false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वाले आज के दिन प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि के दिन पा सकते हैं महादेव की कृपा। आपके लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। परिवार के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। घर के कामों में आप बढ़ चढ़ कर आगे रहने वाले हैं। आपके सामने कुछ बातें एक साथ सामने आ सकती हैं जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में होगी। करियर - करियर में आपके लिए कुछ नए अवसर आ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। अपने सहकर्मियों और सीनियर से सहयोग लेना महत्वपूर्ण होगा। किसी सहकर्मी के साथ बातचीत आपके लिए बेहतर हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। धन के मामले में आप अच्छे से कुछ चीजों को खरीदने के मूड में होंगे। आपको समझदारी से खर्च करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - अगर आप अकेले हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ फ्लर्ट करने के मूड में रहने वाले हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी के साथ मिलकर कुछ योग या एक्सरसाइज में शामिल होना चाहेंगे। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वाले आज महादेव का पूजन करके दूर कर सकते हैं जीवन की मुश्किलें। आपका आत्मविश्वास और मानसिक शांति आपको दिनभर बेहतर रख सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत मामलों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश में रहेंगे। करियर - करियर के मामले में यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा और आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। आपके सीनियर और सहकर्मी आपकी मेहनत को पहचानेंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज का दिन खास रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत ही सुखद रहेगा और आप दोनों के बीच समझदारी बढ़ेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आप आज के दिन अपनी पसंद की चीजों को करना चाहेंगे। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक हो सकता है। मानसिक स्तर पर मजबूत होंगे, नए विचार और योजनाएं बनाने वाले हैं जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन अपनी आंतरिक आवाज पर भरोसा रखें। करियर - करियर में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके काम को कार्यस्थल पर सराहा जा सकता है। आप कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो अपनी योजना को अच्छे से समझें और थोड़ा समय लेकर निर्णय लें इससे आपको सफलता मिलेगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक से कुछ लाभ हो सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ से कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार के लिए कुछ नई शुरुआत हो सकती है, किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके आकर्षण का प्रभाव आज ज्यादा रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आपको मानसिक शांति की आवश्यकता हो सकती है। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा, इसे बेहतर करने के लिए जरूर करें प्रदोष पूजा। आपके प्रयासों से आप मुश्किलों को पार कर पाएंगे। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें और संयम से काम लें। इस समय आपको अपनी मुश्किलों से बचने के लिए करने चाहिए कुछ विशेष धार्मिक कार्य। करियर - काम को लेकर ध्यान से आगे बढ़ना चाहिए, कुछ बदलाव हो सकते हैं। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने वाले हैं तो उसे अच्छे से समझें। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं, किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस समय आपको ज्यादा खर्चों से बचने की आवश्यकता होगी आज धन खो भी सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए एक-दूसरे से खुलकर बात करने की कोशिश करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि के लिए दिन थोड़ा संभल कर काम करने का संकेत देता है। उत्साह और ऊर्जा से भरे होंगे लेकिन इस समय आप की मेहनत को लेकर दूसरों से सहयोग कम ही मिल पाए। आप किसी पुराने कार्य को निपटाने के लिए जोश और समर्पण से काम करेंगे। करियर - काम में आपकी मेहनत इस समय आपके लिए कुछ ज्यादा हेल्प न करे लेकिन दूसरों के लिए काफी विशेष होगी। नए लोगों के साथ आप परेशान हो सकते हैं लेकिन शांति से मध्यस्थ स्थिति को भी देख पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। पैसों के मामले में किसी भी जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ - इस समय प्यार में पुरानी बातें दिल को परेशान करने वाली होंगी, पार्टनर कुछ बातों को लेकर जिद भी कर सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से साधारण स्थिति है, इस समय मन कहीं और लगा रह सकता है ऐसे में खुद को सकारात्मक बनाएं ओर एक्टिव होकर काम करें। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि के लिए दिन ध्यान से काम करने वाला है, घर के काम हों या फिर बाहर के काम विचारशील रहते हुए काम करें। गंभीर होंगे और सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। इस समय आप को दूसरों के द्वारा रोकटोक की स्थिति भी झेलनी पड़ सकती है इसके लिए मन में ज्यादा सोच विचार से बचें। करियर - काम को लेकर आपको आज के दिन बेकार की बातों के चलते कुछ अटकाव की स्थिति परेशान कर सकती है। इस समय जितना संभव हो सके अपने काम पर ही ध्यान बनाए रखें और अपने कार्यस्थल की गुटबाजी से खुद को बचाएं। फाइनेंस - आज के दिन खर्चों को नियंत्रित रखना मुश्किल हो सकता है, कुछ अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं जो न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। लव लाइफ - आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपको आकर्षित कर सकता है लेकिन ध्यान रखें की चीजें इतनी आसान नहीं हैं। हेल्थ - आज के दिन खानपान की स्थिति को लेकर थोड़ा ज्यादा ध्यान बनाए रखने की होगी। आज का तुला राशिफल तुला राशि के लिए आज दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है बस खुद को उन बातों से दूर रखें जो आपसे न जुड़ी हों। अपनी सोच को लेकर आप घर में बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। छोटी-छोटी बातों से न घबराएं और न ही समय बर्बाद करें, क्योंकि आने वाले दिनों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर - काम के मामले में दिन कुछ बेहतर बदलाव के समय दिखाई दे सकते हैं, कामकाजी जीवन में रचनात्मकता और समर्पण से आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। कारोबार में इस समय धीमी गति से तेजी का दौर भी देख पाएंगे। फाइनेंस - धन को लेकर आप संतुष्ट रह सकते हैं, मेहनत और योजनाओं का अच्छा फल मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। पार्टनर के साथ आपकी समझदारी को लेकर कुछ असहमति हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, थोड़ा विश्राम और आराम आपको ताजगी महसूस कराएगा। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि के लिए स्थिति आप को कुछ आगे रहते हुए काम करने और परिवार में मुख्य भूमिका निभाने के लिए आगे ले जा सकता है। बच्चों के साथ बातचीत होगी जो आपको बताएगी कि उन्हें किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। करियर - काम को लेकर आप काफी उत्साहित होने वाले हैं, धैर्य से आप मुश्किलों का समाधान निकालने में सक्षम होंगे। इस समय आप सरकार की ओर से अपने पक्ष में कुछ बेहतर परिणाम देख सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिश्रित रहेगा, उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए खर्चों पर कड़ी नजर रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। किसी पुराने मतभेद को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन यदि आप खुलकर एक-दूसरे से बात करेंगे तो समस्या का समाधान मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रॉपर डाइट और पर्याप्त पानी पीने से आपका शरीर ऊर्जा से भरपूर रहेगा। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि के लिए का दिन बहुत ही उत्साह रहेगा। गुरु प्रदोष का समय आपको देगा लाभ। आज आप अपने कार्यों को पूरी तरह से पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। कोई नया मौका आ सकता है, जो आपके भविष्य को उज्जवल बना सकता है। कुछ कार्यों में आपको संजीदगी से काम लेना होगा, लेकिन अंत में आप अपनी मेहनत का अच्छा फल पाएंगे। करियर - करियर के मामले में यह दिन आपके लिए परिश्रम वाला होगा। किसी नई नौकरी के अवसर की संभावना बन सकती है, जो आपके करियर को नया मोड़ दे सकती है। इस समय में अपने प्रयासों को ध्यान से करें और बड़े अवसरों को पहचानने की कोशिश करें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आपके पास कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आपको अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी को पसंद करते हैं, तो अपने विचार व्यक्त करने का यह उपयुक्त समय है। हेल्थ - आपके पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। आज का मकर राशि मकर राशि के लिए दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। आपके सामने कुछ कठिन निर्णय आएंगे, लेकिन आपको सही रास्ता चुनने में सक्षम होना चाहिए। किसी बाहरी दबाव या तनाव से बचने के लिए अपने मन को शांत रखें। करियर - काम को लेकर बातें ज्यादा होंगी और काम कुछ कम होगा। कारोबार में अचानक कोई बाधा आ सकती है, लेकिन आपके अनुभव और कड़ी मेहनत से आप उसे पार करेंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोचें और सलाह लें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्ज या उधारी की स्थिति से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। रिश्ते में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन आप दोनों इसे सुलझाने में सक्षम होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा आराम करने की आवश्यकता हो सकती है। शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। कुंभ राशि कुंभ राशि के लिए दिन विचारों की उधेड़बुन में लगा रह सकता है। आपको फैसलों में दूसरों की मदद लेनी चाहिए। इस समय घर में काम की अधिकता के चलते खुद को कुछ समय के लिए कामों से अलग कर सकते हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का समय होगा। करियर - करियर के मामले में यह दिन थकान को बढ़ा सकता है, आप उन कामों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं जिनमें परिणाम कमजोर दिखाई दे सकते हैं।कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और आपके काम में रचनात्मकता का तड़का लगेगा। फाइनेंस - नए निवेश के अवसरों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इसे लेकर सावधानी बरतें। खर्चों पर ध्यान रखें और बेकार के खर्चों से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आप और आपके पार्टनर के बीच संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते को मजबूत बनाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मानसिक रूप से आप अशांत और असंतुलित महसूस करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको हल्के-फुल्के मनोरंजन की आवश्यकता होगी। आज का मीन राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर काफी भावनात्मक हो सकते हैं, लेकिन संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। किसी भी समस्या या चुनौती का सामना करने के लिए आपको शांति से और समझदारी से काम लेना होगा। करियर - काम के लिहाज से दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको कुछ असहमति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह समय आपके लिए यह सीखने का है कि किस तरह से अपने विचारों और काम को संतुलित करें। यह समय आपके लिए कार्यस्थल में अपनी क्षमता साबित करने का है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, इस समय आर्थिक स्थिति स्थिर रखने के लिए आपको बजट बनाने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। पार्टनर के साथ कुछ छोटी-छोटी असहमति हो सकती है, लेकिन इससे रिश्ते पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आप थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं, जिसके कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। For more details, you can read your Daily Horoscope