आज का राशिफल मेष : शनिवार के दिन रहने वाला कुछ रिलैक्स का मौका पर फिर भी माइंड में कुछ नया करने का जुनून रह सकता है। माता जी की ओर से प्रेम बना रहेगा और मिलेगी घर पर कुछ काम की जिम्मेदारी। आज के दिन अगर आप किसी भी काम में पूरे जोश के साथ लगेंगे और घर-परिवार में भी हलचल मचाएंगे।करियर - नौकरी को लेकर शुरुआती टाइम में कुछ कामों में रुकावट आ रही है तो थोड़ी शांति रखनी पड़ेगी। जो थोड़ी सी चिड़चिड़ाहट महसूस हो रही है वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। कोई नया फैसला लेने के पहले सभी पहलुओं को देख लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको नुकसान दे सकता है।फाइनेंस - आज धन की प्राप्ति हो सकती है कहीं शेयर मार्केट में लगाया हुआ पैसा दे सकता है अच्छे प्रॉफिट का संकेत।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी मस्ती और रोमांच बने रहने के संकेत हैं प्यार के रंग में रंगे रहेंगे आप।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में खुद पर ध्यान देना बहुत जरूरी है अगर आप शारीरिक रूप से थोड़ा थकान महसूस कर रहे हैं तो आराम लेना भी जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: शनिवार के दिन वृष राशि के पास होगा एक्स्ट्रा काम लेकिन मन रहेगा पार्टी के मूड में। घर में कुछ मस्ती करना चाहेंगे लेकिन बड़ों की ओर से कुछ रोक टोक के कारण न कर पाएं। दोपहर के बाद बाहर घूमने की प्लानिंग दोस्तों के साथ बनाएंगे।करियर - बिजनेस में आपके लिए थोड़ा रिलैक्सिंग तो रहेगा पर इस दौरान ध्यान रखें की माल की आपूर्ति में कोई अटकाव न आने पाए या फिर लीगल मैटर डिले न हो रहा हो। इस समय आप जो भी फैसला लेंगे वह आपके करियर को बेहतर दिशा में ले जाने में मदद कर सकता है।फाइनेंस - आज के दिन करें कुछ खाने पीने और फैशन से जुड़ी चीजों में होने वाला है खर्च तो अपनी जेब का रखें ध्यान।लव लाइफ - आज प्यार में हल्की नोक-झोंक रहेगी, पर रोमांस का तड़का भी ज़बरदस्त रहेगा। पार्टनर आपकी बातों पर फिदा रहेंगे। बस गुस्से को साइड पे रखें।हेल्थ - शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा हिस्सा लें हल्की वर्कआउट से थकान दूर होगी।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि के लिए दिन की शुरुआत होगी अपने अधूरे कामों को जल्द से पूरा करने वाली साथ में चाहेंगे की घर के लोगों की मदद से आपके काम हो जाएं। भाई बहनों के साथ मस्ती भरा दिन रहने वाला है, घर में कोई खास आयोजन भी हो सकता है।नौकरी: आज ऑफिस में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा जिससे ग्रोथ के रास्ते खुल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में खुद को साबित करने के लिए मिलेगा पूरा टाइम। जोखिम लेने का समय नहीं है योजनाओं को फिर से परखें और आने वाले समय के लिए नई नीतियां बनाएं।फाइनेंस - आज के दिन मार्केट में पैसा तो लगाएं लेकिन अपनी क्षमता से बाहर न जाएं।लव लाइफ - रिश्तों में संदेह न करें और बेकार की बातों में एनर्जी खराब करने से बचें। जीवन साथी की मदद के लिए आगे रहें रिश्ते में स्थिरता और भरोसा मजबूत होगा।हेल्थ - आपका शरीर थोड़ा आराम चाहता है इसलिए ज्यादा भार उठाने से बचें। अपनी नींद का ध्यान रखें ताकि तरोताजा महसूस कर सकें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आपका मन शांति और संतुलन की ओर खिंचेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है या जो चीज आपको परेशान कर रही थी, उसमें समाधान मिल सकता है। आज आप परिवार से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको हर चीज़ में सफलता और खुशी मिलेगी।करियर - आज आप अपने काम में पूरी तरह से डूब सकते हैं, लेकिन याद रखें कि किसी पर ज्यादा दबाव डालने से उल्टा असर हो सकता है। अपने प्रोफेशनल रिश्तों को हल्के-फुल्के तरीके से संभालें।फाइनेंस - आज आपके घरेलू खर्चों में तो अभी कमी नहीं रहेगी बस इस समय कोई लाभ आपको खुशी देने वाला ही होगा।लव लाइफ - रिश्तों में कुछ नया करने की इच्छा महसूस होगी, कुछ रोमांटिक पल भी बिताएंगे बस ध्यान रखें कि आप दोनों के बीच थोड़ा खुलकर बातचीत जरूरी होगी।हेल्थ - दिमाग को शांत रखें। शारीरिक रूप से भी खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें। आज के दिन कोई धारदार वस्तु से चोट का खतरा बना रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन शनिवार में काम बढ़ने वाले हैं। इस समय आप बच्चों की एजुकेशन के लिए कुछ प्रोग्राम देखेंगे जिसमें बाहर की यात्रा भी होगी। घर के काम के साथ कोई सोशल वर्क में भी आगे रहने वाले हैं।करियर - करियर - आज अपने कामों में थोड़ा मंथन करना जरूरी होगा कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट है तो, हर पहलू को अच्छे से जांचें। इस समय दूसरों को दिखाने के चक्कर में जल्दबाजी से बचें। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, तो थोड़ा ध्यान रखें।फाइनेंस - किसी अपने को आप से पैसों की मदद चाहिए होगी, बच्चों के लिए पेरेंट्स कुछ अधिक चीजों की खरीदारी में होंगे।लव लाइफ - किसी नकारात्मक विचार को रिश्ते में न आने देना ही आपके लिए जरूरी है खुद को आगे रखें और कोई भी काम हो उसमें साथी की हेल्प जरूर करने की कोशिश करें।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस थोड़ा ज्यादा मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। आज के दिन कुछ मेडिटेशन काम आने वाला है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कुछ घर के कामों में व्यस्त, मस्त और एडवेंचरस रहेगा। आपकी मेंटल पावर सशक्त रहेगी जिसके चलते मिल सकती है अपनों की भी थोड़ी सी तारीफ। आप कोई बड़ा निर्णय आसानी से ले सकते हैं। परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अच्छा मौका है।करियर - आप जो भी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे उसमें खुद को झोंक देने का दिन रहेगा। थोड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर से काम करते हुए थोड़ा ध्यान बंट सकता है, पर अगर आप खुद को फोकस्ड रखते हैं तो दिन बहुत प्रोडक्टिव हो सकता है।फाइनेंस - कुछ पैसे वापस मिल सकते हैं या किसी पुरानी डील से आज के दिन कुछ लाभ का योग तो बनता है।लव लाइफ - दिल की बातें आज खुलकर होंगी कोई सरप्राइज़ भी मिल सकता है। अकेले हैं तो किसी नए कनेक्शन का रास्ता खुल सकता है।हेल्थ - आज छोटे बच्चों की सेहत को लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इस दौरान एलर्जी इत्यादि का संकेत बनता है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले शनिवार के दिन ग्रहों के गोचर से रहेंगे कुछ अलग ही मूड में। घर में खुशहाली का माहौल रह सके और एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आज बहुत खास रहेगा उनकी शरारतें और हंसी-खुशी आपको राहत देगी।करियर - करियर के मोर्चे पर आज आपकी सोच में नयापन आएगा। कुछ नया करने या अपनाने का समय है। किसी खास व्यक्ति से मदद मिल सकती है, अगर किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो धीरे ही सही उसका कुछ तो इनपुट मिलेगा जरुर।फाइनेंस - फाइनेंशियल फ्रंट पर थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं घबराने की कोई बात नहीं। थोड़ी सोच-समझ कर खर्च करें और जल्दबाजी में निवेश से बचें।लव लाइफ - आज दिलों की बातों में कुछ चुलबुलापन हो सकता है, रोमांटिक रिश्ते में मस्ती का दौर रहेगा। बीच बीच में थोड़ी सी बहस हो सकती है जो समय के साथ शांत हो जाएगी।हेल्थ - दिनभर की छोटी-छोटी परेशानियों से बचने के लिए आराम करना जरूरी होगा, इसलिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार के दिन चंद्रमा अब बदलने वाले हैं स्थिति ऎसे में टाइम आपके लिए थोड़ा मूडी को चेंज करते हुए सुकून भरा रहेगा। इस समय कहीं बाहर जाने या फिर कुछ नया करने का मन भी होगा दोस्तों के साथ कुछ खास जगहों के लिए निकल सकते हैं।करियर - नौकरी के मामले में थोड़ा सोच समझ कर कदम बढ़ाएं इस दौरान बेकार की गासिप से भी दूर रहते हुए काम करें। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा, अगर किसी काम के कारण दबाव महसूस कर रहे हैं तो खुद को थोड़ा समय दें।फाइनेंस -आर्थिक मामले में आज के दिन स्थिति स्थिर रहेगी किसी पुराने काम से अब कुछ थोड़ा लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - आज रिश्ते में कुछ इमोशनल उतार चढ़ाव आ सकते हैं। दिल के मामलों में आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी, खासकर किसी छोटी बात को लेकर असहमति हो सकती है।हेल्थ - आज कुछ एक्स्ट्रा सोच से मुक्ति मिलेगी और अपने बारे में ध्यान देने का मन होगा मनचाही चीजों को खाने के चक्कर में न हो जाना परेशान।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु के लिए शनिवार के दिन कुछ ग्रहों का होगा खास असर चंद्रमा आने वाले हैं आपके पास तो कुछ मामलों में दमदार और पावरफुल टाइम रह सकता है। दोस्तों की ओर से आपको एक नया आत्मविश्वास मिलेगा, जो आपके आस-पास के लोगों को भी महसूस होगा।करियर - काम के लिए आज के दिन कोई नया शुरू करने का बेहतरीन समय है। आप अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़े परिणाम हासिल करेंगे। बस थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि आपके रास्ते में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे।फाइनेंस - आपको पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा मुनाफा मिल सकता है और एक या दो छोटे लाभ भी हो सकते हैं। किसी भी बड़ा खर्च करने से पहले ध्यान से विचार करें।लव लाइफ - रिश्तों में कुछ ताजगी के लिए घर से बाहर निकले टाइम स्पेंड करें। छोटी-मोटी नोक-झोंक से बचने की कोशिश करें और एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उसका ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए शनिवार का टाइम होगा मिलाजुला। घर में आपके लिए थोड़ा व्यवस्थित और कामकाजी माहौल रहने वाला है। घर और काम दोनों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन कहीं न कहीं आपको खुद के लिए वक्त निकालने की जरूरत होगी।करियर - नौकरी हो या कारोबार आपका ध्यान आज हर काम को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। इस दौरान किसी पुराने काम की सफलता आपको खुशी दे सकती है। इस समय आपकी मेहनत को दूसरों की ओर से दबे छुपे रूप में ही सही पर पसंद किया जाएगा।फाइनेंस - पैसों के मामलों में वैसे कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, बस जरूरत होगी उन खर्चों पर कड़ी निगरानी की जो आपके साथ के लोग करने वाले हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ बातचीत में आप अपने दिल की बात कम ही करेंगे और फैमिली की अधिक ऐसे में पार्टनर कुछ दूर न होने लगे इस का ख्याल रखें।हेल्थ - आज के दिन घूमने फिरने के साथ सावधानी से काम करें क्योंकि वाहन इत्यादि से कुछ परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ बातें चैलेंज देने वाली हो पर फिर भी मस्ती पूरी रहने वाली है। सोशली कामों में आगे रहने वाले हैं घर से ज्यादा बाहर मन लगने वाला है। आपके मन में कुछ नया करने का उत्साह रहेगा, लेकिन कुछ पुराने मुद्दे भी परेशान कर सकते हैं।करियर - काम को लेकर अगर हो सके तो आज के दिन दूसरों की राय को भी सुन लें सब कुछ धैर्य से करें। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो दिन के अंत तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार के लिए दिन मुनाफे वाला होगा।फाइनेंस - शेयर या किसी से कोई शर्त जीतने का दिन बन रहा है पर ध्यान रखें पैसों का जुआ ना खेलें।लव लाइफ - प्यार में आज अपने पार्टनर को कहीं बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। इस समय दोस्तों के साथ ज्यादा टाइम जीवन साथी को गुस्सा दिलाने वाला होगा।हेल्थ - सांस से जुड़ी दिक्कत अचानक से परेशानी दे सकती है अगर हो सके तो मास्क का उपयोग करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज शनिवार के दिन अपने काम को लेकर कुछ राहत तो पाएंगे लेकिन सुबह की भागदौड़ अभी रहेगी। घर के बड़ों की ओर से भी कुछ फरमाइशें आपको आसानी से घर से बाहर निकलने का मौका कम ही दें।करियर - करियर में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी सोच और रणनीति से किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। पुराने कामों को पूरा करने का अच्छा वक्त है, तो जल्दी जल्दी कोई नया काम शुरू करने से बचें।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा भाई बंधों को आपसे कुछ पैसों की मांग बनी रह सकती है, वित्तीय मामलों में ज्यादा रिस्क न लें।लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है। किसी छोटी सी बात को लेकर आप अचानक से जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई खास समस्या नहीं होगी, थोड़ी देर के लिए रिलैक्सेशन लें कोई मन को पसंद काम या नेचर के साथ रहें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल