आज का राशिफल मेष: दिन की शुरुआत हो सकती है छोटे छोटे कामकाज से भरी हुई। अपनों के साथ कामकाज में भागीदारी का समय रहने वाला है। बच्चों के साथ बाहर से कुछ खरीदारी हो सकती है। छोटी सी ट्रैवलिंग का समय है जिसके चलते सोशल गैदरिंग भी होने वाली है। रूटीन से हटकर कुछ करने का मन होगा।करियर - नौकरी में आज का दिन काम की अधिकता मिल सकती है काम पर समय के अनुसार पहुंचना होगा जरूरी वरना अधिकारियों की ओर से कुछ बातें सुनने को भी मिल जाएंगी। प्रमोशन या ट्रांसफर की खबर आ सकती है। बिजनेस में इनोवेशन पर ज़ोर दें क्योंकि पुरानी तकनीक अब उतनी कारगर न हो पाए।फाइनेंस - इनकम स्टेबल तो है पर फाइनेंशियल डिसीजन के चलते तंगी उभरने की स्थिति भी है इसलिए अभी रिस्क लेने से बचें।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस के साथ थोड़ी उलझन भी रह सकती है अपने मन की बात बिना हिचक शेयर करें। सोशल प्लेटफॉर्म से कोई दिलचस्प कनेक्शन मिल सकता है।हेल्थ - थकान या माइग्रेन जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है गैजेट्स से थोड़ा ब्रेक लेना ही बेहतर होगा अन्यथा समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ के लिए आज का दिन पुरानी बातों से निकल कर आगे बढ़ने के लिए होगा। आस पास के लोगों के साथ तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास को एक नया डायरेक्शन मिल सकता है। कोई पुराना अटका हुआ काम अचानक आसान हो जाएगा। लोग आपकी बात को सीरियसली लेंगे इस मौके का अपने लिए लाभ उठाएं।करियर - ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप चमक सकती है अगर कोई प्रेजेंटेशन, मीटिंग या इंटरव्यू है तो बेझिझक जाएं रिजल्ट पॉजिटिव आएगा। बिजनेस में आज कोई नया पार्टनरशिप ऑफर आ सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई राहत भरी खबर मिलेगी इनकम बढ़ सकती है आज के दिन अपने किसी के लिए आप कुछ खरीदारी करने का मन भी बनाएंगे।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज गहराई आएगी, पुरानी शिकायत मिट सकती है। ऐसा इंसान मिल सकता है जिससे बात करते हुए टाइम का पता ही न चले।हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में मौसम के बदलाव का असर ही अधिक समस्या देने वाला हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज दिल को सुकून और ज़िंदगी को सलीका देने वाला कोई सहयोगी मिल सकता है। जिन बातों की खोज रहे थे वो आज भीतर से महसूस होगी। परिवार और घर से जुड़ी कोई बड़ी राहत आपको भावनात्मक मजबूती दे सकती है।करियर - काम के सिलसिले में आज आपको अपनी साइलेंट स्ट्रेंथ दिखानी होगी। किसी प्रोजेक्ट में आपको फिनिशिंग टच देना है। बिजनेस में इन्वेंटरी, लॉजिस्टिक्स या डॉक्युमेंटेशन से जुड़े काम पर ध्यान दें - कोई गलती बच सकती है।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों को लेकर कोई लोन या किश्त से राहत मिल सकती है। जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई सौदा फाइनल हो सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम रिश्ते में गहराई देगा। शादीशुदा जीवन में किसी पुराने वादे को पूरा करने का अच्छा मौका है। आज भीड़ में कोई खास दिख सकता है।हेल्थ - गले या गले से जुड़ी तकलीफ जैसे सर्दी, खांसी हो सकती है। गरम पानी पिएं और ठंडी चीजों से परहेज करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन इंट्यूशन को तेज कर सकता है। दिल जो कहेगा वही करना जरूरी नहीं है और देखिएगा इससे गलत भी कुछ नहीं होगा। आप भावुक हैं पर आज इमोशन आपकी ताकत बनेंगी। दूसरों की मदद करना सुकून देगा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।करियर - कामकाज में आज थोड़ी धीमी गति रहेगी इस दौरान फाइल इत्यादि मिस प्लेस न हो इसका ध्यान रखें। आर्टिस्ट, राइटर्स या क्रीएटिव फील्ड के लोग आज कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं। कारोबार में किसी पुराने दोस्त से अच्छी सलाह मिल सकती है।फाइनेंस - पैसे की स्थिति संतुलित रहेगी। अगर आपने पिछले दिनों बचत की है, तो आज उसका लाभ मिलेगा। कोई धार्मिक या दान से जुड़ा खर्चा हो सकता है, जो आत्मिक संतोष देगा।लव लाइफ - लव लाइफ में भावनाओं का मेल रहने वाला है पुराने गिले-शिकवे मिट सकते हैं। सिंगल लोगों को आज किसी से स्पिरिचुअल कनेक्शन महसूस हो सकता है।हेल्थ - मानसिक शांति के लिए जरूरी है कि बेकार की बातों से न उलझा जाए ज्यादा भीड़-भाड़ या शोर-शराबे से दूर रहें जिससे सेहत भी संभली रहे।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आज का दिन तेज़ है आपके काम इस समय कुछ उड़ान भरेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी पर फैमली के साथ कहीं न कहीं से अच्छी वाइब्स मिलने वाली है। आप जितना एक्सप्रेस करेंगे उतनी पॉजिटिविटी वापस आएगी दोस्तों के साथ बाहर जाने का समय है।करियर - प्रोफेशनल लाइफ में आज नेटवर्किंग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। मीटिंग्स, कॉल्स या मेल्स से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्रमोशन से फायदा हो सकता है।फाइनेंस - इनकम ठीक रहेगी लेकिन छोटे-छोटे खर्च भी मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए आज वॉलेट पर थोड़ी नज़र रखें।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी उलझन आ सकती है खासकर अगर बातों को स्पष्ट न किया जाए। क्रश से कनेक्शन बन सकता है पहले फ्रेंडशिप को मजबूत करें।हेल्थ - नींद पूरी न हो तो मूड स्विंग्स हो सकते हैं रात को स्क्रीन टाइम कम करें। इस समय घर के बड़ों के साथ समय बिताने से मन को भी रिलैक्स मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए इस समय घर परिवार में बातें कुछ गहराई से मन पर असर डाल सकती है। इस समय आपके भीतर एक सहज समझ जागेगी किससे क्या कहना है और किससे क्या नहीं। परिवार से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है और पुरानी यादें दिल को छू सकती हैं।करियर - कामकाज में आज डिस्क्रिप्शन ज़रूरी है जिससे समस्या को सुलझा सकता है। सभी को अपनी प्लानिंग शेयर न करें नहीं तो कोई बातें लीक हो सकती हैं। सीनियर्स आपकी साइलेंस में भी आपका वेट समझेंगे। कारोबार में पुराने प्रोजेक्ट पर फोकस करना फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - धन की स्थिति संतुलित है कोई छोटी इनकम या बोनस मिल सकता है। घर से जुड़े किसी खर्च को लेकर आज निर्णय लेना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - दिल की बात आज सही तरीके से कहेंगे तो जादू चलेगा। पार्टनर को इमोशनल सिक्योरिटी दें दोस्ती में छुपा कोई खास रिश्ता महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है हल्का खाना खाएं और इमोशनल ओवरलोड से बचें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आप रहेंगे कुछ ज्यादा ही भाग दौड़ करने से बचें। कॉन्फिडेंस के चलते कुछ काम आप ऎसे ही कर देंगे स्टाइल और डिसीजन मेकिंग सब ऑन पॉइंट। लोग आपकी लीडरशिप को सराहेंगे आप भी चाहेंगे कि आपका असर महसूस हो। कोई पुराना अधूरा सपना फिर से सामने आ सकता है।करियर - ऑफिस में आपकी बात मानी जाएगी पर उसमें लॉजिक और विनम्रता होना जरूरी है। पेशेंस और प्रेजेंटेशन पर काम करें टीम वर्क से बड़े प्रोजेक्ट्स में लीड रोल मिल सकता है। इस समय कुछ नए काम की तलाश अभी जारी रहने वाली है।फाइनेंस - इस समय लग्जरी शॉपिंग का मूड बनेगा खर्च से पहले बैलेंस देख लें प्रॉपर्टी या ज्वेलरी से जुड़े फैसलों के लिए दिन अच्छा है।लव लाइफ - दिल की बातें इस समय आपको कुछ बेचैन करने वाली होंगी। जो लोग पहले दूर थे अब नज़दीक आना चाहेंगे शादीशुदा जीवन में बच्चों से जुड़ी खुशी मिल सकती है।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी नींबू पानी और हल्का वर्कआउट फायदेमंद होगा देर रात तक काम करने से थकावट महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है। भाई बंधु एजुकेशन के मामले में आज का दिन काफी उथल-पुथल वाला हो सकता है। दोपहर के बाद कई सारे काम अचानक सामने आ सकते हैं किसी फैमिली पर्सन से जुड़ी ज़रूरी बात पर ध्यान देना होगा।करियर - कामकाज को लेकर आज का दिन काफी व्यस्त वाला हो सकता है इस समय आप कुछ फ्री लांस के मौके आप को मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने सहयोगियों के साथ मौका मिल सकता है। अपने लोगों के साथ मिलकर काम की शुरुआत तेजी से बनने वाली है।फाइनेंस - खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी इस समय घर की खरीदारी के लिए या घर के निर्माण से जुड़े काम भी होने का योग बन रहा है।लव लाइफ - रिश्ते में बातों की बजाय आपकी मौजूदगी ज्यादा मायने रखेगी। दोस्तों के साथ घूमने निकलेंगे लेकिन दिल तो किसी पर फिदा भी हो सकता है।हेल्थ - फिटनेस का ख्याल बना कर रखें हेल्थ केयर आइटम को लेकर आज आप कुछ ज्यादा उत्साहित रहने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए अब स्थिति रहेगी कुछ काम को लेकर अटकाव वाली। आप खुद को थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। कई सारे काम एक साथ सिर पर आ सकते हैं, जिससे उलझन और थकान दोनों हो सकती हैं। भाईयों के साथ कुछ बहस का दौर न बने इसके लिए जरूरी है कि खुद को भी कंट्रोल में रखें।करियर - कारोबार वालों को पुराने कस्टमर की शिकायत या फॉलोअप संभालना पड़ सकता है। इस समय नए कनेक्शन के चलते पैसों का खर्च भी बढ़ने वाला है। इस समय स्टार्टअप जैसी बातों को लेकर प्लानिंग तो कुछ मन में ज्यादा ही रहने वाली है।फाइनेंस - धन संबंधी मामले स्थिर रहेंगे खर्च और आमदनी दोनों बराबरी पर रह सकते हैं।लव लाइफ - एक छोटी-सी मुलाकात या कॉल भी दिन को बेहतर बना सकती है।हेल्थ - नींद पूरी न होने से मूड चिड़चिड़ा रह सकता है। डिजिटल स्क्रीन से दूरी और कुछ समय खुली हवा में बिताना अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: आज का दिन खुद को देखने और कमियों को दूर करने के लिए होने वाला है खास। इस समय अगर हो सके तो उन कामों को पूरा करने पर ध्यान दें जो लंबे समय से हो नहीं पा रहे हैं। घर के कामों के लिए समय निकालना चाहेंगे। घर या ऑफिस से कुछ दूर रहकर सोचने की इच्छा हो सकती है। करियर कामकाज को लेकर समय रहेगा विशेष इस दौरान आप अपने काम को लेकर यात्रा करने या फिर लोगों के साथ मिलने जुलने में भी आगे रह सकते हैं। दोस्तों की मदद से कुछ काम बनते दिखाई देंगे। फाइनेंस - मित्र या रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसके लिए जेब को हल्का करना पड़ेगा।लव लाइफ - बातचीत या साथ में समय बिताने से रिश्ता सहज बना रहेगा याद रखें, हर दिन एक जैसा नहीं होता। सामने वाले को समय और स्पेस देना ज़रूरी है।हेल्थ - नाक गले कान के रोग अपना असर डालने वाले हैं जिन्हें दमे की शिकायत है उन्हें अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज आप रह सकते हैं कुछ पर्फेक्शन के मिशन पर जिसके चलते हर चीज़ को ऑर्गेनाइज करने की कोशिश तो होगी पर वो पूरी तरह से हो न पाए। इस समय घर में किसी की सलाह के चलते आप को कुछ बेहतर करने का मौका मिल सकता है। दिन के अंत तक आपको काम से कुछ संतुष्टि मिले, जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश तो करेंगे ही।करियर - ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें आप जैसे ही काम पर फोकस करेंगे, रिज़ल्ट शानदार मिलेंगे। कारोबार से जुड़े अकाउंट्स और डॉक्युमेंटेशन पर ध्यान दें कोई बड़ी गलती बच सकती है।फाइनेंस - आज फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए बेस्ट टाइम है किसी लोन का क्लीयरेंस हो सकता है। सेविंग्स को लेकर नई स्ट्रैटेजी अपनाएं।लव लाइफ - रिश्तों में केयर और कम्युनिकेशन दोनों का बैलेंस बनाएं, कोई ऐसा इंसान सामने आ सकता है जो अंदर से भी खूबसूरत हो।हेल्थ - स्किन और पेट से जुड़ी एलर्जी या तकलीफ हो सकती है हेल्दी डाइट और हाइजीन पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अस्त व्यस्त सा लग सकता है। दिल और दिमाग दोनों साथ-साथ चलेंगे आप जिन चीज़ों को लंबे समय से टाल रहे थे आज उन्हें सुलझाने की हिम्मत मिलेगी। रिश्तों में सामंजस्य और प्रोफेशन में स्थिरता दोनों का अनुभव होगा।करियर - ऑफिस में आज आपकी डिप्लोमेसी काम आएगी इस समय दो लोगों के बीच झगड़े को सुलझाने में आपकी भूमिका भी खास होने वाली है। कोई मीटिंग अचानक से हो सकती है। कारोबार में जो लोग क्लाइंट हैंडलिंग कर रहे हैं वो कुछ सौदा लाने में कामयाब भी होंगे।फाइनेंस - इनकम का प्रवाह ठीक रहेगा कोई कानूनी या ज़मीन-जायदाद से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिल सकती है। लक्ज़री या फैशन आइटम पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। व्यक्ति आपकी लाइफ में आ सकता है जो आपकी सोच और स्टाइल दोनों से मेल खाता हो।हेल्थ - हार्मोनल या स्किन रिलेटेड परेशानियां हो सकती हैं पानी अधिक पीएं और खुद को वाइब्रेशन हीलिंग से जोड़ें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल