मेष आज का राशिफल: मेष राशि वाले आज सोमवार के दिन रहने वाले हैं अनुकूल स्थिति में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात या कॉल हो सकती है। ट्रैवल का प्लान बन सकता है, लेकिन सोच-समझकर ही निकलें। करियर - कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी आपके पास लाभ प्राप्ति के भी अच्छे मौके होंगे, किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। बिजनेस वालों को नया क्लाइंट या पार्टनर मिल सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में लाभ का योग होगा शेयर मार्किट हो या फिर लाटरी अच्छे लाभ होंगे। कोई पुराना उधार आज वापस मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में नरमी रखें वरना बात बिगड़ सकती है। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त के लिए फीलिंग्स महसूस कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति अच्छी रहने वाली है, इस समय आप कुछ को चुस्त दुरुस्त फील कर पाएंगे। नींबू पानी या हल्की डाइट लेना बेस्ट रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि पर ही होंगे चंद्रमा तो ऐसे में मन रहेगा अलग ही लेवल पर।घर में कोई धार्मिक या शुभ काम हो सकता है। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी। भाई-बहनों से सपोर्ट मिलेगा। यात्रा करने से बचें, टालना ही ठीक होगा। करियर - नौकरी में कुछ नया सीखने को मिल सकता है इसके अलावा खुद के काम को दूसरों को देने में भी सक्षम होंगे। कारोबार के मामले में फूड, फैशन, पानी के व्यवसाय अच्छे रहने वाले हैं,बिजनेस वालों को पुराने प्रोजेक्ट्स से फायदा होगा। फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं लेकिन खर्च भी साथ-साथ होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में ज़रूरत से ज़्यादा न बहें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा, आज के दिन की शाम भी रंगीन हो सकती है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। हेल्थ - मौसमी बीमारी या एलर्जी से परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला सा रह सकता है। घर में कोई पूजा-पाठ या छोटा सा पारिवारिक आयोजन हो सकता है, जिससे उथल पुथल अधिक रहने वाली है। कोई एकांत कोना ढूंढना चाहेंगे लेकिन उसका मिलना मुश्किल ही है। यात्रा में समय और खर्च दोनों अधिक हो सकते हैं, इसलिए योजना पहले से बना लें। करियर - नौकरी में आपके आइडिया को अहमियत कम ही मिल पाए, इस समय दबाव बना रहेगा लेकिन फिर भी बॉस से कुछ सहयोग होगा। व्यवसाय में किसी पुराने ग्राहक से डील फाइनल न हो पाए ऎसे में शांत रहें। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर अनावश्यक खर्चों से बचें। आज के दिन बेकार की चीजों की खरीदारी के कारण सेविंग कम हो सकती है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका न मिल पाए इस दौरान आप बाहरी लोगों के साथ संपर्क में ज्यादा रह सकते हैं ऎसे में ध्यान से बातें करें। हेल्थ - सेहत कमजोर रह सकती है और थकान महसूस हो सकती है। आराम और खानपान का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल : आज के दिन मन को शांति मिलेगी, फैमली के साथ बैठकर कुछ चाय की चुस्की लेने के साथ मस्ती भरे किस्से याद किए जाएंगे, जिससे एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। भाई-बहनों के साथ कोई अहम बात हो सकती है, जो आपसी रिश्तों को और मजबूत करेगी। करियर - वर्क प्लेस में आप के लिए स्थिति अच्छी होने वाली है, कुछ बातें आपके लिए खास होंगी। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। बिजनेस वालों को नई डील या ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आर्थिक फायदा होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। कोई पुराना भुगतान मिल सकता है या नया सोर्स ऑफ इनकम बन सकता है। लव लाइफ - आज किसी से बातचीत का अच्छा मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का मूड थोड़ा बदल सकता है, इसलिए संयम से पेश आएं। हेल्थ - सेहत अच्छी रहने वाली है, अपने आप को एक्टिव फील करेंगे। आज के दिन ड्राइविंग पर सही से फोकस बनाएं लापरवाही दिक्कत दे सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन घर के कामों में थोड़ा बिजी रखने वाला है। अपने बड़े भाई-बहनों से सपोर्ट मिल सकता है। दोस्तों से मिलने का या कॉल पर लंबी बातचीत का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस होगा। ट्रैवल का प्लान बन सकता है, खासकर ऑफिस या फैमिली से जुड़ा कोई काम हो सकता है। करियर - काम के मामले में नए स्थान पर जाने नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी बातों का असर होगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा, लेकिन फायदा होगा। कोई पुराना क्लाइंट दोबारा संपर्क कर सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन मिलाजुला है किसी दोस्त या रिश्तेदार से पैसों की मदद मिल सकती है। लव लाइफ - कुछ लोगों को रिलेशनशिप में नया मोड़ मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी। हेल्थ - रिलैक्स करें दिन का मजा लें सुबह थोड़ी वॉक या मेडिटेशन करने से फायदा होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वाले आज सोमवार के दिन रहेंगे मस्ती के मूड में। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत हो सकती है। छोटी यात्रा का योग है, जो किसी जरूरी काम या पारिवारिक कारण से हो सकती है। करियर - ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। बिजनेस में कोई रुका हुआ काम दोबारा चालू हो सकता है। काम के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क बनेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पैसों को लेकर किसी दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत हो सकती है। शेयर मार्किट से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ - इमोशन ज्यादा हावी रह सकते हैं, इसलिए पार्टनर से बातचीत में नरमी रखें। किसी के लिए अट्रैक्शन महसूस हो सकता है। शादीशुदा लोगों को आज जीवनसाथी की सलाह अहम लग सकती है। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। जंक फूड और बाहर का खाना टालें। पानी अधिक पिएं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज सोमवर के दिन अष्टम चंद्रमा के कारण माहौल थोड़ा भावुक या संवेदनशील रह सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की चिंता या जरूरत आपकी प्राथमिकता हो सकती है। बातचीत में पॉजिटिव टोन बनी रहे तो अच्छा होगा। यात्रा का योग है, लेकिन अगर जरूरी न हो तो फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। करियर - काम में कुछ भी ऐसी बातों से बचें जिनके कारण तनाव बने। आपका आत्मविश्वास काम आएगा लेकिन अधिक दिखावे के चलते समस्या हो सकती है टीम के साथ मिलकर कोई जरूरी टास्क पूरा करने का मौका है इसे ध्यान से करें। कारोबार में कोई अटकाव परेशानी दे सकता है। फाइनेंस - कुछ जरूरी खर्च होंगे, लेकिन साथ में आमदनी के भी रास्ते खुल सकते हैं पर किसी कारण से अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। लव लाइफ - आज के दिन बेकार की बातें रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं। इस दौरान आपकी छवि को भी खराब किया जा सकता है इसलिए कुछ भी गलती करने से बचें। हेल्थ - सेहत कमजोर रहने वाली है, आज के दिन आप गैस्ट्रिक शरीर में दर्द या आग की समस्या से परेशान हो सकते हैं ध्यान से काम करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन हल्का-फुल्का रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य की बातों से थोड़ी चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग कम ही मिल पाए इस दौरान सोशली ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं। करियर - ऑफिस में आपके प्लान और मेहनत की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर प्रमोशन में मदद करेंगी। व्यवसाय में पार्टनरशिप में चल रहे लोगों को आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। दिन थोड़ा टफ हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। फाइनेंस - ज़रूरत के अनुसार धन प्राप्त होगा लेकिन फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। पार्टनरशिप में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो सलाह जरूर लें। लव लाइफ - रिश्तों में भावनाएं हावी रहेंगी, अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं। हेल्थ -स्किन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है या डाइजेशन बिगड़ सकता है हेल्थ को नजरअंदाज न करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होने से कुछ विवाद होने की संभावना बनती है। इस दौरान बेकार की बातें ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कोई टेंशन होने के कारण किसी बड़े सदस्य से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। करियर - ऑफिस में थोड़ा दबाव रह सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे हैंडल कर लेंगे। टीम के साथ काम करते समय थोड़ी सावधानी रखें। व्यवसाय में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन कागज़ी कामकाज में चूक न करें। फाइनेंस - बचत पर ध्यान देने की जरूरत है लेकिन समय थोड़ा मुश्किल है कोई न कोई खर्च हो सकता है। शेयर या ट्रेडिंग में लगे लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। लव लाइफ - पार्टनर से बात करते समय भावनाओं पर कंट्रोल रखें। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन न लें। हेल्थ - मानसिक तनाव थोड़ा रह सकता है। सिरदर्द या थकान जैसी समस्या परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल : मकर राशि वाले आज दिन की शुरुआत अपने कामों को पूरा करने और नई चीजों की शुरुआत से करना चाहेंगे। किसी के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। अपनों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है, जो आपको किसी जरूरी सलाह दे सकता है। करियर - कामकाज को लेकर दिन थोड़ा टफ हो सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से स्थितियों को बेहतर कर लेंगे। ऑफिस में किसी सीनियर से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। व्यवसाय करने वालों को आज पैसों से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है जल्दबाजी न करें। फाइनेंस - आज खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पुराने भुगतान की याद दिलानी पड़ सकती है। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है, अभी इंतजार करना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप में गहराई लाने की जरूरत है। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।कोई दिलचस्प कनेक्शन मिल सकता है, लेकिन पहले दोस्ती मजबूत करें। हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। ब्लड प्रेशर या हार्मोन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। समय पर खाना खाएं और नींद पूरी लें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज घर के माहौल में आज पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। घर में मज़ेदार बातचीत होगी, दोस्त से मुलाकात या मैसेज आ सकता है, जो दिन को बेहतर बना देगा। शॉर्ट ट्रिप या अचानक कोई प्लान बन सकता है। करियर - ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी। कोई नया ज़िम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है, खासकर अगर आप मार्केटिंग या क्लाइंट डीलिंग से जुड़े हैं। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखें। फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति बेहतर होती नजर आएगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी, पार्टनर के साथ कहीं घूमने या बातचीत का अच्छा समय मिलेगा। हेल्थ - पेट या गैस से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है खानपान का विशेष ध्यान रखें और बाहर का खाना टालें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति सामान्य होगी बस थोड़ा मेहनत अधिक रहने वाली है। दोस्तों के साथ मिलकर योजना बन सकती है। छोटी या जरूरी यात्रा का योग है, जो लाभदायक साबित होगी। करियर - कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, कुछ लोगों के साथ काम की जिम्मेदारी मिलेगी, जो आपकी काबिलियत को साबित करेगी। बिजनेस में नए क्लाइंट या पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। फाइनेंस - जरूरी खर्च होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कोई लंबित भुगतान आपको मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते में मधुरता आएगी और कोई पुरानी बात सुलझ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ - आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और सही खानपान से शरीर मजबूत रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल