आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले इस समय एनर्जी में रहते हुए अपने काम के साथ दूसरों के लिए भी हेल्पफुल होने वाले हैं। इस समय घर के लोगों के साथ नया डायरेक्शन मिलेगा जो रख रखाव को बदलने वाला होगा। कोई पुराना अटका हुआ काम अचानक आसान हो जाएगा। इस समय आपके दोस्त या कोई पार्टनर काफी मामलों में समस्या से परेशान होगा जिसकी मदद आप करेंगे।करियर - ऑफिस में आज आपकी काम करने की क्षमता अच्छी रहने वाली है। कोई नया पार्टनरशिप का काम मिलने का समय है और कुछ अच्छे लाभ भी इस समय आपके सामने होंगे। सेल्स के काम में मार्केट का रुझान अच्छा रहने वाला है।फाइनेंस - इस समय आप खुद से ज्यादा दूसरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च करने वाले हैं।लव लाइफ - रिलेशनशिप में इस समय टाइम की कमी रह सकती है और दोस्तों के साथ कहीं जाने के चक्कर में पार्टनर से कुछ बहस भी हो सकती है।हेल्थ - दिल और दिमाग दोनों एक्सप्लोर मोड में रहेंगे जिसके चलते आप खुद को थकाने वाले हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज के दिन कुछ परेशानी को देख सकते हैं या मूड में बदलाव के कारण दिन कुछ कमजोर ही दिखाई दे रहा है। अगर हो सके तो खुद को रचनात्मक काम जैसे लिखना, पेंटिंग करना या सजावट इत्यादि में व्यस्त रखें जिससे समस्या ज्यादा आपको परेशान नहीं कर पाए।करियर - काम में दूसरों की रोक टोक के कारण कुछ अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। बिजनेस में पैसों की मांग के कारण सामान समय पर न मिल पाना या किसी कारण से डिलीवरी लेट होने की समस्या कस्टमर की ओर से सुनने को मिल सकती है।फाइनेंस - आज पैसों को लेकर मन में थोड़ा असंतुलन रहेगा क्योंकि बेकार के खर्चों की भरमार से बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - आज आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखाएंगे लेकिन आपके सामने वाला इस ओर ज्यादा एक्टिव कम ही नजर आ सकता है।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि शरीर में दर्द या बुखार के चलते मुश्किल बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन एक रहस्यमयी आकर्षण से भरा रह सकता है। छात्र कुछ रिसर्च के कामों में लगे होंगे। सोशल सर्कल में लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। जो बातें अंदर ही अंदर आपको बेचैन कर रही थीं उन्हें आप आज खुद से ही सुलझा पाएंगे। यह दिन है खुद को रीसेट करने का।करियर - कामकाज को लेकर इस समय कुछ स्ट्रैटेजी बनाकर चलने की जरूरत होगी। इस समय कोई नया टास्क या जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप चुपचाप परफॉर्म करेंगे और तारीफें भी बटोरेंगे। किसी पुराने दुश्मन से कुछ दोस्ती के संकेत हैं सोच-समझकर आगे बढ़ें।फाइनेंस - कोई क्रेडिट कार्ड बिल या उधार की रिकवरी करनी पड़ सकती है। निवेश में जोखिम न लें अगर हो सके तो थोड़ा रिसर्च करके काम करें।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा इंटेंस माहौल रहेगा पार्टनर से इमोशनल बातचीत हो सकती है। हेल्थ - मानसिक थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है नमक का इस समय कम सेवन करें और लिक्विड डाइट ज्यादा लें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले इस समय कुछ घर के काम को निपटाने के लिए तेजी से काम करने का सोचेंगे पर दोपहर बाद से काम में धीमापन होने लगेगा। आपकी जिज्ञासा आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। कोई नया अनुभव आपके सोचने का तरीका बदल सकता है।करियर - आज ऑफिस में ट्रेवल या किसी आउटडोर मीटिंग के योग हैं इस समय कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें इंटरनैशनल या टेक्निकल एंगल हो। कारोबार में कोई लंबी डील फाइनल हो सकती है।फाइनेंस - किसी दूर के रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिल सकती है या कोई पुराना उधार चुक सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज हल्के फुल्के तकरार के बाद प्यार और गहराई का दौर आएगा। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।हेल्थ - कमर या हिप्स से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बहुत देर तक बैठने से बचें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन शांति के साथ ग्रोथ वाला दिन है। कोई बड़ा निर्णय न लेते हुए भी आप आज बहुत कुछ तय कर सकते हैं अपने लिए भविष्य के लिए। परिवार में बच्चों की उछल-कूद के चलते दिन काफी व्यस्त होने वाला है पेरेंट्स के लिए दिन।करियर - ऑफिस में शांत रहकर भी आप अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करना ज्यादा बेहतर होगा। इस दौरान सीनियर के साथ इंटरेक्शन हो सकता है, जिसमें आपका प्रोफेशनल रवैया तारीफ पाएगा। कामकाज में बैकएंड प्लानिंग आज ज़्यादा असरदार होगी।फाइनेंस - छोटी-छोटी जगहों से फायदा हो सकता है लेकिन कोई भी बड़ा फाइनेंशियल फैसला आज ना लें। लॉन्ग टर्म सेविंग पर फोकस करें।लव लाइफ - आप कम बोलेंगे लेकिन बहुत महसूस करेंगे। पार्टनर से इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर सकते हैं जिससे कम्फर्ट महसूस हो।हेल्थ - घुटनों या कमर में खिंचाव हो सकता है। शरीर को आराम दें और बहुत ज्यादा वर्कलोड से बचें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन नई सोच, नए कॉन्टेक्ट और नए अनुभवों से भरपूर हो सकता है। आपकी एनर्जी थोड़ी रिस्टलेस हो सकती है आप कुछ बड़ा करना चाहेंगे प्लानिंग के बिना दौड़ने से बचें।करियर - ऑफिस में आज आपको कोई ऐसी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है जो दूसरों को असंभव लग रही थी। आप अपने टैलेंट से लोगों को चौंका सकते हैं फ्रीलांसर या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए खास दिन है।फाइनेंस - कोई खर्चा परेशान कर सकता है साथ ही कोई गुप्त इनकम या बोनस की संभावना भी है। कोई पुराना इन्वेस्टमेंट फायदा दे सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा यू-टर्न का दिन हो सकता है अगर कोई बात छुपा रखी है तो वह सामने आ सकती है ईमानदारी से हैंडल करें।हेल्थ - स्ट्रेस और नींद की कमी से थकावट महसूस हो सकती है डिजिटल ब्रेक और अच्छा संगीत आपके मूड को रिफ्रेश कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए काम के चलते घर में समय ज्यादा न मिल पाए फिर भी बच्चों के साथ शाम का वक्त मस्ती को लौटाने का काम करेगा। आप हर किसी के लिए कुछ अच्छा करना चाहेंगे और यही भावना आपको मानसिक शांति भी देगी। ध्यान, पूजा, आर्ट या किसी क्रिएटिविटी से जुड़ना आपके लिए आज हीलिंग का जरिया बन सकता है।करियर - कामकाज में फोकस बनाए रखें क्योंकि कुछ बातों के कारण काम में डिस्ट्रैक्शन ज्यादा रह सकते हैं। किसी अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में संतोष मिलेगा या कोई पुराना काम फिर से शुरु हो सकता है।फाइनेंस - अगर आपने हाल में कोई खर्च किया है तो उसकी भरपाई अब शुरू हो सकती है। किसी पेंडिंग पेमेंट का क्लीयरेंस मिलेगा।लव लाइफ - आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। पार्टनर को सरप्राइज देने या कोई प्लान शेयर करने का समय है। सिंगल लोग किसी पुराने कनेक्शन से दोबारा बात शुरू कर सकते हैं।हेल्थ - थकान और शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है गुनगुने पानी से नहाएं और ज्यादा देर तक मोबाइल से दूरी रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय घर में जीवन शैली का बदलाव होने का समय है। इस समय घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हुए आप काफी बातों को कर सकते हैं। गा। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे का समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताना सुकून देगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।करियर - कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा कारोबार में कुछ नया ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। नेटवर्किंग का दिन है नए लोगों के साथ संपर्क भी बेहतर तरीके से बनेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन अनचाहे खर्चों से बच्चों की मांगों को हर बार पूरा करना संभव न हो पाए तो कोई बात नहीं इससे सेविंग भी बेहतर रह सकती है।लव लाइफ - पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है पुराने दोस्त के साथ कनेक्शन बनने की संभावना है।हेल्थ - जंक फूड से दूरी रखें पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इस समय शाम को टहलना या कुछ एक्टिविटी में शामिल होना बेहतर रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: घर-परिवार के लिए धनु राशि वाले इस समय काफी बातों में बहस इत्यादि में उलझ सकते है। इस समय लाइफ स्टाइल को लेकर चेंज करने का मूड होगा, अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का दिन है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है बच्चों के साथ मस्ती भरा समय बीतेगा, कोई छोटा फंक्शन हो सकता है।करियर - ऑफिस में आपको अपने साथ लगे लोगों के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, कुछ बदलाव इस समय आपको स्थान का चेंज भी दे सकते हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और कारोबार में आज का दिन स्थिर रहेगा कोई नया आइडिया सामने आ सकता है।फाइनेंस - धन लाभ के योग बन रहे हैं इस समय रिटर्न किसी सेविंग से मिल सकता है। खर्चों में संतुलन बनाए रखें और बजट का ध्यान रखें।लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं गलतफहमियों को दूर करने का अच्छा मौका है। किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं जो इमोशनल रूप से आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - आंखों या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है इस समय बहुत देर तक कुर्सी पर बैठे रहना या स्क्रीन देखते रहना मुश्किलें खड़ा कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: परिवार व जीवनशैली के लिए दिन नार्मल रहने वाला है। कुछ कामों को करते हुए हल्का-फुल्का और खुशनुमा माहौल आज देखने को मिलेगा रहेगा। भाई-बहनों से मेल-जोल बढ़ेगा कुछ शॉपिंग या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।करियर - आपके काम को लेकर इस समय बाहर आने जाने की कंडीशन कुछ मिले जुले असर वाली होगी। जो लोग जॉब बदलने की सोच रहे हैं उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। कारोबार में नए माल के आने से सेल भी बढ़ने का समय होगा।फाइनेंस - इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं वैसे खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें और सेविंग पर ध्यान दें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ रोमांच जुड़ सकता है कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। हेल्थ - एनर्जी लो महसूस कर सकते हैं, हेल्दी डाइट और विटामिन का सेवन करें। फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज अनुकूल रहेगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन का समय बाहरी मेहमानों के साथ व्यस्त होने वाले हैं कुछ के साथ घूमने का मौका भी मिलेगा। घर में आज सुकून और अपनापन महसूस होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी घरेलू चीज की खरीदारी के लिए आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। किसी से जुड़ाव आज गहरा रहेगा।करियर - कार्यस्थल पर अपने विचार खुलकर रखें जिससे आपकी बातें सीनियर्स को अच्छे से समझ आ पाएं। क्रिएटिव फील्ड में लगे हुए लोगों को इस समय अपने काम में नया अवसर मिल सकता है। किसी पुराने लोगों के साथ काम करने का मौका भी अब बन सकता है।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें आज कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं आप उसे संभाल लेंगे।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में जितनी स्पष्टता रखेंगे उतना ही आपको फायदा मिल सकता है। पुरानी बातें न दोहराएं जिससे मन के पुराने घाव फिर से हरे न हो पाएं।हेल्थ - सीने में भारीपन या डाइजेशन को लेकर दिक्कत के चलते दवा इत्यादि का सेवन करना पड़ सकता है। हल्का भोजन करें और स्ट्रेस से दूर रहें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए परिवार में आप मुख्य भूमिका में रहने वाले हैं कुछ काम आपके कहने पर ही पूरे होते दिखाई देते हैं। बच्चे आपकी सलाह से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बच्चों की तरफ से कोई गर्व महसूस कराने वाली बात सुनने को मिल सकती है।करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और तारीफ भी होगी, कोई प्रमोशन या बोनस की चर्चा हो सकती है। कारोबार में पार्टनर के साथ बैठकर योजना बनाना आपके लिए काफी सहयोग देने वाली होगी।फाइनेंस - आज धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही खर्चों पर संतुलन बनाकर चलें तो फाइनेंशियल ग्रोथ हो सकती है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है रिश्तों में आज दिल की बातें करने में समझदारी की जरूरत होगी। कोई व्यक्ति आपको आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - एनर्जी लेवल अच्छा रहने वाला है लोगों को देखेंगे फिर भी अधिक भागदौड़ से बचें और शरीर को आराम देना भी जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल