आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का समय रहेगा कुछ पॉजिटिव, फुल ऑफ एनर्जी से काम करना आपको देगा कुछ अच्छे परिणाम। घर पर काम को लेकर आपका जोश देखने लायक रहेगा। इस समय बाहर के छोटे मोटे काम निपटाने में भी आप दूसरों के लिए हेल्पफुल हो सकते हैं।करियर - आज एक दिन कामकाज को लेकर अगर कुछ नए अवसर मिल रहे हैं तो उनको भुनाने की कोशिश करें। काम में इस दौरान तकनीकी मामले शायद परेशान कर सकते हैं पर फिर भी आप जल्दी से कामों को पूरा करने के लिए आप काफी एक्टिव दिखाई देंगे।फाइनेंस - धन के मामले में गुरु चंद्रमा का गजकेसरी योग देने वाला है शुभता का प्रभाव। धन की स्थिति होगी आपके लिए पक्ष में तो निश्चिंत रहें।लव लाइफ - इमोशंस रहेंगे हाई लेवल पर अपने दिल की बात को सामने रखने के लिए हिम्मत भी चाहिए होगी। इस समय मैरिज लाइफ में परिवार की बातें दिल को देंगी काफी मजबूती।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा बस थोड़ा सा खुद को आराम देने की जरूरत है। अगर आप शारीरिक रूप से थकान महसूस कर रहे हैं तो खुद के लिए समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज मंगलवार के दिन कुछ बेहतर स्थिति के साथ आप की शुरुआत होगि। इस समय के दौरान भाग्य का सहयोग देगा आपको आगे बढ़ने का अवसर। घर में किसी की मदद से खुद के लिए अनुकूल स्थिति को बना पाएंगे। इस समय बच्चे भी पेरेंट्स कि मदद के लिए आगे होंगे। करियर - कामकाजी मामले में आज के दिन कुछ अच्छे पलों की स्थिति रहेगी दोनों मोर्चों पर आपको सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह से फोकस रहें, क्योंकि सफलता आपके कदम चूमेगी।करियर - करियर में आज अच्छे मौके मिल सकते हैं, अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सफलता का दरवाजा खुल सकता है। नई बातें सुनने को मिल सकती हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी।फाइनेंस - फाइनेंशियल फ्रंट पर दिन अच्छा रहेगा आज के दिन शेयर मार्केट में लाभ के मौके रहेंगे खास साथ ही लंबे समय से अटके काम पैसों की सहायता से पुरे हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय अपने साथ के लोगों के लिए ज्यादा चिंता रह सकती है जिस पर ध्यान देना होगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन की स्थिति अष्टम चंद्रमा के चलते कर सकती है कुछ परेशान। इस समय पर काम के साथ साथ घर पर लोगों के साथ छोटी छोटी बहस भी बनी रह सकती है इसलिए अपने आप को रखें शांत ताकि कोई मुश्किल आपको परेशानी न दे पाए।करियर - काम को लेकर इस समय आपके द्वारा किए गए प्रयासों में कुछ विफलता या अटकाव की स्थिति कुछ टोक लगाने वाली होगी पर इसे लेकर आप ज्यादा निराश न हों। व्यापार में माल में कोई शिकायत सुनने को मिल सकती है। डील के पूरा होने में टाइम लग सकता है।फाइनेंस - आज पैसों के मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी किसी पुराने काम में आज आगे बढ़ना या फिर कोई सट्टा लॉटरी खेलना ज्यादा अच्छा नहीं होगा।लव लाइफ - प्यार में तकरार तो होगी पर चाहे बातें कम हो लेकिन एक दूसरे के लिए फिलिंग तो बनी रहेगी। इस समय काम के चलते पार्टनर की मदद चाहिए होगी।हेल्थ - आज आप अपने पार्टनर से काफी करीबी महसूस करेंगे, और उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन होगा भागदौड़ वाला इस समय खुद से ज्यादा दूसरों के लिए आपको कोशिशें करनी होंगी। इस समय बच्चों की जिद घर में बड़ों के मध्य बहस का कारण भी हो सकती है।करियर - आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होंगे लेकिन शायद फिर भी दूसरे लोग आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। आपको कुछ बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में घर में किसी वरिष्ठ से मांग तो होगी लेकिन फिर भी बातें कुछ मतभेद को बढ़ा सकती हैं। इस समय अपने खर्च को शायद रोकना ही पड़े लेकिन ग्रहों का गोचर कुछ मदद करने वाला होगा।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी बहुत नोक झोंक हो सकती है पर ये सब प्यार का हिस्सा है। इस समय मैरिज लाइफ के भीतर किसी अन्य को आने देना समस्या न दे इस बात का रखें ख्याल।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है, अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उसे हल्के में न लें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी मेहनत और थोड़ी राहत लेकर आएगा। इस समय छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको किसी न किसी कारण के चलते व्यस्त रखने वाला है। इस समय दूसरों के लिए ही ज्यादा काम करेंगे खुद के लिए चीजें कुछ उलझने दे सकती हैं या फिर भूल चूक से काम बिगड़ सकते हैं।करियर - कामकाज के मोर्चे पर आज आप कड़ी मेहनत करने वाले हैं जिसके कारण स्थिति कई बार आपके लिए बेहतर होगी। अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ बहस से दूर रहना ही अधिक अनुकूल होगा। कारोबार में कोई भी कानूनी मामला है तो उसे ध्यान से निपटाना होगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए आज के दिन कोई फाइन परेशान कर सकता है या फिर किसी को उधार देना पड़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है पर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें, तो चीजें आसान हो सकती हैं। थोड़ा धैर्य रखें, क्योंकि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें क्योंकि इस समय आप मौसम खाने पीने में लापरवाही के कारण परेशान हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: मंगलवार के दिन कन्या राशि वाले होंगे कुछ क्रिएटिव जिसके कारण आप घर हो या बाहर अपनी ओर से कुछ न कुछ मामलों में आगे रहने की कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद उत्साहपूर्ण होकर बेहतर भी हो बस आप इस समय अभिमान को मन में जगह न दें और भाई बहनों के साथ सहयोग रखें।करियर - आपकी मेहनत आज रंग दिखाएगी पर कुछ कामों में थोड़ा और समय लग सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ेंगे, लेकिन अचानक कोई नीरस स्थिति भी सामने आ सकती है। यही वक्त है जब आपको अपने धैर्य और संयम को पूरी तरह से आजमाना पड़ेगा।फाइनेंस- सेविंग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है बस खर्चों पर कड़ी निगरानी रखें। ज्यादा खर्च इस समय बच्चों या पढ़ाई लिखाई के कामों में ही होने वाला है।लव लाइफ - आज के दिन दोस्तों के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे पर छोटी सी बात को लेकर बहस भी हो सकती है पर आप इसे जल्दी सुलझा सकते हैं।हेल्थ - कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। थोड़ी देर के लिए खुद को रेस्ट देने की जरूरत है। आराम और संतुलित आहार पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के ग्रहों का गोचर घर के कामों में डालेगा असर। माता की ओर से मिलेगा स्नेह और प्रेम पर पिताजी कुछ बातों में आपको समझाने के मूड में अधिक होंगे। आपका मन नए विचारों से भरा रहेगा रसोई में आप रहेंगे आगे किसी को अपनी कुकिंग या फिर नए स्टाइल से प्रभावित कर सकते हैं। करियर - आप किसी नए काम में शामिल होने की योजना पर काम करना चाहेंगे। यह समय है जब आपको अपनी कार्यक्षमता को पूरी तरह से बाहर लाने का मौका मिलेगा। थोड़ा समय उनके साथ भी बिताना चाहिए ताकि शांति बनी रहे।फाइनेंस - आज के दिन घर के सामान में कुछ बदलाव के लिए जेब खर्च को भी लगाना पड़ सकता है। घर में बड़ों की सेहत के लिए भी खर्च बना रहेगा।लव लाइफ - दिल की बातों को करना चाहेंगे लेकिन अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय ही न मिल पाए। आज के दिन आप दांपत्य जीवन में अपने जीवन साथी की खुशी के लिए कुछ न कुछ करना चाहेंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा बस इस टाइम घर पर किसी की सेहत ही आपको चिकित्सक के पास ले जाने वाली हो सकती है अन्यथा टाइम बैलेंस वाला ही है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन होगा कुछ खास पर इस दौरान आपको अपनी कोशिशों को लेकर रहना होगा सजग। भागमभाग बनी रहेगी। घर पर छोटे छोटे कामों को लेकर आप होंगे एक्टिव अगर हो सके तो लिस्ट बना लें जिससे कुछ काम अधूरा न रह जाए।करियर- काम के मामले में कुछ बेहतर स्थिति है, बस टाइम मैनेजमेंट पर ही आपको अधिक समय देना होगा। कारोबारियों के लिए अपने काम में कुछ छोटे छोटे बदलावों का समय होगा। इस दौरान कुछ यात्राएं भी काम को विस्तार देने के लिए होने वाली हैं।फाइनेंस - धनार्जन के मामले में इस समय स्त्री पक्ष के कारण आपको कुछ मदद होगी तो वहीं उन्हीं के लिए आपको धन लगाना भी होगा।लव लाइफ - इस समय पार्टनर के बीच विश्वास और समझदारी की भावना बनाए रखें एक दूसरे के साथ उलझें नहीं एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।हेल्थ - गले कंधे से जुड़ी कुछ समस्याएं उभर सकती हैं इस टाइम पर शरीर में मसाज या फिर कोई आयुर्वेदिक लेप लगाने से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज का दिन आपके लिए रहेगा कुछ अपने कामों को पूरा करने का साथ ही आप इस समय घर पर किसी की हेल्प से अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के पक्ष में होंगे। आज अगर हो सके तो भाई बंधुओं के साथ टाइम बिताएं उनकी मदद के लिए आगे रहें।करियर - काम के मामले आपके लिए पक्ष में होंगे, आज आपके पास दूसरों को भी काम सिखाने का मौका होगा। कुछ बेहतरीन मौके आपको नए सौदे देने में मदद कर सकते हैं। अगर आपने किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत की है तो उसका अनुकूल परिणाम मिलेगा।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में अच्छा टाइम है सेविंग भी रहेगी और कुछ खरीदारी आपके मन को खुशी देने वाली भी होगी।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा रोमांटिक मूड रहेगा। मैरिज लाइफ में आज आप को मिलने वाला ढेर सारा काम तो कैसे निकालें साथी के लिए टाइम चिंता न करें बस शांति से काम करें स्थिति बेहतर होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आप खाने पीने में कुछ लापरवाही करने वाले हैं जिसके कारण आपको डाइजेशन या एलर्जी की समस्या अचानक से परेशान कर सकती है जिस पर आपको ध्यान देना होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन होने वाला है खास इस समय दिल रहेगा अपनी ही बातों में मस्त। आज के दिन खुद ही चीजों को करने के लिए आगे होना होगा पर इस दौरान दोस्तों के साथ निकल पड़ेंगे घूमने फिरने के लिए।करियर - काम को लेकर आपके विचारों में आज गहराई होगी जिसके चलते आप अपने काम में पूरी तरह से फोकस्ड होंगे। कारोबार में पुराने माल का स्टॉक आज खत्म हो सकता है। बड़े फैसले लेने से पहले सारी बातें अच्छे से जांच लें। कुछ नई चीजें आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो अभी खुद की जरूरतों पर पैसे लगा सकते हैं। आप इस दौरान छोटा मोटा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।लव लाइफ - आज सोशल संपर्क के माध्यम से किसी के साथ दिल की बातें होने वाली हैं शेयर। दांपत्य जीवन में कुछ छोटी मोटी बातें रहेंगे पर आप आसानी से उन्हें सुलझा सकते हैं।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो मन में भटकाव तो होगा पर शरीर रहेगा चुस्ती से भरा हुआ और होंगे काम अच्छे से।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में होने वाला है, इस समय आपका मन उन बातों के कारण चिंता में रह सकता है लेकिन फिर भी कुछ बातें आपके लिए पक्ष में होंगी जिसमें आपको घर के किसी करीबी सदस्य से हेल्प मिल पाएगी।करियर - नौकरी में आज टाइम पर पहुंचे क्योंकि आप की देरी दूसरों को आप पर शिकायत के लिए उकसा सकती है। कारोबार के लिए इस समय आप को कुछ नए संपर्क मिलेंगे जिनके साथ लगातार बातें करते रहना ही अच्छा होगा जिससे राहत मिलेगी।फाइनेंस - सेविंग के मामले में ये टाइम कमजोर है चंद्रमा व्यय भाव में होने के कारण खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।लव लाइफ - अगर किसी खास व्यक्ति के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें आज उनसे बात करने का अच्छा मौका मिलेगा। यह दिन आपके लिए नए रोमांटिक अनुभव लेकर आ सकता है।हेल्थ - सेहत पर इफेक्ट पड़ सकता है और कुछ बातों के चलते रहेंगे कुछ स्लो। थोड़ी देर के लिए रेस्ट करें और अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन वालों के लिए मंगलवार की स्थिति आपके लिए बहुत ही शानदार रह सकती है मानसिक शांति के लिहाज से दिन बेहतर है आप के दोस्त आपको खुशी देने वाले हैं। कुछ नए लोगों के साथ संपर्क आपको नई चीजें सीखने का मौका भी देगा।करियर - काम के लिए आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपके काम में रचनात्मकता बढ़ेगी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। अगर आपने कोई पुराना प्रोजेक्ट शुरू किया था,तो अब उसका परिणाम सकारात्मक रूप से सामने आ सकता है।फाइनेंस - धन स्थिति ठीक रहेगी, कुछ छोटे छोटे लाभ मिल सकते हैं वहीं दोस्तों के साथ पार्टी का मौका मस्ती के साथ खर्च भी देगा।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी भावनात्मक गहराई आ सकती है। आज आप अपने पार्टनर से दिल की बात करेंगे और अपने रिश्ते को नई दिशा देंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस आपको थोड़ी और शांति की जरूरत है। किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालें और मानसिक शांति बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल