false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाएगा धन भाव के स्वामी के उदय होने के साथ कुछ सकारात्मक योग, जीवन साथी की ओर से मिल सकता है मुनाफा। आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ काम को लेकर आपकी लंबी प्लानिंग हो सकती है। करियर - आज आपके काम में काफी व्यस्तता रहेगी, इस समय जल्दी से काम को करने का प्रेशर भी हो सकता है, प्रयास और मेहनत रंग लाएगी। कुछ कार्यों में समय अधिक लगेगा। आपकी कोशिशों के चलते छवि और सम्मान बढ़ेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। इस समय आप अपनी इनकम में कुछ अनुकूल स्थिति देख सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आप कुछ आगे रहने वाले हैं, अपनी ओर से आप कुछ करते हुए साथी को खुशी देना चाहेंगे। हेल्थ - दिनभर की व्यस्तता के कारण आपको आराम की आवश्यकता होगी। अपने खाने पीने में ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लेना अच्छा होगा। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज एकादशी का दिन होगा शुभ जिससे दिन की शुरुआत सही रहने वाली है। बच्चों की ओर से कुछ फरमाइशों का दौर बना रह सकता है। महिलाओं के लिए घर के सदस्य आपकी मदद करने के लिए तैयार होंगे और कुछ अच्छे व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। करियर - काम की स्थिति अनुकूल रहने वाली है, आप पूर्व नियोजित स्थिति के अनुसार काम कर पाएंगे। काम में इस समय वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और उनके निर्देशों का पालन करें। काम में आपके फैसले आने वाली स्थिति पर भी असर डालने वाले होंगे। फाइनेंस - धन के लाभ कमाने का योग अच्छा है, ऐसे में किसी गेमिंग के कारण अच्छे लाभ के योग भी बनते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। आप एक-दूसरे के साथ समय बिताने में खुश रहेंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में आप राहत का अनुभव कर सकते हैं। आप इस समय कुछ योग इत्यादि में शामिल होकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अस्त व्यस्त सा रह सकता है। आठवे भाव का चंद्रमा दे सकता है कुछ मुश्किलें। किस काम को करें किसी छोड़े इस बात पर ही उलझ सकते हैं। आपको थोड़ा अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है। करियर - आज आपके काम में जटिलताएं आ सकती हैं, बिजनेस में देरी का असर सामान को प्रभावित कर सकता है। इस समय धैर्य और समझ से काम करें, और गुप्त शत्रुओं की ओर से सावधान रहें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आपको कोई बड़ी रकम खर्च करने से पहले सावधानी बरतनी होगी आईपीएल या किसी ऎसे प्लेटफार्म पर ध्यान से काम करें। लव लाइफ - रिश्तों के लिए मुश्किल वाला समय हो सकता है क्योंकि शायद एक दूसरे से मिलने में मुश्किलें आएं। इस समय विवाहेत्तर संबंधों को बढ़ावा मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कुछ थकावट हो सकती है, इसलिए आपको ज्यादा हलचल से बचना चाहिए। गिरने या किसी धारदार वस्तु से चोट लग सकती है। कर्क कर्क राशि वालों के लिए अपने राशि स्वामी का शनि के स्वामित्व वाली राशि में होना मानसिक रूप से चिंता बढ़ा सकता है। घर के माहौल में आप खुद के लिए कुछ नई चीजों को करना या सीखना चाहेंगे। इस समय ससुराल पक्ष की ओर से सामंजस्य होगा, बातचीत से परिवार के मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। करियर - काम को लेकर इस समय मिले जुले असर होंगे, जो लोग सरकारी काम में शामिल हैं उन्हें इस समय काम के चलते बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार को लेकर बाहर निकल कर काम अधिक बढ़ सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, आपको अपनी आय और व्यय पर संतुलन बनाए रखना होगा। लव लाइफ - आज आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंधों को और मजबूत करेंगे। आपके रिश्ते में एक नई शुरुआत हो सकती है, लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त से मिले सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है। अपने काम के लिए आप खुद की हेल्थ को नजरअंदाज कर सकते हैं। false: सिंह राशि स्वामी का राहु के साथ होना आपको अधिक जोश दे सकता है। सिंह राशि वालों के लिए आज परिवार में किसी मुद्दे पर बहस से बचें। आपका स्वभाव कठोर होने से, बातें परेशानी दे सकती है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। करियर - काम को लेकर विरोधियों के द्वारा समस्या देखने को मिल सकती है, जो लोग कारोबार में हैं उन्हें इस समय अपने लेनदेन को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं, आपकी पदोन्नति की संभावना है। फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक स्तर थोड़ा मिश्रित रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि आज कुछ अचानक खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन आप और आपके पार्टनर के बीच विवाद हो सकते है। हेल्थ - स्वास्थ्य में आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए आराम करना जरूरी होगा। कन्या कन्या राशि वालों के लिए आज परिवार के सदस्य आपके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको परिवार के मामलों में अपने विचार बताने का मौका मिलेगा। छोटे-मोटे विवादों को हल करने में मदद मिलेगी। करियर - आज आपके काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कुछ नए काम भी करने को मिल सकते हैं, आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे। आज के दिन को अपनी योजनाओं को पुनः जांचने और सुधारने के लिए उपयोग करें। फाइनेंस - आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहना होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - आज आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन शारीरिक रूप से हलका थकान महसूस हो सकता है। तुला तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घर के काम के साथ साथ कुछ बाहरी कामों को पूरा करने में व्यतीत हो सकता है। सामाजिक स्तर आपकी मदद के लिए भी लोग शामिल रह सकते हैं। आप खुद के लिए उत्साहित होंगे और मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। करियर - काम के साथ साथ इस समय आप दूसरों को निर्देश देने में आगे रह सकते हैं। कुछ नई बातें आपके काम पर असर डालने वाली होंगी। काम में सफलता मिलने की आपकी कोशिश बेहतर रहेगी। फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन सामान्य रह सकता है, आपके पास खर्च करने की क्षमता बेहतर रह सकती है। लव लाइफ - आज के दिन रिश्ते को मजबूत बनाने में आप आगे रहेंगे, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। तन और मन में ताजगी बनी रहेगी। वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु की दृष्टि कर सकती है कुछ राहत का काम, आज का समय काम और परिवार की जिम्मेदार में लगे रहने वाला है। इस समय छात्र अपनी एजुकेशन के लिए काफी उत्साहित रह सकते हैं। कुछ मतभेद हो सकते हैं। छोटे विवादों से बचने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आज कुछ बाहरी हस्तक्षेप का समय होगा ऐसे में स्थितियां आपके मनोबल को प्रभावित कर सकती हैं। आपको अपने कार्यों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न हो। फाइनेंस - आर्थिक रूप से यह समय दिन सामान्य रहेगा। दिन के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ - आपके पार्टनर को आपके समय की आज अधिक जरूरत होगी इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना होगा ताकि रिश्ते में कोई दरार न पड़े। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, कुछ समय ध्यान और योग में बिताने का प्रयास करें। थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। false: धनु धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थकान वाला और कुछ मानसिक उथल पुथल को दे सकत है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर कम ही मिलेगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने में सभी की सहमति से काम करना उचित होगा। करियर - आज आपके काम में किसी नए अवसर का स्वागत हो सकता है। कारोबार के मामले में आप के पास लोगों का जमावड़ा रह सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन उस पर काम किया जा सकता है। फाइनेंस - आपके पास धन की आमद हो सकती है, लेकिन आपको खर्चों में भी सावधानी बरतनी होगी। खर्च आ सकता है, जिससे आपकी योजना में रुकावट आ सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आपका और आपके पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं इसलिए इस पर ध्यान देना होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा, खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखें। मकर मकर राशि वालों के लिए आज परिवार में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। किसी सदस्य के साथ बातचीत के दौरान मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आपको भावनाओं का संतुलन बनाए रखना होगा। करियर - आज का दिन आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। आपके कार्यों में वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। यह समय खुद को साबित करने का है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा, छोटी बचतों से बड़े फायदे हो सकते हैं, इसलिए हर खर्च पर नजर रखें। लव लाइफ - जो लोग किसी रिश्ते में नहीं हैं वह आज किसी से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी दोस्ती में एक नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ - कुछ असहज महसूस हो सकता है, किसी छोटी सी बीमारी से राहत पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है। कुम्भ कुम्भ राशि वालों के लिए आज परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में आपको काम की अधिकता भी देखने को मिल सकती है। इस समय सोशल सर्कल में विस्तार होगा कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल होगा। करियर - आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधे पर आ सकती हैं। आपके प्रयासों से सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस दिन को अपने करियर में सुधार लाने के लिए अच्छा समय मान सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और छोटी बचतों को नजरअंदाज न करें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध होंगे। आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य में आज कुछ हलकी तकलीफ हो सकती है। शरीर को ताजगी देने के लिए एक्टिविटी में शामिल रहें। मीन मीन राशि वालों के लिए अपनी राशि पर पाप ग्रहों से बचाव के लिए चाहिए आज करें एकादशी का पूजन। इस समय खुद को रखें अपडेट। आज घर में कोई अच्छा समाचार आ सकता है, जो चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। करियर - आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई अवसर आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल जल्द ही आपको मिलने वाला है। कारोबार में आज कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में नए मोड़ आ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। For more details, you can read your Daily Horoscope