false: मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज के राशिफल में घर के काम के साथ कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। किसी के साथ बातचीत लंबी चल सकती है। इस समय आप देश दुनिया की बातों को दूसरों के साथ शेयर करने के मूड में होंगे। करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात नए काम की शुरुआत का संकेत दे सकती है। कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो आज का दिन सही है। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा सा तनाव हो सकता है, लेकिन कोई बड़ा घाटा नहीं होगा। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ थोड़ी समय की दूरी बनाए रखनी बेहतर होगी ताकि आप दोनों एक दूसरे को समझ सकें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। किसी न किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना अच्छा होगा। वृषभ राशिफल वृषभ राशि के लिए आज के राशिफल में पारिवारिक जीवन असंतोष वाला हो सकता है, कुछ लोगों के आगमन से नई बातों को सुन सकते हैं और इस समय सोशली भी आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ दोस्तों के साथ काम के साथ साथ मस्ती का मौका भी मिल सकता है। आज के दिन काम के लिए आप यात्रा भी कर सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन कुछ पुराने या अटके हुई पेमेंट करने में आगे रहेंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांटिक तो होंगे लेकिन पार्टनर की ओर से कुछ ज्यादा रिस्पांस न मिल पाने से उदास भी हो सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में कुछ हल्की परेशानियां आ सकती हैं, जैसे पेट से संबंधित समस्या। मिथुन राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए परिवार में आप को कुछ ज्यादा ही काम करने को मिल सकता है। घर के छोटे-मोटे कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन सभी काम आसानी से हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बातचीत का अधिक मौका न मिल पाए। करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेग्फा। इस समय आपके विरोधी काम में अटकाव भी दे सकते हैं इसलिए अपनी ओर से सभी बातों का ध्यान रखें और सुरक्षा के इंतजाम अच्छे बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक योजनाओं को सही दिशा में ले जाने में अभी शायद सफल न हो पाएं लेकिन आप इस बारे में सोच विचार में तो रहेंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन आप का रिश्ता किसी अन्य के आकर्षण के चलते प्रभावित हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में मांसपेशियों में तनाव का अनुभव हो सकता है, अपनी ओर ध्यान बनाए रखें। कर्क राशिफल कर्क राशि के लिए आज के राशिफल में कुछ काम के चलते अपने काम को बीच में छोड़ कर घर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है। आज अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। करियर - आपके करियर में नए अवसरों के संकेत हैं लेकिन इस समय आप के लिए कंपटीशन भी काफी रह सकता है। जो लोग काम की तलाश में लगे हुए हैं उन्हें अब कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन बच्चों के खर्चों पर नजर रखनी होगी। दोस्तों के साथ मिलकर वे कुछ ज्यादा ही खर्चे कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पार्टनर के साथ व्यर्थ की बहस दिल में दूरी को देने वाली हो सकती है। हेल्थ - मौसम के बदलाव से हल्का सा सर्दी-खांसी हो सकता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान से काम करें। false: सिंह राशिफल सिंह राशि के लिए आज के राशिफल में आप परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहरी कामों को पूरा करने के लिए यात्रा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ बातों को लेकर बहस में उलझ सकते हैं इसलिए ऐसी बातों से बचें। करियर - कारोबार में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे और वरिष्ठों की सराहना मिलेगी लेकिन इस समय आपकी कार्यक्षमता ओर भी बेहतर बनाने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आज के दिन कुछ बचत बढ़ेगी लेकिन इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक स्थिति का सही से ध्यान रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांटिक रिश्ते और भावनाओं में गहराई आएगी। अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। कुछ हल्की थकान महसूस हो सकती है। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज के राशिफल में आप अपने काम को टालते हुए दिखाई दे सकते हैं जिसके कारण परिवार में कुछ तनाव का हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपका ध्यान और प्रयास ज़रूरी रहेगा। करियर - करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको अपने प्रयासों को दोगुना करना पड़ेगा। समय के मैनेजमेंट पर ध्यान दें, ताकि कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें और सही से हो पाए। फाइनेंस - घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन इस समय किसी की मदद से आपको कुछ राहत भी मिल सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपने पार्टनर से दूरी न बनाएं और किसी भी गलतफहमी को दूर करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई अच्छा संगीत आपको ताजगी देने वाला होगा। तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज के राशिफल में परिवार में किसी खुशी की घटना के संकेत हैं। घर में सुकून का माहौल रहेगा, लेकिन इस समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने में कमी रह सकती है। आप फोन पर अधिक लगे रह सकते हैं। करियर - करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में इस समय आप कुछ प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। मुनाफे के लिए आपको परिश्रम में कमी नहीं करनी चाहिए। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति मजबूत होगी। खर्चों को नियंत्रित रखने में सफल होंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में नए रिश्ते में प्रवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करना चाहिए क्योंकि प्यार की संभावनाएं मजबूत होंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा थकान से बचने के लिए खुद को कुछ आराम देने का प्रयास करें। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के राशिफल में चीजें सामान्य रह सकती हैं। कोई बड़ा विवाद नहीं होगा, लेकिन थोड़ा समय बाहर ही अधिक बिताने का मन करेगा। परिवार के सदस्य आपके साथ सहयोग करेंगे। करियर - काम के सिलसिले में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। आपको अपने प्रयासों के परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। फाइनेंस - आपके आज के खर्चे परिवार में बच्चों पर हो सकते हैं। इस समय हेल्थ पर भी कुछ पैसा लगा सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी कठिनाई हो सकती है और पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, बेहतर समय का इंतजार करना होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें क्योंकि छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज के राशिफल में पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। बच्चों की ओर से कुछ थकान मिल सकती है और घर पर किसी के आने से काम भी बढ़ सकता है लेकिन फिर भी किसी की मदद से लाभ होगा। करियर - कारोबार की स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस समय आप कागजी कार्यवाही को ध्यान से करें। सरकारी नियमों की लापरवाही से खुद को बचाएं। पुराने प्रयासों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - शेयर मार्किट में पैसा लगाने का समय अनुकूल होगा, लेकिन इस समय पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। लव लाइफ - लव लाइफ में आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। हेल्थ - थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या को संभाल कर काम करें क्योंकि काफी चेंज दिखाई देते हैं। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज के राशिफल में कुछ कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। इस समय छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर काफी तनाव में आ सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी झगड़े से बचें। करियर - काम को लेकर आपको अपना फोकस बढ़ाने की जरूरत होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आप बड़ी आसानी से पूरा करेंगे और आपके कार्य की सराहना होगी। समय का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण होगा। फाइनेंस - आज के दिन निवेश पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा, लेकिन बड़े जोखिम से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में आपका ध्यान अपने रिश्ते पर होगा। किसी नए रिश्ते की संभावना भी रहेगी। हेल्थ - कुछ कामों के चलते हल्का तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में खुद को उन बातों में शामिल करें जिससे तनाव दूर होता हो। कुम्भ राशिफल कुम्भ राशि वालों के लिए आज के राशिफल में आप का दिन होगा कुछ मस्ती से भरा हुआ लेकिन इस समय आप फोन या किसी ऐसे काम में ज्यादा समय दे सकते हैं जो आपके लिए अनुकूल नहीं हो इसलिए बेकार के विषयों में भटकाव से बचें। करियर - काम में कुछ स्थिति सामान्य ही रह सकती है, इस समय सामान को इधर उधर रख देने से चिंता बढ़ सकती है इसलिए ध्यान से काम करें। किसी मित्र की मदद से आप नए काम के बारे में सोच सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप इसे संभाल भी पाएंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में रिश्तों में एक दूसरे के प्रति समय निकालें। आप का दूसरों को समय देना पार्टनर को परेशान कर सकता है। हेल्थ - छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के राशिफल में घरेलू माहौल में हलचल बनी रह सकती है। इस समय बच्चों का बड़ों के साथ ताल-मेल कुछ कमजोर दिखाई दे सकता है। इस समय अगर हो सके तो एक दूसरे के लिए सहयोगी बनने की कोशिश करें। करियर - करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। ध्यान रखें कि मेहनत के साथ-साथ सही दिशा में कदम उठाना जरूरी है। फाइनेंस - आज के दिन किसी बिल का भुगतान करना पड़ सकता है, खान-पान पर भी आप धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में अच्छे पल बिताएंगे। आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में प्यार और समझ बनी रहेगी हेल्थ - आज के दिन शरीर में पित्त की अधिकता से बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं और संतुलित आहार लें।