आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का शनिवार मिलाजुला रह सकता है मन में तो कुछ उलझनें रहेंगी पर घर के किसी व्यक्ति की मदद से चीजें बेहतर तरीके से हो भी सकती हैं। वैसे दोपहर के बाद से घर के माहौल में व्यस्तता बढ़ सकती है और आप चाहते हुए भी खुद के लिए समय निकालना मुश्किल महसूस करेंगे।करियर - आज काम को लेकर आपको समय का ख्याल रखना जिसे लेकर कोई बात न बनाए। इस दौरान कुछ मामलों में प्रभाव बना रहेगा अपने साथियों के साथ नए प्लान पर काम का विचार होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लिए बिना बड़ा फैसला न लें। कारोबार में साझेदारी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है।फाइनेंस - कहीं अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, लेकिन साथ ही कोई अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आज मन थोड़ा इमोशनल रह सकता है जीवन साथी के साथ छोटी छोटी बातों पर बहस न करना ही समझदारी होगी।हेल्थ - थकान और हल्की सिरदर्द जैसी स्थिति बन सकती है इस दौरान अदरक, हर्बल उत्पाद भोजन में शामिल करें जिससे स्थिति अच्छी रहे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन रहेगा घर के कामों में उलझा हुआ सा और आप चाहेंगे कि कोई इस समय आपको ज़्यादा रोके या टोके नहीं। घर में छोटे कुछ ज़िद के चलते लड़ाई के मूड में रह सकते हैं ऐसे में माता-पिता भी रहेंगे काफी दुविधा में।करियर - आज अपने कारोबार में नए लोगों के साथ काम की शुरुआत हो सकती है। नौकरी के मामले में ज्यादा भागदौड़ न करना ही बेहतर होगा। इस समय कुछ काम तो मिलेंगे, जल्दी-जल्दी पर निपटाने में किसी की मदद से काम समय पर पूरे भी हो जाएंगे।फाइनेंस - आज शेयर मार्केट में कुछ मिले जुले असर होंगे इसलिए तुरंत पैसा लगाना ठीक नहीं होगा। बच्चों को जेब खर्च कम ही मिल पाएगा स्थिति थोड़ी कंजूसी जैसी दिखाई देगी।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज कुछ बातों में रोमांस कम झलकेगा दिल को प्रभावित करने वाली बातें रहेंगी, दूसरों की बातों पर जल्दी आने से बचें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मन की बातें थकान बढ़ा सकती हैं थोड़ा रिलैक्स रहें और मनोरंजन में समय बिताएं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उथल पुथल को देने वाला है। इस समय के दौरान आपके भीतर कई बातें बनी रहने वाली हैं। नए दोस्तों की प्राप्ति भी हो सकती है। वैसे इस टाइम पर हर काम में जल्दी परिणाम चाहेंगे जो मुश्किलों को देने वाला हो सकता है।करियर - काम में रफ्तार तो रहेगी, लेकिन ध्यान भटकने की वजह से छोटी गलतियां हो सकती हैं। टीम वर्क आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस वालों को किसी पुराने क्लाइंट से पुनः संपर्क होने की संभावना है।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कोई छोटा लाभ मिल सकता है। ई कॉमर्स, ऑनलाइन खरीदारी या नए गैजेट लेने की इच्छा बढ़ सकती है सोच समझकर खर्च करें।लव लाइफ - जीवन साथी के कुछ मामलों में बातें इतनी गहरी न रहें पर इशारों का असर तो बना ही रहने वाला है।इस दौरान फैमली रिश्तों को मौका देने वाली है शाम के समय कोई रोमांटिक प्लान बन सकता है।हेल्थ - शरीर में हल्की सुस्ती और मौसम का असर रह सकता है। भोजन हल्का रखें और मोबाइल-स्क्रीन टाइम कम करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और घर के माहौल में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत होने की संभावना है, जिससे मन हल्का होगा।करियर - काम में थोड़ा धीमापन रह सकता है। किसी अधूरे प्रोजेक्ट को आज पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है शांत दिमाग से स्थिति संभाल लें। स्टॉक या सामान से जुड़े कुछ निर्णय टल सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज सावधानी बरतें। घर से जुड़े किसी खर्च में बढ़ोतरी संभव है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय ज़रूर लें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज भावुक बातचीत होगी। किसी बात पर मन का बोझ हल्का हो सकता है। अविवाहित लोगों को किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस होगा।हेल्थ - पेट से संबंधित हल्की समस्या हो सकती है। पानी अधिक पिएं और भारी भोजन से बचें, ध्यान और प्राणायाम लाभ देंगे। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में आपका दबदबा और सम्मान बना रहेगा, और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।करियर - काम में आज रफ्तार अच्छी रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। बिज़नेस में आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है या किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा के संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परंतु अनावश्यक खर्चों से बचें शानदार चीजों पर पैसा खर्च करने की इच्छा बढ़ सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन रोमांटिक है। पार्टनर आपकी बातों से खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी बस ओवरकॉन्फिडेंस से शरीर को ज्यादा थकान न दे, इस समय खुद को लेकर संजीदा होने की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार के दिन की स्थिति आपको व्यवस्थित बने रहने के लिए उत्साहित करेगी। आप हर काम को परफेक्शन के साथ पूरा करना चाहेंगे और छोटी छोटी बातों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर में साफ सफाई और व्यवस्था से मन हैप्पी भी रहेगा।करियर - काम में आज मेहनत ज्यादा और परिणाम धीरे धीरे ही मिल सकते हैं इसलिए अधिर न हों ओर आराम से आप काम करें। कार्य स्थल पर किसी रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट या महत्वपूर्ण काम में सावधानी रखें।फाइनेंस - आज खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। निवेश से जुड़ी कोई जानकारी मिल सकती है, लेकिन तुरंत निर्णय न लें। बचत बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।लव लाइफ - पार्टनर के साथ व्यावहारिक बातचीत होगी। रोमांस कम लेकिन समझदारी ज्यादा रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।हेल्थ - आज के दिन ओवरथिंकिंग से बचें दिनचर्या का ध्यान रखें। पेट और त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलित रह सकता है। आप रिश्तों और काम दोनों में बराबर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। घर पर स्थिति सामान्य रह सकती है पर अगर किसी पुराने विषय पर चर्चा फिर से शुरू हो सकती है आपकी समझदारी से मामला संभल जाएगा।करियर - कामकाज को लेकर आज बातचीत में ज्यादा शामिल न रहते हुए काम पर ही अधिक फोकस करना बेहतर होगा। और समन्वय से लाभ होगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। बिजनेस में साझेदारी से जुड़े कुछ निर्णय आगे बढ़ेंगे।फाइनेंस - रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है बस फिजूलखर्ची से बचें, खासकर लग्जरी या शो ऑफ वाली चीजों पर।लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अनुकूल रह सकता है बस आपको उन्हें समय देना चाही। रोमांटिक प्लान बन सकता है, सोशल लाइफ के माध्यम से कोई अच्छा संपर्क मिल सकता है।हेल्थ -आज खुद के लिए कुछ देर संगीत या वॉक को चुनें जिससे शरीर का जो खिंचाव नसों की समस्या है वो रिलैक्स हो पाए। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कुछ मामलों में आपको अधिक थकान वाला हो सकता है। ग्रहों की चाल के कारण आप किसी भी फैसले को लेकर मन में द्वंद्व महसूस कर सकते हैं। वैसे तो परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी पर गुस्सा नियंत्रित रखना होगा।करियर - काम में आज प्रतिस्पर्धा रहने वाली है इसलिए किसी भी तरह की चुनौती को लेकर सजग रहना चाहिए। कुछ ऑफिस की बातें आपका ध्यान खींचेगी, इसलिए मन में ज्यादा शंका न रखें। काम को लेकर आज के दिन जोखिम भरे कदमों से बचें। नौकरी में गोपनीय बातों का ध्यान रखें किसी को निजी जानकारी न दें।फाइनेंस - आज पैसा कहीं अटका रह सकता है इसलिए उधार देने की स्थिति टालें। शेयर मार्किट में अभी कुछ न लगाना ही बेहतर है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ गहरी बातचीत हो सकती है। पुराने मतभेद दूर होंगे। अविवाहित जातकों को किसी रहस्यमयी स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। मेडिटेशन या शांत गतिविधि आपको संतुलित रखेगी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: शनिवार का दिन धनु राशि वालों को कुछ सामाजिक कामों में शामिल करने के साथ साथ बड़ों के लिए समय निकालने की बात कहेगा। कुछ घर के कामों में उठा पटक बनी रहेगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। अपने कामों से आप दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं।करियर - काम में आज आपका प्रदर्शन सामान्य ही रहेगा इसलिए खुद को लेकर कुछ ज्यादा शो ऑफ करने से बचें। कारोबार में विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है। नौकरी में किसी वरिष्ठ से अहम सुझाव मिल सकता है।फाइनेंस - धन लाभ के योग बन रहे हैं पर इस समय घरेलू चीजों की प्राप्ति या फिर अचानक से कोई यात्रा आपके खर्च को देने वाली हो सकती है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक समय कम ही व्यतीत हो पाए वैसे किसी आउटिंग या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है जिसमें परिवार भी शामिल हो सकता है।हेल्थ -मसालेदार और अनियमित भोजन से पेट में परेशानी हो सकती है इसलिए कुछ भी ऐसी चीजें शामिल न करें जो मुश्किलों को बढ़ाने वाली हों।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन कुछ काम के अलावा बाहर के कामों को भी निपटाने के लिए जरूरी हो सकता है। अपने अधूरे काम को लेकर गंभीर रहेंगे और परिवार भी आपसे सलाह की उम्मीद करेगा। धैर्य से काम लेने पर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।करियर - ऑफिस में आपका दबदबा बना रह सकता है, इस दौरान जो लोग सौदों के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें कुछ अवसर तो मिल ही सकते हैं। आ सकती है। बिजनेस में आज पुराने क्लाइंट से अच्छी बातचीत हो सकती है। सावधानी: किसी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें।फाइनेंस - आज पैसों की आवक स्थिर रहेगी, लेकिन किसी बड़े खर्च की संभावना है। निवेश के लिए समय ठीक है, बस जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - रिश्तों में आज गंभीर बातचीत होगी साथी आपकी बातों को समझेगा, पर अपने भाव भी स्पष्ट रखने होंगे। आज परंपरागत माहौल में अच्छा रिश्ता मिल सकता है।हेल्थ - कमर या जोड़ के दर्द की शिकायत हो सकती है, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से बचें। हल्की फिजिकल एक्टिविटी राहत देगी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार के दिन की स्थिति आप के स्वभाव पर ज्यादा असर दिखा सकती है राशि स्वामी शनि के साथ चंद्रमा का गोचर आपको कुछ बेसब्र भी बना सकता है। आज का दिन रचनात्मक और प्रगतिशील रहेगा। दिमाग में नए आइडिया आएंगे और आप किसी नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। दोस्तों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।करियर - काम में आज इनोवेशन दिखेगा। आपकी सोच से टीम प्रभावित होगी। बिजनेस वालों के लिए ऑनलाइन या डिजिटल कार्यों में नया अवसर मिल सकता है। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर की चर्चा शुरू हो सकती है।फाइनेंस - अचानक धन लाभ के योग हैं। कोई पुराना दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। लेकिन टेक्नोलॉजी या गैजेट पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज किसी बात पर बहस न करना ही समझदारी होगी।हल्की फुल्की बातचीत कहीं परेशानी का सबब न बन जाए इस बात का ख्याल रखें।हेल्थ - आज के दिन शरीर में वायु तत्व की अधिकता जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के शनिवार के दिन इमोशन और इंट्यूशन का अजब मेल दिखाई दे सकता है। आपको कुछ स्थितियों का पहले से अंदाज़ा हो सकता है और आपकी यही क्षमता आपका मार्गदर्शन देने वाली होगी। परिवार से प्यार और सहयोग भी अच्छा रहने वाला है।करियर - आज के दिन करियर में जो लोग आर्ट्स, म्यूजिक लेखन या किसी क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए दिन खास रहेगा। ऑफिस में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। व्यवसाय में नए कॉन्टैक्ट बनने के योग हैं।फाइनेंस - आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनजाने में कोई खर्च बढ़ सकता है। निवेश करने से पहले रिसर्च करना जरूरी है।लव लाइफ - रिश्तों में आपकी भावनाओं को शायद दूसरे न समझना चाहें पर कोई बात नहीं बस थोड़ा इंतजार करें। किसी भावुक और समझदार व्यक्ति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - दिमाग में हल्का तनाव रह सकता है इस समय हो सके तो मौसम का ख्याल रखें जिससे शरीर दर्द में न रहें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल