false: मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कमजोर पक्ष का हो सकता है क्योंकि ग्रहों का असर मन को कर सकता है बेचैन, लेकिन जो लोग घर से दूर रह रहे हैं उन्हें मिल सकता है अनुकूल प्रभाव। जितना संभव हो सके धैर्य और संयम बनाए रखें। करियर - आपके लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से बिजी होने वाला है। मेहनत अधिक होने वाली है लेकिन इससे अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। आज के दिन व्यवसाय में रहेगी उठा-पटक। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय मिलाजुला रहेगा। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपकी बचत पर असर पड़ेगा। लव लाइफ - लव लाइफ कुछ तनावपूर्ण हो सकती है। अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और छोटी-मोटी गलतफहमियों को दूर करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको हल्की-फुल्की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे सिर दर्द या थकान। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी फैमिली लाइफ के ध्यान और देखभाल में बीतने वाला है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और किसी भी कार्य में पूरी लगन से जुट जाएं। करियर - करियर के मामले में आज का दिन आपको दूसरों के साथ मिलकर काम करने का संकेत देता है। नौकरी में बदलाव का भी विचार कर सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, किसी से धन लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी, आप और आपके पार्टनर के बीच सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप के रिश्ते आज कुछ नए रंग में दिखाई देंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने फिटनेस रूटीन पर ध्यान देंगे और अपने पार्टनर की हेल्थ पर ध्यान दें। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिले जुले असर को दिखाने वाला होगा। परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ की बातों में न उलझें। अपने किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है। भाई बहनों के बीच खींचतान रह सकती है। करियर - करियर के क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन यदि आप धैर्य रखें और सही दिशा में काम करें तो समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति को शांति से संभालने की कोशिश करें। फाइनेंस - आज आपके आर्थिक मामलों में थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पार्टनर से मिलने में कुछ समय की देरी हो सकती है। किसी भी तरह की अनबन से बचने के लिए इग्नोर करना सीखें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप मानसिक दबाव या चिंता से बचने की कोशिश करें। खानपान का ध्यान रखें अपच की शिकायत हो सकती है। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। परिवार में बड़ों की ओर से प्रेम सहयोग आपको मजबूती देने वाला होगा।आज के दिन में कुछ रचनात्मक विचार भी आ सकते हैं, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। करियर - काम के मामले में आज के दिन अच्छा कर पाएंगे, आप के मित्रों का सहयोग कई मामलों में आपको बेहतर राहत दिला सकता है। स्टार्टअप के काम में आप के लिए अच्छे विकल्प मौजूद रह सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में आज कुछ लाभ के संकेत मिल सकते हैं, आपकी आय भी बढ़ सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सच्चाई और विश्वास प्रमुख भूमिका निभाएंगे। आप और आपके पार्टनर के बीच गहरे और खुले विचारों का आदान-प्रदान होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियों जैसे कि कफ या जुकाम की समस्या हो सकती है। false: सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू कामों में अधिक लगा रह सकता है। रिश्तेदारों के साथ बातचीत के चलते कुछ तनाव भी हो सकता है। बच्चों को लेकर पेरेंट्स का रुख कुछ कठोर होता दिखाई देता है। करियर - करियर के क्षेत्र में आज के दिन काम के साथ साथ नई जिम्मेदारियों को लेकर सजग होने की जरूरत आपको कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत और दूरदर्शिता आपको समाधान निकालने में मदद करेगी। फाइनेंस - आज के दिन खर्चों पर ध्यान दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। अगर आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो पूरी जानकारी लेकर ही निर्णय लें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज परिवार के कारण कुछ दूरी हो सकती है,लेकिन इससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें और संयम बनाए रखें। हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर, दिल और पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और मेहनत से भरा होगा। परिवार के साथ कहीं आना जाना लगा रह सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। करियर - आपका करियर आगे बढ़ सकता है और अधिकारियों से कुछ प्रशंसा भी मिल सकती है। लेकिन इस समय आप मेहनत अधिक करने वाले हैं और कारोबार में आप कुछ नई चीजों की खरीदारी पर ध्यान दे सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति में सुधार होने की संभावना है, अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्किट से लाभ के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांटिक और सुखद समय बिता सकते हैं। आप और आपके पार्टनर आज कहीं घूमने जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाले हैं। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए घरेलू स्तर पर काम के साथ साथ कुछ अधिक व्यस्तता को देने वाला होगा। इस समय आप परिवार को लेकर काफी भावुक भी रह सकते हैं। करियर - का को लेकर आप नए विचारों से जुड़ सकते हैं और इस समय कारोबार में आपको बेहतर मुनाफा मिल सकता है। आपको कम में लीडर की भूमिका निभानी पड़ सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से यह समय स्थिर रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप थोड़े असमंजस में हो सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में आप की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी बच्चों को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपके मन में उथल-पुथल तो होगी। आप अपने फैसलों के साथ काफी संतुष्ट न रहें लेकिन आप इस समय काफी आत्मविश्वास से भरे दिखाई दे सकते हैं। करियर - करियर के क्षेत्र में सफलता का रास्ता खुलेगा, आज आपके प्रयासों से आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। बॉस और सहकर्मी आपके काम में सहयोग भी करने वाले हैं। कारोबार में आपके लिए चीजें कुछ उलझनों वाली हो सकती हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी वित्तीय योजना को शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। आपके पास धन का आगमन हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज प्यार और समझ का वातावरण रहेगा। आज के दिन आप किसी के प्रति अपने लगाव को लेकर ज्यादा ही जोश से भरे दिखाई दे सकतें। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय मानसिक तनाव और क्रोध से बचने की जरूरत होगी। Read Also: Effects of Mars and Ketu Conjunction false: धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन घर से दूर जाने का समय दिखाता है। भागदौड़ अभी बनी रहने वाली है। दिन का पूरा लाभ उठाने के लिए समय का सही उपयोग करें और किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। करियर - आज के दिन काम में थकान बढ़ सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयास करना चाहेंगे लेकिन अभी उसे पूरा करने में विलंब का अनुभव हो सकता है। फाइनेंस -धन के मामले में अभी आप की सेविंग पर दबाव दिखाई देगा। इस समय आप को धन उधार देने से बचना चाहिए। लव लाइफ -प्रेम के मामले में आप शारीरिक सुख को लेकर ज्यादा बेचैन रह सकते हैं। इस समय कोई भी बेवकूफी से बचें। रिश्ते में सम्मान को बनाए रखें। हेल्थ - व्यस्त दिनचर्या के कारण थकावट हो सकती है, इसलिए आराम के लिए थोड़ा समय निकालें। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सोशली आप दूसरों के साथ मिलने जुलने में आगे बढ़ सकते हैं। आपको कुछ निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन किसी का सहयोग मित्र का साथ भी आपको हेल्प कर सकता है। करियर - कारोबार में बदलाव को लेकर अभी कुछ समय रुक जाना अधिक बेहतर होगा। इस समय जो लोग नए काम की तलाश में हैं तो इस समय आपके काम बनते दिखाई देते हैं। बाजार में आप अपनी स्थिति को बनाने के लिए प्रयास में लगे रह सकते हैं। फाइनेंस - कुछ लाभ भी मिल सकता है, और इस दौरान भाई बहनों की ओर से आपको कुछ धन की मांग भी हो सकती है इसलिए सतर्कता बरतें। लव लाइफ - लव लाइफ में एक-दूसरे का सम्मान और समझ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। हेल्थ - दिन तो ऊर्जा से भरा होगा लेकिन शाम को थकान और तनाव अपना असर दिखा सकते हैम। कुम्भ राशि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा। किसी लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल मिलेगा। परिवार में आप की भूमिका अच्छी मजबूत बनी रह सकती है। करियर - करियर के क्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी और आप कुछ नए अवसरों का सामना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा फाइनेंस - वित्तीय स्थिति के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज थोड़ी रोमांटिक हलचल हो सकती है। आप और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आज आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है और किसी नई शुरुआत का संकेत भी मिलेगा। करियर - करियर के क्षेत्र में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपके प्रयासों को पहचानेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज सफलता की संभावना है। फाइनेंस - पैसे के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। धन का आगमन हो सकता है, और पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में सुखद समय रहेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच सामंजस्य रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा, आप मानसिक शांति महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे।