false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन ग्रह स्थिति देगी मिले जुले असर। शुरुआती दौर में आप रहेंगे कुछ उत्साहित तो बाद में आपके काम में आ सकता है कोई अटकाव। आज का दिन घर परिवार में काम को लेकर व्यस्त रखने वाला होगा। करियर - काम के सिलसिले में आज का दिन छोटी सी यात्रा दे सकता है। माल को नियत स्थान पर पहुंचाने के लिए आप इस समय मेहनत के लिए मजबूर भी रहेंगे। काम में ध्यान और प्रयास बनाए रखें। किसी जरुरी काम में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस - बजट के साथ मार्केट में कुछ स्थानों पर आपके पसंद की चीजों का हो सकता है अभाव, खर्चों की स्थिति रहेगी आपके लिए परेशानी का सबब। लव लाइफ - आज आपका अपने पार्टनर के साथ बाहरी कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में घरेलू स्तर पर बड़ों की ओर से समस्या भी रहेगी। हेल्थ - मानसिक तनाव बना रह सकता है सेहत सही रहे लेकिन सोच विचारों का असर आपको परेशान करने वाला है। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन आपके राशि स्वामी की स्थिति रहेगी खास। घर के किसी सदस्य के साथ आज आप घूमने या धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप की बातों परिवार में बदलाव लाने का काम भी कर सकती है। रिश्तों में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। करियर - काम पर आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आने को है और किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। इस समय कारोबार के मामले में आपको ध्यान ज्यादा देने की जरूरत होगी क्योंकि सामान में कुछ हेरफेर होने की समस्या रह सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर बच्चे माता-पिता के सामने अपनी मांग रखने में आगे होंगे। कुछ बैंक से जुड़े काम भी आज हो सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में नयापन आएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खुद को फिट रखने के लिए हल्का व्यायाम या जॉगिंग करना अच्छा रह सकता है। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन राशि स्वामी के साथ चंद्रमा का युति योग देगा अपना असर। परिवार के सदस्य आपके साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। घर में कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग घर के बाहर जा कर काम करना चाहेंगे तो भागदौड़ अच्छी लगी रहने वाली है। इस समय स्थिति आपके लिए बेहतर रह सकती है। करियर - काम के मामले में नई चुनौती सामने आ सकती है, आपकी कड़ी मेहनत से आप इसे सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं। प्राइवेट संस्थानों में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत देने वाला होगा। फाइनेंस - आज का दिन पैसों के मामले में सामान्य रहेगा। कुछ नया इन्वेस्टमेंट करने के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ हल्की-फुल्की बहस हो सकती है। लेकिन इसे प्यार से सुलझा सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। शरीर में होने वाले बदलावों को समझें और आराम करने का समय निकालें। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल होने वाली है खास। घर परिवार में आप को इस समय उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। कुछ निर्माण से जुड़ा काम भी इस समय तेजी से हो सकता है। बच्चों की धमाचौकड़ी आपको परेशान कर सकती है। इस समय बड़ों की बातों को लेकर ध्यान दें जिससे आप जिम्मेदारी को संभाल पाएंगे। करियर - काम के जीवन में एक बड़ा अवसर सामने आ सकता है, इसका सही तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने साथ काम करने वाले सहकर्मियों के साथ आपकी व्यस्तता अच्छी रह सकती है। फाइनेंस - आज के दिन किसी बड़ी डील में मुनाफा मिल सकता है। इस समय घर के मामले में आपको ज्यादा पैसा लग सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी। एक-दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम बनाए रखें जिससे कोई तीसरा आपको परेशान न कर पाए। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है, खासकर पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वाले आज के दिन हो सकते हैं किसी धार्मिक काम में शामिल। आज के दिन परिवार में कोई छोटी सी समस्या उभर सकती है, इसे शांति से सुलझाने की कोशिश करें। आज के दिन दोस्तों के साथ मिलकर कुछ बाहर जाने का प्लान करेंगे। शाम होते होते आप को नई चीजों की जानकारी मिल सकती है। करियर - काम के स्थल पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में कठिनाई हो सकती है, सोच-समझकर कदम उठाएं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहने वाली है। नए लोगों के साथ मेल जोल बनेगा और नई चीजें शामिल कर सकते हैं काम में। फाइनेंस - इस समय धन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप का पैसा खो भी सकता है। लव लाइफ - अपने साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में नयापन आएगा। आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय का आनंद लेंगे। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य में सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह की स्थिति देगी फेरबदल। आज के दिन परिवार में कुछ लोगों का आगमन माहौल में बदलाव लाने वाला होगा। घर में चहल पहल आपको भी कुछ बातों से दूर ले जा सकती है। बच्चों का घर में आपसी झगड़ा सुलझाने में आप आगे रहेंगे। करियर - काम को लेकर इस समय मित्रों के साथ संपर्क में रहें और आज के दिन किसी आवेदन को भी करने के लिए दूसरों की मदद ले सकते हैं। जो लोग घर से काम कर रहे हैं उनके लिए काम की अधिकता अभी बनी रहने वाली है। फाइनेंस - धन को जमा करना आसान नहीं होगा इस समय आप के घरेलू खर्चे ही काफी बने रह सकते हैं लेकिन किसी कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। लव लाइफ - अपने जीवन साथी के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है, यह आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव को दूर करने के लिए ध्यान और योग करें। आज का तुला राशिफल तुला राशि वाले आज के दिन देख पाएंगे कुछ खास। आज के दिन घर में खुशी का माहौल रहेगा, और इस समय आप बच्चों के साथ उनके जरूरी कामों को पूरा करवाने में भी आगे रहेंगे। घर की छोटी छोटी जरूरतों को लेकर जागरूक बनें और अपनों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। करियर - काम को लेकर आज थकान अधिक होने वाली है, इस समय पर आपके काम की सराहना हो सकती है। समय पर फैसले लेने की जरूरत है, अपने काम को दूसरों पर टालने से बचना जरूरी होगा। फाइनेंस - आज धन के मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको लाभ प्राप्ति के योग किसी वरि खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। लव लाइफ - लव लाइफ में कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। कुछ समय अपने लिए निकालें। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चंद्रमा के बदलाव के कारण आपको घर के साथ साथ लोगों के साथ जुड़ने का अच्छा मौका देगा, लेकिन इस समय ध्यान देना होगा की व्यर्थ के मुद्दे परेशान न कर पाएं। आज के दिन आपको लॉटरी या किसी से अचानक से लाभ भी हो सकता है। करियर - आज का दिन आपके लिए आवेदन करने और इंटरव्यू में सफलता के लिए भी अच्छा रह सकता है। इस समय आप काम को लेकर अपना समय आप किसी ऐसे में मामलों में लगा सकते हैं जिसके चलते परेशानी होगी इसलिए ध्यान से आगे बढ़ना जरूरी है। फाइनेंस - धन के लिए आज का दिन कमाई के मौके दे सकता है। आज के दिन आप आध्यात्मिक कामों में भी अपना धन लगाने वाले हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है, इस समय आप प्रेम के सिलसिले में एक दूसरे के साथ कुछ पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना उचित होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में कुछ छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आज के दिन दान इत्यादि देना सेहत को अच्छे परिणाम देगा। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहों की स्थिति किसी ऐसे काम को लेकर बाहर ले जा सकती है जो घरेलू कामों के लिए होंगी। इस समय आप पर किसी व्यक्ति का दबाव और ज्यादा बोलना परेशान कर सकता है। दूसरों की भावनाओं का आप शायद ज्यादा ध्यान न रखना चाहें। करियर - काम में आज आप ज्यादा दूसरों के साथ मिलने से बचना चहएंगे। इस समय आप को घर बैठे काम की प्राप्ति भी हो सकती है। जो लोग अपने परिवार के कारोबार में हैं उन पर दूसरों का दबाव अधिक रह सकता है। फाइनेंस - धन को लेकर आज का दिन शेयर मार्किट में पैसा लगाने की इच्छा दे सकता है। अभी का समय आप के लिए धैर्य बनाए रखने को ही दिखाता है। लव लाइफ - आज आप दूसरों पर ज्यादा आकर्षित दिखाई दे सकते हैं, अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में ताजगी आएगी। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति इस समय प्रभावित होगी क्योंकि लोगों की बातें आप को परेशान कर सकती हैं। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपको घर के कामों में आगे रख सकता है, इस समय धार्मिक कामों में शामिल होंगे। किसी वरिष्ठ के साथ आपकी स्थिति बेहतर रहेगी, उनके द्वारा बताई बातें मुश्किलें दे सकती है। इस समय आप के लिए आस पड़ोस में अस्थिरता रह सकती है। करियर - करियर भाव का स्वामी इस समय अनुकूल न होने के कारण नौकरी में इस समय आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए, कार्यक्षेत्र का स्वामी इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - पैसों में खर्च की स्थिति इस दौरान आपके लिए असहजता दे सकती है, इस दौरान अपनी जेब पर नजर रखें जिससे परेशानी न हो। लव लाइफ - अपने रिश्ते में प्यार और समझ बनाए रखें, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इस दौरान चंद्रमा का पूजन देगा शुभ प्रभाव। आज का कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए राशि स्वामी के साथ बहुत सारे ग्रहों का गोचर मन को प्रभावित करने वाला होगा। इस दौरान इच्छाएं परिवार में सब कुछ सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है। करियर - काम को लेकर यात्रा हो सकती है, अधिकारी वर्ग के साथ आपको ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है। आपकी लाइफ में बदलाव इस समय काम के लिए आपको अवसरों को देने के साथ साथ काम में दबाव की स्थिति को बढ़ा सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में आप आज के दिन कुछ खरीदारी के मूड में रह सकते हैं लाभ भाव का स्वामी आपको खर्च के लिए उकसा सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन आप एक साथ अन्य रिश्तों में उलझ सकते हैं। आज आपको जीवन साथी के साथ कम ही समय मिल सकता है। हेल्थ - आप के राशि स्वामी पर एक साथ कई ग्रहों का योग हेल्थ पर मिले जुले असर दिखाने वाला होगा। आज का मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उन उलझनों में फंसने वाला है, इस समय राशि स्वामी तो ग्रहों से दूर है लेकिन राशि पर ग्रहों का असर अधिक होगा इसलिए परिवार में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। चीजों को समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी। करियर - काम को लेकर आप आज के दिन कुछ नए स्थानों पर जाकर काम की सर्च कर सकते हैं। जो लोग होटल के कामों में हैं वहां कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। इस समय स्थिति का सही लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। फाइनेंस - पैसा आज दूसरों को देने से बचें, इस समय कुछ बातें आप दूसरों के बहकावे में भी आकर कर सकते हैं जिससे आपको घाटा भी हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ हल्की परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से इन्हें सुलझा सकते हैं। हेल्थ - इस समय ग्रहों की स्थिति ऐसे है की किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें। For more details, you can read your Daily Horoscope