मेष आज का राशिफल: मेष राशि आज आपके धन भाव पर होगा गजकेसरी योग का असर जिसके कारण परिवार में रहेगा प्रेम और लोगों के साथ खास संबंध। आज का दिन इमोशन के स्तर पर होगा आपके लिए अनुकूल। है। आप सामाजिक स्तर पर रह सकते हैं लोगों के करीब। करियर - आपकी कूटनीति और काम करने की स्थिति दूसरों के साथ साथ आपकी टीम को भी दे सकती है लाभ। कॉरपोरेट मीटिंग में आपकी बात सुनी जाएगी। आज आप एक कड़ी समस्या का हल निकाल सकते हैं जो काफी समय से अटका हुआ था। फाइनेंस - पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें, वैसे आज के दिन अच्छे धन लाभ के योग बनते हैं और किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। लव लाइफ - आज दिल किसी को खास मानने को तैयार है, बस वक्त और स्थिति को परखें। पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में होने वाली है दिल की बात पूरी। हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। बस आपके खाने पीने पर रखें कंट्रोल कुछ ओवर इटिंग दे सकती है समस्या। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा के साथ गुरु का योग देने वाला है कुछ अच्छे पल। आप परिवार के साथ रहेंगे अच्छे से और कर सकते हैं कोई यात्रा। आज छात्रों के लिए भी रहने वाला है दिन अनुकूल अपनी परिक्षाओं में होंगे सफल। करियर - आज के दिन आपको कोई गोपनीय काम भी सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने में आप माहिर रहेंगे। किसी सरकारी अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जो लोग क्राइम, रिसर्च से जुड़े कामों में हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छा रह सकता है। फाइनेंस - किसी तरह से अचानक से लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति या जॉइंट इनकम के मामलों में धन फंसा है तो वापसी की संभावना बनेगी। लव लाइफ - आज के दिन लव लाइफ रहेगी स्मूथ और मैरिज लाइफ में बढ़ने वाला है प्रेम का रंग। हेल्थ - आज के दिन आप अपने इमोशन के चलते रहेंगे कुछ भावनाओं से भरपूर इसलिए खुद को रखें कंट्रोल। मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि आज के दिन आपके लिए व्यय भाव में गुरु चंद्रमा का योग कुछ बाहरी लोगों के साथ दे सकता है मेलजोल। आपका नजरिया आज खुले आकाश की तरह हो सकता है हर सीमा को लांघने की ललक के कारण आप अपने से ज्यादा दूसरों पर दे सकते हैं ध्यान। करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई बड़ा अवसर दस्तक दे सकता है, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या प्रमोशन का मौका इस समय सुनने को मिल सकता है। आत्मविश्वास और स्पष्ट विचार शैली लोगों को प्रभावित करेगी। फाइनेंस - विदेश से जुड़े व्यवसाय, उच्च शिक्षा में निवेश या नई योजना में धन लगाना लाभकारी रहेगा। जुए या रिस्क से दूर रहें। लव लाइफ - दूरी प्रेम को और गहरा बना सकती है इसलिए अगर अपने साथी से मिल नहीं पाते हैं तो परेशान नहीं हों। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान देना होगा, इस समय बाहरी भोजन का सेवन करने से बचें। कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा आज के दिन रहने वाले हैं महत्वपूर्ण। आपके मन अनुसार इस समय हो सकते हैं कुछ काम। परिवार में स्त्री पक्ष की ओर से मिल सकती है अधिक मदद। आज के दिन का समय आपको काम के साथ साथ सोशल संपर्क में रखेगा आगे। करियर - काम को लेकर आज आप रह सकते हैं गंभीर, आपके छोटे कदम भी ला सकते हैं बड़ा बदलाव। आज का दिन महत्वाकांक्षी कार्यों के लिए शुभ है। अधिकारी वर्ग से मान-सम्मान मिलेगा। अगर किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू है तो सफलता के संकेत मिल रहे हैं। फाइनेंस - कोई पुराना कर्ज चुकता करने का अवसर मिलेगा। शेयर या रियल एस्टेट से धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ - आप भावनाओं को नियंत्रित करके चलेंगे, जिससे रिश्तों में ठंडापन आ सकता है। किसी की ओर आकर्षण हो सकता है। हेल्थ - कमर और हड्डियों से संबंधित तकलीफ हो सकती है, कैल्शियम बढ़ाएं और बैठने के तरीके पर ध्यान दें। सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए घर के काम काज से जुड़ी लंबी यात्रा संभव हो सकती है। भाई बहनों की मदद से आपको कुछ अधूरे काम पूरे करने का मिलेगा अवसर। स्टूडेंट फोकस बना कर रखेंगे तो आगे बढ़ेंगे और आज के दिन पुराने नोट्स काम आ सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से आज का दिन नए आइडिया और इनोवेशन का है। तकनीकी और सामाजिक रूप से आप आगे रहेंगे। टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया या नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में तरक्की के योग हैं। टीम वर्क में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। फाइनेंस - ऑनलाइन इनकम के माध्यम से धन लाभ संभव है। क्रिप्टो या स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में सोच सकते हैं, लेकिन जोखिम को लेकर सजग रहें। लव लाइफ - लव में स्वतंत्रता चाहते हैं, लेकिन रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव की ज़रूरत भी महसूस होगी। आज दिल और दिमाग में हल्का टकराव रह सकता है। हेल्थ - नींद में बाधा और मानसिक व्याकुलता हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों को कुछ आराम दें। कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। मन में कुछ नया करने की चाह होगी, घर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी सबसे अलग नज़र आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है। अगर घर में कुछ तनाव चल रहा था, तो चीजें सामान्य रहेंगी। करियर - वर्कप्लेस पर कोई नया अवसर मिल सकता है। जो लोग मार्केटिंग या मैनेजमेंट में हैं, उनके लिए दिन सुनहरा रहेगा। कारोबार के मामले में आज के दिन आप को कुछ नए सौदे बनाने की कोशिशें बनी रहने वाली होगी। फाइनेंस - पैसों की स्थिति बैलेंस में रहेगी, इस समय बचच से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुराने लोन को चुकता करने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। अकेले लोगों को कोई आकर्षक साथी मिल सकता है, पुराने रिश्तों में नयापन आएगा। हेल्थ - ऊर्जा से भरपूर रहेंगे लेकिन इस समय बस थकावट को नजरअंदाज न करें। तुला आज का राशिफल: तुला राशि आज का दिन घर में आपके लिए कुछ मिलाजुला रह सकता है। इस समय आप कुछ दूसरों की बातों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आप खुद को और अपने जीवन के लक्ष्यों को लेकर गंभीर हो सकते हैं। घर में कोई पूजा पाठ या आध्यात्मिक काम से जुड़ सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से स्थिति सामान्य रह सकती है। इस समय कुछ बातें आपको काम में देरी के चलते परेशानी दे सकती है। इस समय अपने काम को ध्यान से करें क्योंकि हेर फेर होने का चांस बन सकता है। इंटरव्यू या जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल नहीं है। फाइनेंस - बजट प्लानिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है इस समय अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए बचत करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताना मुश्किल हो सकती है इस समय बेकार की बातों के चलते बहस बनी रहेगी इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। हेल्थ - गला या जुकाम संबंधित समस्या हो सकती है। गर्म पानी पीते रहें और ठंडी चीजों से परहेज करें। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि आज आपका मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन रचनात्मक विचारों का दौर रहेगा। कोई पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है। माता-पिता से कुछ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपके जीवन में ज्यादा ही आगे बढ़ सकते हैं। करियर - काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। टीम लीडर के रूप में आपकी भूमिका मजबूत होगी। कोई प्रोजेक्ट जो लंबे समय से रुका हुआ था, उसमें तेजी आएगी। काम में अच्छा खासा रिसर्च का समय है, इसलिए जल्दबाज़ी में कदम न बढ़ाएं। फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में स्थिरता रहेगी। आज के दिन पार्टनर के लिए आप कुछ पैसों को खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ी खट्टी-मीठी बहस हो सकती है, लेकिन प्यार बना रहेगा। रिश्ते में गहराई लाने के लिए आज साथ में समय बिताएं। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए इस समय घर पर अपने लोगों के साथ कुछ जरूरी बातों पर लंबी बातचीत हो सकती है। काम में आप गंभीर रह सकते हैं। इस समय अपनी विचारधारा को लेकर स्पष्ट रहें। कोई पुरानी बात या व्यक्ति याद आ सकता है। करियर - आपका काम को लेकर इस समय फोकस मजबूत रहेगा। आज आप जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। सहकर्मी आपकी मदद ले सकते हैं और आप मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे। बिज़नेस में कुछ लीगल समस्या आ सकती है। फाइनेंस - धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। आज कोई ऐसा खर्च आ सकता है जो नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लव लाइफ - लव के मामले में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षण मिलेगा। हेल्थ - अधिक तला-भुना या बाहर का खाना टालें। नींद पूरी लें, वरना थकावट बढ़ सकती है। कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि आज आप अपनों को लेकर इमोशनल रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। यही भावनाएं आपको औरों के प्रति सहानुभूति और करुणा से भरेंगी। रचनात्मक काम या लेखन से जुड़े लोग आज कुछ खास कर सकते हैं। करियर - काम के मामले में सहकर्मी आपकी मदद मांग सकता है इसलिए खुले दिल से चीजों को स्वीकार करना बेहतर होगा। टीमवर्क का दिन है सहयोग देंगे तो आपको भी नए अवसर मिल सकते हैं। एजुकेशन या सामाजिक कामों से जुड़े लोग प्रशंसा पाएंगे। फाइनेंस - कोई पुराना बकाया या पैसा वापस मिल सकता है। खरीदारी में भावनात्मक फैसलों से बचें। लव लाइफ - आपका रोमांटिक पहलू आज ज़ोरों पर रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक गहराई से जुड़ने का समय है। हेल्थ - मेंटल स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। मकर आज का राशिफल: मकर राशि आज आप कुछ नए लोगों के साथ मिलजुल कर दिन की शुरुआत करेंगे। मन रचनात्मक रहेगा, लेकिन मनोबल में उतार-चढ़ाव भी रहेगा। निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोचें, खासकर अगर वो निजी जीवन से जुड़ा हो। भाई-बहनों के साथ बातचीत बढ़ेगी। करियर - काम को लेकर आप मल्टीटास्किंग में माहिर रह सकते हैं, ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है, खासकर कोई क्रिएटिव टास्क मिला हो तो उसमें आप चमकेंगे। फ्रीलांसर और क्रिएटिव प्रोफेशनल के लिए दिन शानदार रहेगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर सोच-विचार ज्यादा करेंगे, जो कि अच्छा संकेत है। किसी को उधार देने से पहले सोच विचार से फैसला लें। लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। अपनी बात को बेहतर ढंग से रखें, वरना भ्रम बढ़ सकती हैं। हेल्थ - इस समय पर कोई न कोई काम के चलते कुछ तनाव थोड़ा हावी हो सकता है। सिरदर्द या आंखों की थकान से परेशान हो सकते हैं। मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार है। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। लोग आपकी ओर खिंचेंगे, आपके विचारों का प्रभाव पड़ेगा। आज अगर कोई बड़ा निर्णय लेना है, तो दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा। करियर - काम में आज आप दूसरों के सामने लीडरशिप दिखा सकते हैं। ऑफिस में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलता है तो उसे अच्छे से करें इस समय दूसरों से ज्यादा हेल्प लेने से बेहतर है की खुद उसे करने की कोशिश करेम। फाइनेंस - आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। अगर लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आज सही समय है, लेकिन दस्तावेजों की जांच ज़रूर करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताना यादगार रहेगा। कोई खास गिफ्ट या सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शारीरिक और मानसिक दोनों ऊर्जा में वृद्धि होगी। फिर भी गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पिएं।