मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर व्यय भाव में होगा जिसके चलते आज का दिन फैमिली के लिए थोड़ा मिक्स फीलिंग वाला रहेगा। घर में किसी पुराने टॉपिक पर बात निकल सकती है, जो थोड़ी बहस या असहजता ला सकती है। भाई-बहनों या पैरेंट्स से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा फिर से सामने आ सकता है। करियर - काम को लेकर थोड़ी सिचुएशन टफ हो सकती है, इस समय टीम में कोई मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, या फिर कोई आपका क्रेडिट खुद ले सकता है। ऐसे में शांति से काम लें, और आज कुछ नया स्टार्ट करने से बचें। फाइनेंस - आज पैसों को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की ज़रूरत है। किसी बड़ी चीज़ में इन्वेस्ट करने का मन करेगा लेकिन थोड़ा रुक जाइए और रिसर्च करके ही आगे बढ़ें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज थोड़ी थकावट सी महसूस हो सकती है इमोशनली भी और फिजिकली भी। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है माइग्रेन, स्ट्रेस या एसिडिटी से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए घर में आज पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहेगी। कोई फैमिली फंक्शन या छोटा सा गेट टुगेदर प्लान हो सकता है। पेरेंट्स का साथ मिलेगा और आप उनके साथ कनेक्टेड महसूस करेंगे। करियर - आज प्रोफेशनल लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कोई प्रमोशन, ट्रांसफर या नई जॉब से जुड़ी खबर मिल सकती है। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज का दिन बेहतर रह सकता है क्योंकि इस समय कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन दोनों में स्ट्रॉन्ग रहेंगे। फाइनेंस - फाइनेंशियली आज का दिन स्मूथ है। जो निवेश पहले किया था, अब उसका रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस वापसी कर रहा है! रिलेशनशिप में थोड़ा डिस्टेंस था तो आज आप दोनों के बीच नजदीकियां फिर से बढ़ेंगी। हेल्थ - सेहत के मामले में स्टेबल दिन है, कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं दिख रही लेकिन डाइट पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - विस्तार से पढ़ें मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज घर का माहौल थोड़ा मूडी रहेगा। किसी की बात का गलत मतलब निकल सकता है, इसलिए शब्दों को सोच-समझकर बोलें। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। करियर - ऑफिस में आप एक मल्टीटास्किंग काम को अच्छे से कर पाएंगे। एक साथ कई काम होंगे। आप उन्हें अच्छे से संभाल भी लेंगे पर थोड़ी थकान रहेगी। फ्रेशर्स को आज कॉल या ईमेल के ज़रिए जॉब का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक है लेकिन खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना जरूरी होगा। लव लाइफ - लव लाइफ थोड़ी फिल्मी सी हो सकती है क्योंकि इमोशनल हाई रहने वाले हैं अपने दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करना चाहेंगे। हेल्थ - वैसे तो हेल्थ सामान्य रहेगी लेकिन हां अगर बहुत देर तक स्क्रीन पर रहते हैं तो आंखों और गर्दन की एक्सरसाइज ज़रूर करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज बृहस्पतिवार के दिन स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली होगी। किसी घरवाले को आपकी सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है, इसलिए उनके लिए समय ज़रूर निकालें। इस समय पुरानी यादों से चिपके न रहें बल्कि आगे बढ़ना अच्छा है। करियर - कामकाज के मामले में आज के दिन बहुत कुछ प्लान के हिसाब से चलेगा। काम में मन लगेगा और साथियों से सहयोग मिलेगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं जैसे राइटिंग, डिजाइनिंग, मीडिया तो अच्छा कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर आ सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ की मदद से कुछ सहायता भी मिल सकती है। लव लाइफ - आपका दिल आज एक्स्ट्रा सॉफ्ट मोड में रहेगा अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात आपके दिल में पुरानी यादें भर सकती हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति बेहतर रह सकती है। इस समय घुटने और पैर ही कुछ प्रभावित होंगे अन्यथा स्थिति बेहतर रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन स्थिति सामान्य होगी लेकिन कुछ अतीत की बातें दिल पर असर डाल सकती हैं। अगर घर में बच्चे हैं तो उनसे जुड़ी कोई परेशानी आज आपको व्यस्त रख सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन साधारण ही बना हुआ है। करियर - ऑफिस या काम के क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत होगी। आज के दिन आप को किसी पुराने पेंडिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय है। टीम में आपकी पोजीशन मजबूत होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन स्ट्रांग रहेगा, कोई इनकम का नया सोर्स बन सकता है, या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी मिली जुली फीलिंग आ सकती है या तो आप ज्यादा एक्सपेक्ट करेंगे या पार्टनर कुछ ज्यादा सोच सकते हैं। हेल्थ - शरीर और मन दोनों एनर्जेटिक हैं, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से खुद को थकाने से बचें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन घर में थोड़ा टेंशन रह सकता है। किसी काम के सही से न होने के चलते समस्या हो सकती है लेकिन स्थिति संभल सकती है धैर्य रखें। दोस्तों के साथ दिन बिताना अच्छा रह सकता है। करियर - आज कोई नया काम शुरू न करते हुए पेंडिंग कामों को पूरा करना ही अच्छा होगा। साझेदारी में काम काफी तेजी से होने वाले हैं। बॉस का मूड ऑफ रह सकता है, इसलिए प्रोफेशनल होने के साथ-साथ थोड़ा स्मार्ट भी बनें। फाइनेंस - फालतू खर्चों से बचें, कोई अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है लेकिन कुल मिलाकर किसी की मदद से काम बन भी सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ मूड थोड़ा उखड़ा हुआ रहेगा इसलिए समय निकालकर कुछ क्यूट सा करें छोटा सा सरप्राइज़ या डेट प्लान करना अच्छा होगा। हेल्थ - इस समय जीवन साथी की हेल्थ को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन स्थिति कंट्रोल में ही रहेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अस्त व्यस्त सा रह सकता है। कुछ ज्यादा इमोशन भी हो सकते हैं। दोस्तों से बातचीत करना या उन्हें कोई चीज़ सिखाना आपको अंदर से सुकून देगा। अगर घर में कोई पुरानी अनबन थी तो अब वो सुलझने की संभावना है। करियर - काम के मामले में आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। इस समय अगर इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन है तो अच्छे से तैयारी करने की जरूरत है क्योंकि कंपटीशन काफी टफ रह सकता है। सीनियर्स से सीधे बहस में न उलझें। फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, वाहन खराब होना, कोई हेल्थ रिलेटेड खर्च, फिर कोई दोस्त उधार मांग सकता है। लव लाइफ - अगर प्यार गहरा है तो थोड़ा स्पेस देना ठीक रहेगा। हो सकता है कि पार्टनर से बात करने का मन न हो या फिर जवाब अच्छे न मिलें। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। पेट हल्का रखें, दिनभर हाइड्रेटेड रहें और जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज घर में आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगे। कोई पुरानी फैमिली मेमोरी या फोटो एल्बम देखने का मौका मिलेगा, जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान आएगी। स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई में फोकस बने रहने से फायदा होगा। करियर - कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए कमाल कर सकता है। बॉस आपकी बात सुनेगा, और आपकी लीडरशिप स्किल्स को नोटिस करेगा। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है कोई नई डील क्लोज हो सकती है। फाइनेंस - आज आप अपने खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। कोई फाइनेंशियल प्लान बनाना या सेविंग्स पर फोकस करना आज पॉज़िटिव रिजल्ट देगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज आपको रूटीन का साथ देना होगा। हल्की एक्सरसाइज से आपका मूड भी ठीक रहेगा और शरीर भी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ काम के कारण खुशखबरी मिल सकती है जैसे पढ़ाई या टैलेंट से जुड़ी बात। लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे। किसी छोटे-बड़े फैसले में आपकी बात मानी जाएगी। पैरेंट्स को आप पर गर्व होगा। करियर - नई जॉब या प्रमोशन का योग बन रहा है अगर कोई इंटरव्यू है तो आत्मविश्वास के साथ जाएं आपके लिए दिन बेहतर रह सकता है। काम के स्थान में आज आपका लीडरशिप अवतार देखने को मिलेगा। फाइनेंस - खर्चों को प्लान के अनुसार ही चलाएं, वरना बचत पर असर पड़ेगा। घर की वस्तुओं में बदलाव के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - प्यार जताने के लिए आपको एक छोटा सा जेस्चर बहुत कुछ कह जाएगा। अकेले हैं तो आज कोई आपको नोटिस कर सकता है। हेल्थ - स्पाइन और बैंक को लेकर सतर्क रहें, लंबे समय तक बैठने से परहेज़ करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन परिवार में रिश्तों को लेकर कुछ हलचल हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी ट्रैवलिंग के लिए निकल सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि कुछ सदस्य आपकी मदद चाहते हैं, तो जरूर हाथ बढ़ाएं। करियर - काम के लिए आज आप भागदौड़ बने रह सकते हैं। ऑफिस में कोई खास काम पूरा कर सकते हैं, जिससे आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज आप टीम के साथ बेहतर तालमेल बना पाएंगे। फाइनेंस - पैसे के मामले में आज आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करने का समय मिलेगा। आज भाई बहनों के लिए खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज एक-दूसरे को समझने का अच्छा समय है। पार्टनर के साथ बातचीत और सुकून से समय बिताएं। हेल्थ - स्वास्थ्य में आज आपको ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। कंधे और गर्दन की स्थिति परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज परिवार में थोड़ी घबराहट हो सकती है, लेकिन आप स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। घर के किसी सदस्य के साथ छोटी सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन इसे दूर करने के लिए आपको थोड़ी धैर्य की आवश्यकता होगी। सभी के साथ सही संवाद रखें। करियर - आज आपकी मेहनत और कड़ी लगन के परिणाम सामने आ सकते हैं। कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिससे आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होंगे, और आपको सफलता मिल सकती है। फाइनेंस - आज पैसों के मामले में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आप इसे सही तरीके से संभाल लेंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ कुछ छोटे-छोटे पल बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस गले या दांत के रोग इस समय परेशानी दे सकते हं अन्यथा स्थिति सामान्य रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामों में तेजी लाने की जरूरत होगी, कोई धार्मिक कार्य करने के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इस समय आप को घर के किसी बड़े की ओर से कुछ हेल्प भी मिल सकती है। करियर - आज काम के मामले में जो बिजनेस कर रहे हैं उन्हें भी क्लाइंट्स से अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके लिए लर्निंग एक्सपीरियंस होगा। फाइनेंस - आज प्रॉपर्टी या गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा, लेकिन सोच-समझकर करें। लव लाइफ - आज सोशल मीडिया या किसी पुराने जानने वाले के ज़रिए कनेक्शन बना सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए आज एक परफेक्ट डेट प्लान करने का दिन है। हेल्थ - बहुत ज्यादा स्पाइसी या ऑयली खाने से परहेज़ करें। जॉइंट पेन या थकान हो सकती है, इसलिए थोड़ा स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल