मेष आज का राशिफल: मेष राशि में आज के दिन आप उन कामों से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं जो आपको दूसरों को कारण मिल रहे होंगे। अपने मन के अनुसार आप कुछ समय काम न कर पाएं घर में आप की बात को ज्यादा अहमियत न दी जाए तो इससे परेशान न हों और इमोशनली मजबूत बनें। करियर - नौकरी में आप खुद के लिए अधिक संघर्ष करने वाले हैं। इस समय आप कुछ कंफ्यूज भी रह सकते हैं इसलिए अपने काम को अच्छे से देखें। बिजनेस हो या फिर प्राइवेट सेक्टर टीम या सहकर्मियों के लिए आपको अपनी ओर से ज्यादा कोशिशें करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - फाइनेंशियल कंडीशन के मामले में आज तो आपके खर्चे बने रहने वाले हैं आप कुछ धन आज पूजा पाठ के कामों में लगाने में सुख पाएंगे। लव लाइफ - इस समय अपने पार्टनर के साथ अचानक से कहीं जा सकते हैं लेकिन इन सभी बातों के मध्य थोड़ा समय निकालकर अपने पार्टनर के मन की थाह लें। हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा आप किसी न किसी कारण से गर्दन या आंखों की समस्या के चलते परेशान हो सकते हैं। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन बढ़िया अवसर होंगे। आप परिवार में अपनी मर्जी को चला पाएंगे। इस समय बच्चों की ओर से आप को हेल्प भी मिल सकती है। आपके लिए एक ऐसा घर हो या बाहर के काम दोनों में ही आपको नई ऊर्जा मिलेगी और आगे रहने वाले हैं। करियर - नौकरी में आज आप अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे और कोई नया कार्यभार संभालने का अवसर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आपको ध्यान केंद्रित करना होगा, जिससे आप नए लोगों से मिल सकते हैं कुछ नई बातें सामने होंगी। फाइनेंस - आज के दिन आप को कुछ अच्छा लाभ हो सकता है, किसी लॉटरी में आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ - आज का दिन नए लोगों से मिलने जुलने के लिए अच्छा होगा आपकी भावनाओं को कोई अपने दिल से जोड़ सकता है। हेल्थ - वैसे तो सेहत बेहतर रहने वाली है लेकिन फिर भी पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए हल्का और ताजे आहार का सेवन करें। मिथुन आज का राशिफल : मिथुनराशि आज के दिन जहां एक तरफ आप नए काम के लिए उत्साह में होंगे, वहीं दूसरी तरफ कुछ पुरानी जिम्मेदारियां भी आपको घेर सकती हैं। यात्रा के लिए दिन बेहतर है, किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभकारी हो सकता है। करियर - नौकरी में आज का दिन आपके लिए बेहतर है लेकिन आपके गुप्त विरोधी परेशान कर सकते हैं जिनके कारण कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन यह समय आपको सीखने और सुधारने का है। बिजनेस में सहयोगियों की मदद से फायदा हो सकता है। फाइनेंस - दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है, लेकिन फिर भी ये खर्च बेहतर स्थिति के लिए होगा जैसे की घर में बदलाव या नई संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी रिश्ते को लेकर भ्रमित न हों और अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से शेयर करें। हेल्थ - सेहत फिट बनाए रख पाएंगे जरूरी है कि सुबह खाली पेट पानी पिएं। अगर कोई पुरानी बीमारी चल रही हो तो इलाज पर ध्यान दें। कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पिता का सहयोग आपको खुशी देगा। चीजों को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काम को लेकर सजग रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों को उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करना है, वे सफलता प्राप्त करेंगे। करियर - कामकाजी जीवन में आपके लिए दिन परिणामों को अच्छा दिखाने वाला हो सकता है काम के लिए की जाने वाली यात्रा के दौरान आपको अच्छा अनुभव मिलेगा लेकिन यात्रा के दौरान ज्यादा उबाऊ और थका देने वाली परिस्थितियों से बचें। अधिकारियों से साक्षात्कार या मीटिंग के लिए समय सही है। फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं, आप अपना कुछ पैसा दान धर्म के कामों में लगाने वाले हैं। एक्स्ट्रा स्रोत से इनकम हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छे समय का आनंद मिलेगा। एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत को लेकर आज कोई बड़ी चिंता नहीं होगी, लेकिन हल्के सिर दर्द या गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि में आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आज फिर से उठ सकती हैं, लेकिन आपको उनका समाधान धैर्य से करना होगा। अपने बाहर के कामों को टाल सकते हैं तो बेहतर है, किसी की सहायता पर जल्द से निर्भर होने से भी बचें। करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन आप के पास रिसर्च को बढ़ा सकता है यानी कि अपने काम में आप को बरीकी पर नजर रखनी होगी। सहकर्मियों का हौसला बनाना आसान नहीं होगा। आज के दिन नीतियों में बदलाव करें और अधिक ईमानदारी से काम करें। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज का दिन थोड़े उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन धन लाभ के संकेत भी हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज बहुत ज्यादा भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है, आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने इमोशन कंट्रोल में रखें हो सके तो अकेले रहकर विचार करें। हेल्थ - सेहत को लेकर कोई खास परेशानी नहीं होगी, लेकिन मानसिक तनाव इस समय ज्यादा बढ़ सकता है जिस पर आपको नजर रखने की जरूरत होगी। कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि में आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। घर में आप कुछ सजावट को लेकर बदलाव कर सकते हैं। आज आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने आस पास की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। करियर - काम के लिए आप को आज ज्यादा तेजी से फैसले लेने होंगे, इस समय कोई आपको सलाह देने में आगे होगा तो उसकी भी सुन लेना अच्छा है। आपकी मेहनत जरूरी है तभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन आप अपने जीवन साथी की जरूरतों के लिए खर्चे करने में आगे रह सकते हैं जिससे सेविंग पर भी असर तो पड़ ही सकता है। लव लाइफ - अपने पुराने रिश्तों को फिर से संजो सकते हैं इसलिए अपने भीतर के बदलाव को समझने का दिन है। हेल्थ - सेहत आपकी सही रहने वाली है, पार्टनर या फिर किसी ओर की सेहत को लेकर आप का ध्यान उन पर ही लगा रहेगा। तुला आज का राशिफल: तुला राशि में छठे का चंद्रमा होने से दिन की शुरुआत उत्साह से होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपके लिए उलझन पैदा कर सकते हैं। काम में कोई छोटी सी गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए ध्यान से आगे बढ़ना होगा और संयम की आवश्यकता होगी। करियर - कामकाजी जीवन में आज आपको कुछ कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी दूसरे के दिए काम पर समय लगा रहे हैं, तो उस पर पूरा ध्यान दें। आपके प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन थोड़ा समय लग सकता है। फाइनेंस - इस समय आप अपना धन किसी सरकारी काम में खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं, इस समय अगर हो सके तो एक दूसरे के साथ उन बातों पर बहस से बचें जिनको लेकर आप संदेह में हैं। हेल्थ - सेहत पर असर होगा, इस समय शरीर में दाने या त्वचा से जुड़ी समस्या अचानक से दिक्कत दे सकती है। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि में आपके लिए खुशी का दिन हो सकता है। आप अपनी भावनाओं और विचारों को सही दिशा में लगाकर अच्छे परिणाम पा सकते हैं। आज आपको किसी यात्रा का अवसर मिल सकता है, परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर - आपकी मेहनत और लगन आज कार्यस्थल पर रंग लाएगी। आपके काम की गुणवत्ता को लोग सराहेंगे। काम में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी कोशिशों से किसी टीम या प्रोजेक्ट को नया दिशा मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन अनुकूल रहेगा। आपके पुरानी बचत के चलते आप आज कुछ पसंद की वस्तु खरीद सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ी मिठास बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहरी समझ आएगी। हेल्थ - सेहत सही रहेगी लेकिन फिर भी खुद के लिए थोड़ा समय निकालें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। धनु आज का राशिफल: धनु राशि में आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप शांत रहकर सोचते हैं, तो सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आज आप अपने घर में ध्यान केंद्रित करेंगे और जो भी काम करेंगे उसे दूसरे पसंद भी कर सकते हैं। करियर - कारोबार हो या फिर नौकरी सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। इस समय आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर के लिए भी जा सकते हैं जहां आप अपने काम से जुड़े फैसले ले सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन किसी के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने वाले हैं लेकिन बड़ी खरीदारी करते वक्त सतर्क रहें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें क्योंकि जीवन साथी घरेलू माहौल में कुछ कारणों से परेशान हो सकता है। हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए हो सके तो अपना समय उन कामों में लगाएं जहां जरूरत अधिक है। मकर आज का राशिफल: मकर राशि में जरूरत है आज के दिन मानसिक रूप से शांति और संतुलन बनाए रखने कि। आप अपनी जिद के चलते घर में लड़ सकते हैं। आप खुद को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।आप रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। जिन छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, उन्हें आज मोटिवेशन मिलेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आपको आज मनचाहा कार्य मिल सकता है। सीनियर्स की नजर आपके काम पर रहेगी, अतः अपने काम में पूर्ण निष्ठा दिखाएं। कुछ जातकों को जॉब चेंज का ऑफर भी मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे लेकिन खर्च भी उसी तरह रहेंगे। लव लाइफ - इमोशनली अधिक होंगे प्रेमी या जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात मन को गहराई से छू सकती है। स्वास्थ्य - अत्यधिक सोचने की आदत से बचें, खुली हवा में समय बिताएं। किसी पुराने रोग में राहत मिल सकती है। मीन आज का राशिफल: मीन राशि में आज का दिन होगा आपके मन में बड़े बदलावों को दिखाने वाला। आज आपको अपने कार्यों को पूरी तन्मयता से करना होगा, और आप उनमें सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने कार्यों को निपटाने का अवसर मिलेगा| करियर - मेहनत और ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। किसी आवश्यक प्रोजेक्ट में सहकर्मियों और बॉस से सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको किसी परियोजना पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। आज के दिन आप खाने पीने और खरीदारी में पैसा लगा सकते हैं। लव लाइफ - किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं, जिससे एक अच्छा संबंध बन सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में अधिक खाने पीने के चक्कर में ही सेहत पर असर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें।