false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का राशि परिवर्तन दे सकता है काम में कुछ नए जुगाड़। आज का दिन घरेलू कामों को बढ़ाने वाला होगा लेकिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल रहेगा। आपको कुछ बातों को शेयर करने का मौका मिल सकता है। करियर - आज के दिन आपके काम में कुछ नई संभावनाओं का जन्म हो सकता है। काम में आ रही रुकावटें अब समाप्त होती नजर आएंगी। टीम के साथ मिलकर किए गए प्रयासों का बेहतर परिणाम आपको मिल सकता है। फाइनेंस - आपके धन से जुड़े मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है। लॉटरी में आज आपका लक रह सकता है खास। लव लाइफ - प्यार के मामले में आपको थोड़ी संजीदगी से काम लेने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आपके और आपके पार्टनर के बीच बात बढ़ सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको खुद को अधिक ताजगी से भरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होगी। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों का स्वामी शुक्र अभी अस्त होने के कारण आपके जोश को कर सकता है कमजोर। खुद को घरेलू माहौल में एडजस्ट करने की करनी होगी कोशिश। परिवार के साथ समय बिताना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर में किसी छोटे-मोटे सोशल वर्क में शामिल हो सकते हैं। करियर - आपके काम करने के तरीके में आज कुछ लोगों का सुझाव भी शामिल हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास आपको समस्या का समाधान निकालने की क्षमता देगा। अपनी आने वाली स्थिति के लिए आप सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कमर कस सकते हैं। फाइनेंस - आईपीएल में आज आपके लिए दांव लगाना रह सकता है कमजोर कोई बड़ा निवेश संभल कर करें। लव लाइफ - आपका प्यार और समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाने की जरूरत होगी। शादी विवाह की बातें अभी पूरी न हो पाएं। हेल्थ - आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,आप आज दूसरों को कुछ हेल्थ टिप्स देने का काम करने वाले हैं। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना कम्युनिकेशन को कर सकता है खराब, अपने फैसलों को लेना होगा संभल कर। कोई भी विवाद सुलझाने के लिए समझदारी से काम लें क्योंकि आप की कोई बात दूसरों को आहत भी कर सकती है। करियर - आज आपके करियर में कुछ मुश्किलें हो सकती हैं, जो अचानक ही आपके समक्ष होंगी। काम में व्यस्तता बढ़ेगी, इस समय खुद को साबित करने की कोशिशें अधिक बढ़ाने की जरूरत होगी इसलिए पूरी हिम्मत से प्रयास करें। फाइनेंस - आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। लेन देन के कामों को में कुछ गलतियां हो सकती हैं। लव लाइफ - गलतफहमियां पैदा होने से बचने के लिए अच्छे बात करने की जरूरत है। एक-दूसरे के विचार को समझने की कोशिश करें। हेल्थ - आज के दिन मानसिक तनाव के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। तनाव को कम करने के लिए किसी रुझान को बढ़ाना लाभकारी हो सकता है। आज का कर्क राशिफल आज का दिन मिला-जुला सा रह सकता है। कर्क राशि वालों के राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति शनि देव की राशि मकर में होने के कारण मन में भर सकता है अवसाद। इस समय घर में कुछ लोगों के साथ स्थिति बेहतर रहे लेकिन कुछ के साथ बात बिगड़ सकती है। करियर - काम में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे और टीम के साथ मिलकर आपको ज्यादा शांति से काम लेना होगा। वैसे आज के दिन थोड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होगी। नौकरी बदलने या नई दिशा में जाने का विचार मन में आ सकता है। फाइनेंस - आपका आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किसी से रिटर्न मिल सकता है, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ - आपके रिश्ते में आज थोड़ी नीरसता आ सकती है, लेकिन बातचीत और समझदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो कुछ देर के लिए आराम करना जरूरी है। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन भद्रा का असर शाम से होगा तेज तो संभल कर करें अपने जरूरी काम। आज का दिन बाहरी कामों में लगने वाला है, इस समय घर के लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपनी राय को लचीला रखना होगा। करियर - आज आपके काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको प्रयास अधिक करना होगा, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक होगा। अगर आप योजना पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन निवेश आपको लाभ पहुंचा सकता है, लेकिन आपको जोखिम से बचने की जरूरत होगी। लव लाइफ - आपके रिश्ते में रोमांटिक माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा। आपका आत्मविश्वास और प्यार इस समय रिश्ते को और मजबूत करेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार के कारण थकान हो सकती है। अगर आप अपनी सेहत को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो लापरवाही से बचे। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन बुध-राहु योग आपको दिला सकता है शेयर और सट्टे में कुछ बड़े बदलाव तो ध्यान से करने होंगे काम। आज घर में आपके लिए स्थिति बेहतर रहने वाली है। परिवार में बच्चों की जिद को ध्यान दें और समझाने की कोशिश करें। करियर - आप के काम में मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी स्थिति और मजबूत होगी। कारोबार में स्थिति अच्छी होने वाली है कुछ नए सौदे भी होने के संकेत दिखाई दे सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति बेहतर रहने वाली है, खरीदारी के मामले में जल्दबाजी करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ - रिश्ते में आज का दिन कुछ अच्छे मौके देगा, अपने पार्टनर का सहयोग आपके दिल को खुश कर देने वाला होगा। हेल्थ - सेहत बेहतर रहेगी, आप एक्टिव होंगे और अपने साथ साथ दूसरों का भी अच्छे से ख्याल रख सकतेहैं। आज का तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घर के कामों वाला होगा, माता की ओर से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपस में खुशी बनी रहेगी और आपको कुछ पारिवारिक मामलों में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। बुजुर्ग सदस्य से मिले मार्गदर्शन से आपको मदद मिलेगी। करियर - आज आपके करियर में कुछ नई संभावनाएं उभर सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी बदलाव का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह अच्छा समय है। फाइनेंस - आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लव लाइफ - तुला राशि के लिए शुक्र का वक्री होने के साथ अस्त प्रभाव प्रेम संबंधों के मामले में दे सकता है धीमी शुरुआत। हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शरीर को ताजगी देने के लिए हलके व्यायाम का अभ्यास करें। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आपके लिए मंगल और चंद्रमा का दृष्टि संबंध आज हो रहा है समाप्त तो अब आप रह सकते हैं खुद के फैसलों को लेकर लचीले। संतान के साथ अच्छे पल बिताएंगे और उनका साथ आपको खुशी देगा। यह दिन घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। करियर - काम में उन्नति के संकेत हैं, आपके विचार और मेहनत का असर आपके वरिष्ठ अधिकारियों पर दिखेगा। आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे। कामकाजी रिश्तों में मजबूती आएगी। फाइनेंस - कोई छोटा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी बचत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। लव लाइफ - आपकी लव लाइफ में आज कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। थोड़ी सी बातचीत में ध्यान देने से आप और आपके पार्टनर के बीच किसी भी ग़लतफहमी को दूर कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप सामान्य रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन शरीर को पर्याप्त विश्राम देने की जरूरत है। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए राशि स्वामी गुरु की चंद्रमा पर दृष्टि का असर घर में स्त्री पक्ष के साथ लाभ के मौके। परिवार के मामलों में कुछ बहस हो सकती है। समस्याओं को समझने और हल करने का प्रयास करेंगे। करियर - करियर के मामले में आज आपके लिए एक अच्छा दिन रहेगा। काम में व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। आपके आत्मविश्वास और समर्पण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी बन सकती है। फाइनेंस - आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़ा निवेश करने से पहले सलाह लेने की जरूरत होगी। लव लाइफ - आपकी लव लाइफ में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक ताजगी के लिए आपको योग करने से लाभ होगा। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज के दिन आप मन से स्वतंत्र रहने वाले हैं, आज का दिन परिवार के लिए सुखद रहेगा। शनि महाराज का पूर्वा भाद्रपद में होना आपको दिला सकता है एजुकेशन के मामले में बेहतर परिणाम घर में किसी विशेष आयोजन की योजना बन सकती है। करियर - आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी काम को काफी पहले से कर रहे हैं, तो उसकी सफलता में अब देर नहीं है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, आपके पास पर्याप्त धन होगा, लेकिन खर्चों में भी कुछ वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करना चाहिए। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको हलका सा तनाव हो सकता है, जो शारीरिक और मानसिक थकान का कारण बन सकता है। आज का कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए परिवार में एक अच्छा माहौल होने के लिए आप कोशिश करेंगे, घरवालों के साथ अच्छे पल बिताना चाहेंगे लेकिन इस समय ये बातें कम ही संभव हो पाएं। घर से बाहर जाने और किसी आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। करियर - आपके काम में सफलता के आसार हैं, इस दिन आपको कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आपके करियर में वृद्धि हो सकती है। आपके काम की सराहना होगी और आपको प्रमोशन मिलने की बात हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामले दिन सामान्य रहेगा, अचानक होने वाले खर्च के लिए तैयार रहना चाहिए। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा, आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे और रिश्ते में खुशी महसूस करेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। थोड़ी देर के लिए आराम करना बेहतर बनाएगा। आज का मीन राशिफल मीन राशि के लिए आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप अपनी पसंद की चीजों को पाने के लिए लगा सकते हैं किसी के साथ शर्त ओर पाएंगे जीत का मौका। करियर - आज आपके करियर में कुछ नई शुरुआत हो सकती है। कोई नया अवसर आपके सामने आएगा, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपकी मेहनत और कड़ी लगन से आपके कार्य में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस - आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने में आप सफल होंगे, जिससे आपकी स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ - आपका रिश्ता आज मजबूत होगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों के बीच विश्वास और प्यार बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, सही खानपान आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करेगा। For more details, you can read your Daily Horoscope