false: आज का राशिफल मेष मेष राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज के दिन किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों के साथ कुछ नई बातों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। करियर - कार्यस्थल पर नया मौका मिल सकता है। आपके काम में अधिकारियों का सहयोग भी मिलने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं, तो समय बेहतर है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय आपको पिता की ओर से कुछ धन की मदद भी मिल सकती है। दोस्तों के साथ कुछ मस्ती पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - साथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी, कुछ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। हेल्थ - मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन शारीरिक रुप से ज्यादा काम के चलते आराम की कमी थकान देने वाली होगी। आज का राशिफल वृषभ वृषभ राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार में सुख-शांति की कमी हो सकती है, किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं इसलिए संयम बनाए रखें। आज के दिन आप पुरानी यादों में अपना दिन बिता सकते हैं इसलिए खुद को वर्तमान में रखें नहीं तो दिन ऎसे ही बीत जाएगा। करियर - काम में व्यस्तता बढ़ेगी, और आज कुछ गुप्त शत्रु भी आपको आज के दिन ज्यादा कंपटीशन देने की कोशिश कर सकते हैं। सफलता की ओर बढ़ते कदम दिखेंगे। फाइनेंस - आज के दिन आप दान इत्यादि कामों में अपना कुछ धन लगा सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाल सकते हैं। आज अपने रिश्ते में किसी भी तरह की शंका से बचें। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि थोड़ा आराम और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा। आज का राशिफल मिथुन मिथुन राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार में आज आपको दूसरों की ओर से मिलने वाली मदद की इच्छा ज्यादा ही रहने वाली है। दांपत्य जीवन में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य होग जाएगी। करियर - कारोबार में आपकी पार्टनरशिप के लिए चीजें बेहतर रह सकती हैं। दूसरों के साथ कुछ काम से जुड़े विचारों को साझा करने का मौका मिलेगा। फाइनेंस - फाइनेंशियल स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन बचत की आदत डालने की जरूरत है क्योंकि दूसरों की देखा देखी के चलते परेशानी हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी पार्टनर की ओर से कुछ बेहतर सहयोग भी मिलेगा। हेल्थ - शरीर में हल्का थकान महसूस हो सकता है, आराम और सही खानपान जरूरी है। आज का राशिफल कर्क कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर में व्यस्तता का माहौल दे सकता है, इस समय परिवार के किसी सदस्य के साथ विशेष समय बिताने का अवसर मिलेगा और हो सकता है की आप इस समय अपने जरुरी कामों को समय पर न कर पाएं। करियर - किसी महत्वपूर्ण काम में आज के दिन विरोधियों का हस्तक्षेप आपको परेशानी दे सकता है लेकिन सफलता मिलने के आसार भी हैं। फाइनेंस - वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में गहरी समझ और आपसी सहयोग रहेगा। संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ - मानसिक शांति बनाए रखें, योग और ध्यान से सेहत को बेहतर रखें। false: आज का राशिफल सिंह सिंह राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार में आपको प्रेम और सुख की प्राप्ति होगी, आप के लिए काम कुछ सुविधाजनक रह सकते हैं। जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ शेयर कर पाएंगे। करियर - कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आज उच्च अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत का मौका रहेगा लेकिन इसका सही तरीके से लाभ उठाने के लिए धैर्य जरूरी होगा। फाइनेंस - आय में वृद्धि हो सकती है, और इस समय आप अपने प्रियजनों के लिए कुछ चीजों की खरीदारी करना पसंद कर सकते हैं। लव लाइफ - अपने साथी के साथ अच्छे पल बिताने का समय मिलेगा। रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा जो आगे के रास्ते को बेहतर बनाएगा। हेल्थ - सेहत में सुधार होगा, इस समय आप अपनी पुरानी तकलीफों से कुछ राहत पा सकते हैं। आज का राशिफल कन्या कन्या राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार घर में सामंजस्य रहेगा, लेकिन किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। पेरेंट्स बच्चों के चलते यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय दोस्तों की ओर से कुछ नई बातें सुनने को मिल सकती हैं। करियर - काम के स्थान में आप अपनी मेहनत को पहचान दिलाने में आगे रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे शायद दूसरे करना न चाहें इसलिए खुद को मेहनत के लिए आगे रखें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप आज स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन दूसरों की मांग के चलते आप बचत को आज न कर पाएं। लव लाइफ - साथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे, हो सकता है की मुलाकात के लिए ज्यादा समय न मिल पाए। हेल्थ - सेहत में कोई विशेष समस्या नहीं होगी, फिर भी हल्का व्यायाम और सही खानपान बनाए रखें। आज का राशिफल तुला तुला राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। साथ ही, कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। इस समय घर के रखरखाव को लेकर भी आप दूसरों के साथ बातचीत में शामिल रह सकते हैं। करियर - कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत दिखाई दे सकते हैं, इस समय काम के सिलसिले में यात्रा करने का मौका भी मिल्गा। अपने कौशल में सुधार करने का विचार करें लेकिन नकल से बचें। फाइनेंस - धन के मामलों में किसी अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। भाई बहन से कुछ सहयोग आपके बजट के लिए अनुकूल रह सकता है। लव लाइफ - प्यार और रोमांस में कोई नई शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएं। हेल्थ - मानसिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन शारीरिक रूप से कंधे और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज का राशिफल वृश्चिक वृश्चिक राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार परिवार में कुछ मुद्दे उठ सकते हैं। अपनी राय का सम्मान रखें, लेकिन दूसरों की भी सुनें। इस समय घर के बड़े कुछ ज्यादा ही कठोर भी दिखाई दे सकते हैं। अपने काम को बेहतर तरीके से निपटाएं। करियर - आज के दिन कारोबार में आपको घर की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। अगर आपने सही दिशा में काम किया तो जल्द ही आपको वो परिणाम मिल पाएंगे जिन्हें लेकर आप सोच विचार में लगे हुए थे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, घर की वस्तुओं की खरीदारी में थोड़ा सा खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में कभी-कभी भावनाओं की गहराई महसूस होगी। इस समय आप अपने प्रेमी को अधिक समय न दे पाएं इसलिए समझदारी से काम लें। हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें और आराम करें। Read Also: How to Kundali Analysis Can Transform your Life false: आज का राशिफल धनु धनु राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार दिनभर आप एक्टिव तो रहेंगे लेकिन साथ ही कुछ ज्यादा दूसरों पर ध्यान दे सकते हैं। परिवार में प्यार और सामंजस्य रहेगा। घर में कुछ खुशी के अवसर आ सकते हैं। करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए आज के दिन काम में राहत का समय होगा, कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, कुछ खर्च दोस्तों के साथ मौज मस्ती में लग सकता है। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी दूरी आ सकती है, लेकिन कोशिश करें कि कोई गलतफहमी न बने। शाम होते होते चीजें आपके लिए सामान्य होने लगेंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, अप इस समय खुद को कुछ नई एक्टिविटी में जोड़ सकते हैं जिससे कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज का राशिफल मकर मकर राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आप कहीं अचानक से घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। घर में सामंजस्य रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। ध्यान रखें। करियर - काम काज न होते भी आपको दूसरों के चलते काम के बोझ से परेशानी हो सकते है। परेशान न हों और लक्ष्य पर फोकस करें। कारोबारियों को आज सुस्त रफ्तार से आज फाइनेंस - पैसों के मामलों में सावधानी बरतें बच्चे माता पिता से धन की मांग कर सकते हैं जिससे अचानक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में आज कुछ दूरी परेशानी दे सकती है। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए आप कोई न कोई जोड़ तोड़ भी कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थोड़ा आराम जरूरी होगा। आज के दिन नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं। आज का राशिफल कुंभ कुंभ राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आप सोशल तरीके से एक्टिव रह सकते हैं। फोन में भी आपका समय अधिक लगा रहने वाला है। परिवार में सामंजस्य रहेगा। घर में कोई छोटी खुशी का अवसर आ सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में नई योजना लागू करने का समय आ सकता है। कुछ जोखिम उठा सकते हैं, जो फायदेमंद हो सकते हैं। फाइनेंस - वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार होगा, लेकिन अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। लव लाइफ - रिश्ते में रोमांटिक पल आएंगे। कुछ नए विचारों को अपने पार्टनर के साथ साझा करें। हेल्थ - सेहत में सुधार होगा और आज के दिन आप कुछ स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में खुद को परेशानी में भी डाल सकते हैं। आज का राशिफल मीन मीन राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आज के दिन आप काम के चलते व्यस्त रह सकते हैं। इस समय घर में आप ज्यादा कामकाज में लगे रह सकते हैं। बच्चों की ओर से कुछ फरमाइशों को पूरा करना भी मुश्किल होगा। करियर - काम से कुछ आराम जरुर मिले लेकिन पेंडिंग काम के कारण आपको राहत न मिल पाए। अच्छा दिखाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फल अच्छा मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, किसी की ओर से कुछ चीजों की प्राप्ति का भी समय दिखाई देता है। लव लाइफ - प्यार में कुछ उलझन हो सकती है। एक-दूसरे के साथ ईमानदारी से बात करें। इस समय जीवन साथी के साथ कहीं जाने का मौका भी मिलेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन घरेलू स्तर पर काम के चलते थकान अपना असर भी डाल सकती है। Read Also: Impact of Venus Transit in Pisces