false: मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहों का गोचर दे सकता है परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की सूचना। आज परिवार में बच्चों का माता-पिता साथ रिश्ता होगा मजबूत। कुछ कामों के चलते बाहर जाकर काम करने का समय भी बन रहा है। करियर - कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी। आप अपने उद्देश्य को स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे और उसे हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस समय व्यवसाय के क्षेत्र में आपके संपर्क भी बढ़ने वाले जो आने वाले समय में काम आ सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है और इस समय अचानक से किसी की मदद मिलने से आप काफी राहत पाएंगे। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में और नजदीकी आएगी। आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा इस समय आप खुद को कुछ अधिक एक्टिव पाएंगे को प्रसन्न होंगे। वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए इस समय रहेगा अच्छा माहौल। आज घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे माहौल सकारात्मक रहेगा। आपसी समझ से रिश्तों में आप एक दूसरे के लिए प्रेम और सहयोग को बनाए रख सकते हैं। करियर - कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन कुछ काम की अधिकता के कारण इसे संभालना मुश्किल सा लग सकता है लेकिन इस समय अपने अधिकारियों की ओर से आपको मदद मिलेगी जो बहुत सकारात्मक होगी। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा और आप के लिए ये समय मुनाफे को देने वाला होगा लव लाइफ - इस दिन आपके रिश्ते में प्रेम और रिश्ते की गर्माहट बढ़ेगी। आप अपने पार्टनर को अपना जीवन साथी बनाने की इच्छा रखेंगे। हेल्थ - सेहत को लेकर अधिक चिंता की जरूरत नहीं होगी, अच्छा और स्फूर्तिदायक महसूस कर सकते हैं। मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों को अपनी ओर से मेहनत अधिक करनी होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का समय होगा। कुछ बातों के चलते थोड़ी सी उलझन हो सकती है, लेकिन आप अपने व्यवहार से स्थिति को ठीक कर सकते हैं। करियर - आज कामकाज में आप को कुछ देरी देखने को मिल सकती है जिसके कारण का में धीमापन भी आ सकता है। व्यवसाय के मामले में बाजार की चमक इस समय कुछ कम रह सकती है। लेकिन स्थिति के लिए तैयार होंगे आप फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इस समय घरेलू खर्चे को लेकर सतर्कता बरतें। अनावश्यक चीजों की खरीदारी से बचें। लव लाइफ - आपके रिश्ते में दूसरों का हस्तक्षेप आपको कुछ तनाव दे सकता है। पार्टनर के साथ कम ही समय मिल पाए। हेल्थ - सेहत इस समय ढीली रह सकती है। थोड़ा आराम और व्यायाम करना जरूरी होगा। कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए ये समय परिवार के जरूरी कामों को पूरा करने के लिए खास होगा। परिवार के साथ समय बिताना शायद कम ही हो पाए लेकिन इस दौरान सामाजिक स्तर पर आप भागदौड़ में लगे रह सकते हैं करियर - काम को लेकर आपके प्रयास रंग लाएंगे। नई बातों को लेकर उत्साह रहेगा और काम में रचनात्मकता देखने को मिलेगी। इस समय थोड़ी सी योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है ताकि आप अपने लक्ष्य तक तेजी से पहुंच सकें। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की स्थिति अभी खर्चों वाली ही बनी हुई है, इस समय अचानक से होने वाली मांग आपकी सेविंग को कम कर सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आज डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए इस समय पर अपने साथ-साथ अप दूसरों को लेकर काफी देखभाल के मूड में होंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर भाई बहनों के मध्य अगर बहस भी होती है तो ये जल्द ही ठीक भी होगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार करेंगे। फाइनेंस - वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए संवाद करें। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव से बचने की कोशिश करें। कन्या राशिफल आज के दिन घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। उनका मार्गदर्शन मिल सकता है। अपने काम में आप दूसरों के साथ पूरी तरह से शामिल न हो पाएं लेकिन अपनी बातों से आप उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। करियर - करियर में अच्छा समय है, लेकिन कुछ अनपेक्षित समस्याएं भी आ सकती हैं इसलिए लापरवाही का मौका नहीं दें। आज का दिन आपके लिए नए लोगों के साथ संपर्क साधने वाला भी होगा और अपने काम में एकाग्रता की जरूरत होगी फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, सतर्क रहें। इस समय छोटी छोटी बचत पर ध्यान दें। लव लाइफ - रिश्ते में नयापन और रोमांस आएगा। पार्टनर के साथ अच्छी समझ बनी रहेगी। हेल्थ - सेहत को लेकर अभी ध्यान देने की जरूरत होगी। कुछ ज्यादा परिश्रम आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है। तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मस्ती वाला, दोस्तों के साथ मिलेंगे बच्चों के साथ परिवार को मिलेगी नयी ऊर्जा। किसी सदस्य की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपसी रिश्ते होंगे मजबूत। करियर - कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मन करेगा, लेकिन इस समय आप के लिए दोस्तों एवं वरिष्ठ जनों की सलाह भी काफी काम आ सकती है।व्यापारी माल की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करें, और बातचीत में अच्छा संवाद करें ताकि लोग आपकी ओर आकर्षित हो पाएं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय किसी से पैसों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर से अच्छे संबंध बनेंगे। हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खुद की सेहत को लेकर खान-पान में लापरवाही न कीजिए। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन घर में शांति रहेगी, लेकिन कुछ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं जो आसानी से आप कंट्रोल कर सकते हैं। इस समय छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ अधिक परिश्रम में लगे होंगे। करियर - काम को लेकर कुछ चैलेंज हो सकते हैं, इस समय आप बड़े रिस्क लेने से बचें। जितना संभव हो अपने को दूसरों के सामने दिखाने की कोशिश भी कम ही करें फिर देखें कैसे आपकी मेहनत से परिणाम अच्छे होंगे। फाइनेंस - पैसों की स्थिति आपके लिए सामान्य रहेगी, आप का कुछ धन धार्मिक एवं दान से जुड़े कामों में लग सकता है। लव लाइफ - आपके रिश्ते में कुछ समस्या आती भी है तो वह जल्द ही सुलझ भी जाएगी इसलिए परेशान नहीं हों। हेल्थ - मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें इस समय आप कुछ ज्यादा सोच विचार के कारण माइग्रेन से भी परेशान हो सकते हैं। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए ये समय घरेलू काम से भरा रह सकता है, इस समय कुछ जरुरी कामों को आप पूरा करने के लिए भागदौड़ में रहने वाले हैं। शाम को परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। करियर - आपकी मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण आज आपके करियर में सकारात्मक परिणाम लाएगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी प्रोफेशनल लाइफ को नया मोड़ देगी। नए अवसरों का स्वागत करें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन अच्छा रहेगा, पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में आज के दिन आप अपने पार्टनर की ओर से सहयोग को देख पाएंगे एक दूसरे का रिश्ता अनुकूल होगा। हेल्थ - सेहत में सुधार होगा, लेकिन अधिक थकान से बचें। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने वाली। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ बातों को लेकर लंबी बातचीत बनी रह सकती है। इस समय पिता की ओर से कुछ काम करने को मिल सकते हैं। करियर - काम काज में आप के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है। अगर कोई दिक्कत है भी तो समय और धैर्य से चीजें सुलझ पाएंगे। नई तकनीक पर विचार करें और उनके लिए तैयार रहें। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ नए अवसरों से पैसा मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में तनाव हो सकता है, लेकिन पार्टनर के साथ इसे सुलझाने का प्रयास करें। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, आज के दिन आप कुछ एक्टिविटी में शामिल होने के कारण खुद को तंदुरुस्त देख पाएंगे। कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज किसी बात को लेकर मन में उधेड़बुन बनी रह सकती है। कुछ बातें बच्चों की देखभाल को लेकर पेरेंट्स को चिंता देने वाली हो सकती है। इस समय दोस्तों के साथ बातचीत में बहस होने से मन परेशान हो सकता है। करियर - काम काज के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, काम में ध्यान केंद्रित रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने से बचें। कार्यस्थल पर आपके द्वारा की गई मेहनत अंततः फलदायक होगी फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर काबू रखना आवश्यक होगा। लव लाइफ - रिश्तों में एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखें और क्रोध से बचने की कोशिश करें। हेल्थ - स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, इस समय प्रदूषण की समस्या से गले आंख में दर्द की शिकायत हो सकती है। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन घरेलू मामलों में स्त्री पक्ष की ओर से कुछ हेल्प मिल सकती है। परिवार में आप अपनी बातों से दूसरों को अपनी ओर कर पाने में सफल हो सकते हैं। छोटे-मोटे मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन आप शांति से हल हो जाएंगे। करियर - कारोबार में आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। आप अपने काम में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ बाधा आपके रास्ते में आ सकती है। किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन लें, इससे आपके काम सही से हो पाएंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में आप खर्चों की बजाय लाभ को पाने में सक्षम होंगे। लव लाइफ - प्यार और रिश्तों में थोड़ी सी जटिलता हो सकती है, लेकिन आप बातचीत से इसे हल कर सकते हैं। हेल्थ - मानसिक और शारीरिक स्तर पर आप खुद को बेहतर बनाए रखने के लिए काम करेंगे जो काफी अच्छे से सेहत पर असर डालेगा। For more details, you can read your Daily Horoscope