मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन पराक्रम और छठे भाव के स्वामी जाने वाले हैं धन भाव में तो दिन का लीजिए मजा और खर्चे के लिए रहें तैयार। परिवार के लोगों के साथ बाहर की यात्रा का योग बनेगा। अपनी भाषा पर रखें कंट्रोल। करियर - काम काज में आप इग्नोर न हों इसके लिए अपनी प्रजेंटेशन को रखें बेहतर। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह समय इसके लिए सही हो सकता है। अपने निर्णयों में आत्मविश्वास बना कर रखें। फाइनेंस - पैसे के मामले में आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी बचत बढ़ सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आपके और पार्टनर के बीच बेहतर संवाद होगा। एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं को समझने का समय है। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो दिलचस्प लगे। रिश्ते में प्रगति होगी। हेल्थ -हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि से भी आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - आज का मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि के लिए दिन होने वाला है बहुत विशेष क्योंकि बुध आज आपकी ही राशि में आ रहे हैं। तो मित्र राशि में धनेश का आना आपके जीवन को काफी बेहतर बना सकता है। आप अपने माता-पिता या किसी बुजुर्ग के साथ दिल की बात करेंगे। करियर - ऑफिस में आपकी डिटेल-ओरिएंटेड नेचर आज फायदा पहुंचाएगी। आप किसी बड़ी गलती को पकड़ सकते हैं और टीम को नुकसान से बचा सकते हैं। स्टूडेंट्स और फ्रीलांसर्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन बेस्ट रहने वाला है। फाइनेंस - कोई पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। इंश्योरेंस, टैक्स या इन्वेस्टमेंट पेपर वर्क आज निपटाएं। लव लाइफ - आप थोड़े इमोशनल मूड में रहेंगे और पार्टनर से गहराई वाली बात करना चाहेंगे। किसी नए रिश्ता आरंभ होने का समय बनेगा। हेल्थ - हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन माइंड की क्लैरिटी बनाए रखना जरूरी है। मस्ती आज आप में दिखाई देगी। विस्तार से पढ़ें - आज का वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले आज शुक्रवार के दिन अपने राशि स्वामी बुध की चाल में देखेंगे बदलाव। अब इस समय पर बुध वृषभ राशि गोचर के कारण देगा आपको कुछ हलचल। आज घर में थोड़ी सी ऊहापोह हो सकती है कुछ छोटी बातें बड़ी लग सकती हैं। करियर - काम के स्थान में लोग आपकी राय को फॉलो करेंगे। आज आप किसी नए आइडिया के साथ सामने आ सकते हैं, जो सबको इंप्रेस करेगा। ऑफिस में कोई महिला सहयोगी खास मदद कर सकती है। फाइनेंस - पैसों का ग्राफ स्टेबल रहेगा लेकिन खर्चा घर या खुद पर थोड़ा बढ़ सकता है। लव लाइफ - अपने रिश्तों को लेकर न रखें अनबन, इस समय सोशल संपर्कों से किसी के करीब आने मिलने का मौका बन सकता है। हेल्थ - हेल्थ को लेकर चिंता की बात नहीं, लेकिन स्किन और आंखों का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - आज का मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर आज उन्हें बाहरी मामलों में व्यस्तता दे सकता है। किसी फैमिली मेंबर के साथ कोई सीरियस डिस्कशन हो सकता है। छोटे भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। करियर - करियर में आज कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन विदेशी मामलों में लगे लोगों को अच्छे अवसर मिलने का समय होगा। फैशन से जुड़े लोग बेहतर कर पाएंगे। कोई कन्फ्यूजन या किसी की बात से डिस्टर्ब हो सकते हैं लेकिन स्थिति सुलझ भी जाएगी। फाइनेंस - शेयर मार्केट या इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले सोचकर लें फिर भी दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर आ सकती है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ी टेंशन हो सकती है ईगो क्लैश होगा या कम्युनिकेशन गैप के चलते बातें न बन पाएं। हेल्थ - मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है, इसलिए खुद को रिलैक्स करना ज़रूरी है। इस दौरान खुद को लेकर लापरवाही से बचें। विस्तार से पढ़ें - आज का कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बुध का गोचर देने वाला है जीवन में कुछ नई चीजों को शामिल होने का मौका। घर में आज पॉज़िटिव माहौल रहेगा। पुराने झगड़े या शिकायतें खुद-ब-खुद सुलझ सकती हैं। फैमिली ट्रिप या रिलेटिव से मिलने का प्लान बन सकता है। करियर - आज आपके आइडियाज़ का जलवा रहेगा क्योंकि इस समय आपके सोशल संपर्क आपके लिए काम आने वाले हैं। चाहे आप एम्प्लॉई हों या फ्रीलांसर, आपकी बातों में दम होगा। कोई न कोई नया काम बनने की अच्छी उम्मीद दिखाई देती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ी मिक्स फीलिंग रहेगी, लेकिन आज के दिन घर के किसी सदस्य से लाभ का अवसर भी मिल सकता है। लव लाइफ - आज के दिन अपने किसी दोस्त के साथ फ्लर्ट करने में भी आगे होंगे। आपका दिल आज कुछ अलग फील कर रहा है थोड़ा रोमांटिक, थोड़ा सोच में डूबा हुआ। हेल्थ - जॉइंट्स या थाई मसल्स में थोड़ा स्ट्रेचिंग की ज़रूरत हो सकती है। घर के बड़ों पर भी ध्यान बना कर रखें उन्हें आपकी जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - आज का सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज इनके राशि स्वामी बुध गोचर करेंगे भाग्य के घर में तो इसका कुछ तो फायदा आपको मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा लेकिन मन थोड़ा भीतर से बेचैन रह सकता है। आपके लिए कोई मांगलिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अच्छा समय भी होगा। करियर - आज आपको काम में खुद को आगे रखने की कोशिश करनी चाहिए ज्यादा निर्भरता के कारण काम में देरी हो सकती है। काम की लिस्ट लंबी होगी लेकिन आपके लिए बेहतर समय होगा खुद के लिए कुछ करने का। आप आज के दिन काम के लिए ट्रैवल भी कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन थोड़ा टाइट हो सकता है लेकिन फिर भी आप के लिए इस समय कोई छोटी सी धन राशि का लाभ भी बनता दिखाई देता है। लव लाइफ - रिश्ते रहने वाले हैं आपके लिए खास भले ही आप को पूरा समय न मिल पाए लेकिन जितना भी होगा वो आपको खुशी देने वाला है। हेल्थ -आज के दिन सेहत कुल मिलाकर मिले जुले असर वाली है लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं होगी। विस्तार से पढ़ें - आज का कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन का समय देगा मस्ती का कुछ मौका चाहे चंद्रमा छठे में है लेकिन फिर भी कुछ तो अच्छा आपको मिल ही सकता है। घर के लोग आपको आज ज़रूरत से ज़्यादा समझदार समझेंगे लेकिन आपको उनकी बातें कुछ-कुछ खटक सकती हैं। करियर - काम के मामले में प्रतिस्पर्धा का समय बना रहने वाला है, खुद को कमजोर साबित नहीं होने दें जितना भी संभव हो काम के लिए तैयार रहें। इस समय हवाबाजी में काम न करें थोड़ा धरातल पर रह कर चीजों को समझें जिससे आप सफल हो पाएं। फाइनेंस - इस समय हो सके तो बाहरी चीजों की खरीदारी को लेकर ज्यादा जोश में न आएं क्योंकि जेब पर खर्चा अभी भी बना रहेगा। लव लाइफ - आपका मूड आज थोड़ा अलग रहेगा इस समय कुछ बातें इमोशनल कर सकती हैं कोई पुरानी बात से आज नाराज न हों दिल को साफ रखें। हेल्थ - नर्वस सिस्टम को थोड़ा आराम चाहिए, ज़रूरत से ज़्यादा सोचने से माइग्रेन या स्ट्रेस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - आज का तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन शुक्रवार में आप को सोशली लोगों से जुड़ने का मौका मिलने वाला है। आप की बातें लोग सुनेंगे लेकिन आप भी कुछ नरम रहें और बातें सुनें। घर में कोई प्लानिंग होगी जो ट्रिप पर जाने से जुड़ी होगी। करियर - काम के मामले में थोड़ी धीमी रफ्तार रहेगी, लेकिन दोपहर बाद से स्थिति चेंज होने लगेगी। आपके किसी पुराने आइडिया को फिर से एक्टिवेट करने का समय भी मिल सकता है। क्रिएटिव या आर्ट से जुड़े लोग अच्छे सौदे पा सकते हैं। फाइनेंस - लाभ भाव का स्वामी बुध सातवें घर में जाने वाला है तो हो सकता है पार्टनरशिप में लाभ बने या फिर कोई साथी लाभ दे जाए। लव लाइफ - प्रेम के लिए दिन आपके पास है और इसे अच्छे से उपयोग करें अपनी ही नहीं बल्कि साथी की भी सुनें। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी मौसम से खुद को बचाएं तो स्थिति बेहतर ही दिखाई देती है। विस्तार से पढ़ें - आज का वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन ग्रहों का गोचर दे सकता है कुछ कंपटीशन जो परिवार से ही मिल सकता है। बच्चों के लिए स्थिति कई कारणों से परेशानी वाली हो सकती है इस समय दोस्तों के साथ बहुत अधिक समय बिताने से अच्छा अपनी एजुकेशन पर ध्यान दें। करियर - परिवार के साथ समय बिताना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपके घर में किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पूरा सहयोग देने का प्रयास करें। फाइनेंस - घर की जरूरतों के लिए कोई छोटी राशि बड़े खर्च में भी बदल सकती है पर फिर भी आज अच्छा साबित हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में मिठास रहेगी, अगर कुछ दूरी आई थी तो आज सुलह का परफेक्ट मौका है। हेल्थ - स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और पर्याप्त नींद का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - आज का धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा शांत और भावुक बनाने वाला रह सकता है। बड़ों के साथ किसी पुराने मसले पर बात होने की संभावना है, जो बहुत दिनों से रुकी हुई थी। बात साफ़ होगी और दिल भी हल्का लगेगा। करियर - कामकाज की स्थिति आपके लिए बेहतर है इस समय चंद्रमा पाप प्रभाव में होगा लेकिन फिर भी आप के लिए मौके भी देगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। फ्रेशर्स को थोड़ा धैर्य रखना होगा सही समय जल्द आएगा। फाइनेंस - आज का दिन सेविंग्स पर ध्यान देने वाला है। खर्चों को ट्रैक करें आप पाएंगे कि कुछ चीजें फालतू में हो रही थीं। लव लाइफ - किसी मिसअंडरस्टैंडिंग को खत्म करने का समय है। दांपत्य जीवन में घर परिवार का सुख ही रिश्ते में मजबूती देगा। हेल्थ - छाती से जुड़े या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए पानी उबालकर सेवन करें और ऑयली फूड से परहेज करें। विस्तार से पढ़ें - आज का मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य है बस कुछ बातें आपके ऊपर आ सकती हैं। जमीन-जायदाद या करियर से जुड़ा। अगर पैरेंट्स से डिस्टेंस बना हुआ है, तो आज थोड़ी कोशिश से वो खत्म हो सकती है। करियर - काम को लेकर ज्यादा न सोचें और शांति से स्थिति का सामना करें। नया क्लाइंट, ऑफर या प्रोजेक्ट सामने आने का समय है कोई बात नहीं अगर कुछ चीजें सही से नहीं हो पाएं बस खुद को लेकर सजग रहना जरूरी होगा। फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग का मन कर सकता है थोड़ा कंट्रोल रखें। अपने आस पास की चीजों को लेकर सजग रहें सामान कहीं ज्यादा न आ जाए और खर्चा बढ़ जाए। लव लाइफ - रिश्ते में तो आप रोमांस के मूड में होंगे लेकिन ध्यान रखें साथी का तो मूड सही है न। शनि चंद्रमा का असर थोड़ा उदासी दे सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में दिमागी सोच पर नियंत्रण जरूरी है मेडिटेशन या अकेले में समय बिताना माइंडफुलनेस बढ़ा सकता है। विस्तार से पढ़ें - आज का कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार से इमोशनल सपोर्ट मिल सकता है। घर में कोई पूजा-पाठ, आध्यात्मिक चर्चा या किसी से बातचीत हो सकती है जो आपको अंदर से मजबूत कर देगी। आप अपनी बात शेयर कर पाएंगे, जिससे रिलेशन गहराएंगे। करियर - काम के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसले लेने से बचें, इस समय पेपर वर्क को भी ध्यान से करें। कोई डील धीमी होगी लेकिन फैसले के लिए आपके पक्ष में काम भी होगा। जॉब चेंज की प्लानिंग कर रहे हैं तो रिज्यूम अपडेट करें मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - आज आप किसी लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट प्लानिंग की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ -रिश्ते में हैं तो खुद से आगे बढ़ें अपने दिल की बात तो कहें लेकिन कुछ उनके लिए स्पेशल भी करें अच्छा रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी खुद के लिए समय निकालना बाहर की हवा में थोड़ा टहलना, म्यूज़िक या आर्ट से जुड़ाव आपको अंदर से स्ट्रेस-फ्री कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - आज का मीन राशिफल