आज का मेष राशिफल: मेष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छे मौके लाने वाला है। आपके राशि स्वामी की स्थिति पर रहेगा कुछ खास ग्रहों का असर जिसके चलते आप देख सकते हैं अपने आस पास के लोगों का बदला हुआ व्यवहार। एजुकेशन के मामले आज के दिन की स्थिति आपके लिए अच्छी होने वाली है। करियर - नौकरी के मामले में आज किसी नए स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें अब काम भी मिलेगा। कारोबार में थोड़ा मेहनत अधिक होने वाली है।अधिकारियों के साथ देर तक काम करने की संभावना है। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आपकी स्थिति दूसरों को प्रभावित कर सकती है। आपको किसी से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस हो सकती है, इस समय जरूरत होगी की आप खुद को कंट्रोल में रखें समझदारी और धैर्य बनाए रखें। हेल्थ - अगर क्सिई बात को लेकर चिंता है तो शांत होने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि अनुसार आज के दिन आपको घर परिवार पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय आपका ध्यान बाहरी तरह होने से घर में लोग इग्नोर फील कर सकते हैं। दिन आपको बदलाव की ओर एक कदम और बढ़ने का अवसर देगा। करियर - नौकरी के मामले में किसी पुराने काम को लेकर फिर से मुश्किलें हो सकती हैं। इस समय अगर बाहरी कामों के लिए यात्रा कर रहे हैं तो थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि असुविधा हो सकती है। सहकर्मियों के साथ काम में इस समय उलझन रहेगी लेकिन खुद को शांत रखना बेहतर होगा। फाइनेंस - आज के दिन आप अपने लिए न सही लेकिन अन्य चीजों के लिए धन खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में दूरी चाहे रहे लेकिन फिर भी फोन पर या चैटींग के जरिये बात तो हो सकती है पर ध्यान रखें क्योंकि आपकी पर्सनल बातें लीक हो सकती हैं। आज का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए भाग्य का दिन साबित हो सकता है। घर में बच्चों की उधम से बड़े परेशान रह सकते हैं। छात्र इस समय किसी नए विषय को सीखने में समय का सही उपयोग कर पाएंगे। माता-पिता का प्रेम आपको मजबूती देने वाला है। करियर - कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी और आपको किसी बड़े अवसर का सामना करना पड़ेगा। इस समय काम के मामले में दोस्तों का सहयोग आपके लिए राहत देने वाला होगा। थोड़ा रचनात्मक सोचने की कोशिश करें और काम में नयापन लाएं। फाइनेंस - आपकी पैसों को लेकर स्थिति स्थिर रहेगी। इस समय पैसों के मामले में बैंकिंग के मामले में सेविंग को लेकर कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ - किसी रिश्ते में संकोच न करें और खुलकर अपनी बातों को लेकर काम करें। दूसरों को अपने रिश्तों में शामिल करने से बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, बच्चों को लेकर टेंशन हो सकती है ऐसे में आप कुछ मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि घर के मामले में आज आप किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने में सक्षम होंगे। किसी परिवारिक सदस्य से लंबी बातचीत आपके मन को शांति देगी। अगर किसी से झगड़ा हुआ है तो आज उसे सुलझाने का अच्छा समय है। छात्रों के लिए दिन बेहतर है, लेकिन थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। करियर - आज आपके करियर में कोई बड़ा मोड़ आ सकता है। कुछ नई योजनाएं बनाई हैं, तो वे आज कार्यान्वित हो सकती हैं। आपका परिश्रम और धैर्य आपको कार्यस्थल पर दूसरों से प्रशंसा दिला सकते हैं। फाइनेंस - पैसे के मामले में आज कोई खास सफलता देखने को मिल सकती है। अपने किसी करीबी से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - आपकी लव लाइफ में आज आप दोनों के बीच बातें काफी स्पष्ट और सकारात्मक रहने वाली हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपका मन और शरीर दोनों सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपने खानपान में थोड़ी सावधानी बरतें। आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि आज घर में माहौल किसी के आने के कारण चहल-पहल वाला रह सकता है। परिवार में कुछ आपके विचारों को महत्व देंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बेहतर होगा। छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का मार्ग अच्छा रहेगा मेहनत आज रंग लाएगी। करियर - करियर के क्षेत्र में कुछ नया करने की इच्छा बनी रहने वाली है। आपके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप के लिए अच्छा समय होगा। अपनी क्षमता का सही उपयोग कर पाएंगे। अपने आइडिया को अच्छे से दिखा सकते हैं। का मौका मिलेगा। फाइनेंस - आज आपको कुछ इनकम हो सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे समझदारी से खर्च करें। आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर अच्छा फायदा हो सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में आज नयापन आएगा। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। खुद को थका हुआ और मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि आज घर में काम को लेकर आप को बाहरी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ शेयरिंग के मूड में आप कम ही हौंगे। घर के माहौल को सुधारने के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनसे सभी को लाभ मिलेगा। रख रखाव में चेंज करना आपको मन से भी खुश करने वाला होगा। करियर - नौकरी में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने कामों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में किसी खास काम के चलते मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें। फाइनेंस - अगर आपने पहले बचत की है, तो आज उसे सही दिशा में लगाने का मौका मिल सकता है। अपने किसी करीबी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ - किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, लेकिन अपनी भावनाओं को पूरी तरह से समझें जल्दबाजी न करें। हेल्थ - मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। शरीर को स्फूर्ति बनाए रखने के लिए हल्का व्यायाम करें। आज का तुला राशिफल: तुला राशि आज के दिन आपके लिए काम की अधिकता होगी ऐसे में हो सके तो परिवार के किसी सदस्य को अपनी उलझन जरूर बताएं। बाहर के काम करने में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम शानदार होंगे। करियर - काम में खुद पर विश्वास रखें और मेहनत करते रहें, इस समय अपने कारोबार में आपके लिए नई डील को पाने का बेहतर समय भी होगा। अपने सहकर्मियों के साथ काम के चलते ट्रैवल करने का अवसर मिल सकता है। यह यात्रा आपके लिए नई जानकारी और अच्छे अनुभव लाएगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए स्थिति बेहतर होगी। एजुकेशन के मामले आज के दिन आप का कुछ खर्च अधिक हो सकता है। लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में आप परिवार के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज कुछ थकान हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर आप का दिन बेहतर रहेगा। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि आज के दिन आप कुछ घरेलू माहौल में खुद के साथ साथ दूसरों का भी ध्यान रखने वाले हैं। अगर कोई दिक्कत आती भी है तो आप आज बचाव पक्ष के रूप में आगे होंगे। पढ़ाई के मामले में आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का परिणाम अच्छे अंक और परिणाम के रूप में मिलेगा। करियर - काम को लेकर आज के दिन आपके सामने प्रतिस्पर्धा होने वाली है और साथ ही साथ लिए कुछ नए अवसर आ सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी साख अच्छी होगी। वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा और आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं। फाइनेंस - किसी प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश किया है, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी रोमांटिक हवा चल सकती है। आपके रिश्ते में नई ताजगी आएगी और पार्टनर से अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - सेहत को लेकर अभी भी ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी। बहुत ज्यादा काम में खुद को शामिल रखते हुए भी खुद पर ध्यान देना जरूरी है। आज का धनु राशिफल: धनु राशि आज के दिन अपनों के साथ बातों और मस्ती में बीत सकता है। लेकिन ध्यान रखें की पुरानी कोई बात आज के दिन न छेडी़ जाए। स्टूडेंट को आज के दिन किसी विषय में थोड़ा और गहरा अध्ययन करने से सफलता मिल सकती है। करियर - काम को लेकर आप अधिक मेहनत के मूड में होंगे। कोई भी असहमति हो सकती है, खासकर अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अचानक स्थिति में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह बदलाव आपको फायदा देगा। फाइनेंस - आज के दिन धन के मामले में स्थिति सामान्य होगी बस अपने पैसों का ध्यान रखें जिससे कुछ परेशानी न होने पाए। लव लाइफ - समय रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी है और शुरुआत में अपने इमोशन को जितना स्पष्ट रखेंगे बात उतनी ही बेहतर होगी। हेल्थ - आज के दिन खुद की सेहत के लिए समय निकालें। एक्सरसाइज और मेडिटेशन को करें लाभ मिलेगा। आज का मकर राशिफल: मकर राशि के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है, इस समय आपको घर में कुछ जरूरी कामों के लिए समय देने की भी जरूरत होगी। इस समय आप कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मानसिक दबाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन आप इसे आसानी से नियंत्रित करेंगे। खुद पर विश्वास रखें और किसी भी स्थिति में शांत रहें। करियर - कारम को लेकर आज का दिन आपको कुछ अधिक ही व्यस्त रख सकता है। इस समय आप कुछ पुराने कामों को भी पूरा करने के लिए मेहनत करते दिखाई देंगे। कारोबार में इस समय अच्छी स्थिति रहने वाली है। फाइनेंस - इस समय चीजों की खरीदारी बनी रहने वाली है। पैसे का सही उपयोग करने के लिए आपको योजना बनाने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - लव लाइफ में स्थिति धीमी दिखाई देती है, इस समय अपने पुराने रिश्ते को लेकर आप के मन में बहुत सारी बातें चलने वाली हैं। हेल्थ - काम के दबाव के कारण ही थकान अधिक हो सकती है इसलिए थोड़ा आराम भी करें और खुद को रिचार्ज करने के लिए समय निकालें। आज का कुंभ राशिफल: कुंभ राशि आज का दिन आप काफी चीजों में शामिल हो सकते हैं। कुछ काम एक साथ आने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। यात्रा का योग है, विशेष रूप से कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी तीर्थ स्थान की योजना बन सकती है जो मन को सुकून देगी। करियर - नौकरी को लेकर पुराने अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं। किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिलेगी। इस समय आप कुछ जरूरी मीटिंग में भी शामिल हो सकते हैं। जरुरी बातों को उसी समय नोट कर लेने से आपको बाद में इसका फायदा मिल सकता है। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के निवेश या उधारी से बचें, इस समय अपने पास आपको कुछ ज्यादा कैश रखना पड़ सकता है। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ घरेलू मामलों में आपकी बातचीत लंबी हो सकती है लेकिन ध्यान रखें की बातों में बहस शामिल न हो पाए। लव लाइफ में भावनाओं को स्पष्टता से जताना जरूरी होगा। हेल्थ - घुटनों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।अच्छा खानपान आपकी सेहत को बैलेंस रखने में सहायक होगा। आज का मीन राशिफल: मीन राशि अनुसार आज के दिन आपके लिए कुछ बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती है। अगर कहीं जा रहे हैं तो ट्रैवलिंग में थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई पुराना विषय या घटना आपके मन को व्यस्त रख सकती है।किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लेना चाहिए, यह दिन गुरुजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ करने का है। करियर - कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। आपके नेतृत्व के गुण उभरेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। काम को लेकर रुचि किसी रचनात्मक विषय की ओर हो सकती है। कला, संगीत, या डिजाइन जैसे कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर दिन रहने वाला है। फाइनेंस - दिन खर्चीला रहेगा और घर की जरूरतों पर अधिक खर्च हो सकता है। लेकिन कोई पुराना लेन-देन या कर्ज भी वापस मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में स्पष्ट होना जरूरी है, अगर कोई गलतफहमी बनी हुई है, तो आज उसका समाधान संभव है। हेल्थ- त्वचा और एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी नई दवा या खानपान पर डॉक्टर से सलाह लें।