आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले बुधवार के दिन अपने कामकाज के चलते रहेंगे व्यस्त, कुछ मामलों में अपने लिए भी समय निकाल पाना हो सकता है मुश्किल। परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा किसी के साथ स्पेशली भाई बंधुओं से दिल की बातें होंगी। कोई छोटा ट्रिप प्लान बन सकता है। करियर - आज के दिन काम में रह सकती है आपकी पहचान, वर्कप्लेस पर नई बातों के लिए रहे तैयार। एनर्जी और कॉन्फिडेंस सबको इंप्रेस करेगा। बिजनेस में कोई नया टाई-अप या डील बनने की संभावना है। फाइनेंस - वैसे जितना हो सके इस समय खर्चों पर नज़र रखें, कुछ इनकम के भी नए सोर्स खुल सकते हैं। लव लाइफ - रोमांस के रंग चढ़ने वाले हैं जिसके चलते रिलेशनशिप में नई ऊर्जा आएगी। किसी स्पेशल से चैटिंग शुरू हो सकती है। हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन नींद को नजरअंदाज न करें कंधों में या फिर गर्दन में दर्द माइग्रेन से बचें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज अमावस्या का दिन है और चंद्रमा धन भाव में गोचर कर रहा है जिसके चलते घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। काफी समय से चला आ रहा काम आपसी बातचीत और समझ से सुलझ सकता है। भाई या बहन से जुड़ा कोई अच्छी न्यूज़ जो शायद किसी जॉब या परीक्षा से संबंधित हो मिल सकती है। करियर - ऑफिस में आपको आज वो मौका मिल सकता है जिसका इंतज़ार था। बॉस आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे और एक नई जिम्मेदारी या पोज़िशन की बात हो सकती है। लेकिन साथ ही कुछ सहकर्मियों की ईर्ष्या भी सतह पर आ सकती है संभलकर रहें, पर घबराएं नहीं। फाइनेंस - पैसों के मामले में सोच-समझ कर चलने की सलाह है। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है जिसमें धार्मिक कार्यों का होना भी शामिल रहेगा। लव लाइफ - आज का दिन प्रेम के लिहाज़ से थोड़ा भावनात्मक हो सकता है। हेल्थ -शरीर और दिमाग दोनों थके हुए महसूस कर सकते हैं चाय या कॉफी से राहत नहीं मिलेगी आपको अच्छे म्यूजिक या अच्छी नींद की ज़रूरत है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले चंद्रमा के गोचर के कारण मूडी हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से बचते आ रहे हैं, तो आज आपको उनके करीब जाने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग हैं विशेष रूप से संतान या माता-पिता के साथ की गई यात्रा लाभकारी होगी। करियर - काम के लिए आज दिन में धीमी शुरुआत का संकेत रहेगा लेकिन स्थिति संभल जाएगी बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन नेटवर्किंग का है पुराने कनेक्शनों को फिर से एक्टिव करें, आपको लाभ होगा। फाइनेंस - घर की मरम्मत, गाड़ी की सर्विसिंग, या मेडिकल के चलते खर्च की स्थिति सामने बनी रह सकती है। लव लाइफ - पार्टनर की ओर से कोई ऐसा रिएक्शन मिल सकता है जो आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन सच्चाई छुपी हो सकती है। हेल्थ - स्क्रीन टाइम लिमिट करें और थोड़ा पैदल चलें आज के दिन पीठ, गर्दन या आंखों से जुड़ी दिक्कतें सताने की आशंका है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आक के दिन कर्क राशि वालों को खुद को कंट्रोल में रखते हुए काम करने की जरूरत होगी। आज आपके स्वभाव में स्थिरता और गंभीरता झलकेगी। घर में आपकी सलाह को गंभीरता से लिया जाएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है इसलिए उन पर ध्यान दें। करियर - ऑफिस में आज आपका अनुभव काम आएगा, आपकी सलाह से कोई बड़ी गलती टल सकती है, जिससे आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है थोड़ा धैर्य रखें। फाइनेंस - कोई पारिवारिक मांग या बड़ा खर्चा अचानक सामने आ सकता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी सोच-समझकर करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है आप में से कोई एक बातों को दिल पर ज्यादा ले रहा होगा इसलिए इन बातों से बचें। हेल्थ - सेहत के मामले में पैरों में या फोर जोड़ों का दर्द से जुड़ी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज बुधवार के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी। परिवार के बड़े लोग आप को कुछ सलाह देने में आगे होंगे जिसे आप सुनना नहीं चाहें। किसी से कुछ आर्थिक मदद लेनी या देनी पड़ सकती है। अगर कहीं जाना है तो वाहन की स्थिति जांच लें अनदेखी महंगी पड़ सकती है। करियर - काम के लिहाज से स्थिति सामान्य होगी आपके काम को पहचान मिलने का समय होगा। बिजनेस में जो समझौते रुके हुए थे, उनमें प्रगति होगी, लेकिन आज कागज़ों पर दस्तखत न करें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित है और आज के दिन कुछ पुराने निवेश से फायदा हो सकता है, अगर आपने म्यूचुअल फंड या सोने में पैसा लगाया था। लव लाइफ - आज के दिन सच्चे दिल से माफी मांगना या माफ करना रिश्ते को बहुत मजबूत कर सकता है। पुराने मित्र के साथ फिर से भावनात्मक जुड़ाव होने के योग हैं। हेल्थ - आज के दिन हो सके तो ज्यादा नमक, तली चीज़ें और शराब से दूर रहें। हल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा लंबी खिंच सकती है। आपको शांत दिमाग से सुलझाना होगा, वरना माहौल खराब हो सकता है। भाई-बहनों से जुड़े विवाद यदि थे तो सुलझने के संकेत हैं। आज यात्रा के योग केवल तब शुभ होंगे जब आपने योजना पहले से बनाई हो अचानक यात्रा में अड़चनें आ सकती हैं। करियर - ऑफिस में आज आपका कम्युनिकेशन स्किल बहुत काम आने वाला है। मीटिंग्स में आपकी बातें सुनी जाएंगी। राइटिंग, मार्केटिंग से जुड़े लोग आज कोई खास आइडिया लॉन्च कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों की स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। कहीं से उधार लिया पैसा वापस करना पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर आपकी बातों को गहराई से महसूस कर रहे हैं, इसलिए झूठ या बात छुपाना भारी पड़ सकता है। हेल्थ - मानसिक थकावट और टेंशन हावी हो सकता है। मेडिटेशन और म्यूजिक थेरेपी बहुत असरदार होगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज आषाढ़ अमावस्या के दिन परिवार में अच्छा समय दे पाएंगे। आज भावनाओं का सागर उठ सकता है कोई पुराना विषय आपको भावुक बना सकता है। माता जी या दादी से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पिता की ओर से सहयोग रहेगा। करियर - काम को लेकर आप काफी मामलों में अपने पक्ष की स्थिति को देख सकते हैं वरिष्ठ उच्च अधिकारी आपके काम के प्रति प्रशंसा को देने वाले हैं जिससे उत्साह के साथ जोश भी बढ़ने वाला है। कारोबार में स्थिति सामान्य रहने वाली है। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में लकी रह सकते हैं। कहीं कुछ सेविंग करने की सोच रहे हैं, तो रियल एस्टेट या लॉन्ग टर्म फंड्स पर विचार करना अच्छा होगा। लव लाइफ - अगर आप किसी के साथ रिश्ते में नहीं है तो किसी दोस्त से अचानक भावनात्मक कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति नार्मल रहने वाली है आप अपने लिए हेल्दी फूड को ज्यादा अहमियत देते दिखाई देंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले कुछ उलझे हुए माहौल का अनुभव कर सकते हैं। इस समय आपको अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए उन यात्राओं को करना होगा जिन्हें न करना चाहें। परिवार में किसी के साथ बहस मन को दुखी कर सकती है। करियर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप सब संभाल लेंगे आपकी मेहनत और इमोशनल इंटेलिजेंस दोनों काम आएंगे। ऑफिस में कोई नया व्यक्ति आपकी कार्यशैली से प्रभावित हो सकता है। बिज़नेस में नया पार्टनर जोड़ने से पहले उसके बैकग्राउंड को ज़रूर जांचें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में पैसों के लेन-देन के मामलों में कागज़ी काम पक्का करें। लॉटरी या शॉर्टकट कमाई से दूर रहें। लव लाइफ - कपल्स को आज अनबन की जगह समझदारी चुननी चाहिए छोटी बातों को बढ़ाएं नहीं। हेल्थ - नींद पूरी न होने से सिर दर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है। इस दौरान चोट लगने की स्थिति भी बन सकती है ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज खुद को लेकर काफी एक्टिव होंगे, घर में आपकी बात का असर रहेगा आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिससे परिवार को राहत मिलेगी। कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आज चर्चा में आ सकता है। भाई-बहनों को आपकी गाइडेंस की ज़रूरत होगी। करियर - बिजनेस में भावनाओं की बजाय लॉजिक से फैसला लें इस दौरान सहकर्मियों या पार्टनर से पारदर्शिता रखें। नौकरी के लिए आज के दिन आवेदन न करना बेहतर होगा। इस समय नए मौके जल्द से न मिल पाएं। फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है, हो सकता है कोई उम्मीद से ज्यादा खर्चा सामने आ जाए। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज रोमांस के साथ-साथ ईमानदारी भी ज़रूरी है। मित्र मंडली में किसी की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। हेल्थ - आज के दिन गले, छाती या फेफड़ों से जुड़ी कोई दिक्कत परेशान कर सकती है ठंडी चीज़ों से बचें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन उथल-पुथल वाला रह सकता है। थोड़ी कहासुनी हो सकती है, लेकिन प्रेम से बात बन जाएगी। यात्रा की संभावना कम है, लेकिन अगर जाना जरूरी हो तो ध्यान रखें जल्दबाजी न करें, रास्ता लंबा हो सकता है। करियर - नौकरी के मामले में कंपटीशन रहने वाला है इस समय आप के मौके को कोई दूसरा लेने की फिराक में रह सकता है। खुद को सजग रखें, इस समय व्यवसाय के मामले आपको मार्केट में चल रही उठा-पटक के चलते समस्या हो सकती है। फाइनेंस - पैसों को सेव कर पाना मुश्किल होगा, कोई जुर्माना या किसी अन्य बातों के चलते खर्चे हो सकते हैं। कोई भी स्कीम देखकर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। लव लाइफ - पार्टनर से भावनात्मक गहराई की अपेक्षा करेंगे लेकिन वही चीज़ अगर सामने से न मिले तो मूड स्विंग्स हो सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी इस समय आप चोट लगने या अचानक से घबराहट हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। घर में मस्ती कर सकते हैं या कोई दोस्त घर पर आ सकता है। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर लंबी चर्चा भी रहने वाली है। अगर आप शांत रहें तो स्थिति सुधर जाएगी। करियर - ऑफिस में एक के बाद एक काम आएंगे लेकिन आप दक्षता से निपटा लेंगे। बॉस की नज़र आपके निर्णयों पर रहेगी। व्यापार में कोई नया व्यक्ति आपकी मदद या सलाह लेने आ सकता है शेयर करने से पहले जांच लें। फाइनेंस - पैसों का दबाव रहेगा लेकिन कुछ राहत शाम तक मिल सकती है। बैंक से जुड़े कामों को न टालें। लव लाइफ - रिश्ते में तीव्रता हो सकती है किसी छोटी बात पर बड़ा इमोशनल रिएक्शन आ सकता है पर आप चाहें तो उसे प्यार में बदल सकते हैं। किसी से पहली बार मिलकर कनेक्शन फील हो सकता है। हेल्थ - सेहत बेहतर रहेगी, इस समय आप लंबी वाक के लिए निकल सकते हैं शाम का मौसम आपको खुश कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज बुधवार के दिन परिवार में कोई नजदीकी रिश्तेदार के आने से व्यस्त हो सकते हैं। परिवार में बच्चों से जुड़ी कोई खबर मन को प्रभावित कर सकती है। घर में साज-सज्जा या नया सामान खरीदने का प्लान बन सकता है। करियर - ऑफिस में आपका काम सबको पसंद आएगा लेकिन आपको उसका तुरंत क्रेडिट नहीं मिलेगा धैर्य रखें। बिजनेस में क्लाइंट डीलिंग में पारदर्शिता ज़रूरी है। कोई गलत वादा न करें। फाइनेंस - फाइनेंस बेहतर रहेगा, कोई छोटा लाभ हो सकता है, विशेषकर किसी महिला की मदद से। लव लाइफ - रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन रोमांस थोड़ा कम होगा। पार्टनर से कोई भावुक बात शेयर करें संबंध मजबूत होगा। सिंगल जातकों को नया प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन जल्द निर्णय न लें। हेल्थ - गले, गर्दन और पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। गुनगुना पानी और नियमित वॉक से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल