आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी स्पेशल। माइंड में कई बातों को लेकर बना रहेगा उहापोह, मंगल राशि स्वामी की स्थिति और मन के स्वामी चंद्रमा का गोचर भी आपकी स्थिति को करने वाला है काफी अधिक प्रभावित।करियर - काम को लेकर अभी रहेगी चीजें अस्थिर सी क्योंकि इस समय पर चंद्रमा का राहु के साथ होना आपके काम को करने वाला है लंबे टाइम तक प्रभावित। आज आपकी मेहनत बनी रहने वाली है। इस समय दोपहर के बाद चीजें बदलाव लिए होंगी।फाइनेंस - पैसों की कंडीशन को लेकर आप अपने खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने में लगने वाली है पॉकेट मनी।लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आज सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा, आपका आत्मविश्वास और आकर्षण आपके रिश्ते को नई दिशा दे सकता है।हेल्थ - सेहत पर मिलाजुला असर देखने को मिल सकता हैं, इस टाइम में मन में कई बातें दिल को परेशान करेंगी जिसका असर शरीर पर पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन की स्थिति होगी कुछ अच्छी तो कुछ प्रभावित होगी घरेलू मामलों के चलते। इस समय छोटे भाई बंधुओं के लिए आपको घर से बाहर निकल कर काम करना पड़ सकता है। आपका दिन शान और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।करियर - कामकाज में आज के दिन आपको भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। अपने काम और जीवन में हर मोर्चे पर आगे रहने की इच्छा भी बनी रहने वाली है। यह समय आपके आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेगा। व्यवसाय में आज के दिन आप की नीतियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका।फाइनेंस - आर्थिक फैसले आसानी से ले सकते हैं, किसी की मदद के लिए भी आप इस दौरान रहेंगे उदार। काम को लेकर आपके पास होगी बेहतर फाइनेंस की स्थिति।लव लाइफ - इस समय अगर आप सिंगल हैं तो मन में खिलने वाले हैं कई रंग किसी आकर्षक मुलाकात का मौका मिल सकता है जो दिल को लुभाने वाली रह सकती है।हेल्थ - दिनभर की गतिविधियों से थककर आप खुद को थोड़ा आराम दे सकते हैं, आपको अपनी पसंद की चीजों को करने से मिलेगी मानसिक शांति।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन चंद्रमा की चाल धीमे-धीमे आपके मन को ले जाने वाली है कहीं ओर आप घर में कुछ कामों के लिए किसी की मदद से ले पाएंगे राहत की सांस। आपके लिए आज खुद को और अपने लक्ष्यों को नए तरीके से देखने का वक्त है। बच्चों के लिए दिन होगा अपने माता-पिता के प्रेम से भरा हुआ।करियर - काम के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। आप पूरी तरह से खुद पर विश्वास करेंगे और यही आपके जीवन के बड़े अवसरों का दरवाजा खोलेगा। कोई पुरानी समस्या पर एक बार फिर से बात शुरु होगी लेकिन इस टाइम पर कई मामलों में एक साथ ध्यान देने की जरूरत होगी।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट को लेकर आज के दिन आपके लिए बेहतर मौके रह सकते हैं। इस समय पर किसी पुरानी उधारी के चलते आपको राहत मिल सकती है।लव लाइफ - दिल की बातें आपके लिए होने वाली हैं खास, इस समय आगे जाकर आपके लिए रिश्ते इस दौरान रहेंगे काफी विशेष किसी के साथ होने वाली है दिल की बात शेयर।हेल्थ - दिल के मामले में इस टाइम पर आपको देना होगा अधिक ध्यान। आज के दिन तले भुने खानपान के कारण दिल से जुड़ी समस्याएं अधिक होने वाली हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज के दिन कर्क राशि वालों के लिए स्थिति होने वाली है काफी विशेष। आज के दिन की स्थिति बच्चों के साथ समय को बिताने वाली देगी। अपने और आस पास के माहौल में तालमेल बिठा पाना आसान नहीं होगा। अपने काम के लिए आज कमर कस लेना होगा महत्वपूर्ण।करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन काफी बातें रहेंगी महत्वपूर्ण इस दौरान पुराने लोगों के साथ जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। अभी तक कुछ लोग बातों में अधिक लगे होंगे जिसके कारण आपका काम होने वाला प्रभावित।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज की स्थिति आपको देने वाली है जेब खर्च में वृद्धि का मौका। घर के रखरखाव पर ध्यान देने के लिए रहें तैयार।लव लाइफ - दिल के मामलों में आज के दिन की स्थिति आपको करने वाली है बेचैन। इस समय कुछ बातें आपस में उलझनों वाली होंगी जिसके चलते बातों में बना रहेगा कुछ उतार चढ़ाव।हेल्थ - सेहत की स्थिति होगी आपके लिए बेहतर इस समय आप खुद को कुछ एक्टिव पाएंगे और कुछ पुराने कामों में तेजी का दौर भी रहने वाला है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए अपनों के साथ दोस्तों की मस्ती का अवसर भी मिलेगा। घरेलू कामों में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। अगर आप घर के बाहर निकल रहे हैं तो वाहन इत्यादि के रख रखाव का रखें ख्याल बस चीजों को न दें बेकार में बिगड़ने का मौका।करियर - आज के दिन कारोबार को लेकर बाहर निकलने और नए नए काम के साथ जुड़ने का मौका रहेगा खास। कुछ बातों में आज आप लापरवाह न हों क्योंकि दिन भर की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। इस टाइम पर डील साइन हो सकती है कुछ कामों में सक्सेसफुल रिजल्ट आएगा।फाइनेंस - खरीदारी के चक्कर में भूलें न अपनी सेविंग की स्थिति माह के इस पड़ाव में खर्चों का अधिक होना दे सकता है परेशानी।लव लाइफ - प्यार में तकरार का दिन है इस समय जितना हो सके शांत रहें और कम बातों को अपने रिश्ते में लाएं। आपकी ओर से कही गई छोटी सी बात भी समस्या दे सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन अपने खाने में लिक्विड चीजों का अच्छा उपयोग करें क्योंकि इस समय पेट में गर्मी के चलते परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन दिन की स्थिति के कारण आपका दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण हो सकता है पर फिर भी आपके लिए ये समय बच्चों की मस्ती और अपनों के साथ प्रेम को देने वाला होगा।करियर - कामकाज के मामले में आज स्थिति आपको देने वाली है कुछ नए मौके और अभी शायद का लाभ आप सही से उठा भी न पाएं। अपने काम को लेकर बहुत जागरूक और सजग होंगे, और अपने प्रयासों को सटीक तरीके से पूरा करेंगे।फाइनेंस - जेब खर्च पर स्थिति रहने वाली है काफी मुश्किल भरी इस समय छोटी छोटी खरीदारी के कारण अचानक लगेगा की पैसे बचें ही नहीं इसलिए इस बात का ख्याल रखें।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी दूरी या कनेक्शन की कमी महसूस हो सकती है। आप अपने पार्टनर से अपने विचार और भावनाएं साझा करने में सक्षम होंगे।हेल्थ - सेहत की स्थिति रहेगी कई मायनों में खास इस समय भारी सामान इत्यादि का ध्यान रखें वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं मसल्स में खिंचाव की कंडीशन उभर सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन ग्रहों की स्थिति आपको देगी कुछ राहत लेकिन दूसरे भाग से आप रहेंगे काफी उत्साहित। दिन में थोड़ा तनाव हो सकता है खासकर जब आपको कई कामों को एक साथ मैनेज करना पड़े। खुद पर भरोसा रखें और हर परिस्थिति को शांति से निपटाने की कोशिश करें।करियर - आज आपके काम को लेकर दूसरों की ओर अधिक न देंखे तो ही अच्छा है क्योंकि इस समय कम ही मदद मिल पाए। किसी कांट्रेक्ट के चलते अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन घबराने की बजाय इस बदलाव को अपने फायदे के रूप में देखें।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा आपको इस समय कोई पुराना उधारी चुकाने का दबाव पड़ सकता है खुद को रखें मजबूत जो देगा आपको आगे बढ़ने का मौका।लव लाइफ - दोस्तों की बातों में आकर न करें कोई गलती वरना आपकी छवि होगी खराब आज के दिन रिश्तों को बनाए रखें अनुकूल चालबाजी से बचें।हेल्थ - सेहत के मामलों की अगर बात करें तो आप के लिए दिन की शुरुआत होगी कामकाज की अधिकता से भरपूर कमर दर्द की शिकायत कर सकती है परेशान।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज के दिन आपको अपनी सोच में थोड़ी लचीलापन लाने की जरूरत होगी, जब आपको कई विकल्पों में से चुनाव करना हो तो इस पर सोचना जरूरी होता है। घर में आप काफी एक्टिव तो होंगे लेकिन बाहर के कामों में उतना आगे न रहना चाहें।करियर - आज काम को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रयासों के बावजूद चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही हैं। किसी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा, और इससे आपको सही दिशा मिल सकती है। ध्यान रखें कि किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें, अपने निर्णय खुद लें।फाइनेंस - धन के मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है जिससे आपकी स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें घरेलू चीजों पर खर्चा बढ़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी चुप्पी और दूरी रह सकती है पर इसका मतलब यह नहीं कि प्यार कम हो गया है। पार्टनर से बातचीत में विनम्रता बनाए रखें और कोई गलतफहमी न बढ़ने दें। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा कुछ मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है, खासकर यदि आप लगातार काम में व्यस्त रहे हैं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: गुरुवार के दिन धनु के लिए अनुकूल स्थिति होगी कुछ घर के कामों को पूरा करने की दिशा में बढ़ने वाला हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास देगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों के प्रति और अधिक उत्साहित रहेंगे।किसी भी कार्य को पूरा करने में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।करियर - काम के मामले में किसी बड़े बदलाव या नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की आवश्यकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है जिसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।फाइनेंस - धन के मामले में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आपको अपने खर्चों पर कड़ी नजर रखनी होगी। किसी प्रकार के धन से जुड़े विवाद से बचने के लिए समझदारी से काम लें।लव लाइफ - प्यार और रिश्तों में आज खुशी का माहौल रहेगा, अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। किसी पुरानी बात को लेकर कोई विवाद न बढ़ने पाए ध्यान रखें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालेगा। बस लंबी अवधि तक बैठे रहने से बचें और थोड़ी थोड़ी देर में उठकर हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा काफी बदलाव को लिए हुए। कुछ कामों को पूरा करने के लिए आपको मेहनत और धैर्य की जरूरत पड़ेगी। कुछ योजनाएं या विचार जो आपने पहले बनाए थे अब उन पर काम करने का सही समय है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें और स्थिति को समझकर ही आगे बढ़ें।करियर - कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत है। हालांकि, साथ ही कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं। दूसरों से सहयोग और टीमवर्क की आवश्यकता महसूस होगी। किसी वरिष्ठ या सहकर्मी की सलाह लें, जो आपको सही दिशा दिखा सके।फाइनेंस - आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी हो सकती है। शेयर मार्किट से धन लाभ हो सकता है खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अपने बजट पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ असमंजस की स्थिति हो सकती है आपको अपने पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी और स्पष्टता लाने की जरूरत है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन चिंता के कारण आपकी शारीरिक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है। आराम करने और कुछ समय अपने लिए निकालने से आपकी ऊर्जा फिर से बहाल हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन होने वाला है काफी काम काज की व्यस्तता से भरा हुआ। आप कुछ बड़े फैसले लेने के मूड में रहेंगे लेकिन अभी घर के बड़ों की ओर से शायद बहुत अधिक सहमति न बन पाए। आपने सही तरीके से सोचा तो ये आपके जीवन में सुधार ला सकते हैं।करियर - करियर में आपके लिए आज कुछ बदले हुए लेकिन नए रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप किसी नई नौकरी या अवसर के बारे में सोच रहे हैं, तो आज आपको निर्णय लेने का अच्छा मौका मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर फोकस करें ताकि बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकें।फाइनेंस - पैसों के मामले में उतार चढ़ाव हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत हो सकती है अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो यह समय एक दूसरे के विचारों को समझने और आगे बढ़ने का है।हेल्थ - कुछ छोटी छोटी समस्याएं जैसे सिरदर्द या आंखों में तनाव महसूस हो सकता है। अपनी आंखों का ध्यान रखें और अधिक समय तक स्क्रीन के सामने न रहें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आप अपनी सटीकता और मेहनत से किसी बड़े काम को भी कर लेने का हौसला रखते हैं और परिवार के लोग इन बातों को समझेंगे। अगर आप किसी नई शुरुआत पर विचार कर रहे हैं तो यह समय बहुत अच्छा है। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर होंगी।करियर - नौकरी में आज के दिन थकान बढ़ सकती है, इस समय पर आप के अधिकारी कुछ कड़े अनुशासन की बात करेंगे पर आज के दिन ढिलाई के चलते परेशानी रह सकती है। कारोबार में आज के दिन सुबह से ही कुछ तेजी देखने को मिलेगी।फाइनेंस - आज शेयर मार्केट में काम करने से मिलेगा कुछ लाभ और साथ में घर की चीजों की खरीदारी भी रहने वाली है विशेष।लव लाइफ - आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है, अकेले हैं तो किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ अपने मन की बातों को कह पाएंगे।हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें क्योंकि शरीर में दर्द या फिर मानसिक दबाव और तनाव बढ़ सकता है। हल्की एक्सरसाइज या सैर से शरीर में ताजगी आएगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल