आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज शुक्रवार के दिन चार्ज में रहेंगे घर के कामों में शामिल होंगे लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आ सकता है। अपने एनर्जी को सही दिशा दें नहीं तो दिन इधर-उधर निकल जाएगा। इस समय छात्र एजुकेशन के लिए कुछ संजीदा भी दिखाई दे सकते हैं। करियर - कामकाज को लेकर एक्टिव रहेंगे और जल्दी-जल्दी टास्क निपटाना चाहेंगे। इस समय व्यवसाय में नए सामान की प्राप्ति का समय होगा लेकिन किसी सहयोगी से बहस की संभावना है, लिहाज़ा पेशेंस ज़रूरी है। लीडरशिप स्किल आज चमक सकती है। फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ी जल्दबाज़ी से बचें इस समय सेविंग को लेकर दिन मिलाजुला है तो सोच समझकर ही कदम उठाएं। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है पर फिर भी अपने साथी से कुछ मदद मिल पाएगी और आप प्रेम को देख भी पाएंगे। हेल्थ - अपने काम में ओवरएक्टिविटी से थकावट आ सकती है लेकिन कुल मिलाकर चीजें सेहत के मामले में अनुकूल ही दिखाई देती हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन की स्थिति काम में भागदौड़ को देते हुए नए संपर्क की प्राप्ति का योग भी दिखाती है। घर परिवार में आप की भूमिका बेहतर बनी रहेगी। जमीन से जुड़े रहेंगे लेकिन मन थोड़ा फाइनेंस या फैमिली मैटर में उलझ सकता है। भाई बंधुओं से जुड़ी बातों पर ध्यान रह सकता है। करियर - आपका वर्क एथिक आज तारीफ के काबिल रहेगा इस दौरान दुसरों के लिए आप कुछ मार्गदर्शक की भूमिका में भी रहेंगे। काम धीरे लेकिन पक्के तरीके से होने के चांस बनते हैं। कारोबार में कुछ नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जो बाद में फायदा देंगी। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग में आप सटीक रहेंगे इस समय ज़मीन-जायदाद या कीमती चीजों में रुचि बढ़ सकती है। कोई पुरानी डील फिर से एक्टिव हो सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता बनी रहेगी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी छोटी चीज़ से भी खुशी मिल सकती है। हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगी लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें। गर्दन-कंधे में अकड़न हो सकती है जिसके लिए हल्की एक्सरसाइज़ फायदेमंद होगी। विस्तार से पढ़ें - वृष राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुछ आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका देगा। आज आप कम्युनिकेशन में सुपर एक्टिव रहेंगे कॉल्स, मैसेज और मिलने जुलने से संबंधित सब कुछ एक ही दिन में निपटाने का मन होगा। मन भी चंचल रह सकता है इसलिए छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर - आज आपकी बातचीत और नेटवर्किंग स्किल्स चमकेंगी। किसी नए कॉन्टैक्ट से करियर में पॉज़िटिव ट्विस्ट आ सकता है। कारोबार के मामले में मल्टीटास्किंग में आप एक्सपर्ट रहेंगे बस ध्यान बंटने से बचें। फाइनेंस - छोटे-मोटे फायदे के संकेत हैं, शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पैसा आ सकता है। लव लाइफ - अगर अकेले हैं तो किसी से बात बन सकती है जो रिलेशन में हैं, उनके लिए चैट और हंसी-ठिठोली वाला दिन। हेल्थ - ओवरथिंकिंग से बचें। मानसिक एक्टिविटी ज्यादा होगी, इसलिए थोड़ी सांस की एक्सरसाइज़ या मेडिटेशन ज़रूरी है। नींद का टाइम मैनेज करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: शुक्रवार के दिन कर्क राशि वालों को कुछ सोशली काम में आगे रहने का मौका तो मिलेगा। आज आप दिल से चीजों को महसूस करेंगे लेकिन दिमाग से फैसला लेंगे। किसी फैमिली मेंबर से इमोशनल बातचीत हो सकती है। अपने कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर निकलना पड़ेगा। करियर - काम को लेकर इस समय नए टास्क पर जानें से मन में कुछ बेचैनी रहेगी पर फिर भी वर्कप्लेस पर आपकी सोच कमाल करेगी। लोग आपको समझदार और भरोसेमंद मानेंगे क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा तो तैयारी पूरी रखें। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा रिज़र्व रह सकते हैं इस समय किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से राहत या उम्मीद मिल सकती है लेकिन किसी को उधार देने से बचें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा अगर कुछ दिनों से मन में कुछ था तो आज शेयर करने का सही मौका है। हेल्थ - सेहत को लेकर इंट्यूशन मजबूत रहेगा अगर थकान या भारीपन लगे तो खुद को फोर्स न करें। आराम थोड़ी सी मेडिटेशन लाभ देगी। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वाले शुक्रवार के दिन बाहरी उठा-पटक के साथ जुड़े दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में कॉन्फिडेंस हाई रहेगा पर फिर भी ध्यान रखें कि ओवरशाइन करने के चक्कर में दूसरों को इग्नोर न करें। पब्लिक अपीयरेंस या सोशल मीडिया से कुछ चिंता बन सकती है। करियर - काम को लेकर अभी भी कुछ बातें संशय को देने वाली हो सकती हैं लीडरशिप स्टाइल आपकी विशेषता है लेकिन स्पॉटलाइट में रह पाना मुश्किल होगा। कोई प्रेजेंटेशन अगर अभी है तो ध्यान से मीटिंग करें गलतियों के लिए स्वीकार्य वाला भाव बना के रखें। फाइनेंस - पैसे की बात करें तो आज थोड़ा खर्चीले मूड में हो सकते हैं। कुछ लग्जरी आइटम्स या शौक की बातों पर ध्यान जाएगा इंवेस्टमेंट सोच-समझ कर करें। लव लाइफ - प्रेम को लेकर बाहरी आकर्षण अधिक रहने वाला है। साथी आपसे अटेंशन की उम्मीद करेगा लेकिन आप की अनदेखी समस्या भी पैदा कर सकती है। हेल्थ - आज के दिन हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी चीजों पर ध्यान रखें। एक अच्छा हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको दिनभर एक्टिव बना के रख सकता है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए आज शुक्रवार के दिन की स्थिति व्यस्तता वाली रह सकती है इस समय घर के बड़ों की ओर से काम मिल सकते हैं। अपने साथ भाई बहनों को लेकर चलना आसान नहीं होगा। छोटी-छोटी बातें पकड़ लेने से बचें और ज़रूरत से ज़्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है। करियर - काम में परफेक्शन बना रहे इसके लिए नई तकनीक के लिए तैयार रहें ओर ध्यान दें। आपकी डेडिकेशन को चाहे इस समय अधिक नोटिस न भी किया जाए लेकिन कुछ बातों के मामले में ये सहायक होगी। माइक्रोमैनेजमेंट या ओवर एनालिसिस से बचें। फाइनेंस - धन के मामले में आप स्ट्रॉन्ग रहेंगे और खर्च के पहले कई बार सोचेंगे और यही आपके फेवर में जाएगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ डिस्टेंस हो सकता है इस समय हो सके तो उनके लिए भी समय निकालें इच्छा खुलकर ज़ाहिर करें पार्टनर इंप्रेस रहेगा। हेल्थ -आज के दिन डाइट और स्किन पर थोड़ा फोकस करना अच्छा रहेगा कुछ लोगों को कंधे और मसल्स से जुड़ी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज शुक्रवार के दिन को अपने अनुसार जीना चाहेंगे पर कामकाज के चलते कुछ बंदिशें भी रह लगी रहेंगी। घर में अस्त व्यस्त माहौल को बैलेंस करने के मूड में रहेंगे। बच्चों के लिए ये समय मस्ती भरा हो सकता है। खूबसूरत चीज़ से दिल जुड़ सकता है मूड में चार्म रहेगा और लोग आपकी कंपनी एंजॉय करेंगे। करियर - नौकरी के क्षेत्र में समय पर पहुंचने का प्रेशर बना रह सकता है। कारोबार में आपका डिप्लोमैटिक एप्रोच आपको सबका फेवरेट बना सकती है। अधिकारियों की ओर से मिलने वाले टास्क के लिए दिन व्यस्तता वाला होगा। फाइनेंस - आज के दिन कोई लग्जरी आइटम दिल को लुभा सकता है तो ज़रा सोच समझकर ही खरीदें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड बनेगा कोई खास इंसान आपकी ओर ध्यान दे सकता है। हेल्थ - बॉडी और माइंड को रिलैक्स करने के लिए बैलेंस डाइट और अच्छी नींद आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : आज वृश्चिक राशि वाले अपने काम में तेजी वाले होम्गे। घर में कुछ पूजा पाठ से जुड़े काम हो सकते हैं। अंदर से कुछ सोचते रहेंगे लेकिन बाहर से शांत और स्ट्रॉन्ग नज़र आएंगे। किसी राज़ या छुपी हुई बात का खुलासा हो सकता है। करियर - ऑफिस में आप बैकफुट पर रहकर भी गेम जीत सकते हैं इसलिए अपनी ओर से कमी न आने देना हि बेहतर होगा। कुछ ऐसा काम कर सकते हैं जिससे लोग आपकी काबिलियत को सीरियसली लेंगे। कोई काम लंबे समय से रुका है तो उस पर काम करने का दिन है। फाइनेंस - कोई सीक्रेट इनकम या अप्रत्याशित फाइनेंशियल फायदा हो सकता है लेकिन कोई फाइनेंशियल डील अकेले फाइनल न करें भरोसेमंद सलाह ज़रूर लें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में गहराई और इंटेंसिटी रहेगी कुछ अनकही बातें आज सामने आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। हेल्थ - शरीर की फिटनेस ठीक रहेगी इस समय घर में काम को लेकर इमोशनल वेलनेस पर ध्यान देना होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति का असर इंट्यूशन बहुत स्ट्रॉन्ग कर सकता है। आज आप कुछ बड़ा सोचेंगे चाहे वो ट्रैवल हो, पढ़ाई हो या करियर चेंज। मन थोड़ा घूमने या किसी नई जगह की ओर खिंच सकता है। इस समय कुछ पुरानी चीजों को पढ़ सकते हैं या उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं। करियर - काम के मामले में ध्यान से रहें ओर हो सके तो अब नए आइडियाज़ और बड़े प्लान्स पर फोकस बनएं। स्टूडेंट्स या टीचिंग-लर्निंग फील्ड वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कारोबार में बाहरी संपर्क से जुड़ने और कुछ सौदे होने की संभावनाएं नजर आ सकती हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप ओपन माइंडेड रह सकते हैं कुछ लोग विदेश या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फायदा कमा सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में एडवेंचर की झलक हो सकती है पर ध्यान रखें की साथी इससे नाराज न हो जाए। पार्टनर के साथ कोई ट्रैवल प्लान बन सकता है। हेल्थ - बॉडी एक्टिव रहेगी, लेकिन खानपान को लेकर सावधानी ज़रूरी है। ओवरईटिंग से बचें। ट्रैवल प्लानिंग से पहले हेल्थ चेक ज़रूर करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वाले इस समय अपने ओर काम के मध्य सही से तालमेल बनाने के लिए दूसरों की हेल्प प्राप्त कर सकते हैं। इस समय चीज़ों को प्रैक्टिकल नजरिए से देख लेना ज्यादा बेहतर होगा। किसी भी सिचुएशन को बिना शोर मचाए हैंडल कर लेंगे। घर में कुछ छोटे बदलाव या रूटीन की बातें चल सकती हैं। करियर - ऑफिस में आज भागदौड़ का दिन है कोई काम पेंडिंग न रह पाए इसके लिए क्लासिक अप्रोच अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई नया तरीका या तरीका बदलने की सोच दिमाग में आ सकती है। सीनियर्स आपकी सलाह को ध्यान से सुनेंगे। फाइनेंस - पैसों के मामलों में आप कैलकुलेटिव रह सकते हैं तो इस कारण कुछ आपको कंजूस भी कह सकते हैं लेकिन आपकी खर्च और सेविंग्स दोनों पर नज़र होगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता और क्लियरनेस रहेगी आप और आपका पार्टनर लॉन्ग टर्म गोल्स की बात कर सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ अच्छी रहेगी एक कप ग्रीन टी और थोड़ा सा साइलेंस आज के लिए सबसे बढ़िया मेडिसिन साबित हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपने विरोधियों को शांत रखने में ज्यादा वेस्ट न करें। छोटी मोटी बातों को इग्नोर कर देना हि बेहतर होगा। छोटे भाई बहन कुछ ज्यादा जिद कर सकते हैं। कुछ बातें आपको गहराई से छू सकती है। बच्चों के साथ मस्ती भरा समय बिताने से टेंशन भी कम होगी। करियर - काम के लिए इस समय कंपटीशन ज्यादा ही रहने वाला है। इस समय अपने और आस पास के लोगों के साथ तालमेल बिठा पाना आसान नहीं होगा। आप कुछ हटके सोचेंगे और लोग उसे नोटिस भी करेंगे। किसी नए काम का प्लान बना सकते हैं। करियर शिफ्ट का सोच रहे हैं तो रिसर्च का समय है। फाइनेंस - इनकम के मामले में आज के दिन खर्च ज्यादा रहने वाले हैं, सेहत हो या फिर कोई अन्य बात पैसों का हाथ से निकलना दिखाई देता है। लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन होगा लेकिन शायय पार्टनर अभी सुनने के मूड में न हो और साथ ही आप कुछ बातों को लेकर मूडी भी रह सकते हैं। हेल्थ - मेंटल हेल्थ अच्छी रन रह पाए इस समय एलर्जी या त्वचा पर कुछ निशान परेशानी को बढ़ा सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आप लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मस्ती ओर बच्चों के साथ समय बिताने के लिए खास रह सकता है। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कुछ क्रिएटिव चीज़ों से खास कनेक्शन बनेगा। दिल को किसी बात से गहराई से जुड़ाव महसूस हो सकता है। करियर - काम में आज के दिन आप काफी कुछ बदलने के मूड में भी रह सकते हैम। इस समय कारोबार के सिलसिले में ट्रैवल करने का अवसर भी मिल सकता है। काम को लेकर डिटेल्स पर ध्यान देना जरूरी होगा। भीड़ से हटकर सोचना फायदेमंद साबित होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में शेयर मार्किट से लाभ की स्थिति बनती है और साथ ही बच्चों के लिए खर्चे भी होने का दिन है। लव लाइफ - आज का दिन प्यार में सॉफ्ट और इमोशनल रहेगा। पार्टनर के साथ कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति आपके लिए ठीक ठाक रह सकती है, इस दौरान घर के लोगों को लेकर ही अधिक ध्यान रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल