false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज के दिन भाग्य का लाभ आपके लिए सकारात्मक तरीके से काम करने वाला होगा। घर में कुछ शांति से भरे पलों को बिता पाएंगे। पिता समान वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपको कुछ बेहतर काम करने और सही फैसले लेने में मदद कर सकती है। करियर - आपके लिए करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं, तो नए समझौते हो सकते हैं जो आपके लिए बेहतर साबित होंगे। इस समय आप अपने काम की शुरुआत को भी अच्छे से देख सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप इस समय बेहतर परिणाम देख पाएंगे आपको किसी न किसी तरीके से कुछ लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ - आपके रिश्तों में अच्छा तालमेल बना रहेगा, आपके लिए ये समय अपने पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए भी काफी अच्छा रह सकता है। हेल्थ - सेहत सही रहने वाली है, इस समय आप खुद को आरामदायक स्थिति में भी पाएंगे। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मिले जुले असर देने वाला रहेगा। अपने घर में आप समय तो बिताएंगे लेकिन काम इतना अधिक होने से आप खुद को समय न दे पाएं। किसी की बात आपके मन को परेशान कर सकती है। करियर - काम को लेकर भी इस समय जोखिम जैसी स्थिति अपना असर डाल सकती है इसलिए इस समय अधिक बातों को लेकर उलझें नहीं। कुछ बदलावों का संकेत है इसलिए इन चीजों को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखें जिससे स्थिति अनियंत्रित न होने पाए। फाइनेंस - पैसों के मामले में अचानक से किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है, या किसी काम में आप की आय का कुछ अतिरिक्त धन लग सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में मिलजुलकर चलने का समय है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को ध्यान से करें और बेवजह के झगड़े से बचने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस समय शरीर में वात की अधिकता के कारण कुछ परेशानी दिखाई दे सकती है। आज का मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी छवि को बेहतर बनाने और घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ चर्चा में व्यतीत हो सकता है। आज कुछ खास पारिवारिक कार्यक्रम या समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों की तरक्की देखकर आप गर्व महसूस करेंगे। करियर - नौकरी की स्थिति आपके लिए बेहतर रहने वाली है, इस समय आप अपने साथियों या जो आपके साथ काम करते हैं उनका सहयोग भी अच्छे से देख पाएंगे। पार्टनरशिप में काम के लिए दिन बेहतर रह सकता है, पार्टनर मेहनती भी रहने वाला है। फाइनेंस - इस समय खर्चों का दबाव आपको जीवन साथी की ओर से अधिक रह सकता है। सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ - आप किसी से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, तो आज के दिन आपके रिश्ते में और प्रगाढ़ता आ सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में वैसे तो कंडीशन बेहतर ही रहने वाली है लेकिन फिर भी किसी भी छोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज कराएं। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति अच्छे और खराब दोनों ही पक्षों से प्रभावित रह सकती है। इस समय घर हो या बाहर दोनों ओर काम को लेकर आप काफी भागदौड़ में लगे रह सकते हैं। किसी न किसी कारण से स्थिति उलझी रहने वाली है। करियर - कामकाजी जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इस समय मेहनत बनाए रखनी होगी। इसके साथ ही आपको अपने काम में ध्यान देने की जरूरत होगी, जिससे चीजें बेहतर तरीके से काम कर सकें। किसी भी काम में जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें। फाइनेंस - लेन देन को लेकर आज का दिन कुछ परेशान कर सकता है। इस समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति को अपनी ओर से कुछ मदद करने में आगे होंगे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है बस जरूरत है अपने पार्टनर के साथ बने रहने की। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप थोड़े थके-थके महसूस कर सकते हैं, इसलिए आराम की आवश्यकता होगी। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में आज का दिन घर के वातावरण में अधिक रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ आप का समय कुछ मौज मस्ती में लग सकता है। इस समय आप खुद को कुछ ज्यादा ही दिखाने के मूड में होंगे लेकिन ऐसे में खुद को परेशानी में न डाल लें इस बात का भी ध्यान रखें। करियर - नौकरी में अपने साथियों के साथ काम को बेहतर तरीके से कर पाने का अवसर होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए मुनाफे के संकेत हैं और साथ ही काम में तेजी आपको एक्टिव बनाए रखने वाली है। फाइनेंस - आज आपको पैसों से संबंधित कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी को उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ - किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ कोई मूवी देखने या कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम के अलावा अपनी किसी रुचि का हॉबी को पूरा करने के लिए बेहतर हो सकता है। बच्चों को पेरेंट के लिए आज के दिन नी चीजों को करने का मन होगा जो सच में काफी सुखद स्थिति को भी दिखाता है। करियर - काम के लिए आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ स्टार्टअप को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन इन पर अभी अमल करना थोड़ा मुश्किल भी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम की स्थिति पहले जैसी ही बनी रहने वाली है। फाइनेंस - आपको पैसों के मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर को समय दीजिए क्योंकि साथी के साथ अधिक समय बिताना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। हेल्थ - आज के दिन हेल्थ बेहतर रहने वाली है, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना अच्छा रहेगा। आज का तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर आप घर में किसी की मदद करने में भी आगे रह सकते हैं। अपने भाई बहनों के साथ बाहरी कामों के अलावा कुछ आपसी बातें भी शेयर कर पाएंगे। करियर - काम में आप के लिए चीजें बेहतर रहने वाली हैं, आज आपके सामने नई बातें सुनने को मिल सकती हैं तो ऐसे में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा बाजार में जो बदलाव होंगे उन पर ध्यान बना कर रखना जरूरी होगा। फाइनेंस - अपने खर्चों को लेकर आप इस समय कुछ परेशान तो होंगे लेकिन अभी से ही लिस्ट बना कर काम करना ज्यादा बेहतर हो सकता है। लव लाइफ - आज के दिन रिश्ते में आप के लिए सामान्य स्थिति रहने वाली है, किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनके साथ अपने मन की बात भी रख सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। छोटी-मोटी बीमारियों से बचने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वाले आज के दिन अपने आप को घर में ज्यादा ही शामिल होते दिखाने वाले हैं, किसी को अपनी ओर से मदद की पेशकश कर सकते हैं। लेकिन इस समय अपनी भाषा में कटुता से बचें क्योंकि कुछ मामलों में ज्यादा ही गुस्सा भी आ सकता है। करियर - आज का के मामले में आप के पास दूसरों के दिए काम के अलावा खुद के कुछ पुराने बचे हुए काम भी रह सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं ऎसे में अपने आप को मेहनत के लिए तैयार रखें और हो सके तो किसी से मदद ले सकते हैं। फाइनेंस - खर्चों के बारे में कोई अचानक ही स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपने पास धन का प्रबंधन बेहतर तरीके से करने की जरूरत होगी। लव लाइफ - किसी रिश्ते में ज्यादा नकारात्मकता नहीं आएगी, लेकिन छोटी-मोटी बातों को हल्के में न लें और विश्वास के साथ अपने विचारों पर बने रहें। हेल्थ - शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना और हल्का-फुल्का व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज के दिन काम को लेकर ज्यादा ही उत्सुकता बनी रह सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों से आपको अच्छे सुझाव मिल सकते हैं, जो आपके जीवन के कुछ अहम पहलुओं में मार्गदर्शन करेंगे। इस समय आप स्वयं को लेकर दुसरों की बातों को कम ही मानना चाहेंगे। करियर - काम में थोड़ी जल्दी या दबाव का अनुभव हो सकता है, लेकिन आप अपनी क्षमता से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। व्यापारियों को आज अपने व्यवसाय को लेकर कुछ नई योजनाओं पर काम करने का समय मिलेगा। फाइनेंस - आज के दिन पैसों से संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। आप खुद के लिए तो खर्च करेंगे ही साथ ही अपने किसी साथी के लिए धन खर्च कर सकते हैं | लव लाइफ - जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रह सकते हैं, इस समय आप खुद से ज्यादा अपने साथी को लेकर विचारों में लगे रहने वाले हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक रूप से खुद को शांत रखना भी जरूरी होगा। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज का दिन घर में कोई छोटी-सी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने वाला हो सकता है। परिवार के कुछ सदस्य आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी राय दृढ़ता से रखने की आवश्यकता है। करियर - काम को लेकर आज अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त रह सकते हैं। इस समय कुछ बातें काम को लंबित करने वाली भी होंगी ऎसे में शांत रहते हुए काम करना जरूरी होगा। व्यापारियों को अपने व्यवसाय में दूर स्थलों से कुछ सौदे मिलने की उम्मीद रहेगी। फाइनेंस - धन के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है। खर्चों में थोड़ा इजाफा हो सकता है, लेकिन यह समय बचत के लिए भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ - आज के दिन हो सके तो छोटी-मोटी समस्याओं को अपने रिश्ते में बाधा न बनने दें। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा,अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बाहरी भोजन का परहेज अनुकूल होगा। आज का कुंभ राशिफल कुंभ राशि वाले आज के दिन अपने आप को लेकर ज्यादा लापरवाह हो सकते हैं। इस समय दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान भी न देना चाहें जिसके चलते परेशानी बनी रहेगी तो जरूरी है कि खुद को बहुत ज्यादा दूसरों से अलग न होने दें। करियर - आपके काम में इस समय किसी का हस्तक्षेप भी ज्यादा हो सकता है। अपने पुराने काम से निपटने के लिए आपको अपनी नीति पर काम करना होगा। कार्यस्थल पर किसी से सहमति बनाने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन अगर आप ठान लें, तो समस्या का समाधान पा सकते हैं। फाइनेंस - अगर किसी बड़े खर्चे का सोच रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि बिना सभी पहलुओं को समझे किसी भी बड़े कदम को न उठाएं। लव लाइफ - रिश्ते आज के दिन रोमांच वाले होंगे।} आपका साथी आपके लिए कुछ अलग करने का मन बना सकता है जिसके चलते आप भी कुछ सर्प्राइज दिखाई देंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से आप फिट महसूस करेंगे। आज का मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है, घर में किसी काम का जिम्मा आपको सौंपा जा सकता है। बच्चों के साथ अच्छा आप उनकी एजुकेशन और काम पर लंबी बातचीत करने वाले हैं। घर में सभी की राय लेना बेहतर होगा। करियर - कामकाजी जीवन में व्यस्तता के संकेत हैं। आप जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको किसी की सलाह भी मिल सकती है। दूसरों के साथ काम करते समय ध्यान रखें कि सभी की राय और विचारों का सम्मान किया जाए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। फाइनेंस - पैसों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में समझदारी अच्छी रहने वाली है। दोस्त से मुलाकात हो सकती है, और कुछ प्रेम के पुराने किस्से भी सुनने को मिल सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। For more details, you can read your Daily Horoscope