आज का राशिफल मेष: शनिवार के दिन मेष राशि वाले के लिए चंद्रमा की आठवें भाव में स्थिति के चलते मन में काफी उठा-पटक अनुभव हो सकती है। घर के माहौल में हलचल रह सकती है कोई गेस्ट आ सकते हैं या अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है।करियर - ऑफिस में मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है इसलिए इस समय अच्छे सजग रहें आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा हो सकती है, लेकिन आप सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई डील अटक सकती है धैर्य रखें।फाइनेंस - पैसों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है कोई गैर जरूरी खर्च परेशान कर सकता है। सेविंग की प्लानिंग आज से शुरू करें तो अच्छा रहेगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन बातचीत से सुलझ जाएगी कोई अप्रत्याशित मेसेज या कॉल मिल सकता है जिससे दिन बन जाएगा।हेल्थ - कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है और शरीर में दर्द रह सकता है लंबे समय तक भागदौड़ के चलते हाथ पैरों को थोड़ा आगे पीछे घुमाएं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत देने वाला हो सकता है, इस समय पारिवारिक मामलों में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। कुछ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और साथ में घर की सजावट या रेनोवेशन से जुड़ा कोई काम शुरू हो सकता है।करियर - ऑफिस में टीम के साथ सहयोग आज कुछ मिलता दिखाई देगा आपकी बातों का प्रभाव अधिकारियों तक जाने की उम्मीद भी बंधेगी। किसी क्रिएटिव या कानूनी प्रोजेक्ट से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे कोई नया काम शुरु होने का समय होगा।फाइनेंस - इनकम के चलते आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा कोई लोन लेने या चुकाने का फैसला लेना पड़ सकता है, पहले डॉक्यूमेंट ध्यान से पढ़ें।लव लाइफ - रिश्ते में मिठास बनी रहेगी पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। लोगों के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी कोई नई शुरुआत संभव है।हेल्थ - स्किन या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए पानी इत्यादि को लेकर खानपान में साफ सफाई का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि के लिए शनिवार का दिन घर में कुछ जरूरी बातों को देने वाला होगा आवश्यक मामले में इस समय पर चर्चा हो सकती है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें परिजनों की सलाह आज काम आएगी जिसके कारण आप के कुछ काम बन सकते हैं।करियर - काम के स्थान पर किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है अगर हो सके तो काम में एक्स्ट्रा के लिए भी तैयार रहें। काम में बचें और बातों को स्पष्ट करें कारोबार में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है।फाइनेंस - अचानक धन लाभ हो सकता है इस समय साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सतर्क रहें जिससे समस्या न हो पाए।लव लाइफ - दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है कुछ मामलों में आह परिवार की ओर से भी सपोर्ट मिलने का समय है पुराने जानकार दोबारा कनेक्ट हो सकते हैं।हेल्थ - मानसिक तनाव या नींद की कमी हो सकती है। मेडिटेशन और संगीत से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का समय बच्चों के साथ चहल-पहल में बीतने वाला है। एजुकेशन का मामला हो या फिर किसी के साथ यात्रा जाने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन का प्लान बन सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।करियर -प्रोफेशनल रूप से काफी एक्टिव रहेंगे इंटरव्यू के लिए इस समय अगर हो सके तो अच्छे से तैयारी रखें और प्रस्तुति पर ध्यान दें। मीटिंग में कुछ लंबी बातें रहने वाली है सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है।फाइनेंस - इस समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ से लाभ मिल सकता है। सेविंग की मैच्योरिटी से पैसा मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार में खुलापन रहेगा पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर डेट संभव है।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है दिन के अंत तक हल्की कसरत से फायदा होगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन फिर भी कामकाज को करने में निपुण रहेंगे। माता-पिता के साथ बातचीत सुखद रहेगी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए यह दिन सकारात्मक है किसी कॉम्पिटिशन या एग्जाम की तैयारी में मन लगेगा।करियर - कुछ कामकाज को लेकर मेहनत रंग लाएगी जिसमें आपके द्वारा किया गया वर्क दूसरों को प्रभावित करेगा और टारगेट्स पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग प्रेज़ेंटेशन या मीटिंग में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। स्टार्टअप या नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो प्लानिंग शुरू करें।फाइनेंस - आज के दिन स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में थोड़ी रुचि बढ़ सकती है पर सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर होगा।लव लाइफ - रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है पार्टनर की भावनाओं को समझें, वरना अनबन हो सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिन बातचीत से भरा रहेगा।हेल्थ - कमर या जोड़ों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है भारी सामान उठाने या लंबे समय तक गाड़ी चलाने से बचें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन आपके लिए बहुत सारी प्लानिंग से भरा रह सकता है सुबह से ही व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन हर काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आप किसी सोशल या फैमली फंग्शन में हिस्सा ले सकते हैं। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है, इसलिए सहयोगी बनें।करियर - ऑफिस में कोई बड़ा काम आपके कंधों पर आ सकता है जिसे आप ध्यान पूर्वक संभालें। बॉस या उच्च अधिकारियों से बातचीत में आपकी बातों का प्रभाव रहेगा। पुराने काम या सौदे दोबारा संपर्क बन सकता है। आप नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो अभी सिर्फ रिसर्च करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर है लेकिन खर्चे भी साथ-साथ बढ़ सकते हैं। किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम या घर की मरम्मत में खर्च हो सकता है। लव लाइफ - पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। लव रिलेशनशिप में थोड़ी भावुकता बढ़ सकती है, जिससे कुछ बातें बिगड़ भी सकती हैं इसलिए ध्यान रखें।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या या गैस, अपच जैसी दिक्कत हो सकती है पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला के लिए आज का दिन सोच और बातचीत से भरा रहेगा। आप जिन कामों को लंबे समय से टालते आ रहे थे, उन्हें पूरा करने का मन बनेगा। दोस्तों के साथ बातचीत या बाहर जाने का योग बन सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगाकरियर - कामकाज को लेकर दिन नार्मल रह सकता है किसी पुराने विवा को अपने काम में नहीं झलकने देना ही समझदारी होगी। कंपटीशन को अच्छे से हैंडल करना होगा। एक साथ मिलकर वर्क करने में आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों को छोटे लेकिन असरदार ऑर्डर मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन सिर्फ जरूरी खर्चों पर फोकस करें। ऑनलाइन खरीदारी या अनावश्यक खर्च मन को भटकाएंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में बात आगे बढ़ सकती है आप किसी से दिल की बात कहने की सोच सकते हैं, लेकिन समय और परिस्थिति देखकर ही पहल करें।हेल्थ - छोटी-मोटी पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है और दिन के आखिर में मानसिक थकावट महसूस हो सकती है थोड़ी देर सैर जरूर करेंविस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आपके लिए घरेलू कारणों से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार और रिश्तों में थोड़ी उथल-पुथल की संभावना है या फिर कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन किसी करीबी से बात करके मन हल्का होगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।करियर - काम के चलते आज के दिन ट्रैवलिंग होने का समय बन रहा है। आस पास के लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन कोई सहकर्मी आपकी बातों को गलत समझ सकता है, इसलिए शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। बिजनेस वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का समय है। फाइनेंस - धन को लेकर सोच-समझकर कदम उठाएं। इस समय कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट टालना ही बेहतर होगा। बैंकिंग या टैक्स से जुड़ा कोई काम रुका हो तो उसे आज पूरा करें। लव लाइफ - भावनात्मक असंतुलन रिश्तों को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते पार्टनर से अनबन की स्थिति बन सकती है। बात को बढ़ाने के बजाय प्यार से समझाना बेहतर होगा।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस, अपच या कब्ज परेशान कर सकती है। खानपान में संयम रखें और दिनचर्या को ठीक रखें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आप आज के दिन किसी दोस्त के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई आवश्यक घरेलू कार्य या देखरेख करने की स्थिति अचानक आ सकती है। बड़े बुज़ुर्गों से होने वाली बातचीत में कुछ सलाह मिल सकती है जो भविष्य में काम आएगी।करियर - काम के लिहाज से दिन नार्मल है ग्रहों का प्रभाव आपको एक्टिव तो रखेगा पर इस समय आप कुछ बेचैन भी होंगे काम में मन न लग पाए या ध्यान कम ही एकाग्र हो पाए। जो लोग पार्टनरशिप में हैं उनके लिए काम कुछ राहत देगा जिसमें अपने सहयोगियों की हेल्प काम आने वाली है।फाइनेंस - घरेलू सामान के खत्म होने के चलते खरीदारी होगी लेकिन इस समय सेविंग भी लगने वाली है। लव लाइफ - शादीशुदा लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे कुछ मददगार होंगे पर घर परिवार की बातें रिश्तों को कठोरता भी दे सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, खुद के लिए ओवरईटिंग से बचें और फिटनेस पर अधिक ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस को आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है अपने विचारों को लोगों के सामने रखने का सही समय है। परिवार में आपकी राय को अहमियत मिलेगी। छात्रों को कोई सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।करियर - कामकाज में तेजी आएगी किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी बातों का असर दिखेगा। बिजनेस में कोई नया क्लाइंट जुड़ सकता है जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का भी अच्छा दिन है।फाइनेंस - इनकम का नया स्रोत खुलने का समय बनता है लोन या इंवेस्टमेंट से जुड़ी बातों में प्रगति होगी। कुछ लोग गोल्ड या प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी की मदद से कोई पारिवारिक फैसला ले सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन काम की अधिकता के कारण थकावट या ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है सावधानी रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन की कंडीशन आपको खुद के लिए समय कम ही देने वाली है। घर में जिम्मेदारियों को लेकर दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। किसी बड़े सदस्य से विचार-विमर्श होगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता मन में रह सकती है, लेकिन समाधान भी जल्दी मिलेगा।करियर - नौकरी में भागदौड़ सुबह से ही लगी रहने वाली है, आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा। टारगेट्स को पूरा करने में सफल रहेंगे। फ्रीलांस में कोई पुराना काम फिर से संपर्क कर सकता है और कुछ काम फाइनल हो सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिरता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में कुछ प्रगति संभव है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में बैलेंस बनाने के लिए काफी कुछ करना होगा, जो अकेले हैं उन्हें किसी इंटेलेक्चुअल इंसान से आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - जोड़ों या कमर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है लंबी ड्राइव से बचें और आराम करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: घर परिवार के लोगों को इस समय आप के साथ घूमने या जरूरी खरीदारी के लिए साथ में निकलना पड़ सकता है। इस समय बच्चे कुछ ज्यादा ही उधम मचाने वाले हैं। परिवार के साथ बातचीत में तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। घर के लिए कुछ नया खरीदने का प्लान बनेगा।करियर - आज आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा, ऑफिस में आपकी राय को सुना जा सकता है लेकिन इस पर अमल न हो पाए। सोशल मीडिया या ऑनलाइन चैनल से कारोबार में कुछ लाभ मिलने की संभावना रह सकती है।फाइनेंस - धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराना उधार वापस मिल सकता है। आज कोई छोटा निवेश बड़ा रिटर्न दे सकता है लेकिन जल्दबाज़ी न करें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी आपकी भावनाओं को समझेगा। सिंगल लोगों के लिए दोस्ती प्यार में बदल सकती है।हेल्थ - श्वास या गले की समस्या हो सकती है इसलिए धूल, धुएं से बचें। आयुर्वेदिक उपाय सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल