आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए सोमवार के दिन की स्थिति कुछ अड़चनें ला सकती है क्योंकि चंद्र का प्रभाव आपके छठे भाव को एक्टिव करने वाला है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन ज्यादा बेहतर न रह पाए। फैमली में काम ज्यादा होंगे और कुछ नोकझोंक भी बनी रहने वाली है। किसी पुराने कनेक्शन से नया काम मिल सकता है।करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत को शायद ही अभी दूसरे ज्यादा अहमियत देना चाहे जिसके चलते मन संदेह से भी भरा रह सकता है। सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - इनकम में वृद्धि के संकेत हैं पर इस समय कोई लोन किस्त या लीगल इश्यू पर पैसे खर्च हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सलाहकार आपकी मदद कर सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा। रिश्ते में भावनात्मक गहराई आएगी। सिंगल लोगों के लिए कोई नई मुलाकात दिलचस्पी हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आंखों या सिरदर्द की थोड़ी समस्या हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ने का है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें आपकी सलाह मानी जाएगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी।करियर - आज काम के स्थान पर आपका धैर्य और मेहनत ही रंग लाने वाली होगी। बॉस से प्रशंसा मिलने के योग तभी बनेंगे जब आप कंपटीशन में आगे रहेंगे। कारोबार में कॉन्ट्रैक्ट या डील फाइनल हो इसके लिए सभी चीजों पर ध्यान देना।फाइनेंस - आज कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न ले तो ही बेहतर होगा लोन या उधारी से जुड़ा कोई काम भागदौड़ करवा सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बाहरी कामों में व्यस्तता होने पर खुद के लिए कम ही समय मिल पाएगा। सोशल मीडिया के ज़रिए कोई कनेक्शन मिल सकता है।हेल्थ - गर्दन या कंधे से संबंधी तकलीफ हो सकती है, ज्यादा देर एक पोस्चर में न बैठें घर का बना हल्का खाना खाएं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नए अवसरों से भरा रहने वाला है आपकी बातचीत की शैली घर में अपनों को प्रभावित करेगी। सामाजिक जीवन में एक्टिव रहेंगे और किसी जरूरी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय सुकून देगा।करियर - आज ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स की तारीफ होगी। टीमवर्क में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी होगा की सभी को साथ में लेकर चल पाएं। कोई नया प्रस्ताव आएगा लेकिन सोच-समझकर ही फैसला लें।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर आज लापरवाही देखने को मिल सकती है अगर इन्वेस्टमेंट का विचार कर रहे हैं तो लॉन्ग टर्म फायदेमंद हो सकता है।लव लाइफ - रिश्ते में कुछ बातें घर परिवार की स्थिति के कारण तनाव बना सकती हैं चीजों को लेकर ईमानदार रहें, किसी बात को छिपाने से तनाव हो सकता है।हेल्थ - थकान और शरीर में दर्द महसूस हो सकता है खुद को रिफ्रेश करने के लिए थोड़ा समय अकेले बिताएं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन घरेलू मामलों में कुछ लोगों का दखल दे सकता है। फैमिली को समय देने की जरूरत होगी। किसी पुराने मामले पर सोच-विचार करके समाधान निकाल सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ अलग करने के मूड में होंगे जो घर में चहल पहल वाला रहेगा।करियर - ऑफिस में आज आपकी प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं तो उसमें सफलता की स्थिति अभी अधर वाली है इस समयफाइनेंस - धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें किसी बड़े खर्च से पहले प्लानिंग जरूरी है प्रॉपर्टी या कोई मूल्यवान चीज बेचने या खरीदने का योग बन सकता है।लव लाइफ - अपने साथी की भावनाओं को समझेगा। कोई पुरानी बात दिल से निकाल कर आगे बढ़ने का समय है। सिंगल लोगों के लिए कोई सरप्राइज हो सकता है।हेल्थ - आज इमोशनल स्ट्रेस हो सकता है मेडिटेशन या प्रकृति के करीब जाकर मानसिक शांति मिल सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए सोमवार के दिन सोशल सर्कल में एक्टिव होने का अच्छा अवसर रहता है। आप घर कामों में लीडरशिप से भरा रहने वाला है जिसके चलते बच्चे आपसे दूरी भी बनाने वाले हैं। दोस्तों में आपकी राय को महत्व मिलेगा लोगों के साथ मेलजोल होने वाला है।करियर - आज आपको कोई बड़ा ज़िम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। प्रमोशन या पदोन्नति की खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई रिस्क लेने का विचार है तो सोच-समझकर आगे बढ़ें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।लव लाइफ - रोमांस और समझदारी दोनों का संतुलन रहे इसके लिए अपने काम में ध्यान से आगे बढ़ें। किसी पार्टी या सोशल प्लेटफॉर्म पर आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।हेल्थ - हेल्थ अच्छी रहेगी परविस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवस्थित और प्रोडक्टिव रह सकता है। अपने कामों को योजना बनाते हुए पूरा करने में सफल रह सकते हैं। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। परिवार में आपकी बातों के चलते कुछ लोग अलग विचार बना सकते हैं।करियर - कामकाज में इस दौरान सही से अनुशासन में रहते हुए आगे रहना होगा कुछ लोग आप को परेशान कर सकते हैं। अपने लिए सकारात्मक अप्रोच बना कर काम करें नया प्रोजेक्ट मिल सकता है कारोबार में खर्स ज्यादा रहने वाला है सर्विस सेक्टर से जुड़े काम बढ़ने वाले हैं।फाइनेंस - धन की स्थिति स्थिर रहेगी बचत की ओर रुझान बढ़ेगा बैंक और अन्य दस्तावेज ध्यान से पढ़ें और संभाल कर रखें।लव लाइफ - रिश्ते में व्यावहारिकता और समझदारी से चलना ही आपके लिए बेहतर है। छोटी-मोटी बातों पर बहस से बचें इस समय समझदार व्यक्ति की कमी रहेगी।हेल्थ - पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं डाइट और पानी का ध्यान रखें। हेल्दी रूटीन अपनाने का समय है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार के दिन आप लोग अपने काम में देरी कर सकते हैं और बाहरी बातों में ज्यादा ही ध्यान देने वाले हैं। कुछ काम एक साथ आ सकते हैं भाई बहनों के साथ हेल्प कम ही मिल पाए। छात्रों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगा पाना मुश्किल रहने वाला है।करियर - ऑफिस में टीमवर्क में अच्छा प्रदर्शन करेंगे किसी नए कॉन्टैक्ट से भविष्य में फायदा हो सकता है। कारोबार में साझेदारी से जुड़े कामों में शांति के साथ जांच परख कर आगे बढ़ना ही समझदारी कहलाएगी। फाइनेंस - खर्चों में थोड़ा इजाफा हो सकता है, खासकर सोशल या फैमिली फंक्शन में। निवेश को लेकर सोच-विचार कर निर्णय लें। कोई छोटा मोटा आर्थिक लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - इस समय मन में कई सारी बातें बनी रहने वाली हैं और जिसके कारण रिश्ता प्रभावित होगा आज कोई अप्रत्याशित बातचीत आगे बढ़ सकती है।हेल्थ - आज के दिन घर के बच्चों की हेल्थ ही चिंता देने वाली है, मौसम का बदलता रुख सेहत को परेशानी दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और गहरी सोच का है भाईयों की ओर से काम मिलने के चलते आप अपने काम में ज्यादा एक्टिव न रह पाएं। इस समय पेरेंट्स की ओर से आपको कुछ हेल्प मिलेगी कहीं पार्टी या फंक्शन में जाने को मिल सकता है।करियर - आज कारोबार में कुछ अवसर से होंगे जिनके मिलने से आने वाली स्थिति बेहतर रहेगी। पुराने संपर्क से मदद मिल सकती है नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। किसी निजी या प्रोफेशनल निर्णय को लेकर गंभीर रहेंगे।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है लेन देन में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए ध्यान से काम करेम।लव लाइफ - पार्टनर के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं आज अचानक से किसी रहस्यमयी या गूढ़ स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - हेल्थ को लेकर सतर्क रहें ब्लड प्रेशर या स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। समय पर चेकअप कराएं और डाइट संतुलित रखें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन एक्टिव और मोटिवेट रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा या किसी ट्रिप की प्लानिंग हो सकती है। जीवन में कुछ नया करने की इच्छा आज जोर पकड़ सकती है।करियर - ऑफिस में आज आपका जोश और जुनून सराहनीय रहेगा, किसी प्रोजेक्ट में आपकी लीडरशिप दिख सकती है। बिजनेस में पुराने क्लाइंट से कुछ सुझाव मिलने का समय है जो आपके लिए काफी हेल्पफुल रह सकते हैं।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग में आज आप मजबूत रहेंगे इनकम में नए स्रोत बन सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ ज्यादा बातचीत न हो पाए इस समय रिश्ते में कुछ नया और ताज़ा अनुभव पाने के लिए आपको ही आगे बढ़ना होगा।हेल्थ - एनर्जी और कॉन्फिडेंस दोनों साथ रहेंगे अगर फिटनेस की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो आज से शुरू करना शुभ रहेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: सोमवार का दिन मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शांत और फोकस्ड रहने का है क्योंकि इस समय दूसरों की बातें ज्यादा ही सुनने को मिल सकती हैं। काम को लेकर आपकी लापरवाही किसी को मौका दे सकती है। घर के किसी बड़े सदस्य से कुछ बातें सुनने को मिल सकती है।करियर - काम काज में जल्द से जल्द पहुंचे क्योंकि ट्रैफिक अन्य बातों के कारण देर होने की स्थिति बनेगी। काम में जो आपके सीनियर्स हैं वे आप पर भरोसा जताएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र में हैं, उनके लिए दिन नार्मल है।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में स्थिरता बनी रहेगी कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट अच्छा रिटर्न दे सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ गहराई से बात करने का मौका मिलेगा। रिश्ते में ईमानदारी से चीजें बेहतर होंगी। किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है जिससे पार्टनर गुस्सा भी होगा।हेल्थ - हड्डियों या जोड़ों में हल्की परेशानी हो सकती है इस समय उठने-बैठने की स्थिति का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए ये समय कुछ क्रिएटिव काम के लिए होगा विशेष। आप इस समय आस पास की खबरों को लेकर ज्यादा उत्सुक रहने वाले हैं। सोशल एक्टिविटी में नए लोगों से मेलजोल होगा और किसी ग्रुप एक्टिविटी का हिस्सा बनने का चांस मिल सकता है।करियर - आज आपकी क्रिएटिव सोच ऑफिस में लोगों को तंग कर देगी इसलिए ज्यादा शोर न मचाते हुए काम पर फोकस बनाए रखें। किसी सरकारी टेंडर में अहम भूमिका निभाएंगे। बिज़नेस में नया पार्टनर या कस्टमर मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आमदनी के साथ साथ खर्चों पर भी नजर रखें मन में इस दौरान नई स्कीम या प्लान पर आगे बढ़ने का जोश रहने वाला है।लव लाइफ - रिश्ते में स्पेस और फ्रीडम को महत्व देने की जरूरत होगी। पार्टनर से खुलकर बात करने की ज़रूरत होगी दोस्ती से प्रेम की शुरुआत का संकेत मिल सकता है।हेल्थ - खुद को समय देना ज़रूरी है किताब पढ़ना, म्यूजिक या वॉक से मन को राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कल्पनाशीलता कुछ नया करने घर में बदलाव लाने से जुड़ा होगा। घरेलू कामों में खुद को व्यस्त रख सकते हैं। कोई मेहमान आ सकता है परिवार या किसी करीबी से लंबी बातचीत हो सकती है।करियर - आज कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिव सोच को लगाम लगने वाली है क्योंकि इस समय पहले के बचे हुए काम ही ज्यादा दबाव बढ़ा सकते हैं। काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है जल्दी के काम से नुकसान की स्थिति बन सकती है।लव लाइफ - किसी इमोशनल कनेक्शन का अनुभव हो सकता है। मैरिज लाइफ में आज एक दूसरे के साथ सहयोग करना ही प्रेम को दर्शाने का बेस्ट तरीका बनेगा।हेल्थ - घर के कामकाज और बड़ों की देख रेख में खुद के लिए समय निकालने की भी जरूरत है क्योंकि लापरवाही से समस्या उभर सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल