आज का राशिफल मेष: मंगलवार के दिन मेष राशि वाले रहेंगे कुछ उलझनों में बंधे हुए घर के लोगों के साथ हो सकती है अनबन लेकिन जल्द ही बातें होंगी अनुकूल दोस्तों के साथ प्लानिंग या मिलना पेरेंट्स की फटकार दिलाने वाला हो सकता है। इस समय घर के बाहर के कामों को निपटाने की जल्दबाजी भी रहने वाली है।करियर - कामकाज को लेकर टफ सिचुएशन भी सामने आ सकती है इसलिए खुद को शांत रखें आपके आइडिया को लाइक मिल सकता है। कोई रिस्पांसिबिलिटी बढ़ सकती है लेकिन आप उसे अच्छे से निभाएंगे। आज के दिन कारोबार में लीगल कार्यवाही की स्थिति बनती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर खर्च वाली स्थिति बनी रहने वाली है, वैसे शाम तक कुछ पुराना उधार वापस आ सकता है या सैलरी से जुड़ी बात सुलझ सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज प्यार कम ही रहेगा और बेकार की बातें ज्यादा असर डालने वाली होंगी। सिंगल लोगों के लिए दिल को कहीं लगा पाना आसान तो नहीं है।हेल्थ - एनर्जी को बरकरार रखने के लिए बीच-बीच में रेस्ट ले लेना अच्छा रहेगा वर्कआउट कर रहे हैं तो ध्यान से करें क्योंकि दिक्कत होने की संभावनाएं भी बन रही हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज वृषभ के लिए मंगलवार के दिन थोड़ी भागदौड़ और थोड़ी राहत मिलने का समय है। दिन की शुरुआत में कुछ काम अधूरे या अटके हुए लग सकते हैं, भाई बहनों के साथ बाहर मार्केट का चक्कर लगाने के लिए निकल सकते हैं। एजुकेशन के मामले में दिन अनुकूल है इसका उपयोग करें।करियर - ऑफिस में कोई पुराना काम दोबारा उठ सकता है तो इसे लेकर थोड़ा झुंझलाहट महसूस होगी पर उसे अच्छे से निपटा कर खुशी भी होगी। कोई पुराना कांट्रैक्ट फिर से एक्टिव हो सकता है इस दौरान कुछ नए लोगों के साथ मिलने जुलने का मौका भी बन रहा है।फाइनेंस - पैसे से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज पूरी करनी पड़ सकती है, कोई घरेलू या बच्चों की मांग के चलते खर्च हो सकता है।लव लाइफ - इस समय किसी दोस्त के साथ अपने दिल की बातों को शेयर करते हुए आप इमोशनल भी रहेंगे। मैरिज लाइफ के लिए दिन बेहतर है झगड़े का समाधान हो सकता है।हेल्थ - स्पाइसी खाना और देर रात तक जागना आज के दिन बचना चाहिए। आप खुद को एक्टिव रखें जिससे कोई बीमारी परेशान न कर पाए।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है, घर पर किसी की कही हुई बात मन में घूमती रहेंगी, जिससे फोकस थोड़ा बिगड़ सकता है। इसलिए अगर खुद को संभाले रखेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। बड़ों की ओर से मिलने वाली बातें आपके लिए सही ही होंगी।करियर - ऑफिस में कोई काम समय से पूरा न हो पाने की वजह से हल्का दबाव महसूस होगा इस समय कुछ लोगों के साथ लंबी बातचीत काम में देरी का कारण भी बन सकती है। कारोबार या जो लोग फ्रीलांस में है उनके लिए काम के कुछ मौके बनेंगे।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी है इस समय घर के खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है, जरूरी और गैरजरूरी में फर्क करके चलें।लव लाइफ - दिल की बातें दिल में न रख पाने से कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं क्योंकि दूसरे आपकी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए आपके रिश्ते पर असर डाल सकते हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। शरीर में भारीपन या आलस महसूस हो सकता है। हल्का खाना खाएं, और ज्यादा देर तक बैठे न रहें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन माता-पिता की ओर से कुछ मांग की पूर्ति करने वाला होगा। इस समय कोई पुराना ख्याल या रिश्ता मन को छू सकता है। दिन थोड़ा स्लो रहेगा लेकिन शाम तक मूड बेहतर होगा।करियर - काम में मन थोड़ा कम लग सकता है अगर खुद को मोटिवेट करते रहेंगे तो सब ठीक चलेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर चुप न रहें अपनी राय रखें। व्यापार में आज रिस्क लेने से बचें पर इस समय कम्युनिकेशन के कारण कुछ अधूरे काम बनेंगे।फाइनेंस - कोई उधारी या पुराना पेमेंट परेशान कर सकती है खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा, वरना महीने का बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - दिल से जुड़ी बातें आज मन में घूमती रहेंगी जो लोग सिंगल हैं, वो किसी से बात शुरू करने का मन बना सकते हैं लेकिन अभी थोड़ा और समय लें।हेल्थ - थकावट और लो एनर्जी महसूस हो सकती है कुछ देर अकेले बैठना, हल्की वॉक या पसंदीदा म्यूजिक आपके लिए अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए इस समय आत्मविश्वास खुद में रहने वाला है और घर के साथ साथ जो काम बड़ों की ओर से मिलेगा उसे लेकर भी आगे रहने वाले हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस समय कर सकते हैं। रिस्पांसिबिलिटी को निभाने में कुछ मदद भी मिलने की उम्मीद होगी।करियर - काम में आज कुछ पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है या किसी पुराने कनेक्शन से नया अवसर मिल सकता है। आपकी मेहनत बनी रहने वाली है किसी से सपोर्ट मिलने पर आप कुछ लंबित काम को भी पूरा कर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन फिजूलखर्ची से बचें क्योंकि न चाहते हुए भी कुछ खरीदारी रहेगी। इन्वेस्टमेंट को लेकर नार्मल दिन है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में किसी बात के होने से कुछ चीजें दूरी क्रिएट कर सकती हैं। मैरिड लाइफ में पार्टनर इस समय आपको कुछ ज्यादा ही शिकवा शिकायत कर सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर इस समय अगर हो सके तो बच्चों और बड़ों की हेल्थ पर ध्यान रखें और उन्हें समय दें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है स्थिर लेकिन थोड़ा भावुक रह सकता है। पुराने अनुभवों को लेकर मन में कुछ उलझनें आ सकती हैं किसी करीबी से बात करके मन हल्का होगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।करियर - काम में ज्यादा मेहनत करनी है और इस समय कुछ पुराने काम काफी बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। इस समय कुछ नए काम कंपटीशन को बढ़ा सकते हैं। कम्युनिकेशन गैप को आज सुलझाने का अवसर मिल सकता है।फाइनेंस - आज उधार देने या लेने से बचें और इस समय पैसों के मामले में किसी की मदद के लिए ज्यादा इमोशनल होने से बचना ही अनुकूल रहेगा।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में थोड़ा इमोशनल टकराव हो सकता है। अपने पार्टनर को समय दें और उनकी बात समझने की कोशिश करें पुराना कनेक्शन याद आ सकता है।हेल्थ - आज के दिन आप अपने खानपान के कारण कुछ पित्त की अधिकता या हाई बी पी से परेशान हो सकते हैं इसलिए इस पर ध्यान बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ एक्टिव माहौल दे सकता है। आपसी बातचीत के चलते घर की कुछ बातें सामने आएंगी और कुछ बातों से भरा रहेगा। आप अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। यात्रा या किसी सोशल वर्क में जाने का प्लान बन सकता है।करियर - नए क्लाइंट या कॉन्टैक्ट से काम को करने का समय बनने वाला है,। मार्केटिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में कोई नया टास्क मिल सकता है तो तैयार रहें।फाइनेंस - खर्च और आमदनी दोनों में बैलेंस बनाना होगा अनावश्यक शॉपिंग से बचें। अगर किसी तकनीकी चीज़ में इन्वेस्ट का सोच रहे हैं तो दिन काम आएगा।लव लाइफ - लव लाइफ में फ्रेशनेस आए इसके लिए जरूरी है कि पार्टनर के साथ आउटिंग या बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। मैसेज या चैट से नया रिश्ता शुरू हो सकता है।हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी एलर्जी या गले की समस्या हो सकती है। गर्म पानी और हल्दी का सेवन फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन फैमली जुड़ाव से भरपूर रहेगा कुछ काम हो सकते हैं। घर-परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भावुक बातचीत हो सकती है। आज कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है।करियर - कार्यस्थल पर आपका व्यवहार और समझदारी तारीफ पा सकती है। सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। घर से जुड़ा कोई काम ऑफिस के बीच में आ सकता है, जिससे संतुलन बनाए रखना होगा।फाइनेंस - घर की सजावट या रिनोवेशन पर खर्च हो सकता है, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।लव लाइफ - आज का दिन पार्टनर के साथ मन की बातें शेयर करने का मौका दे सकता है। मैरिड लोगों के लिए जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जिससे दिल में हलचल हो सकती है।हेल्थ - मौसम से जुड़ी समस्या जैसे सर्दी-जुकाम या थकावट रह सकती है। घर का बना हल्का खाना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि के लिए आज का दिन कुछ तेजी से काम करने के लिए खास रहेगा। इस समय जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें पूरी जिम्मेदारी से डटे रहने की जरूरत होगी। कोई खास फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है जिसमें आपसी विश्वास मदद करेगा।करियर - काम के मामले लीडरशिप का मौका अगर मिल रहा तो उसे लेने के आगे रहें। सरकारी क्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। नए काम मिलने की संभावना है। कारोबार में कोई बड़ा क्लाइंट टच में आ सकता है।फाइनेंस - धन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल हो सकता है। आज प्लानिंग करें, लेकिन जल्दबाजी से बचें इस समय खर्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रह सकती है इस समय अहंकार को नियंत्रण में रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।हेल्थ - पीठ या कमर से जुड़ी कोई दिक्कत अभी भी अपना असर दिखाने वाली होगी हो सके तो थोड़ी एक्सरसाइज करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विश्लेषण और आत्मनिरीक्षण का है। किसी बात को लेकर मन में दुविधा हो सकती है लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो लाभ होगा। आज अधूरे कार्य पूरे करने का अच्छा समय है।करियर - काम में परफेक्शन की तलाश के लिए आज का दिन छोटी-छोटी बातों में गलती निकालने से टीम में दूरी आ सकती है। कोई पुरानी फाइल या प्रोजेक्ट कहीं मिस प्लेस न हो इसके लिए ध्यान से काम करें।फाइनेंस - आज के दिन कोई पुराना उधार याद आ सकता है या वसूली करनी पड़ सकती है। बच्चों की फरमाइशें भी खर्चे को बढ़ाने वाली होंगी।लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता रहेगी अगर हो सके तो कुछ बातों को दबाकर ही न रखें। दांपत्य जीवन में आज का दिन ज्यादा खास नहीं है धैर्य रखें।हेल्थ - पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर रह सकता है तली भुनी चीजों से परहेज करें। आयुर्वेदिक या घरेलू उपाय आज मददगार हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर पक्ष को दिखा सकता है। आप जीवन के कई पहलुओं में उलझनों के चलते कुछ तनाव में हो सकते हैं। पर ध्यान रखें हर बात हम संभाल पाएं ये जरूरी नहीं है इसलिए कुछ बातों को समय पर छोड़ देना ही सही होगा।करियर - ऑफिस में किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए खुद को तैयार रखें। आपकी डिप्लोमैटिक स्किल्स से समस्या का समाधान निकल सकता है इस समय व्यापार में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है तो उसकी जांच अच्छे से कर लेना ही बेहतर होगा।फाइनेंस - किसी गैर ज़रूरी चीज़ पर खर्च करने का मन बन सकता है। अगर कोई लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज निर्णय न लें।लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आपसी बातचीत से कुछ मामलों को निपटा भी सकते हैं। दोस्तों में किसी से जुड़ाव महसूस हो सकता है।हेल्थ - इस समय हार्मोन से जुड़ी कोई परेशानी उभर सकती है अगर हो सके तो हेल्दी डाइट और नींद का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय अपने काम और रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही भागमभाग करने वाले हैं। किसी रिश्तेदार के आने से पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं। इस समय एजुकेशन के लिए छात्र काफी चीजों की रिसर्च में ही लगे रहने वाले हैं।करियर - इस समय आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है मगर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा इस बात में अभी भी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। किसी रिसर्च से जुड़े काम में तरक्की मिलने का समय बनता है।फाइनेंस - शेयर या निवेश से जुड़े निर्णय में सतर्क रहें लाभ संभव है लेकिन जोखिम को समझकर ही कदम बढ़ाएं।लव लाइफ - रिलेशनशिप में गहराई तो होगी, लेकिन शक या असुरक्षा जैसी भावनाएं रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं। किसी पुराने प्रेम संबंध के बारे में सोच सकते हैं।हेल्थ - गुप्त रोगों का कुछ असर या हाथ पैरों में थकावट हो सकती है अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल