मेष आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन काम के साथ साथ आपको मिलेगा किसी की ओर से लगाव। माता पक्ष की ओर से आप कुछ सुकून को पा सकते हैं। घर में कुछ बदलाव की स्थिति अभी बन सकती है। कुछ पुराने काम फिर से शुरु हो सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होने से रौनक बनी रहेगी। करियर - ऑफिस में काम के मामले में आप कुछ धीमी गति को देख सकते हैं इस दौरान रिस्पांसिबिलिटी तो रहेगी ही और कुछ मिटींग्स में इजाफा हो सकता है। किसी सहकर्मी से ईर्ष्या या राजनीति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शांत रहें जिससे आप क अपक्ष मजबूत बना रहे। फाइनेंस - आज के दिन अचानक सेविंग से कुछ लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल बनाए रखें। क्रेडिट कार्ड या उधारी से बचें। लव लाइफ - संबंधों में भावनात्मक ठंडापन रह सकता है, पार्टनर से ओपन कम्युनिकेशन जरूरी है। एक छोटी सी सरप्राइज प्लान करें जिससे ताजगी बनी रहे। हेल्थ - गर्दन में अकड़न या मांसपेशियों में खिंचाव संभव है, इस समय नेचर के साथ समय बिताना आपके लिए आज सुखद हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन घरेलू माहौल अस्थिर सा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें, उन्हें आपकी जरूरत होगी। पुरानी दोस्ती दोबारा जुड़ सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह दिन मेहनत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। व्यवसाय - काम के मामले में आज के दिन बार बार कुछ चीजों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। कामकाज को लेकर प्रमोशन की बातचीत हो सकती है, बॉस आपसे प्रभावित हैं। व्यापार में धीमी गति रहेगी, लेकिन जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - आमदनी स्थिर रहने वाली है अगर बिना सोचे समझे खरीदारी करेंगे तो जेब पर दबाव भी बढ़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावुकता का दौर रहेगा। पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। हेल्थ - मानसिक स्तर पर काम को लेकर आप की बेचैनी को बढ़ा सकती है ऐसे में नींद की कमी से थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: शनिवार के दिन मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर परिवार पर असर डालेगा परिवार में कोई नई बातें सुनने को मिलेंगी जिससे घर में हलचल रहेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग का समय मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव की जरूरत है इसलिए शेड्यूल सुधारें। करियर - काम के मामले स्थिति सामान्य रहने वाली है, नया काम शुरू करने का विचार अच्छा है लेकिन शुरुआत धीमी रखें। बड़े फैसले कल तक टालें। नौकरी में रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा, आपकी बातों का असर होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन कुछ लाभ देने वाला हो सकता है, इस समय कुछ चीजों की खरीदारी के लिए आप मार्केट का रुख कर सकते हैं। लव लाइफ - अगर अकेले हैं तो किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है इस समय आप को किसी फैमिली आयोजन या पार्टी में कोई मिल सकता है। रिश्ते में हैं तो पुराने शिकवे दूर होंगे। हेल्थ - पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, हल्का भोजन करें। आज के दिन अपने स्वाद के चलते ही कुछ दिक्कत में पड़ सकते हैं इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को आज शनिवार के दिन चंद्रमा आपके स्वामी होकर आपकी राशि पर ही गोचर करने वाले हैं। घर में बातों के चलते हल्का-फुल्का तनाव रह सकता है लेकिन दिन के अंत तक माहौल सामान्य हो जाएगा। पढ़ाई में फोकस लौटेगा, खासकर जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज मन लगाकर पढ़ने का अवसर मिलेगा। करियर - नौकरी में दिन रचनात्मक रहेगा आपकी आइडिया या प्रेजेंटेशन दूसरों को प्रभावित कर सकती है। मार्केटिंग, मीडिया या कम्युनिकेशन फील्ड में लगे लोग अच्छा कर सकते हैं। कोई नया ग्राहक या क्लाइंट जुड़ सकता है, लेकिन पुराने लेन-देन को नजरअंदाज न करें। फाइनेंस - खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं, इन्वेस्टमेंट करने का सही समय है खासकर टेक या डिजिटल सेक्टर में। लव लाइफ - प्रेम में आज भावुकता ज्यादा होगी, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर आप मन से बातें न लगाएं और हो सके तो समय को निकल जानें देना ही समझदारी होगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय आप मन के चलते थकान का अनुभव कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: आज घर में छोटे-मोटे घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन दिन अच्छा बीतेगा। परिवार वालों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और पुराने रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। कोई दोस्त अचानक मदद का हाथ बढ़ा सकता है। जो लोग किसी इंटरव्यू या एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मेहनत करने की जरूरत होगी। करियर - नौकरी में हैं तो दिन थोड़ा हलचल भरा हो सकता है मीटिंग सेल्स और असाइनमेंट्स का काम अधिक रह सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली पर कोई प्रश्नचिन्ह लगा सकता है इसलिए निराश न हों कॉन्फिडेंस बनाए रखें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो तालमेल पर ध्यान दें क्लाइंट को लेकर फायदे का अवसर होगा। फाइनेंस - इनकम की स्थिति कम दिखाई देती है इस समय परिवार के लिए कुछ ज्यादा खर बनने वाला है। ऑनलाइन खरीदारी पर कंट्रोल ज़रूरी है वरना सेविंग पर असर पड़ना तय है। लव लाइफ - पार्टनर को लेकर आप चिंता में रहने वाले हैं उनका साथ चाहेंगे लेकिन वो अभी आप की ओर बेरुखी दिखा सकता है इसलिए खुद को कंट्रोल में रखें। हेल्थ - दिनभर एक्टिव रहने की कोशिश करना चाहेंगे लेकिन आज के दिन गैस, एसिडिटी जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज घर का माहौल थोड़ा इमोशनल होने वाला है इस समय कोई वरिष्ठ आपको सहारा और सहानुभूति देने वाला होगा। नज़दीकी लोगों का साथ आपको सुकून देगा। दोस्तों से बातचीत मन हल्का करेगी। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत और व्यवहार दोनों ही सराहे जाएंगे। कोई पुराना पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है जिससे बॉस खुश होंगे।व्यापार में आज थोड़ा धीमापन रहेगा, लेकिन नियमित ग्राहकों से लाभ बना रहेगा। ऑनलाइन या क्रिएटिव बिज़नेस वालों को शाम के समय अच्छी डील मिल सकती है। फाइनेंस - फाइनेंस की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी, कोई पुराना उधार मिल सकता है जिससे मन शां रहने वाला है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। रिश्तों में एक नई समझ विकसित होगी। सिंगल लोग किसी से दिल की बात कहने की हिम्मत कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन जोश में आकर बाहर के खाने से बचें। पानी ज्यादा पिएं और शरीर को आराम भी दें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल : तुला राशि वाले आज के दिन घर में अपनी बातों को लेकर काफी कठोर हो सकते हैं। रिश्ते में आपका दबदबा बना रहेगा पर कोशिश करें कि ज़रूरत से ज़्यादा हावी न हों। स्टूडेंट्स के लिए दिन पॉजिटिव है, खासकर क्रिएटिव फील्ड में पढ़ने वालों को कुछ नया सोचने का मौका मिलेगा। करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा, आपकी राय को तवज्जो मिलेगी और टीम में आपकी लीडरशिप चमक सकती है। बिजनेस में आज थोड़ा रिस्क लेने का मन करेगा और अगर प्लानिंग पक्की है, तो फायदा भी हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ज़रूर लें। फाइनेंस - फाइनेंशियल ग्रोथ के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। निवेश से पहले दोबारा सोच लें जल्दबाजी न करें। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा ड्रामा हो सकता है, लेकिन वही तो मजा है। रोमांटिक बातों से रिश्तों में गर्माहट लौटेगी, किसी खास से फ्लर्टी नजरें मिल सकती हैं। हेल्थ - एनर्जी बनी रहेगी लेकिन ज़्यादा घमंड या तनाव लेने से सिरदर्द हो सकता है। मेडिटेशन या म्यूजिक से आराम मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज शनिवार के दिन घर का माहौल आज सुखद रह सकता है। अपनों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत में आनंद आएगा। एजुकेशन के लिए अच्छा है, पढ़ाई में लगन बनी रहेगी और नई जानकारी समझने में आसानी होगी। करियर - बिजनेस में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन नए मौके सामने आ रहे हैं। निवेश करते समय समझदारी से काम लें।सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा, जिससे काम में मन लगेगा और परिणाम भी आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन भगय साथ देने वाले होंगे। पिता का प्रेम और सहयोग आपको पुरानी देनदारियां निपटाने में मददगार होगा। लव लाइफ - लव के लिए आज के दिन आप निश्चिंत रह सकते हैं। बाहर दोस्तों में कोई नया परिचय मिल सकता है, जो आगे बेहतर संबंधों में बदल सकता है। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है अपनी दिनचर्या में आराम के साथ साथ हेल्दी फूड को अपनाने की इच्छा रखेंगे विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल : धनु राशि वाले आज के दिन कुछ मुश्किलों का अनुभव कर सकते हैं। किसी घरेलू मसले के लिए आज भागदौड़ बनी रह सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा कुछ विषयों में दिक्कत आ सकती है, लेकिन मेहनत से पार पा जाएंगे। करियर - नौकरी में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी योग्यता साबित होगी। सहकर्मी आपकी बातों को समझेंगे और टीम में तालमेल बना रहेगा। नए क्लाइंट मिलने की संभावना है खासकर तब जब आप खुले दिल से बातचीत करें। फाइनेंस - धन की स्थिति कमजोर रह सकती है इस समय पर अचानक से कोई घाटा परेशानी दे सकता है खर्चे पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ - लव रिलेशनशिप के लिए कंडीशन कमजोर रह सकती है। आज अपने पार्टनर से कोई झूठ या धोखा बना रह सकता है। हेल्थ - व्यर्थ की बातों के कारण तनाव आज के दिन अपना असर डालने वाली है अकेले रहते हुए मेडिटेशन को करें लाभ जरूर होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज घर में अपनों के साथ कुछ बहस होगी लेकिन यह संतुलित ही होगी। घर के काम में आपकी भूमिका मुख्य हो सकती है। दोस्तों से लंबे समय बाद मुलाकात या बातचीत होगी, जो मन को प्रसन्न करेगी। कोई पुरानी बात फिर से उभर सकती है। छोटी यात्रा का योग है जो काम को बढ़ाने वाली होगी। करियर - काम को लेकर आज आपकी राय को अहमियत दी जाएगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई पुराना रुका कार्य आगे बढ़ता दिखेगा। व्यवसाय करने वालों को साझेदारी से लाभ मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, परन्तु फिजूलखर्ची से बचना ज़रूरी होगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। यदि किसी से नजदीकियां बढ़ रही हैं, तो अब रिश्ते को नाम देने का समय है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों या सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। मोबाइल या स्क्रीन टाइम कम करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए स्थिति कमजोर हो सकती है, परिवारजन आपकी बातों को सुनना नहीं चाहें। इस समय आप को पुराने दोस्त से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे कई पुराने किस्से ताज़ा होंगे। यात्रा संभव है लेकिन परेशानी भी हो सकती है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी। करियर - नौकरी में अस्थिरता का अनुभव होगा, इस दौरान कंपटीशन तो होगा लीन फिर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। इस दौरान आप किसी टीम वर्क में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। व्यवसाय में ग्राहकों की संख्या कम हो सकती है। फाइनेंस - धन की स्थिति खर्चों से परेशान रह सकती है कोई अचानक खर्चा आपको सोच में डाल सकता है। लव लाइफ - अविवाहित लोगों को कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। इस समय मैरिज लाइफ में पार्टनर की जरूरतों को समझना बहुत आवश्यक होगा अन्यथा चिंता हो सकती है। हेल्थ - सेहत सामान्य इस दौरान गले या चेहरे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। गरम पानी और काढ़े का सेवन फायदेमंद होगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है, लेकिन आप समझदारी से सुलझा लेंगे। मित्रों से संपर्क बना रहेगा और वे किसी जरूरी काम में सहायक साबित होंगे। शिक्षा में नए अध्याय की शुरुआत संभव है। करियर - आज काम को लेकर नई जिम्मेदारी मिल सकती है इस समय मित्रों का सहयोग काम में हेल्प करने वाला होगा। आपकी बहुआयामी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यवसायियों के लिए नई डील या अनुबंध का योग है। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी पर ऑनलाइन खरीदारी या डिजिटल खर्चे बढ़ सकते हैं। बजट से बाहर न जाएं इस बात का ध्यान रखें। लव लाइफ - पार्टनर से विचारों में अंतर हो सकता है लेकिन आपसी समझ से दूरियां न बढ़ने दें। समय निकालकर साथ समय बिताएं और एक दूसरे के लिए कुछ अवश्य करें। हेल्थ - मानसिक तनाव महसूस हो सकता है मेडिटेशन और कुछ समय खुद के लिए निकालना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल