीधा असर दिखाई दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए होएन वाला है कुछ पेरेंट्स की ओर से दबाव वाला ऎसे में कई बातों को पूरा करना मुश्किल रह सकता है। शाम का समय फैमली के साथ बितेगा कुछ मामलों में आपको कुछ राहत मिल सकती है। फैमली लाइफ में भी थोड़ी अनबन हो सकती है इसे आराम से बातचीत करते हुए सुलझा सकते हैं।करियर - नौकरी में आज के दिन अपने दोस्तों के साथ कुछ बेहतर मामलों में सहयोग भी रहने वाला है। कामकाजी जीवन में किसी तकनीकी मामलों के जरिये अगर कोई मुश्किल होती है तो चीजें बेहतर रह सकती हैं। जितना हो सके काम के स्थल पर साथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और टीमवर्क पर ध्यान दें।फाइनेंस - धन के मामलों में आज स्थिरता रहने वाला दिन है कुछ छोटे खर्चे हो सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना नहीं है।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आज थोड़ी सी बहस हो सकती है पर आप इसे कंट्रोल कर लेने में सक्षम होंगे। आज का दिन बाहरी घूमने फिरने का समय भी देगा।हेल्थ - शारीरिक स्तर पर आज किसी के साथ कंपटीशन में न शामिल हों क्योंकि चोट लगने का समय भी बन रहा है जो परेशानी को बढ़ा सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन की स्थिति घर पर काम करने को लेकर कुछ अपसेट भी रहेगी पर बेहतर तरीके से अपनों का सहयोग काम करने वाला होगा। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। आपके विचार थोड़े भ्रमित रह सकते हैं इसलिए ध्यान से कदम उठाने की जरूरत होगी।करियर - बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों की जरूरत है। किसी पुराने साझेदार के साथ नए विचारों पर चर्चा हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम करते हुए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, ताकि कार्य में कोई विघ्न न आए। थोड़ी सी अनियंत्रित व्यस्तता महसूस हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता का समय रहेगा, अचानक से अगर कोई खर्च आता भी है तो आपको इसमें किसी न किसी से मदद भी मिलेगी जो राहत देने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों में आज कुछ नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ बातचीत और समझ बढ़ेगी, जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी बस मौसम का बदलाव या घर पर खानपान में लापरवाही मुश्किलें दे सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल