आज का राशिफल मेष: मेष`राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा ध्यान से काम करने और जोश को लेकिन कुछ गड़बड़ी का असर दे सकता है समस्या इसलिए जो भी काम करें उसे ध्यान से करें। घर परिवार में आप को इस समय अस्त व्यस्त स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपनों से विवाद से बचना ही बेहतर होगा। करियर - काम के मामले में आज एनर्जी पॉज़िटिव ही रहेगी लेकिन बातों में विवाद या बेचैनी बनी रह सकती है। टीम वर्क में ज़बरदस्त कोऑर्डिनेशन रहेगा। किसी आइडिया को लेकर इंस्पायरिंग बातचीत होगी, जिससे नए रास्ते खुल सकते हैं। फाइनेंस - खर्च को लेकर सोच समझ कर चलना होगा, खर्च का मूड होगा ट्रैवल, गैजेट या कोई नया कोर्स लेकिन इन्वेस्टमेंट वर्थ इट रहेगा। लव लाइफ - थोड़ी फ्लर्टी एनर्जी आज हवा में घुली है लेकिन इस समय किसी के कारण परेशानी भी दिखाई देती है इसलिए खुद को आज के दिन कंट्रोल में रखें तो बेहतर होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखने की आपकी तेजी शरीर को नुकसान न पहुंचा दे, इस समय अपना ओर बच्चों का ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन कम बोलो और ज्यादा करो वाला होगा। कुछ मामलों में दिन थोड़ा प्रैक्टिकल लेकिन क्लियर माइंडेड रहेगा। घर या रूटीन में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत दिल को हल्का कर सकती है। करियर - काम के मामले में कारोबार की स्थिति कुछ बेहतर दे सकती है। इस समय ट्रैवलिंग भी हो सकती है।वर्क फ्रंट पर आपकी सिंपल लेकिन स्मार्ट अप्रोच आज सबको पसंद आएगी। नई चीजें ट्राई करने का मूड बनेगा। फाइनेंस - अपने खर्च और सेविंग्स को लेकर सिस्टमेटिक मूड में रहने की जरूरत होगी। इन्वेस्टमेंट प्लान रिवाइज करना फायदेमंद रह सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज कम्युनिकेशन क्लियर रखें क्योंकि बेकार की बातें मन और रिश्ते दोनों को खराब कर सकती हैं। हेल्थ - काम की ओवरलोडिंग से बचिए और जो भी खाना पीना लें उसमें साफ सफाई का भी ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है इस समय मिस कम्युनिकेशन से बचें क्योंकि इसका फायदा दूसरे उठा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस रखना जरूरी होगा। कहीं नजदीक घूमने का प्लान अचानक बन सकता है लेकिन समय और स्थिति देखकर ही निकलें। करियर - ऑफिस में काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा लेकिन उसे शेयर करने से पहले पूरी तैयारी कर लें। बिजनेस में आज कोई छोटी मीटिंग फायदेमंद साबित हो सकती है। फाइनेंस - घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। अचानक किसी जरूरी चीज पर खर्च आ सकता है, इसलिए आज बजट थोड़ा संभालकर चलें। लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बनी रहे इसके लिए कुछ बातों को इग्नोर करना ही बेहतर होगा। पार्टनर से कोई प्यारी बात होगी जो आपके दिन को बेहतर बना सकती है। हेल्थ - थकावट और सिरदर्द जैसी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं। बहुत ज्यादा सोचने से बचें और दिमाग को आराम दें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन हल्का-फुल्का रह सकता है लेकिन घर में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है इसलिए इमोशनल होने से बचेम। पेरेंट्स या भाई-बहन से किसी ज़रूरी काम को लेकर बात होगी और कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी का मन बनेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी या पुरानी दोस्ती फिर से एक्टिव हो सकती है। करियर - काम को लेकर अगर आज किसी इंटरव्यू या मीटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं तो अपनी तरफ से सभी चीजों को संभाल कर रखें। काम को लेकर आपकी स्ट्रेट फॉरवर्ड सलाह को लोग गंभीरता से ले सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर बच्चों की मां के चलते इस समय सेविंग कम ही रहने वाली वाली है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में मस्ती तो होगी लेकिन उनके मूड के कारण शायद आप भी कुछ परेशान हो जाएं इसलिए ज्यादा सोच विचार से बचें। हेल्थ - लॉन्ग वॉक या कूल आउटडोर टाइम से मूड और फिटनेस दोनों ऑन पॉइंट रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन थोड़ा इमोशनल और सोच समझ कर काम करने वाला दिन है क्योंकि इस समय आपकी राशि पर ही तीन ग्रहों का असर बना हुआ है। घर में किसी पुराने काम को लेकर बात हो सकती है, जिससे मन थोड़ा भारी हो सकता है। किसी करीबी की चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी मौजूदगी परिवार को राहत देगी। करियर - काम को लेकर तनाव से बचें अपने आप को एकाग्र बनाएं क्योंकि इस समय आपके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं। अगर हो सके तो बड़ी डील के मामले में थोड़ा समय ले लेना भी गलत नहीं होगा। कारोबार को लेकर कुछ माल में कंप्लेन हो सकती है इसलिए दूसरों पर इसे न छोड़ें। फाइनेंस - इस समय खर्चा करने से पहले दो बार सोचें और अनावश्यक चीजों में पैसा न उड़ाएं। लव लाइफ - पार्टनर से इमोशनल कनेक्शन कमजोर हो सकता है कोई गहरी बात होगी जो दोनों को दूर करने का काम कर सकती है इसलिए शांत होकर काम करें। हेल्थ - मन थोड़ा भारी रह सकता है इस समय मेंटल लेवल पर मानसिक थकावट या नींद पूरी न होने के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के दिन बारहवें भाव में कुछ ग्रहों का योग आपके काम में हलचल दे सकता है। कोई टीचर या मेंटर आपकी तारीफ कर सकता है। दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा लेकिन कोई पुरानी बात दिल को छू सकती है। यात्रा का योग है, लेकिन जरूरी हो तभी जाएं नहीं तो थकान हो सकती है। करियर - ऑफिस में आज कुछ नया करने की सोच सकते हैं। अगर आप क्रिएटिव फील्ड से हैं तो आइडिया या प्रेजेंटेशन अच्छा जा सकता है। किसी सीनियर से बातचीत में लाभ होगा। बिजनेस में थोड़ा धैर्य रखें। फाइनेंस - शेयर मार्किट को लेकर इस समय ज्यादा जोश में न आना ही बेहतर होगा। आज के दिन खर्च घूमने फिरने और दोस्तों पर अधिक होगा। लव लाइफ - सोशल मीडिया पर कोई दिल को छू जाने वाला इंसान मिल सकता है। पार्टनर के साथ थोड़ी सी बहस हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक हालात सुधर जाएंगे। हेल्थ - बाहरी बातों को दिल पर न लगाएं इस समय ग्रीन टी की चुस्की थोड़ी मेडिटेशन आपको दिनभर फ्रेश और बैलेंस में रखेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए इस सोशली चीजें बदल सकती हैं। आप इस समय किसी की मदद से भी स्थिति को हैंडल कर सकते हैं। घर में कुछ रूटीन बदलाव या डेकोर डिस्कशन हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बात होगी तो मूड में मिठास घुल सकती है। करियर - आज आपका फोकस एकदम ट्यून रहना चाहिए अन्यथा मुश्किल होगी। कुछ नया ट्राई करने का मन होगा और लोग भी आपकी बातों को सीरियसली लेंगे। कारोबार में आपकी पेशेंस कम ही रहेगी जिसके कारण समस्या हो सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आप थोड़ा ज्यादा सजग रहेंगे लाभ का समय है लेकिन इस दौरान सेविंग्स या इन्वेस्टमेंट को लेकर नई स्ट्रैटेजी पर काम शुरू करने की जरूरत होगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में क्लियरनेस बनी रहे इसके लिए खुद को धरातल पर रखें, लॉन्ग टर्म फ्यूचर को लेकर साथी से दिल की बात हो सकती है सॉलिड कनेक्शन फील होगा। हेल्थ - आज के दिन हेल्थ को लेकर स्थिति मिले जुले असर वाली रह सकती है इस समय आपकी एनर्जी काफी चीजों में खर्च होने वाली है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय काम ज्यादा हो आराम कम। वैसे घर में हेरफेर या रखरखाव में बदलाव की सोच दूसरों से अलग होगी। बड़ों की बातें आपको एक गहरा इंस्पिरेशन दे सकती है। बच्चों के साथ टाइम मज़ेदार रहेगा, बस शोर से थोड़ा बचें। करियर - आज आपकी क्रिएटिविटी हाइलाइट में रहेगी अगर हो सके तो खुद को क्रोध से दूर रखें। ऑफिस में कुछ नया सोचेंगे लेकिन दूसरों के साथ तालमेल मिलाना इतना अच्छे से न हो पाए। कारोबार में बदलाव सोच रहे हैं तो अभी रिसर्च करें लेकिन एक्शन थोड़ा रुक कर ही लें। फाइनेंस - इनकम-खर्च बैलेंस में रहेगा कोई पुराना बकाया क्लियर हो सकता है। डिजिटल पेमेंट्स या ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ फायदा दिखेगा। लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन है तो रुकें क्योंकि इस समय आपको सकारात्मक परिणाम कम ही मिल पाए। हेल्थ - मेंटल हेल्थ इस समय दूसरों के कारण ही परेशान हो सकती है। एक लंबी वॉक से मूड एकदम फ्रेश होगा। थोड़ा खुद को टाइम दें नतीजे कमाल के होंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज अपने काम में कुछ टाइम रिलैक्स होने का भी निकालना चाहेंगे। कोई अच्छा म्यूजिक या आर्ट आपको सुकून देने वाले हैं। किसी की बात गहराई से छू सकती है। थोड़ी देर का साइलेंस भी आपको अंदर से रिचार्ज कर देगा। इस समय छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर कुछ सीरियस रहेंगे। यात्रा या किसी धर्म स्थल से जुड़े काम हो सकते हैं। करियर - कारोबार के लिए आज आप को कुछ लोगों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। काम में थोड़ी स्लोनेस हो सकती है लेकिन आपकी इमोशनल इंटेलिजेंस आज सब पर भारी पड़ेगी। डिटेल्स पर ध्यान दें छोटी चीजें आज बड़ा फर्क डालेंगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में लाभ की स्थिति बनती है कोई आपको हेल्प कर सकता है। पुरानी चीज बेचने से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में सॉफ्ट और प्यारा सा फ्लो बना रहेगा लेकिन इस समय कोई पुरानी बात या याद आज फिर से ज़िंदा हो सकती है और आप उसे किसी खास के साथ शेयर करना चाहेंगे। हेल्थ - इमोशनल ओवरलोड से बचें पानी पिएं, नींद पूरी करें और थोड़ी देर का मेडिटेशन आपको बैलेंस में रखेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन दूसरों की देखभाल में अधिक लग सकता है। इस दौरान अपने अंदर की सच्चाई से जुड़ने का समय हो सकता है। आप दूसरों की भावनाओं को भली भांति समझेंगे, लेकिन खुद की बात कहने से हिचकिचा सकते हैं। करियर - काम के सिलसिले में आज थोड़ी उलझन या अनिश्चितता बनी रह सकती है। आप जो सोचते हैं, वैसा माहौल फिलहाल दिखेगा नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत हैं। अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट रहें, जल्द ही सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - घर से जुड़े किसी खर्च या पारिवारिक जरूरत के लिए धन की योजना बनानी पड़ सकती है। कोई पुराना रुका पैसा मिल सकता है। लव लाइफ - मन में कोई बात चल रही है, जो आप अपने पार्टनर से शेयर करना चाहते हैं, लेकिन शब्द नहीं मिल पा रहे होंगे तो रिश्ते में खुलापन रखें। हेल्थ - थकान का असर शरीर पर दिख सकता है, माइग्रेन जैसी शिकायत संभव है। खुद को थोड़ा समय देना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन काम के सिलसिले में आप घर पर ज्यादा ध्यान न दे पाएं। घर में बाहरी लोगों के आगमन की स्थिति भी बनती है जो दिखाती है कि इस समय आराम कम ही मिल पाएगा। बच्चों पर समय न देने से वे पेरेंट्स से कुछ दूरी भी बना सकते हैं इसलिए उनसे बात करना आपकी ऊर्जा को वापस ला सकता है। करियर - काम के मामले में इस दौरान आप को कुछ धीमी शुरुआत देखने को मिलेगी लेकिन धीरे धीरे चीजें आगे बढ़ने लगेंगी। व्यवसाय को लेकर आज का दिन आप को बाजार की चहल पहल के कारण अच्छा मुनाफा देने में सहयोग भी करेगा। फाइनेंस - निवेश या प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णयों को थोड़ा टालना बेहतर रहेगा। लव लाइफ -अविवाहित जातकों को किसी पुराने परिचित से जुड़ाव महसूस हो सकता है। पार्टनर सरप्राइज दे सकता है। हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज पुरानी कोई छोटी तकलीफ़ जैसे पीठ दर्द या सिरदर्द परेशान कर सकती है। तला-भुना खाने से बचें और दिनभर हाइड्रेटेड रहें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से ही काम हो पाएंगे। इस दौरान छात्र अपनी पढ़ाई के लिए दोस्तों के साथ लंबी बातचीत में व्यस्त रहने वाले हैं। माता-पिता का प्रेम आपको कुछ पॉजिटिव बनाए रखेगा। इस दौरान घर में कुछ सोशल सर्कल का जुड़ाव भी दिखाई देने वाला है। करियर - अपने वर्कप्लेस पर लीडर की भूमिका में न रह पाएं इस समय किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में इस को तय करना आसान नहीं होगा। व्यापार के लिए आज का दिन भागदौड़ अधिक दिखाता है लोगों के साथ डीलिंग करने में मेहनत अधिक करनी होगी। फाइनेंस - कोई पुराना बकाया पैसा वापस मिलने के संकेत भी हैं।कोई ज़रूरी पेमेंट करना पड़े तो टालें नहीं भविष्य की प्लानिंग पर ध्यान दें। लव लाइफ - किसी पुराने रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज महसूस कर सकते हैं इस समय जो दिल की बात है, उसे सीधे तरीके से कहने की कोशिश ही बेहतर रहेगी। हेल्थ - हल्का खाना और थोड़ी देर आराम से दिन बेहतर रहेगा मेडिटेशन या थोड़ी देर सुकून से बैठना फायदा देगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल