आज का राशिफल मेष: शुक्रवार का दिन वैसे तो रहेगा आज कुछ पूरे स्पार्क मोड में पर ध्यान रखें की आपको इससे दूसरों को परेशानी न हो। भाई बहनों के साथ बातचीत में थोड़ा मस्ती मजाक बना रहने वाला बस फाइट न हो इसका ध्यान तो पेरेंट्स को ही ज्यादा रखना होगा। बच्चों की पढ़ाई से अच्छी खबर मिल सकती है, यात्रा के योग भी बन रहे हैं छोटी दूरी की ट्रिप पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है।करियर - ऑफिस में आपकी तेज़ सोच और बोल्ड एप्रोच की जरूरत सबको इम्प्रेस करेगी। किसी मीटिंग या डिसीज़न में आप अपनी बात दमदार तरीके से रख पाएंगे। नया प्रोजेक्ट आपके हाथ आ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए आप के पास कुछ सेविंग का होना बेहद जरूरी है, बस याद रखें स्टाइल के साथ बजट भी ज़रूरी है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ स्वीट और मज़ेदार पल बिताने की इच्छा तो होगी पर इस समय शायद पार्टी या फैमली आयोजन में जाने के चलते कम ही समय मिल पाए।हेल्थ - थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी आपकी चमक को और बढ़ा देगी, फास्ट फूड कम सेवन करना अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज के दिन की कंडीशन कुछ अच्छी तो कुछ कमजोर पक्ष वाली लग सकती है। कूल, कॉन्फिडेंट होते हुए काम करें अपने आप कम्फर्टेबल को पाएंगे। वैसे बच्चों के लिए पेरेंट्स का तरीका शांत लेकिन असरदार हो सकता है और लोग आपकी बातों को नोटिस कर सकते हैं।करियर - आप आज काम को एकदम स्मूथ स्टाइल में निपटाने की कोशिश करेंगे बस दूसरों के साथ मिलकर काम करना कुछ दिक्कत दे सकता है। वैसे प्लानिंग और शांत रवैया किसी बड़ी गलती को होने से रोक देगा जिससे सहकर्मियों का भरोसा भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों को लेकर स्टेबल कंडीशन रहने वाली है, कोई अच्छी डील या सेविंग का मौका मिल सकता है।लव लाइफ - रिलेशन में साथी आपकी केयर और व्यावहारिकता से खुश होंगे। अविवाहित लोग अपने रिश्ते की खोज में होंगे अचानक से व्यक्ति का परिचय मिल सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में नॉर्मल कंडीशन रहने वाली है बस इस दौरान घर के बड़ों की हेल्थ को लेकर चिंता रह सकती है उन्हें आपके साथ की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पॉज़िटिव रह सकता है परिवार में आज हंसी-ठिठोली और हल्की फुल्की बातचीत होती रहेगी। इस समय कहीं बाहर धार्मिक कामों में शामिल होने के लिए जा सकते हैं और कुछ नए लोगों के साथ मुलाकातें भी हो सकती हैं।करियर - काम को लेकर इस समय कुछ ऐसे काम करने के मूड में भी रह सकते हैं जो ट्रेडीशनल न हों। आप कारोबार में एक्टिव और बेहद क्रिएटिव मोड में रहते हुए अपना काम करना चाहेंगे। आपकी पर्सनैलिटी की चमक लोगों को आकर्षित कर सकती है।फाइनेंस - फाइनेंस ठीक रहेगा लेकिन खर्च का मन भी बनेगा आज देखकर पसंद आ गया तो ले लिया वाली फीलिंग आ सकती है थोड़ा कंट्रोल रखें बाकी सब सही चल सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में चटपटी बातचीत और हल्का फ्लर्ट दोनों मिलकर रिश्ते को मजेदार बना सकते हैं, अविवाहित लोग किसी दिलचस्प शख्स की ओर खिंचाव महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - ओवर थिंकिंग का असर कुछ मुश्किलें दे सकता है पर फिर भी म्यूज़िक, हल्की वॉक में थोड़ा समय बिताएं इससे मूड पूरी तरह रिफ्रेश हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले इस समय कुछ उत्साहित तो रहेंगे पर शॉर्टकट में काम करने के चलते पेरेंट्स की डांट भी सुन सकते हैं। भाई बहनों से सहयोग या साथ मिल सकता है, बच्चों की रचनात्मकता बढ़ेगी स्कूल या कॉलेज में कोई एक्टिविटी में उनकी प्रशंसा भी हो सकती है।करियर - ऑफिस में आप आज ट्रेंड सेटर बन सकते हैं वहीं कुछ मामलों में आपके बोल्ड डिसीजन और तेज़ सोच सबका ध्यान खींच सकते हैं। किसी काम में आपका लगे रहना और खास स्टाइल लोगों को इम्प्रेस कर सकता है।फाइनेंस - पैसों का फ्लो आज नार्मल रह सकता है पर कोई छोटा सा सरप्राइज गेन भी मिल सकता है। खर्च की मशीन मत बन जाइए कंट्रोल रखना जरुरी है।लव लाइफ - दिल के मामले में आज रोमांस का तड़का स्पेशल रह सकता है। पार्टनर के साथ प्यारी सी नोकझोंक और स्वीट टाइम मिल सकता है।हेल्थ - फिटनेस लेवल अच्छा रहेगा, एक्स्ट्रा एनर्जी को वर्कआउट या किसी मस्तीभरी एक्टिविटी में लगा रहना आपको खुशी देने वाला होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज शुक्रवार के दिन की स्थिति आपको कर सकती है कुछ मामलों में बेचैन वैसे तो आज का दिन कूल, क्लासी वाइब लेकर आएगा जिसे यूज करना आपके लिए होगा खास। आप आज स्लो मोड में भी शानदार परफॉर्म कर पाएंगे। मूड शांत, स्टाइल शानदार और बातों में मिठास परफेक्ट कॉम्बिनेशन।करियर - ऑफिस में आप आज साइलेंट परफॉर्मर रहना जरूरी है अगर हो सके तो बिना शोर किए अपना काम ऐसे निपटाएं कि लोग आपकी तारीफ के लिए रहें आगे। कारोबार के मामले में इस समय कुछ अच्छे प्रोजेक्ट आपको दोपहर के बाद ही मिल सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज दिमाग साफ और प्रैक्टिकल रहना बेहद जरूरी होगा कोई अच्छी डील या डिस्काउंट हाथ लग सकता है।लव लाइफ - पार्टनर से प्यारी सी छेड़छाड़ और रोमांटिक बातचीत दिन को स्पेशल बना सकती है। किसी की स्माइल आज दिल में हल्की गुदगुदी करा सकती है।हेल्थ - बॉडी रिलैक्स मोड में रहने वाली है इस समय के दौरान अगर खुद को रखते हैं फिट एंड फाइन तभी एकदम परफेक्ट हेल्थ को पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज शुक्रवार के दिन के समय खुद के साथ साथ दूसरे के कामों की टेंशन भी ज्यादा लेते दिखाई देंगे। घर पर कुछ मामलों में दिमाग तेज़ रहेगा वहीं घर परिवार की कुछ बातें दिलचस्प होंगी। पर्सनैलिटी का एक पक्ष चमकदार रह सकता है वहीं लोग आपकी वाइब को देखकर खुद ही आकर्षित हो सकते हैं।करियर - आज आप ऑफिस में आइडिया मशीन की तरह काम कर सकते हैं, नए कॉन्सेप्ट, नई सोच, और जरा सी स्मार्टनेस सब मिलाकर आज आप सबसे अलग दिखाने में मदद कर सकती है। कोई टास्क आपकी क्रिएटिविटी से भी आगे बढ़ने की स्थिति को दिखाता है।फाइनेंस - आज के दिन अचानक कुछ खरीद लेने का मन कर सकता है कुछ महंगी चीजों को लेने की फीलिंग आएगी।लव लाइफ - फ्लर्टिंग मोड हल्का सा एक्टिव हो सकता है अगर हो सके तो बातचीत के ज़रिए आप किसी का दिल जीत सकते हैं। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और चटपटी बातें रिलेशन को और क्यूट बना देंगी।हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन ओवरथिंकिंग कम करें। हल्की वॉक, ताज़ी हवा और मजेदार म्यूज़िक आपको कुछ तो शांति दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। भाई बंधु और परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे पर इस टाइम पर कुछ बातें लंबी भी हो सकती हैं। छात्र यात्रा और पढ़ाई में मन थोड़ा भटक सकते हैं इसलिए जरूरी है कि ध्यान केंद्रित रखें।करियर - काम की अगर बात की जाए तो शुरुआत से ही भागदौड़ बनी रहने वाली है। वर्क फ्रॉम होम, बिजनेस या नौकरी सभी क्षेत्रों में आज आपका एक अलग दृष्टिकोण काम आ सकता है। सहयोगियों और सहकर्मियों के साथ संबंध नॉर्मल ही रहने वाले हैं।फाइनेंस - आर्थिक कंडीशन इस समय आपके लिए मिले जुले रंग वाली होगी बस कुछ बातें घर के खर्चों के चलते थोड़ा मुश्किल रह सकती हैं।लव लाइफ - रिश्तों में धैर्य और समझदारी की जरूरत है इस समय आप घर परिवार में उलझने के चलते खुद के ज्यादा समय निकाल न पाएं जिससे पार्टनर कुछ नाराज सा रह सकता है।हेल्थ - मानसिक थकान हो सकती है पर साथ में इस दौरान अपने खान पान के साथ हेल्दी डाइट को ही शामिल करना होगा खास। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ बंटा हुआ सा रह सकता है ऎसे में इस दौरान घर पर अपनों के साथ इमोशनल टॉक तो होंगी ही साथ में परिवार और दोस्तों के साथ समय आनंददायक बीतेगा। इस समय के दौरान किसी का के लिए बाहर जाना पड़ सकता है और घरेलू कामों में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।करियर - काम के लिए भागदौड़ वाला दिन है बस आपके राशि स्वामी ही आपको एक्टिव रखें इसके लिए खुद को एनर्जेटिक बना के रखें। फ्रीलांस काम में आज आपका अनुभव और सहजता आपकी मदद करेगा। टीम वर्क में आपकी भूमिका को देखा जाएगा।फाइनेंस - खर्चों में कंट्रोल तो मुश्किल ही रहेगा क्योंकि कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी इस समय आप के लिए बनी ही रहने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए खुले मन से बातों को करें दोस्तों के साथ भी आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं जो आपको कुछ सकारात्मकता देगी।हेल्थ - आज के दिन में शरीर और मन की थकान महसूस हो सकती है। पर शाम के अंत तक खुद के पैरों को आराम देने के लिए कोई मसाज या गुनगुने पानी का सेक देना होगा अच्छा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हल्का व्यस्त रहेगा। घर पर अपनों के साथ कुछ बहस भी रह सकती है, पर खुद की ओर से परिवार के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में थोड़ा ध्यान भटका सकते हैं इसलिए योजना बनाकर काम करें।करियर - काम को लेकर आज के दिन आप काफी मामलों में दूसरों से सलाह न लेना चाहे जो थोड़ा सा मुश्किल दे सकता है। इस टाइम पर सहयोग और सहकर्मियों के साथ काम करना देगा कुछ सकारात्मकता।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है इस दौरान किसी वरिष्ठ की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी है इस दौरान सिंगल लोग कुछ नई उम्मीद रख सकते हैं।हेल्थ - मानसिक थकान या हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है योग या कुछ फिटनेस प्रोग्राम देंगे कुछ अनुकूलता। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन घर के कामों को एक एक करके पूरा करने की प्लानिंग वाला हो सकता है। घर में कुछ अन्य लोगों की जिम्मेदारी भी आप अच्छे से कर सकते हैं। इस समय सोशली कुछ लोगों के साथ बातचीत काफी मायनों में बेहतर होने वाली है नयी चीजों को सीखने का मौका मिल सकता है।करियर - कामकाज को लेकर इस दौरान कुछ नए लोगों के साथ चैट या ऑनलाइन मीटिंग में शामिल रहेंगे। किसी पार्टी या फंगशन के चलते काम में रुकावट होने से काम की अधिकता रहने वाली है। कारोबार में आपका प्रैक्टिकल दृष्टिकोण मदद करने वाला रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज बढ़िया रह सकती है वैसे खर्च तो हैं पर साथ ही इनकम में किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी और बैलेंस का दिन अनुकूल रह सकता है, जीवन साथी आपकी बातों को अहमियत देता पर आप किसी बाहरी आकर्षण में ज्यादा ही बंधे हुए दिखाई देने वाले हैं।हेल्थ - थकान और तनाव आज थोड़ा महसूस हो सकता है इसलिए बॉडी को ब्रेक दें समय समय पर हल्की स्ट्रेचिंग करने से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचारों और बदलावों की ओर ले जाने वाला है। इस दौरान सामाजिक तौर पर सक्रिय भी रह सकते हैं। दोस्तों के साथ कुछ बाहर अधिक घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह दिन ज्ञान बढ़ाने और नई चीजें सीखने के अवसर लेकर आएगा।करियर - करियर में आपका रुख कुछ बदला बदला सा लग सकता है नयी बातें आपके लिए खास होने वाली हैं। सहकर्मियों के साथ बातचीत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं इस टाइम पर अगर आप फ्रीलांसिंग, टेक या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आज का दिन कई नए अवसर दे सकता है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य रह सकता है खर्च बढ़ने की संभावना है पर इनकम भी संतुलित रह सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में आज खुलकर बात करने का दिन है, क्योंकि पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों में गलतफहमी हो सकती है इसलिए बातचीत से उलझनें दूर होंगी।हेल्थ - मानसिक बेचैनी या ओवरथिंकिंग से थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुद को व्यस्त रखें और मोबाइल, स्क्रीन टाइम कम करें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन इमोशनल रूप से कुछ भारी हो सकता है। इस दौरान आपकी कल्पनाशीलता तो काम करने वाली है पर घर के रखरखाव को अपनी क्रिएटिविटी से बदलने की कुछ कोशिश भी होगी। फैमली में कुछ अनुकूल माहौल रहेगा जो छात्रों हैं उनके लिए आज का दिन पढ़ाई में फोकस रहने वाला है।करियर - करियर में आपका संवेदनशील दृष्टिकोण आज चुनौती बन सकता है। लोग आपको थोड़ा कम प्रैक्टिकल समझ सकते हैं। फिर भी, किसी कार्य में आपकी कल्पना और अनुभव का अच्छा उपयोग होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें चीजें अपने आप अनुकूल होंगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी वैसे आज के दिन आने वाले कल के लिए कुछ प्लानिंग करने की सोचना बहुत जरूरी है।लव लाइफ - रिश्तों में मिठास लाने के लिए धैर्य जरूरी है, इस दौरान अपने भावों को शब्दों में व्यक्त करना आज थोड़ा मुश्किल लग सकता है।हेल्थ - मानसिक शांति की कमी थोड़ी परेशानी दे सकती है, प्रकृति में समय बिताने से राहत मिलेगी और थकान भी कम होगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल