आज का राशिफल मेष : मेष वाले इस समय अपने राशि स्वामी के चलते उत्साह से भरे होंगे पर आस पास का माहौल कुछ परेशानी देने वाला भी होगा मन में कई बातें भी चल रही होंगी क्योंकि अष्टम चंद्रमा आपको उथल-पुथल भी देगा। नए काम शुरू करने का मन होगा और आपकी एनर्जी हाई रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।करियर - काम में नए मौके मिलेंगे आपके साथ काम कर रहे लोगों की ओर से काम की अधिकता होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत बनी रहने वाली है। पुराने काम फिर से परेशानी दे सकते हैं कोई मीटिंग इस समय असफल रहे या फिर न हो पाए इसे लेकर बहुत चिंता न करें क्योंकि स्थिति बदलेगी।फाइनेंस - पैसों की नार्मल ही है इस समय आप का धन व्यर्थ या फिर अनावश्यक खर्चों पर ज्यादा ही लगने वाला है।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता की इच्छा तो बहुत रहने वाली है लेकिन बातें तनाव भी दे सकती हैं।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है हार्मोनल या फिर मौसम का असर आपको परेशान करने वाला है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कुछ मामलों में तनाव हो सकता है, लेकिन आप धैर्य बनाए रखेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। कारोबार या नौकरी में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें।करिय - काम को लेकर कुछ मुश्किलें होंगी इस समय एक साथ कुछ अधिक बातों को डील कर पाना आसान नहीं है। कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं आपका अनुभव ही काम आएगा। किसी से मतभेद हो सकता है बात को बढ़ाने से बचें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, इन्वेस्ट करने के लिए समय ठीक है बैंकिंग या कर्ज के मामलों में लाभ संभव है।लव लाइफ - संबंधों में बातचीत की कमी परेशानी ला सकती है। खुलकर बात करें और जो मतभेद हैं या फिर असंतोष हो उसे दूर करने की कोशिश करें।हेल्थ - तनाव के कारण नींद में परेशानी हो सकती है अगर हो सके तो इस समय मेडिटेशन की ओर खुद को ले जाना बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा आप इस समय घर के लोगों के साथ लंबी बातचीत में लगे रहेंगे तो काम में देरी होने लगेगी। घर के लिए कुछ काम बदलाव में सावधानी रखें। परिवार के साथ पूजा या मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं। एजुकेशन में मन लगेगा दोस्तों के साथ मिलकर कोई छोटा सा कार्यक्रम बन सकता है।करियर - आज के दिन अपने काम में बदलाव की संभावना है, इस समय दोस्तों के साथ कुछ अलग करने के लिए भागदौड़ करने का समय बनेगा। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें जिससे आने वाले समय में बातें अनुकूल बनी रहें।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन सेविंग कमजोर ही दिखाई देने वाली है खर्चे बढ़ सकते हैं। बजट से हटकर काम न करें।लव लाइफ - रिश्तों में नये रंग देखने को मिलेंगे इस दौरान पार्टनर से कुछ खास बात हो सकती है। किसी को नया प्यार मिल सकता है।हेल्थ - पेट या अपच की समस्या हो सकती है पर हेल्दी डाइट और फलों का सेवन आपको काफी ताजगी भी देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज का दिन थोड़ा भावुक और परिवार-केंद्रित रहेगा। घर में किसी बात को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। बच्चों या नजदीकी रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है।करियर - नौकरी में काम की अधिकता काज में थोड़ा तनाव रह सकता है पर आप अपनी मेहनत से सुधार कर सकते हैं। कार्यस्थल में कुछ नई रिस्पांसिबिलिटी मिलने का समय है, जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी आज के दिन आप का धन किसी लीगल काम में या सेहत के लिए ज्यादा ही लग सकता है। बैंक में सेविंग करने से पहले सोच-विचार ज़रूर करें।लव लाइफ - प्यार के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें वैसे तो । पार्टनर के साथ बातचीत में टकराव हो सकता है, इसलिए बातों को हल्के से लें। सिंगल लोग पुरानी यादों में उलझ सकते हैं।हेल्थ - सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। थकान या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है आराम और सही खानपान जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज आपका मन बहुत ऊर्जावान और उत्साही रहेगा। ऑफिस में आपकी बातों का असर दिखेगा और कई काम आपकी मेहनत से जल्दी पूरे होंगे। परिवार में खुशियाँ रहेंगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।करियर - काम में सफलता के लिए आज ज्यादा ही प्रतिस्पर्धा बनी रह सकती है अगर हो सके तो नए प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए इस समय आपको दूसरों से कंपटीशन करने के लिए कमर कस लेने की जरूरत होगी। लोगों का सपोर्ट न भी मिले आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर इस समय कुछ बातें शायद समस्या वाली रहें घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से पैसों की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन घर के कामकाज में ही अधिक लगे रहने के चलते अपने रिश्तों को समय न दे पाएं। कोई नया दोस्त या जान पहचान से आप का रिश्ता शुरु हो सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आपको कुछ धीमा कर सकती है अगर हो सके तो रोजाना थोड़ा एक्सरसाइज को रुटिन में बना कर रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन आपको अपनी आदतों पर थोड़ा ध्यान देने की सलाह देता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन आपके काम और रिश्तों दोनों को प्रभावित कर सकता है। घरेलू वातावरण ठीक रहेगा लेकिन कुछ लोग आपके व्यवहार से नाराज़ हो सकते हैं।करियर - कामकाज में मन लगाकर चलेंगे तो फायदा होगा। नौकरी में किसी जरूरी मीटिंग के लिए खुद को तैयार रखें। आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें पूरा भी कर पाएंगे। व्यापार में छोटी-छोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा।फाइनेंस - आज कोई बड़ा लेन-देन करने से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल ज़रूरी है। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी टेंशन हो सकती है पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। आपकी बात को वो जैसा समझें वैसा ही जवाब देंगे।हेल्थ -पेट की गड़बड़ी, एसिडिटी या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम और अच्छे नाश्ते से करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : आज के दिन तुला राशि वालों को कई काम करने पड़ सकते हैं, जिससे थोड़ी भाग-दौड़ और मानसिक थकान हो सकती है। परिवार और ऑफिस दोनों जगह आपको जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत आपको सुकून दे सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा, पढ़ाई में ध्यान बना रहेगा।करियर - ऑफिस में आपकी डेडिकेशन की जरूरत होगी इस समय काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे टाइम मैनेजमेंट में दिक्कत हो सकती है। बिजनेस में कोई जरूरी मीटिंग टल सकती है या फैसले में देरी हो सकती है, धैर्य रखें।फाइनेंस - घर की साज-सज्जा या वाहन से जुड़ा कोई खर्चा हो सकता है क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में भावनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। कोई बात मन में रह जाएगी तो दूरियाँ आ सकती हैं। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझ कर ही बात करें।हेल्थ - गर्दन, कंधे या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। थोड़ी देर आंखें बंद करके आराम करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ मिलाजुला साबित हो सकता है। मन किसी बात को लेकर उलझा रह सकता है लेकिन आप धीरे-धीरे चीज़ों को कंट्रोल में लाएंगे। कोई पुराना अधूरा काम दोबारा शुरू हो सकता है। फैमली माहौल ठीक रहेगा लेकिन आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहना होगा।करियर - कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। बिजनेस में अगर कोई पेमेंट फंसा हुआ है तो उसकी उम्मीद आज लग सकती है। किसी से पार्टनरशिप की बात हो सकती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज सोच-समझकर प्लान करें। बड़ा खर्च टाल दें तो बेहतर रहेगा। शेयर बाजार या सट्टे जैसी चीजों से दूर रहें। जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।लव लाइफ - दिल की बात कहने के लिए दिन ठीक है लेकिन शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी पुरानी बात को बार-बार दोहराने से बचें।हेल्थ - घर के किसी सदस्य की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। इम्युनिटी थोड़ी कमजोर रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और कर्म दोनों का बैलेंस लेकर आ रहा है। आप जो प्लान करेंगे उसमें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा, आपका जोश बढ़ेगा। यात्रा का प्लान बन सकता है या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन प्रेरणादायक है।करियर - नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो प्लानिंग शुरू करें। बॉस से कोई जरूरी बातचीत हो सकती है। व्यापार में किसी नए ग्राहक से संपर्क बनने का योग है। किसी पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू हो सकता है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत होगी। कोई रुका हुआ पेमेंट आ सकता है या नया सोर्स ऑफ इनकम बन सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है लेकिन जल्दबाज़ी न करें।लव लाइफ - अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई घरेलू फैसला ले सकते हैं। हेल्थ - शरीर में एनर्जी तो रहेगी लेकिन जो काम करने हैं उनके लिए आप काफी आलसी रहने वाले हैं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए आलस्य वाला रह सकता है। परिवार में लोगों के साथ विवाद बढ़ सकता है, इस समय दोस्त कुछ मदद कर सकते हैं।छात्रों के लिए दिन मध्यम रहेगा आज के दिन कुछ एकाग्रता की कमी भी रहने वाली है।करियर - कामकाज में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका दबाव महसूस होगा अगर हो सके तो चुप रहें क्योंकि आपका कुछ कहना भी दूसरों को आप पर विवाद का कारण बन सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी शाम को अचानक कोई खर्चा आ सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखें। बैंकिंग कामों में सफलता मिल सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी बनाए रखें। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर चर्चा होगी, जिससे संबंध मजबूत होंगे। विवाहित लोग पारिवारिक खुशी का अनुभव करेंगे।हेल्थ - इस समय बेकार की बातों को खुद पर हावी न होने दें और तनाव से बचें और नींद पूरी करें। शरीर को आराम देने के लिए हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन नए लोगों से मुलाकात और बदलाव लेकर आएगा। आपके काम करने कि स्थिति सकारात्मक रहेगी और कुछ खान पान से जुड़े आइडियाज पर काम करेंगे। परिवार और दोस्तों को पसंद भी आने वाला है आपका एफर्ट। छात्रों के लिए समय अनुकूल है परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।करियर - आज के दिन काम को लेकर कुछ नया सीखने का योग बन रहा है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है इस समय कुछ लोगों के साथ बाहर जाने या फिर कोई छोटी सी ट्रिप प्लान करने का मौका दिख रहा है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आपकी कंडीशन काफी बेहतर रहने वाली है, सेविंग करने के लिए समय सही है, धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा है कुछ आयोजनों में शामिल होने का मौका बनेगा अपनों के साथ बातचीत से संबंध मजबूत होंगे।हेल्थ - इस समय आप के लिए चीजें इतनी ज्यादा बेहतर न हों लेकिन सेहत को लेकर आप कुछ फिटनेस से जुड़े काम अपनाने के मूड में होंगे।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज का दिन मीन राशि वालों के लिए भावनाओं से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। घर में कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है।करियर - कामकाज में नए अवसर मिलेंगे जितना हो सके अपने वर्क की क्वालिटी को बेहतर बनाने की कोशिश करें जिससे आपके अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करें। कारोबार में लाभ के अवसर आएंगे, काम के बोझ को अच्छे से मैनेज करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी शेयर या किसी छोटी सी बचत का कुछ हिस्सा आज खुशी देने वाला होगा बैंकिंग से जुड़े काम पूरे होंगे।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी अगर हो सके तो हल्का व्यायाम और सही खानपान बना कर रखें जिससे शरीर तंदुरुस्त रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल