मेष आज का राशिफल: वैशाख अमावस्या के दिन मेष राशि के अनुसार आज के दिन आपकी राशि पर चंद्रमा का गोचर मन को करेगा दिल से प्रभावित। आपको महसूस होगा कि पुराने तरीके से चीजें नहीं चल रही हैं, और अब वक्त आ गया है कि आप अपनी सोच को बदलें। करियर - करियर के मामले में आज का दिन थोड़ा ध्यान से करने होंगे काम। कुछ नई सोच और नई दिशा को अपनाने से आपको काम को लेकर मिल सकते हैं बेहतर परिणाम। आपको ध्यान रखना होगा कि जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। पुराने कामों को पुनः जांचें और फिर आगे बढ़ें। फाइनेंस - आज अपने धन का उपयोग कुछ दान कार्यों में करने से शुभता में वृद्धि और आर्थिक संकट से मिलेगी राहत। लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ ना कुछ गलतफहमी हो सकती है। घरेलू मामलों में आपका अधिक बने रहना आपको अपने रिश्ते में कम ही समय देने वाला होगा। हेल्थ - आप एक्टिव बने रहेंगे सेहत अनुकूल रहने वाली है आवश्यकता है बस अपने आस पास के लोगों का ध्यान रखने की। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि अनुसार आज के दिन आपको घर परिवार पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय आपका ध्यान बाहरी तरह होने से घर में लोग इग्नोर फील कर सकते हैं। दिन आपको बदलाव की ओर एक कदम और बढ़ने का अवसर देगा। करियर - नौकरी के मामले में किसी पुराने काम को लेकर फिर से मुश्किलें हो सकती हैं। इस समय अगर बाहरी कामों के लिए यात्रा कर रहे हैं तो थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि असुविधा हो सकती है। सहकर्मियों के साथ काम में इस समय उलझन रहेगी लेकिन खुद को शांत रखना बेहतर होगा। फाइनेंस - आज के दिन आप अपने लिए न सही लेकिन अन्य चीजों के लिए धन खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में दूरी चाहे रहे लेकिन फिर भी फोन पर या चैटींग के जरिये बात तो हो सकती है पर ध्यान रखें क्योंकि आपकी पर्सनल बातें लीक हो सकती हैं। मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि अनुसार आज का दिन मस्त रहने वाला है। इस समय पुरानी बातों को छोड़कर आपको नए दृष्टिकोण से काम करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। करियर - करियर में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं, इस समय आप को अपने अधिकारों के उपयोग का मौका भरपूर तरीके से मिल सकता है। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपनी मस्ती के साथ साथ इस समय घर पर भी पैसे लगाने वाले हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, लेकिन यह आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे को समझने का अवसर देगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, आप आज खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि आज का दिन बेहतर होगा इस समय आप घर में कुछ धार्मिक कामों में शामिल भी हो सकते हैं। आप को अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी होगी। आप को दूसरों का काम भी मिल सकता है लेकिन कुल मिलाकर दिन पक्ष का रह सकता है। करियर - नौकरी में लगे लोग आज के दिन काम में कुछ देर से भी पहुंच सकते हैं। नई शुरुआत करने का अभी समय नहीं है। कारोबार में आज धीमी शुरुआत के साथ तेजी दिखाई देगी। किसी बड़े निर्णय को लेकर थोड़ी सोच-विचार करें, क्योंकि यह भविष्य को प्रभावित कर सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी की ओर से आपको कुछ पैसों का लाभ या मदद मिल सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज प्यार और रोमांस का माहौल रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे। हलका व्यायाम और ताजगी पाने के लिए सही आहार लें। सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आपके लिए खुद को साबित करने का दिन हो सकता है। आपके मन में कई बातें चल रही होंगी, लेकिन इस समय आपको अपने कदम सावधानी से बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। घर के कामों में शामिल जरूर हों ये आपके लिए जरुरी होंगे। करियर - कारोबार में आज के दिन आपको कुछ इश्यू परेशानी दे सकते हैं खासतौर पर माल के पुराने होने की स्थिति और साथ ही इस समय फाइनेंशियल कुछ ज्यादा खर्चों का बढ़ना समस्या दे सकता है। जो कोशिशें आप पहले से कर रहे थे, अभी उनमें कुछ रोक लग सकती है। फाइनेंस - आज के दिन खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी होगा। कुछ नए खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए अपनी बचत को ध्यान में रखते हुए खर्च करें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी सी असहमति रह सकती है। अपने इमोशन को लेकर आप काफी उलझन में भी रह सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हल्की फुल्की एक्सरसाइज बना कर रखें साथ ही ड्राइविंग में सावधानी बरतें। कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि अनुसार आज के दिन आप कुछ अपनों के कारण संवेदनशी रहने वाले हैं। आपको महसूस होगा कि लाइफ में इस समय अपनों का साथ होना कितना जरुरी होता है। पुरानी आदतों को छोड़कर नई शुरुआत करने का सही मौका है। करियर - काम में आपको अपने पार्टनर का ज्यादा सहयोग न मिल पाए लेकिन इस बात को लेकर परेशान न हों क्योंकि इसमें उनके ऐसा करने की कोई वजह हो सकती है। इस समय जो भी निर्णय आप लेंगे, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, आप इस समय अपने साथी की ओर से कुछ धन की मदद प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज कोई नई शुरुआत हो सकती है। जो रिश्ते में पहले थोड़ा तनाव था, वह अब कम हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन इस समय बच्चों की सेहत लेकर माता-पिता को कुछ चिंता हो सकती है। तुला आज का राशिफल: तुला राशि अनुसार आज के दिन कोई छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। इसलिए बेकार की बातों से खुद को दूर ही रखेम। घर के बड़ों से कुछ अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है। अगर किसी कंपटीशन में भाग लेने वाले हैं तो मेहनत अधिक बना कर रखें। करियर - करियर में आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। नए अवसर आपको दिख सकते हैं, लेकिन हर कदम सोच-समझ कर उठाना होगा। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। टीमवर्क में आपका योगदान अहम रहेगा। फाइनेंस - आज के दिन खर्च पर काबू पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय घर बाहर दोनों ही जगहों पर धन खर्च बना हुआ है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी सतर्कता बरतें।किसी नए पर्सन से संपर्क बना सकते हैं, लेकिन उसे धीरे-धीरे जानने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत का ध्यान बनाए रखें, पानी या किसी लिक्विड फूड से परेशानी हो सकती है। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। परिवार में तो आप खुश रहेंगे साथ ही दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिक्षा में सफलता प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। आप जो भी पढ़ाई करेंगे, उसमें अच्छा रिजल्ट मिलेगा। करियर - आज के दिन कामकाज के क्षेत्र में आप काफी अच्छे से आगे रह सकते हैं। इस समय आप के लिए काम से कुछ समय मस्ती के लिए भी मिल सकता है। करियर में स्थिरता आएगी। आपका काम सभी को प्रभावित करेगा। किसी प्रमोशन या नई नौकरी के प्रस्ताव की संभावना है। फाइनेंस - आपके द्वारा किया गया निवेश अच्छा रिटर्न देगा। आर्थिक दृष्टिकोण से फायदे का समय रहेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा इस समय वैवाहिक जीवन में पार्टनर की ओर से आपको काफी मदद मिल सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। अगर कोई हल्की समस्या या अपच की स्थिति बनती है तो बस आहार पर ध्यान दें। धनु आज का राशिफल: धनु राशि के अनुसार आज का दिन आप घर के मामलों में ज्यादा लगे रह सकते हैं। बच्चों के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर कहीं जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान सकारात्मक अनुभव होंगे। खासकर परिवार के साथ की जाने वाली यात्रा आपको अच्छा अनुभव देगी। करियर - काम के स्थान में थोड़ी सी असहमति हो सकती है, विशेषकर सहकर्मियों के साथ। इसके बावजूद, अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने से आप उन्हें अपने पक्ष में ला सकते हैं। व्यस्त रहने के बावजूद सफलता के रास्ते खुलेंगे। इस समय कुछ बारीकियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामले में अचानक कोई ज्यादा खर्च सामने आ सकता है, लेकिन आप इसे संभाल पाने में सक्षम भी होंगे। लव लाइफ - आपसी बातें लेकिन कन्फ्यूजन भी रहेगा। इसलिए बेवजह की बातें न करें और बातों को साफ तरीके से सामने रखें। हेल्थ - सेहत को लेकर दिन ठीक रहेगा, लेकिन काम की थकान के कारण थोड़ी राहत की जरूरत महसूस हो सकती है। मकर आज का राशिफल: मकर राशि अनुसार आज का दिन आपके लिए राहत का होगा। पुराने तनाव खत्म होते हुए दिखाई देंगे और जीवन में थोड़ी सी स्थिरता महसूस होगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता बेहतर होगा। आप अपने घर एवं बाहर के कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। करियर - काम को लेकर आप का कठोर रुख दूसरों को परेशान कर सकता है इसलिए थोड़ा सा रिलैक्स से काम करेम। लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर काम को लेकर कोई ट्रैवल है तो जल्दबाजी से बचें और आराम से यात्रा करें। फाइनेंस - आज पैसे से संबंधित मामलों में आपके लिए स्थिति बेहतर रहेगी आप घर में फरमाइशों को पूरा भी करना चाहेंगे। लव लाइफ - प्रेम में रोमांचक स्थिति होने वाले हैं, रिश्ते में हैं, तो बेहतर बातचीत से आपके बीच प्रेम भी मजबूत होने का मौका पाएगा। हेल्थ - आपकी सेहत ठीक रहेगी, आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ चहलकदमी में आगे रहने वाले हैं। कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत कुछ नए कामों के साथ हो सकती है, कहीं जाने का का अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग आज आपको प्रभावित करेंगे, उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है लेकिन उन्हें भी आंखें बंद कर करियर - बिजनेस में आज के दिन उन चीजों को ध्यान में रखें जिनको लेकर आप काफी समय से नई जिम्मेदारी के लिए तैयारियां कर रहे थे। काम पर ध्यान बना कर रखना मुश्किल हो सकता है फिर भी आप को कुछ अच्छे मुनाफे भी मिलेंगे बस इस समय सामान का ध्यान रखें। काम करने वालों के साथ मित्रता बनाए रखें। फाइनेंस - थोड़ी-बहुत बचत हो सकती है, उधारी या कर्ज को चुकता करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ - पार्टनर को एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका देगा। रिश्तों में ईमानदारी बहुत जरूरी है, इसलिए दिल से बात करें। हेल्थ - काम के दबाव के कारण मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए आराम करना जरूरी है। मीन आज का राशिफल: मीन राशि अनुसार आज का दिन आपके लिए मस्ती भरा होगा, आप अपने दोस्तों के साथ दिल की बातें शेयर करने वाले हैं। आप को घर के मामलों में कुछ फैसला लेने का अवसर मिल सकता है। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। करियर - आज के दिन काम में आप के लिए बेहतर स्थिति हो सकती है। किसी समस्या का समाधान ढूंढने में आप सफल होंगे, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जिन कामों को आप स्थगित कर रहे थे, उन्हें अब पूरा करने का समय है। फाइनेंस - खाने पीने की चीजों पर आज ज्यादा खर्च कर सकते हैं लेकिन ये सामान्य है तो इंजॉय कर सकते हैं। लव लाइफ - मैरिज लाइफ में आप का पार्टनर अगर समय न दे पाए तो कोई बात नहीं क्योंकि अभी पूरा दिन आपका है जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य - आज के दिन हल्का सा थकान महसूस हो सकता है। अपने शरीर को आराम देना और मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।