मेष आज का राशिफल: आज सुबह मंगलवार को चंद्रमा का राशि बदलाव होगा जो आपके भीतर काम करने की अलग ही इच्छा देगा। इस समय स्टूडेंट्स या काम से बाहर जाने वालों को यात्रा से कोई नई जानकारी मिलने की संभावना है इस समय आप अपने किसी भाई बहन ही मदद के लिए भी आगे रहें। करियर - काम के मामले में आज के दिन आप दूसरों के लिए मार्गदर्शक की तरह होंगे। सलाह देने के साथ काम में हेल्प करने के लिए भी आगे रहने वाले हैं। व्यवसाय में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं जिससे राहत मिलेगी। फाइनेंस - काम से आय भी होगी लेकिन बेकार खर्चे से थोड़ी सावधानी रखना ज़रूरी है जैसे बाहर घूमना, कोई गैजेट खरीदने या फिर गिफ्ट्स पर। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ी गर्माहट होगी पार्टनर से प्लानिंग जैसे मूवी या ट्रिप का आइडिया बन सकता है। हेल्थ - आज हाथ पैरों में दर्द या खिंचाव की समस्या रह सकती है जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल : वृषभ के लिए आज मंगलवार का दिन बेहतर रह सकता है। इस समय दिन आपके लिए बड़े प्लान न्यू एडवेंचर वाला रहेगा। सुबह किसी घर का बड़ा चर्चा में आप भी शामिल रहने वाले हैं। अपनों के साथ दिल से बातें होंगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। करियर - इस समय घरेलू बिजनेस में आपके लिए सतर्कता जरूरी है जल्दबाजी में कोई गलती आपकी छवि पर असर डाल सकती है। साथ ही तकनीकी कौशल बढ़ाने पर ध्यान दें इससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर आप काफी कुछ बदलाव देख सकते हैं आपको माता या स्त्री पक्ष की ओर से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम को लेकर आज का दिन आपको लगाव देने वाला होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर अब लापरवाही न करें और जो पुराने रोग थे उनमें सुधार की संभावना दिखाई देती जो राहत की बात होगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल : आज के दिन मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी भागदौड़ से भरी, अपने काम को ज्यादा समय न दे पाएं जिसके चलते कुछ समस्या भी होगी। आज के दिन सोशल काम को लेकर कुछ दोस्तों के साथ बाहर जाकर जरुरी कामों को पूरा करने की जरूरत होगी। करियर - आज वर्क प्लेस पर आप पूरे जोश में रहेंगे इस दौरान थोड़ा अपनी दौड़ में पकड़ बना कर रखें क्योंकि आप का कुछ अधिक कह देना दूसरों को समस्या दे सकता है। मीटिंग हो या डिस्कशन आपकी बात सब सुनेंगे। कारोबार के मामले में आज का दिन आपको देगा बाहर के सोर्स से मौके। फाइनेंस - धन के लेन-देन की स्थिति के मामले में आज के दिन आप काफी भागदौड़ बनी रह सकती है और सेविंग को लेकर भी आज आपको अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है। लव रिलेशन - प्यार के पहलू में आप का दिल किसी को लेकर धड़क सकता है किसी का आकर्षण आपको बेचैनी देने वाला भी है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा इस समय आपको किसी ऊंचाई वाले स्थान पर सावधानी से जाना चाहिए चोट इत्यादि लग सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन आपको नए लोगों से मिलवाने वाला होगा। माता पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर अधिक ध्यान देंगे। भाई के साथ कुछ जरुरी कामों के लिए बाहर की भागदौड़ अधिक ही करनी होगी। किसी धार्मिक यात्रा या तीर्थ योजना बन सकती है। करियर - कारोबार को लेकर इस समय वरिष्ठ लोगों की ओर से मिलने वाला मार्गदर्शन काम आ सकता है। कोई खास डील आज पक्की हो सकती है। ऑफिस रोस्टर में कुछ नया हो सकता है लेकिन आपकी तैयारी से ज़्यादा असर नहीं होगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर कुछ खास स्थिति आपको इस बेहतर प्रभाव देने वाली होगी। अगर आप इस दौरान कुछ धन लगाने का सोच रहे हैं तो सेविंग कर सकते हैं। लव राशिफल - प्रेम को लेकर आज आप अपने साथी को कहीं घूमने के लिए ले जाना चाहेंगे। मैरिज लाइफ में नोक झोंक लगी रहने वाली है। हेल्थ - सेहत को लेकर आप ज्यादा ध्यान नहीं देंगे तो दिक्कत होगी। स्वाद के चक्कर में हेल्थ को नुकसान नहीं होने पाए इस बात का ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल : सिंह राशि के लोगों की स्थिति आपको घर में कुछ तनाव दे सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर पेरेंट्स दबाव में रहेंगे। बड़े भाई या बहन से कोई मदद मिल सकती है या माता-पिता का मार्गदर्शन आपको आज कुछ बातों पर फिर से विचार करने का मौका देगा। करियर - काम को लेकर अच्छी परफॉर्मेंस की संभावना है इस समय ऑनलाइन क्लास हो या ग्रुप मिटींग्स का समय बन रहा है। मार्केटिंग में लगे लोग कोई नया काम लेने के लिए आगे रहेंगे प्रोजेक्ट में क्रिएटिव आइडिया आएगा। फाइनेंस - आज खर्चा जरूरी हो सकता है घर परिवार में इसके अलावा बेकार खर्चे से थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है लव लाइफ - कोई फ्रेंड-टु-लव तरीका ट्रेंड हो सकता है प्यार गलियों में घूमता रहेगा। इस समय विवाह को लेकर भी घर पर बातें हो सकती हैं। हेल्थ - सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है आप इस समय काफी या गर्म चीजों के सेवन पर की अधिक मात्रा को कंट्रोल में रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल : आज कन्या राशि वालों के लिए स्थिति रहेगी कुछ बेहतर। अपने आस पास के माहौल में शांति ओर सुकून के कुछ पल जरुर देख पाएंगे। किसी का प्रेम और सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए उत्साह देने वाला होगा। दिन आपके लिए काफी एक्टिव और थोड़ा इमोशनल भी रहेगा। करियर - कामकाज की बात करें तो आप में आज एक अलग ही आत्मविश्वास नजर आएगा। अपने काम को लेकर सीरियस रहेंगे और कोई लंबित प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। इस समय अगर कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो उस पर काम कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन घर-परिवार या बाहर घूमने-फिरने में थोड़ा खर्च हो सकता है अपने आस पास के लोगों के लिए खरीदारी कर सकते हैं|। लव लाइफ - लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। दोस्ती से कुछ खास शुरू हो सकता है। हेल्थ - आज हल्का खाना, भरपूर पानी और थोड़ा आराम ज़रूरी रहेगा। सेहत के मामले में आप रिलैक्स पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए घर का माहौल हल्का-फुल्का लेकिन पॉजिटिव रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या फैमिली फ्रेंड का फोन आ सकता है या अचानक से घर पर उनका आना हो सकता है, जिससे घर में हलचल और चाय-पकौड़े वाला माहौल बन जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा है करियर - आज का दिन आपके प्रोफेशनल जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। ऑफिस में आपके विचारों और कार्यशैली की सराहना हो सकती है, जिससे उच्च अधिकारियों के साथ आपकी छवि मजबूत होगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फाइनेंस - किसी को आपसे आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है पिता की ओर से या किसी वरिष्ठ का सहयोग सेविंग ओर निवेश में मदद कर सकता है। लव लाइफ - किसी नजदीकी जगह जाने का मौका बन सकता है, अचानक बने इस ट्रिप से मन भी खुद होगा और रिलेशन भी स्ट्रॉन्ग होंगे। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, इस समय आप कुछ हेल्दी वर्क आउट के अलावा दूसरों के लिए डाइट चार्ट भी तैयार करते हैं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन किसी के साथ कोई छोटा प्लान बन सकता है, जैसे शाम को बाहर घूमना या किसी मंदिर या रिश्तेदार के घर जाना। पेरेंट्स के साथ कोई सीरियस बात हो सकती है करियर, शादी या भविष्य की कोई योजना जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है। भाई-बहन के साथ भी थोड़ी नोकझोंक या खट्टी-मीठी बातचीत होगी। करियर - व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है कोई रुका हुआ सौदा फाइनल हो सकता है। मार्केटिंग, सेल्स, या डिजिटल फील्ड में काम करने वालों को बड़ा फायदा हो सकता है। साझेदारी में पारदर्शिता रखें। अपने जरूरी कागजात या अन्य चीजों को संभाल कर रखें। फाइनेंस - आज आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं, खासकर यदि आप कमीशन, बोनस या इन्सेंटिव से जुड़े कार्य में हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी लेकिन इस समय पार्टनर के साथ बहस न बड़े इस पर ध्यान रखें। अचानक से छोटी यात्रा या डिनर प्लान हो सकता है। हेल्थ - ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है। सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में तनाव हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा रह सकता है। दोस्तों से मुलाकात या चैटिंग में दिल लग सकता है जिससे मूड फ्रेश होगा। जो लोग किसी प्रोजेक्ट या एग्जाम की तैयारी में लगे हैं उन्हें कोई खास पॉइंट आज क्लियर हो सकता है। करियर - नौकरीपेशा जातकों को आज धैर्य और अनुशासन की जरूरत होगी। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। बिजनेस में जोखिम लेने से बचें नई साझेदारी या निवेश को फिलहाल टालें। फाइनेंस - प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लेन-देन फिलहाल टालना बेहतर होगा, गैर जरूरी खर्चों से बचना जरूरी है। लव लाइफ - सिंगल हैं तो कोई पुराना दोस्त दिल के करीब आ सकता है मैरिज लाइफ में इस समय पुराने झगड़ों को भुलाने का समय है। हेल्थ - मोबाइल स्क्रीन से दूरी रखें और आंखों के लिए ठंडे पानी के छींटे लें योग या तेज़ वॉक लाभ देने वाली होगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: आज मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठहराव और सोच-विचार वाला हो सकता है। घर में किसी जरूरी काम को लेकर प्लानिंग होगी या कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाक़ात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुराने रिश्ते फिर से ताज़ा होंगे। करियर - काम को लेकर दोस्तों में भी नेटवर्क विस्तार होने का दिन है पुरानी यारी वापस चमक सकती है या नए दोस्त जुड़ सकते हैं जो काम में शुरुआत का समय है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मौका मिलेगा आपके अंदर की तीव्रता और समर्पण आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच अलग पहचान दिलाएगा। फाइनेंस - अगर शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो रिसर्च ज़रूरी है। लॉन्ग टर्म निवेश पर ध्यान दें, शॉर्ट टर्म से हानि हो सकती है। लव लाइफ - आज दिल की बात कहने का दिन है पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है या आप कुछ खास प्लान करेंगे। रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। हल्का और पौष्टिक भोजन लें नीम और त्रिफला का सेवन लाभकारी हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुम्भ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति उन बातों पर अधिक व्यस्तता को देगी जिसमें आप को बच्चों के साथ या सोशली ज्यादा एक्टिव होना होगा। । जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छी खबर या अपडेट आ सकती है। करियर - जॉब में हो तो आज आपकी किसी बात या आइडिया को लेकर तारीफ भी मिल सकती है। आज के दिन अगर आप किसी ग्रुप प्रोजेक्ट या प्लानिंग में जुड़े हैं तो वहां भी आज आपकी बात सुनी जाएगी। ट्रैवल की बात करें तो काम के सिलसिले में आज बेहतर लाभ रहेंगे। फाइनेंस - कोई पुराना उधार चुका सकते हैं या किसी की मदद करने का मन बन सकता है। इस समय दोस्तों पर खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - विवाहित हैं तो जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा इस समय पुराने मतभेद भी खत्म होंगे। अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने का अच्छा समय होगा। हेल्थ - आज सेहत में सुधार होगा पुराने रोगों में राहत मिलेगी। लेकिन अस्थमा या सांस की समस्या वालों को सतर्क रहना चाहिए। विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। भाई-बंधु आपके काम में हेल्प करने वाले हो सकते हैं। माता से भावनात्मक जुड़ाव अधिक होगा। किसी रिश्तेदार की यात्रा संभव है जो आज घर में चहल-पहल देने वाली होगी। विद्यार्थी कुछ नया सीखने को प्रेरित हो सकते हैं। करियर - काम को लेकर आपको आज अधिक मेहनत बनाए रखने की जरूरत होगी। पुराने क्लाइंट्स से रिलेशन सुधर सकते हैं और उधारी की रकम वापस मिल सकती है। लॉजिस्टिक्स, निर्माण, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम है। फाइनेंस - आज फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूल खर्चा बढ़ सकता है इसलिए हो सके तो बजट बनाकर चलने की सलाह है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ते और गहरे होंगे। यदि कोई मन की बात लंबे समय से कहनी थी तो आज का दिन उपयुक्त है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय ज्यादा भागदौड़ तो होगी लेकिन फिर भी खुद का ख्याल रखें थकान से बचें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल