आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन दे सकता है थोड़ा सुकून देने वाला रहेगा लेकिन फिर भी इमोशन्स थोड़े उफन सकते हैं। जरूरी है कि तनाव को खुद पर हावी न होने दें। छोटे भाई-बहनों के साथ गहरी बातें हो सकती हैं, जो रिश्तों को और मजबूत बनाएंगी। करियर - कामकाज में आज थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी-कभी अपनी भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है जिसमें आपको लीडरशिप करने का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - कोई पुरानी आर्थिक जिम्मेदारी पूरी हो सकती है जिससे मन हल्का होगा, सेविंग के लिए सोच-विचार करना जरूरी है। लव लाइफ - प्यार के मामले में थोड़ा संयम रखकर बातें आगे बढ़ाएं। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां खत्म होंगी। हेल्थ - हल्की-फुल्की तबीयत खराब होने की संभावना दिखाई देती है सिर दर्द या पेट में हल्का असंतोष महसूस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज रविवार का दिन आपको लोगों से जोड़ने वाला होगा, परिवार में बातचीत के मौके बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से मिलने या बात करने का समय मिलेगा, जिससे भावनात्मक राहत मिलेगी। अगर कोई पुराना मतभेद था तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। करियर - आज के दिन बाहरी स्तर र लगे लोग सफल होंगे। जो लोग फ्रीलांस या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए आज कुछ नया सीखने और अपनाने का दिन है। साथियों से अच्छे तालमेल से काम बनेगा लेकिन अहंकार न दिखाएं। फाइनेंस - पैसों की योजना बनाने के लिए यह अच्छा समय है, जल्दबाजी में कोई बड़ा खर्च न करें आज सेविंग खराब रहेगी। लव लाइफ - जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए नए रिश्ते के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। पुरानी यादों को आज दोबारा याद करने का मन करेगा। हेल्थ - सुबह की सैर या योग जरूर करें, खान-पान का ध्यान रखें, तला-भुना और भारी खाना टालें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन परिवार के सदस्यों के बीच मेलजोल बढ़ाने वाला होगा। घर में कोई धार्मिक या पारिवारिक आयोजन हो सकता है। माता-पिता या बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलने का मौका है। परिवार के साथ आउटिंग या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। करियर - ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी और किसी कठिन परिस्थिति का आप तुरंत कोई समाधान निकल सकता है। काम के बोझ को ध्यान से संभालें, जरूरत पड़े तो साथियों से मदद लें। लीडरशिप के गुण उभरेंगे। अगर व्यापार कर रहे हैं, तो नए क्लाइंट्स के साथ बातचीत फायदेमंद रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मजबूत है कोई नई इनकम सोर्स बन सकती है, लेकिन रिसर्च जरूर करें। अनावश्यक खर्चों से बचें। लव लाइफ - रिश्तों में नयापन और मिठास आएगी, पार्टनर के साथ छोटे-छोटे गिफ्ट या सरप्राइज प्लान करें। हेल्थ - सेहत में सुधार होगा। हल्की फुर्ती और ऊर्जा महसूस होगी। घर पर योगाभ्यास या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज संडे का दिन नार्मल रहने वाला है। आपके विचारों में स्पष्टता बढ़ेगी, मन उधेड़बुन में रह सकता है। घर के माहौल में नये बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे कोई रूम रीमॉडलिंग या छोटी सफाई। करियर - ऑफिस में ज्यादा काम तो रहने वाला है, लेकिन मस्ती भी होगी। कई काम एक साथ निपटाने होंगे, इसलिए प्राथमिकताएं तय करें। किसी सहकर्मी से सहयोग मिलने की संभावना है। यात्रा या मीटिंग की योजना बन सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में सावधानी बरतें क्योंकि अनजाने में खर्च बढ़ सकते हैं, इलेक्ट्रॉनिक या गैजेट्स की खरीदारी के लिए सोच सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में ईमानदारी जरूरी है। कुछ छोटी बातों को नजरअंदाज करने से बेहतर है सीधे बात करें। हेल्थ - मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से नींद प्रभावित हो सकती है। ध्यान या श्वास अभ्यास मददगार रहेगा। हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन परिवार के बीच थोड़ी खटपट या अनबन हो सकती है, खासकर घर के बड़े सदस्यों के साथ। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। लेकिन दिन के अंत में सब सामान्य होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घरेलू कामकाज में थोड़ी व्यस्तता बढ़ेगी। करियर - आज कारोबार में बेहतर दिन रहने वाला है। काम के स्थान में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है कुछ एक्स्ट्रा वर्क को करना पड़ सकता है इस दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर समय है। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन दोस्तों के साथ मस्ती में कुछ खर्चा होने वाला है, इस समय ट्रैवलिंग पर भी पैसे लगा सकते हैं। लव लाइफ - नया प्रेम संबंध बन सकता है या किसी से लंबी बातें होने की स्थिति भी बनती है। आज काम के सिलसिले में किसी से मिलना रोमांचक रह सकता है। हेल्थ - हेल्थ को लेकर सामान्य रहेगी स्थिति मौसम का असर ही बेचैनी दे सकता है बाकी सामान्य रहेगा दिन। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वाले आज अपने दिन को कम ही रिलैक्स कर पाएं। नए आईडियाज़ तो होंगे लेकिन आपको दूसरों की ओर से हेल्प कम मिल सकती है। बड़ों के साथ बहस से बचें और शांति से काम पर ध्यान दें। अपने अंदर की एनर्जी को सही दिशा में लगाने की जरूरत होगी। करियर - कामकाज के कारण आप खुद को समय ही न दे पाएं, अचानक से कोई समस्या के चलते कारोबार में घाटा भी हो सकता है। आस पास के लोगों के साथ टीम की तरह काम करें तालमेल बनाए रखें और अपने विचारों को सही तरीके से प्रेजेंट करें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन आप उधार से परेशान हो सकते हैं इस दौरान आपके लिए पुराने सेविंग को यूज करना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों को लेकर शांत रहने की जरूरत होगी, ज्यादा दूसरों को लेकर बेचैनी भी होगी पर अपने ऊपर कंट्रोल रखना ही बेहतर विकल्प होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए सामान्य है इस समय आप खुद के प्रति लापरवाह होने से बचें। कोई वन इत्यादि उपयोग करें तो सावधानी बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: तुला राशि वाले आज संडे के दिन रहेंगे काम में और अपने किसी साथी के साथ व्यस्त। घर में किसी के आने से हलचल बनी रहेगी। घरेलू मामलों में ज्यादा क्रोध से बचें और जो भी हो उसके साथ शांति से पेश आएं। छोटे बच्चों के साथ भी समय बिताना फायदेमंद रहेगा। करियर - काम को लेकर आपको साथ में जुड़े लोगों की ओर से मदद मिल पाएगी। आज के दिन आप काम को जल्द से समाप्त करके कुछ ओर चीजों से जुड़ना चाहेंगे। कारोबार में दोस्तों के साथ आप अच्छे से अपना नेतृत्व भी सामने रख सकते हैं। सप्लाई चेन बेहतर रहने वाली है। फाइनेंस - अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। इस समय काम में कुछ अतिरिक्त पैसे लगाने पड़ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए अपने साथी से खुलकर बात करें। दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर की मदद ही उनके प्रति प्रेम होगा। हेल्थ - आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परन्तु अधिक थकान से बचें। हेल्दी फूड का यूज करें क्योंकि यही आपकी ऊर्जा बनाए रखेंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले भरपूर एनर्जी में तो होंगे लेकिन इससे खुद को भी परेशान कर सकते हैं इसलिए स्थिरता से काम लेना आज आपकी सफलता की कुंजी होगी। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपकी सलाह से खुश होंगे। भाई-बहनों के साथ बातचीत से रिश्तों में मिठास आएगी। करियर - काम से आज कुछ रिलैक्स रहने वाली है लेकिन जो दूसरे लोग हैं वो आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं ऐसे में ऑफिस में हर तरफ सजग रहें। सही रणनीति से आप उन्हें पार कर लेंगे। टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। बदलाव के लिए खुले रहें। फाइनेंस - पैसों के मामले में सतर्कता जरूरी है, किसी के कहने भर से जोखिम भरे प्लान सही नहीं रहने वाले हैं। खर्चों पर लगाम लगाएं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक पल गुजारने का मौका कम ही मिलेगा, क्योंकि इस समय व्यर्थ की बातें उलझनों को बढ़ा सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में अभी भी संभल कर रहें और घबराहट या फिर तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज थोड़ा घर-केंद्रित रहो। फैमिली की छोटी-मोटी फरमाइशें हो सकती हैं, जो सुननी भी पड़ेंगी और पूरी भी करनी पड़ेंगी। कोई भाई या दोस्त अचानक ड्रॉप-इन कर सकता है मज़ेदार शाम पक्की है। ट्रैवल का योग बन रहा है, शायद ऑफिस से रिलेटेड या फैमिली फंक्शन का बहाना। करियर - अगर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ आया है तो अब समय है उसमें जान झोंकने का। बॉस नोटिस ले रहे हैं, मेहनत में जोश दिखेगा तो प्रमोशन के चांस भी बन सकते हैं। फाइनेंस - इनकम स्टेबल है लेकिन आज कुछ अचानक खर्चे निकल सकते हैं गाड़ी का काम या बच्चों की फरमाइश इन्वेस्टमेंट को थोड़ा होल्ड करो। लव लाइफ - रिलेशनशिप्स में पार्टनर के साथ आज थोड़ी नोकझोंक हो सकती है लेकिन फन वाले अंदाज़ में। फ्रेंड्स के साथ कोई स्पेशल मूव बना सकता है। हेल्थ मैटर - एनर्जी हाई रहेगी, लेकिन ज्यादा देर तक स्क्रीन टाइम से बचो क्योंकि अकड़न या माइग्रेन जैसा कुछ हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज रविवार में अपने मन के अनुसार मूडी होने वाले हैं। सुबह-सुबह ही घर में चहल-पहल का माहौल बनेगा। मम्मी की मीठी डांट और पापा की सलाह आज आपके लिए बोनस पॉइंट साबित होंगी। कोई भाई-बहन अचानक मूड ठीक कर सकता है। दोस्तों से बातचीत में पॉजिटिव वाइब्स मिलेंगी। करियर - काम को लेकर कोई सर्च जारी दिखाई देती है।करियर में थोड़ा स्ट्रेस रहेगा, पर आप डटे रहेंगे तो बॉस भी सराहेगा। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी दोपहर बाद आ सकती है। दोस्तों के साथ काम की नई बातें शेयर होने वाली हैं। फाइनेंस - पैसों की बात करें तो खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन जरूरत की चीजों पर ही होगा, तो टेंशन फील नहीं होगा। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में गाड़ी रोमांटिक मोड में जा सकती है। पार्टनर आपको स्पेशल फील कराएगा। हेल्थ - सेहत को लेकर ठीक ठाक रहने वाले हैं। एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन रात को नींद पूरी करना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए संडे का दिन जोश और मस्ती वाला रह सकता है, घर का माहौल चाहे रिलैक्स रहे लेकिन आप इस समय एक्टिव होंगे। किसी फैमिली मेंबर से दिल की बात करने का मन होगा। ट्रैवल प्लान बन सकता है, खासकर आज के लिए। करियर - काम के मामले में आप एनर्जी के साथ आगे दिखाई देंगे। थोड़ा सा प्रेशर महसूस होगा, लेकिन आप स्मार्टली हैंडल कर लोगे। आज कोई कलीग आपकी हेल्प करके दिल जीत सकता है। व्यापार में आज का दिन अच्छी ग्रोथ दे सकता है। फाइनेंस - फाइनेंशियल स्थिति सामान्य है भी बहनों पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं, या अचानक से कहीं जाने की तैयारी में। अगर कहीं इन्वेस्ट करने की सोच रहे हो, तो दिन अच्छा है। लव लाइफ - प्यार को लेकर आज आप थोड़ा इग्नोर हो सकते हैं क्योंकि आपका ही ध्यान कहीं ओर रहने वाला है। हेल्थ - डाइजेशन या गैस की थोड़ी परेशानी हो सकती है जंक फूड से दूर रहो। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: घर-परिवार में आज सब कुछ सॉफ्ट और स्वीट रहने वाला है। किसी सिबलिंग से बातचीत करके दिल हल्का होगा। दोपहर बाद घर में कोई हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आप सिचुएशन को स्माइल से हैंडल कर लोगे। फ्रेंड्स के साथ कोई मजेदार वीडियो कॉल या मीटअप प्लान बन सकता है। करियर - वर्कप्लेस पर आज आपको आपकी कम्युनिकेशन स्किल चमकाने का मौका मिलेगा। आप जितना खुलकर बात करोगे, उतना फायदा होगा।कुछ बड़ा हासिल करने का मन करेगा, और आप उस पर काम भी शुरू कर सकते हो। फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर है, लेकिन लोन या उधार से बचना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - थोड़ा इमोशनल अप डाउन हो सकता है गलतफहमी से बचें, बात करके क्लियर कर लो। दोस्त से प्यार वाला ट्विस्ट आ सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज माइंडफुलनेस और रिलैक्सेशन ज़रूरी है इसलिए टेक ए ब्रेक। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल